प्रेमी प्रेमिका से मिलने गेस्ट में हाउस पहुंचा, प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के रिश्ते से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के तय होने के बाद प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों ने एक गेस्ट में हाउस में कमरा लेकर संबंध बनाए। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्रेमिका का हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों एक गांव और एक ही जाति के हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी निवासी युवक व युवती में आठ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को काफी समझाने का प्रयास भी किया था। एक माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता मेरठ जनपद के एक कस्बे में कर दिया था। इस बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को प्रेमिका ने आखिरी बार प्रेमी से मिलने की बात कही थी। रविवार सुबह प्रेमी अपनी कार लेकर सुबह आठ बजे गांव से निकला और गांव के बाहर से प्रेमिका को बैठा लिया। दोनों ने पहले एक होटल में खाना खाया और उसके बाद कमल प्लाजा स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी युवती ने कागज काटने वाले कटर से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना सिविल लाइन पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को हिरासत में लिया गया है। थाने पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। recent visitors 181

सोमवती अमावस्या 30 या 31 दिसंबर, कब है ? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं. सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए सोमवती अमावस्या का व्रत रखती हैं. सोमवती अमावस्या के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है. इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार, पीपल के वृक्ष में देवी देवताओं का वास होता है. सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी. यदि किसी की कुंडली में पितृ दोष है तो इस दिन स्नान, दान करने से मुक्ति मिलती है. साथ ही कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस दिन दान करना चाहिए. सोमवती अमावस्या मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या की तिथि 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर होगा. इस दिन स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. सोमवती अमावस्या शुभ योग साल की आखिरी अमावस्या .यानी सोमवती अमावस्या बहुत ही खास मानी जा रही है. सोमवती अमावस्या पर इस बार वृद्धि योग, ध्रुव योग, शिववास योग, नक्षत्र योग इन सभी योगों का संयोग बनने जा रहा है. सोमवती अमावस्या पूजन विधि इस दिन किसी पवित्र नदी, तालाब या कुंड में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें. गायत्री मंत्र का पाठ करें. इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें. पितरों का तर्पण करें और उनके मोक्ष की कामना करें. पूजा-पाठ के बाद किसी जरूरतमंद को भोजन और वस्त्र का दान करें. इस दिन देवी लक्ष्मी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है. सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन स्त्रियां पीपल की पूजा करती हैं. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करके कमजोर चंद्रमा को बलवान किया जा सकता है. सोमवती अमावस्या पर भूलकर न करें ये काम 1. सोमवती अमावस्या का व्रत हैं तो श्रृंगार करने से बचें. सादगी अपनाएं. इस दिन चटाई पर सोना चाहिए और शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए. दोपहर में सोने से भी परहेज करें. 2. सोमवती अमावस्या पर संयम बरतना चाहिए. इस दिन पुरुष और स्त्री को यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए. गरुण पुराण के अनुसार, अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन सुख नहीं मिलता है. 3. अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं, लेकिन शनिवार के अलावा अन्य दिन पीपल का स्पर्श नहीं करना चाहिए. इसलिए पूजा करें, लेकिन पीपल के वृक्ष का स्पर्श ना करें. इससे धन की हानि होती है. 4. अमावस्या पर किसी इंसान को श्मशान घाट या कब्रिस्तान में या उसके आस-पास नहीं घूमना चाहिए. इस दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं.   recent visitors 77

पुराना iPhone इस्तेमाल करने वालो के लिए खुशखबरी, चेक करें किन iPhone को मिलेगा iOS 19 सपोर्ट

