Wednesday, July 8, 2026 3:01 am

संरक्षण बनाम विकास: टाइगर कॉरिडोर के पास खनन व इंफ्रास्ट्रक्चर पर सख्त शर्तों के साथ मंजूरी

संरक्षण बनाम विकास: टाइगर कॉरिडोर के पास खनन व इंफ्रास्ट्रक्चर पर सख्त शर्तों के साथ मंजूरी

Conservation vs. development: Mining and infrastructure near tiger corridors approved with strict conditions भोपाल। मध्यप्रदेश के बाघ आवास क्षेत्रों में विकास और संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने ग्रेटर पन्ना लैंडस्केप में तीन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सतना जिले के आरक्षित वन क्षेत्र में एक चूना पत्थर खदान को सैद्धांतिक स्वीकृति देने की सिफारिश भी की गई है। समिति के अनुसार, पन्ना टाइगर रिज़र्व की टाइगर संरक्षण योजना के अंतर्गत स्वीकृत वन्यजीव कॉरिडोर के भीतर और आसपास की 266.302 हेक्टेयर राजस्व भूमि पट्टे पर दी जाएगी। यह कॉरिडोर पन्ना–बांधवगढ़–संजय टाइगर रिज़र्व के प्रमुख आवास क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है और बाघों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा संजय डबरी और रातापानी टाइगर रिज़र्व में भूमिगत जल पाइपलाइन और बरना बांध से जुड़े ढांचागत कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मंडला जिले के ईको-सेंसिटिव ज़ोन में दो बॉक्साइट खनन परियोजनाओं को सिफारिशी मंजूरी प्रदान की गई है। समिति ने स्पष्ट किया कि ये परियोजनाएं भले ही कोर या बफर ज़ोन में नहीं आतीं, लेकिन संवेदनशील टाइगर कॉरिडोर के निकट होने के कारण यहां कड़े पारिस्थितिक सुरक्षा उपायों का पालन अनिवार्य होगा। कॉरिडोर के पास सख्ती जरूरीसमिति ने साफ किया कि प्रस्तावित खनन पट्टे संरक्षित क्षेत्रों के भीतर नहीं हैं, लेकिन पन्ना–बांधवगढ़ और कान्हा–अचानकमार जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर के बेहद करीब स्थित हैं। ऐसे में वन्यजीवों, विशेषकर बाघों की प्राकृतिक आवाजाही पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक असर न पड़े, इसके लिए विशेष प्रबंधन और सतत निगरानी आवश्यक होगी। अक्टूबर माह में 266.3 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले AAA रिसोर्स लिमिटेड के चूना पत्थर खदान पट्टे का निरीक्षण केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, संबंधित प्राधिकरण और मध्यप्रदेश वन विभाग की संयुक्त समिति ने किया था। निरीक्षण में पाया गया कि पट्टे का दक्षिणी हिस्सा घने वनों से जुड़ा हुआ है और बाघों की आवाजाही के लिए उपयुक्त है, जबकि उत्तरी हिस्सा अपेक्षाकृत खंडित है। खनन सीमित, संरक्षण पर जोरसमिति ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए शर्त रखी है कि दक्षिणी कॉरिडोर को हर हाल में सुरक्षित और मजबूत रखा जाए, खनन गतिविधियां सीमित दायरे में हों और आवास सुधार से जुड़े उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं। उद्देश्य साफ है—विकास परियोजनाओं के साथ-साथ बाघ संरक्षण और जैव-विविधता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। recent visitors 67

प्रदेश में लोकायुक्त टीम कि बड़ी कार्यवाही थाने में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रक्षा समिति सदस्य

