‘लोक कलाकारों के हुनर व शिल्प को प्रोत्साहित करने का आह्वान’, राजस्थान-राज्यपाल ने शिल्पग्राम उत्सव का किया शुभारंभ

जयपुर। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने उदयपुर के शिल्पग्राम में पारंपरिक लोक वाद्य नगाड़े का वादन कर "शिल्पग्राम उत्सव 2024" का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान शिल्पग्राम उत्सव में भाग लेने वाले देश भर चाहे कलाकारों का अभिनंदन और स्वागत करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान विविधता की धरती है। यह सात बार नौ त्यौहार की उत्सवधर्मी संस्कृति है। उन्होंने राजस्थान के गौरवमय इतिहास और महाराणा प्रताप के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि जितना यहां का परिवेश सुरम्य है, उतना ही यहां का शौर्य का इतिहास प्रेरणा देने वाला है। राज्यपाल ने  शिल्पग्राम मेले को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके जरिए लोक कलाकारों, शिल्पकारों और हुनरमंद कारीगरों को मंच मिलता है।  उन्होंने आमजन से भी अपील की की शिल्पग्राम में प्रदर्शित उत्पादों, हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुओं और ग्रामीण क्षेत्र में उत्पादित चीजों की अधिक से अधिक खरीदारी कर यहां आने वाले शिल्पियों को प्रोत्साहित करें। राज्यपाल श्री बागडे ने समारोह में जयपुर के डॉ. रूपसिंह शेखावत (भवाई लोक नृत्य) और महाराष्ट्र के श्री गणपत सखाराम मसगे (कठपुतली एवं चित्रकला) को डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार प्रदान किया। recent visitors 90

फेड के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर, एफआईआई की भूमिका रहेगी अहम

मुंबई अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले वर्ष ब्याज दर में कटौती के पूर्वानुमान को वापस लेने से पूरी दुनिया के बाजार में मचे हाहाकार से बीते सप्ताह करीब पांच फीसदी लुढ़के घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह भी फेड के निर्णय का असर रहेगा तथा सेंसेक्स और निफ्टी को दिशा देने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख की भी अहम भूमिका रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4091.53 अंक अर्थात 4.98 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 78041.59 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1180.8 अंक यानी 4.8 प्रतिाश्त की गिरावट लेकर 23587.50 अंक रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 1550.12 अंक अर्थात 3.2 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 46226.50 अंक और स्मॉलकैप 1808.24 अंक यानी 3.2 प्रतिशत कमजोर रहकर 55149.22 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के संभावित निर्णय को लेकर जारी अटकलें और अंततः फेड के अगले वर्ष ब्याज दर में कटौती के पूर्वानुमान को वापस लेने के फैसले से बीते सप्ताह हताश निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। फेड रिजर्व ने वर्ष 2025 में केवल दो तिमाही में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद जताई है, जो निवेशकें की तीन या चार कटौतियों से कम है। फेड के इस निर्णय का बाजार पर अगले सप्ताह भी असर रहेगा। इसके साथ ही अगले सप्ताह बाजार को दिशा देने में एफआईआई के रुख की भी अहम भूमिका रहेगी। एफआईआई ने दिसंबर में अबतक बाजार में कुल 254,908.23 करोड़ रुपये की लिवाली जबकि कुल 259,029.45 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इससे वे 4,121.22 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे हैं। बीते सप्ताह बाजार में पांचों कारोबारी दिवस गिरावट रही। चीन और यूरोप के कमजोर आर्थिक आंकड़ों तथा बॉन्ड के बढ़ते प्रतिफल से इक्विटी मूल्यांकन को मिल रही चुनौती के बीच फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दर पर होने वाले निर्णय को लेकर आशंकित विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, धातु, तेल एवं गैस और टेक समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 384.55 अंक का गोता लगाकर 81,748.57 अंक और निफ्टी 100.05 अंक की गिरावट लेकर 24,668.25 अंक रह गया। दुनिया के केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले विश्व बाजार में आई भारी गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 1064.12 अंक का गोता लगाकर 80,684.45 अंक और निफ्टी 332.25 अंक कमजोर रहकर 24,336.00 अंक रह गया। फेड रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजे आने से पहले विश्व बाजार में तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स 502.25 अंक लुढ़ककर 80,182.20 अंक और निफ्टी 137.15 अंक की गिरावट लेकर 24,198.85 अंक पर बंद हुआ। फेड रिजर्व के अगले वर्ष ब्याज दर में केवल दो ही बार कटौती करने के संकेत से निराश विश्व बाजार में आई भारी गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 964.15 अंक का गोता लगाकर 79,218.05 अंक और निफ्टी 247.15 अंक टूटकर 23,951.70 अंक पर आ गया। इसी तरह शुक्रवार को सेंसेक्स 1176.46 अंक कमजोर होकर एक माह के निचले स्तर 78,041.59 अंक पर आ गया। साथ ही निफ्टी भी 364.20 अंक कमजोर रहकर 23,587.50 अंक पर बंद हुआ।   recent visitors 85