नई दिल्ली अगर आप पुराना iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि ऐपल के किन स्मार्टफोन मॉडल में अपकमिंग iOS 18 सपोर्ट दिया जाएगा? उसे लेकर एक रिपोर्ट लीक हुई है। फ्रेंच वेबसाइट iPhoneSoft.fr की रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल के उन पुराने आईफोन में iOS 19 सपोर्ट दिया जाएगा, जिन्हें iOS 18 सपोर्ट जारी किया गया है। मतलब अगर आपके आईफोन में iOS 18 सपोर्ट मिल रहा हैं, तो उसे अगले साल iOS 19 सपोर्ट दिया जाएगा। मतलब ऐपल की ओर से किसी भी पुराने फोन के अपडेट में कटौती नहीं की जाएगी। पुराने आईफोन को मिलेगा अपडेट आमतौर पर देखा जाता है कि ऐपल अपने कुछे पुराने आईफोन मॉडल में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देता है, जिसके बाद वो आईफोन इस्तेमाल के लिहाज से सिक्योर नहीं रहते हैं। यह उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है, जो पुराने आईफोन मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि ऐपल का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 है, जिसे पिछले साल जारी कर दिया गया था। आईफोन के जिन पुराने मॉडल में आईओएस 19 सपोर्ट दिया जाएगा, उसमें आईफोन एक्सआर, एक्स एस और एक्स एस मैक्सक स्मार्टफोन सीरीज शामिल हैं, जिसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था। हालांकि इन सभी स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा। हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद iOS 19 कुछ फीचर्स का इस्तेमाल पुराने आईफोन यूजर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि ऐसा हार्डवेयर की लिमिटेशन की वजह से होगा। एआई फीचर्स का दिया गया सपोर्ट बता दें कि हाल ही में ऐपल की ओर से एआई फीचर्स को रोलआउट किया गया है। लेकिन यह एआई फीचर्स केवल आईफोन 15 प्रो सीरीज और आईफोन 16 सीरीज के साथ काम करते हैं, क्योंकि इन दोनों में लेटेस्ट हार्डवेयर सपोर्ट दिया गया है, जो आईओएस 18 सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करते हैं। इससे पहले iOS 18 ने किसी भी मॉडल के लिए सपोर्ट नहीं बंद किया था। हालांकि उससे पहले iOS 17 अपडेट के वक्त iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं दिया गया था। आईफोन के अलावा iPad यूजर्स के लिए बुरी खबर है, क्योंकि iPadOS 19, iPad 7 को iOS 19 सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। हालांकि जो iPad पहले से iPadOS 18 पर चल रहे हैं, उन्हें iOS 19 अपडेट दिया जाएगा। जल्द मिलेगा चैटजीपीटी का सपोर्ट Apple के सालाना आयोजित होने वाले वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में iOS 19 लॉन्चिंग का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में उसे सितंबर 2025 में जारी किया जाएगा। ऐसी सूचना है कि सिरी बाद के iOS 19.4 अपडेट में चैटजीपीटी का अपडेट मिल जाएगा। इसे मार्च 2026 के आसपास दिया जा सकता है। सकता है। recent visitors 63

‘चिकित्सा योजनाओं का बेहतर संचालन कर सुविधा उपलब्ध कराएं’, राजस्थान-जैसलमेर में स्वास्थ्य मंत्री ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

जैसलमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि जैसलमेर जिले की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सा सेवाऐं सुदृढीकरण के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में एएनएम के जितने भी रिक्त पद है उनको शीघ्र ही भरवाने की कार्यवाही कर दी जायेगी। चिकित्सा मंत्री रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी, पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, उप निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं, जोन-जोधपुर डॉ. आदित्य कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्दन सिंह तंवर के साथ खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही अन्य चिकित्सा अधिकारियों की पोसिं्टग की है, यदि इस जिले में किसी ने कार्यग्रहण नहीं किया है तो उसकी सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दे ताकि उसमें भी उचित कार्यवाही करेगें। उन्होंने ने कहा कि डेजर्ट जिले जिनकी भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से भिन्न है, उनमें विशेष रियायत देकर चिकित्सा सुविधाओं को और भी बेहतर बनायेगें। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रिक्त पदों पर शीध्र ही पदस्थापन कर दिया जायेगा एवं निर्देश दिये कि वहां पर टेलीमेडिसन के समस्त उपकरण स्थापित कर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से पूरा लाभ देवें। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जैसलमेर जिले में एफआरयू यूनिट स्थिति की जानकारी ली तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 03 एफआरयू रामगढ, मोहनगढ, सांकडा में संचालित है, लेकिन यहां पर स्वीकृत विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त है। चिकित्सा मंत्री ने इन रिक्त पदों को शीध्र भरवाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने जिले में दी गई एएलएस एम्बुलेंस की जानकारी भी ली एवं कहा कि यहां कि जरूरत के अनुरूप लाठी व रामगढ के लिए एक-एक एएलएस एम्बुलेंस शीध्र ही उपलब्ध करवा दी जावेगी। चिकित्सा मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये की अपने जिले की आवश्यकता अनुसार सीटी स्केन एवं एमआरआई एवं अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की सूची शीध्र ही उपलब्ध करावें। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्र का सुदृढीकरण करवाना है, उसके लिए भी प्लान जनवरी प्रथम सप्ताह तक भेज देवें ताकि बजट की व्यवस्था करवाई दी जायेगी। चिकित्सा मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये की वे चिकित्सा विभाग की समस्त योजनाओं को बेतहर ढंग से क्रियान्वयन कर आमजन को चिकित्सा सेवाओं का पूरा लाभ देवें एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हर मरीज को मिले इस बात का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे 104 एम्बुलेंस की सेवाओं की प्रभावी मॉनिटिरिंग करें एवं कमी पाई जाने पर रिर्पोटिंग करें ताकि हम उनके विरूद्ध कार्यवाही कर सकें। अतिरिक्त एएनएम मुख्यालय जहां एएनएम का पद स्वीकृत है, लेकिन उक्त पद राजहैल्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहे है, उसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी तो चिकित्सा मंत्री ने सीधे ही निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर पोर्टल पर सही स्थिति दर्शाने के निर्देश दिये। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी एवं पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जिला अस्पताल में आंखों का विशेषज्ञ के साथ ही रेडियोग्राफर एवं अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की उपलब्धता कराने की आवश्यकता जताई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पालीवाल ने जिले की चिकित्सा सेवाओं के बारे में अवगत करवाया कहा कि चिकित्सा सेवाओं की क्रियान्विति सुचारू से की जा रही है। recent visitors 86