 Lokayukta team takes major action in the state; Defence Committee member caught red-handed taking a bribe of Rs 30,000 at the police station.  पन्ना । मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी घूस लेते लोकायुक्त या ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़ जाता है। ऐसा ही मामला पन्ना जिले के सामने आया है। यहां पर लोकायुक्त ने अमानगंज क्षेत्र के ग्राम रक्षा समिति के सदस्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है दरअसल, लोकायुक्त ने मंगलवार रात 10:30 बजे छापा मारा। कार्रवाई में ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राममोल नामदेव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं भनक लगते ही मुख्य आरोपी प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी और आरक्षक सतीष श्रीवास सहित अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। लोकायुक्त की टीम देर रात्रि 4 बजे तक फरार आरोपियों की तलाश करती रही लेकिन कामयाबी नही मिली जिसके बाद रक्षा समिति के सदस्य पर कार्रवाई कर प्रकरण अन्य चारों पर भी दर्ज कर लिया गया। पूरे मामले की शुरुआत 27 मई 2025 से शुरु हुई। अमानगंज क्षेत्र के श्यामसुंदर आदिवासी निवासी कोनी के भाई का बाल विवाह होने जा रहा था। जिसकी सूचना पर जिला बाल विवाह नियंत्रण टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। मामले की जानकारी थाना अमानगंज में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी को लग गई। जिसके बाद प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी के द्वारा श्यामसुंदर पर दबाव बनाना शुरू किया। थाने बुलाकर कार्रवाई की धमकी दी गई। मामले को दबाने के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी की गई। बाद में समझौते के तहत 45,000 रुपए देने पर सहमति बनी। पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपए फरियादी ने पहले ही दे दिए, लेकिन प्रधान आरक्षक बार बार बाकी के 30 हजार रुपए मांग रहा था। जिससे परेसान होकर पीड़ित सागर लोकायुक्त में शिकायत कर दी। फरियादी श्यामसुंदर की शिकायत पर सागर लोकायुक्त टीम के डीएसपी संजय जैन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात अमानगंज थाना क्षेत्र में छापा मारा ।जहां टीम के पहुंचते अफरा-तफरी मच गई। प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी और आरक्षक सतीश श्रीवास,रामलाल सोनी सहित बाकी साथ भाग निकले। ग्राम रक्षा समिति का सदस्य राममोल नामदेव रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी राममोल नामदेव से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। recent visitors 256

एमपी गजब: थाने में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके: टीआई के बर्थडे पर मनाया जश्न; एसपी ने किया लाइन अटैच

MP Gajab: Policemen danced on DJ in police station: Celebrated TI’s birthday; SP attached them to the line पन्ना । जिले में थाने में टीआई की बर्थडे पार्टी का वीडियो रविवार को सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी बलवीर सिंह का शनिवार को जन्मदिन था। पार्टी के लिए थाने को सजाया गया था। केक भी काटा गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी साईं कृष्ण थोटा ने पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट पर शेयर की है। एसपी ने इस मामले की जांच एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को सौंपी है। नशे की हालत में ठुमके लगाते नजर आए पुलिसकर्मीवीडियो में पुलिसकर्मी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में भी दिख रहे हैं। एक महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हाथ में एक बोतल लेकर जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, महिला ने जो बोतल हाथ में ले रखी है, वह शराब की है या फिर अन्य पेय पदार्थ की है। ये जांच के बाद पता चलेगा। recent visitors 126

जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत; 50 मजदूर घायल

Major accident in JK Cement Plant, slab under construction fell, two workers died; many injured पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, हालांकि अब तक घायल मजदूरों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। रक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है। recent visitors 150

डॉ अभिषेक जैन ने सपत्नीक आदिवासी बच्चों को गर्म स्वेटर किए भेंट

राम बिहारी गोस्वामी, पन्ना देवेंद्र नगर। पन्ना जिले के देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन अनुज भ्राता सानू जैन 21 दिसंबर को पन्ना जिले के देवेंद्र नगर मुख्य मार्ग स्थित जमुनहाई कला ग्राम पहुंचे, जहां पर कक्षा एक से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पास गर्म स्वेटर नहीं थे। यह देख कर बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन ने बच्चों को स्वेटर देने का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल गर्म स्वेटर मंगवाए और अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन के साथ बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन जामुनहाई कला स्कूल में लगभग 70 गर्म स्वेटर गरीब आदिवासी बच्चों को पहनानेे का पुनीत कार्य किया है। डॉ अभिषेक जैन एवं उनकी पत्नि पारुल जैन ने सभी छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज आपके पास गरीबी है मगर पढ़ लिखकर के एक बड़ा आदमी आप भी बनेंगे। इसलिए सभी बच्चे पढ़ाई मन लगाकर करें। शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है। जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता है और शिक्षा से ही व्यक्ति डॉक्टर मास्टर और कलेक्टर भी बनता है। इसलिए पढ़ाई पर सभी बच्चे ध्यान दें और किसी को पढ़ाई में किसी भी चीज का अभाव लगता है तो वह मुझसे कभी भी मुलाकात कर सकते हैं, उनकी यथासंभव मदद करेंगे। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। recent visitors 215