हिन्दुस्तान जिंक देश की शीर्ष 50 ग्रेट प्रबंधक कंपनियों में शामिल

उदयपुर देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड को वर्ष 2024 के लिए भारत में ग्रेट मैनेजर की शीर्ष 50 कंपनियों में स्थान मिला है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने बताया कि पीपल बिजनेस कंसल्टिंग द्वारा प्रदान की गई। यह मान्यता, समान अवसर प्रदान करने वाले नियोक्ता के रूप में हिंदुस्तान जिंक की स्थिति को और मजबूत करती है, जो उच्च प्रदर्शन वाले संस्थान के निर्माण के लिए कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनियों के लिए ग्रेट मैनेजर्स पुरस्कार सबसे प्रशंसित पुरस्कारों में से एक है, जो संगठनों को उद्योग में बेंचमार्क करने में सक्षम बनाता है। भारत के शीर्ष 50 में शामिल होने के अलावा, हिन्दुस्तान जिंक के तीन मैनेजर को 2024 के लिए भारत के शीर्ष 100 ग्रेट मैनेजर में नामित किया गया है। श्री मिश्रा ने कहा कि हम भारत में ग्रेट मैनेजर्स की शीर्ष 50 कंपनियों में शामिल होने पर गौरवान्वित है। हम हमारे कर्मचारियों को ग्लोबल कंपनी के साथ स्थिरता और स्टार्ट अप की तरह के अनुभव के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करता है, जो वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम व्यावसायिक तरिकों का लाभ उठाते हैं।   recent visitors 83

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस ने क्या किया है, जानती है देश की जनता

रायपुर कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान भाजपा पार्टी ने दिया है, वह दुनिया देख रही है. कांग्रेस ने क्या किया, यह देश जानता है. कांग्रेस के कहने का कोई मतलब नहीं है. दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम रखा गया है. देश के उद्योगपतियों से मुलाक़ात और बात होगी. छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति के विषय में बतायेंगे. छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट करने का आग्रह करेंगे. recent visitors 59

डॉ अभिषेक जैन ने सपत्नीक आदिवासी बच्चों को गर्म स्वेटर किए भेंट

राम बिहारी गोस्वामी, पन्ना देवेंद्र नगर। पन्ना जिले के देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन अनुज भ्राता सानू जैन 21 दिसंबर को पन्ना जिले के देवेंद्र नगर मुख्य मार्ग स्थित जमुनहाई कला ग्राम पहुंचे, जहां पर कक्षा एक से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पास गर्म स्वेटर नहीं थे। यह देख कर बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन ने बच्चों को स्वेटर देने का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल गर्म स्वेटर मंगवाए और अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन के साथ बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन जामुनहाई कला स्कूल में लगभग 70 गर्म स्वेटर गरीब आदिवासी बच्चों को पहनानेे का पुनीत कार्य किया है। डॉ अभिषेक जैन एवं उनकी पत्नि पारुल जैन ने सभी छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज आपके पास गरीबी है मगर पढ़ लिखकर के एक बड़ा आदमी आप भी बनेंगे। इसलिए सभी बच्चे पढ़ाई मन लगाकर करें। शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है। जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता है और शिक्षा से ही व्यक्ति डॉक्टर मास्टर और कलेक्टर भी बनता है। इसलिए पढ़ाई पर सभी बच्चे ध्यान दें और किसी को पढ़ाई में किसी भी चीज का अभाव लगता है तो वह मुझसे कभी भी मुलाकात कर सकते हैं, उनकी यथासंभव मदद करेंगे। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। recent visitors 219

‘अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें’, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें। फील्ड में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखें। उन्हें शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव में ही रहना होगा। जिससे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान हो सके। साथ ही माह में एक बार खुली जनसुनवाई अवश्य करें। दिलावर शनिवार को पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ओडीएफ प्लस, ठोस तरल कचरा प्रबंधन, बालिका विद्यालयों में पिंक टॉयलेट, प्लास्टिक कचरे का निपटान, प्लास्टिक मैनेजमेंट इकाई स्थापित करने, गांवों में कचरा परिवहन के लिए वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने,पॉलीथिन का विक्रय करने वालों को 3 दिन में चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए गांव-गांव में बर्तन भंडार बनाये जाए और लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाय। दिलावर ने गोबरधन योजना के बारे में कहा कि इसके लिए स्वच्छता मित्र बनाने, ग्राम वाइज महिला समूहों को शामिल करने के साथ ही गोशालाओं से जोड़ने की आवश्यकता बताई। जिससे प्रचुर मात्रा में बायोगैस का उत्पादन हो सके। उन्होंने घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू एवं विमुक्त वर्ग के परिवारों को पट्टा आवंटन अभियान के बारे में कहा कि बसंत पंचमी तक पट्टा आवंटन का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए। जो जातियाँ केन्द्र सूची में है और इस सूची में नहीं है तो उन्हें भी केन्द्र सूची के अनुसार जोड़ा जाए। इनके निवास के बारे में पुख्ता जानकारी के लिए गांव के दो पुराने व्यक्तियों से तस्दीक कराने के साथ ही अलग से पहचान का प्रमाण पत्र देने एवं इनकी बस्तियों में केम्प लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ देने के निर्देश दिए। दिलावर ने हरियालो राजस्थान अभियान के बारे में कहा कि अभी 82 प्रतिशत पौधे जीवित है। फरवरी माह से नष्ट हुए पौधों की जगह नये पौधे लगाये जाए। इनकी देखरेख के लिए 200 पौधों पर एक नरेगा कर्मी लगाने और 24 घंटे निगरानी के लिए एक सिस्टम विकसित किया जाए। इन पौधों की जियो टेगिंग कर फोटो भिजवायी जाय। अगले साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के बारे में कहा कि पट्टा देना एक सतत प्रक्रिया है। पट्टा देने के लिए टाइमलाइन निश्चित की जाए। उन्होंने ड्रोन से सर्वे करने, मैप निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में कहा कि जल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष तौर से कार्य करवाये जाय।तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया जाय। ये धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि बनाने के लिए टारगेट लेकर कार्य किये जाय, तालाबों व केचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने के साथ ही इनकी सुरक्षा की जाय। उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए जिस मद में राशि आवंटित की गई है उसका उपयोग उसी मद में किया जाय किसी अन्य मद में नहीं। विभाग में कार्यों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए भी सिस्टम विकसित किया गया है। उन्होंने विलायती बबूल से चारकोल बनाने के लिए गुण दोष के आधार पर मंथन कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। श्री दिलावर ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। recent visitors 62

अवैध जल कनेक्शन काटकर दोषियों पर करें प्रभावी करवाई, राजस्थान-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए सावंत ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 के लिए प्रस्ताव आगामी 5 जनवरी तक प्रस्तुत किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध जल कनेक्शन काटने में तेजी लायीं जाए एवं संबंधित दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध जल कनेक्शन काटते समय लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती है तो उसके बारे में उच्च स्तर पर बताया जाए जिससे उच्च स्तर पर पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया जा सके। सावंत जल भवन से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहित अधिशाषी अभियंताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संचालन एवं संधारण कार्यों जैसे पंप मोटर, पाइपलाइन, इलेक्ट्रिक आइटम, पैनल एवं हेड पंप रिपेयर सहित जल योजनाओं के ओ एंड एम की रेट कांट्रैक्ट के टेंडर जो आगामी समय में पूर्ण होने जा रहे हैं उनकी निविदाएं 31 दिसंबर तक हर हालात में आमंत्रित कर  ली जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिशाषी अभियंताओं को खंड कार्यालय से सामान की मांग का आकलन कर एम.एम सेल के ऑनलाइन मॉड्यूल पर 31 दिसंबर तक भिजवाने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि सभी अधीक्षण अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी 10 जगह चिन्हित कर ले जहां ग्रीष्म ऋतु में अक्सर पेयजल की समस्या रहती हैं जिससे आगामी ग्रीष्म ऋतु में इन समस्याओं का समाधान समय रहते हुए किया जा सके। उन्होंने कहा कि  जिन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल का परिवहन किया जाना है ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव 5 जनवरी तक हर हालात में भिजवाए जाना सुनिश्चित करें। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य अभियंता (ग्रामीण) श्री के.डी गुप्ता, मुख्य अभियंता (शहरी) श्री मनीष बेनीवाल सहित अन्य अभियंता गण उपस्थित रहे। recent visitors 61