लोकायुक्त का छापा, सहायक प्रबंधक के घर से मिले 5 करोड़ 60 लाख की संपत्ति के कागजात

 इंदौर. आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की है. टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा है. टीम को मंडलोई और उसके भाई के खिलाफ शिकायत मिली थी. टीम ने इंदौर के साथ-साथ आरोपियों के इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच ठिकानों पर रेड मारी है. धार में खुद मंडलोई का बंगला है. इंदौर में उसका भाई हेमराज अलंकार पैलेस में रहता है. जबकि उसके भांजे का मानपुर में फार्म हाउस है. जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को कई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिली हैं. लोकायुक्त को सर्चिंग के दौरान अभी तक 5 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त को मंडलोई भाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद लोकायुक्त एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की. टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने वास्तव में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद लोकायु्क्त एसपी ने अलग-अलग पांच टीमें गठित कीं. इन टीमों ने एक साथ इंदौर-मानपुर-धार में रेड मारी. लोकायुक्त टीम ने की ये जांच लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम को जब पता चला कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है तो हमने छापा मारा. हमने पृथम दृष्ट्या जांच में पाया कि तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है. इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है. कनीराम मंडलोई सहायक प्रबंधक है. इसका एक भाई टीचर है और एक भाई किसानी करता है. सभी के दस्तावेजों की सर्चिंग जारी है. recent visitors 58

‘बिग बॉस 18’ : शालिनी पासी ने घर के अंदर का अपना अनुभव किया शेयर

मुंबई 'बिग बॉस 18' की गेस्ट कंटेस्टेंट बनने के बाद 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 3' फेम शालिनी पासी 'वीकेंड के वार' पर नजर आईं। सलमान खान ने इस शो को लेकर उनका अनुभव पूछा। शालिनी ने बताया कि उन्होंने घर के कंटेस्टेंट के साथ बहुत अच्छा समय बिताया था। वहीं इस मौके पर शालिनी ने 'बिग बॉस' के घर के अंदर करण वीर मेहरा के खर्राटे को लेकर भी बातें कीं। सलमान ने शालिनी से पूछा, 'कैसा रहा घर का सफर आपका?' जवाब में उन्होंने कहा- मुझे बहुत अच्छा लगा कि मैं जब गई तो एक टास्क दिया था। टास्क ये था कि उन्हें मेरा ध्यान रखना था। उन्होंमे मेरा काफी अच्छी तरह से ध्यान रखा, मुझे एंटरटेन भी किया। मुझे घर की लड़कियां बहुत अच्छी लगीं सारी।' शालिनी ने कहा- मैंने देखा कि वो करण थे तो मुझे बुरा नहीं लगा शालिनी पासी की बातें सुनकर चुटकी लेते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों का अनुभव शो में अच्छा नहीं रहता है। इसके अलावा, उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें करण वीर मेहरा के खर्राटों से कोई दिक्कत हुई? शालिनी ने कहा- पहले मुझे थोड़ा इरीटेशन हुआ था कि खर्राटे कौन मार रहे हैं, पर जब बाद में मैंने देखा कि वो करण थे तो वो बहुत अच्छे थे तो मुझे बुरा नहीं लगा। मुझे लगा कि जैसे वो मेरे बेटे की उम्र के हैं तो चलो कोई बात नहीं।' 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर 46 साल के है ये सुनते ही सलमान ने कहा- क्या? सलमान खान ने उनके बयान पर हैरानी जताई और कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर 46 साल के हैं। इसके अलावा, सलमान ने पूछा- शालिनी जी, इस बार आपका गेस्ट अपीयरेंस था, लेकिन क्या बिग बॉस वाले ये उम्मीद कर सकते हैं कि आप वहां साढ़े 3 महीने के लिए शो में आएं? शालिनी ने कहा- टीम के साथ आ सकती हैं शो में शालिनी ने सलमान की बातों का जवाब देते हुए कहा कि वो शो में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं लेकिन अपनी टीम के साथ जिसमें उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट भी शामिल हैं। शालिनी हल्के-फुल्के अंदाज में कहती हैं- मेरे लोगों के साथ ही अच्छा लगता है। वैसे चर्चा ये भी है कि शालिनी पासी 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में भी शामिल हो सकती हैं। recent visitors 138

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री

भोपाल  लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की एंट्री हो गई है। ईडी ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सौरभ के परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। इधर जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। अब सौरभ के बारे में पता चला है कि वह नौकरी छोड़ने के बाद भी परिवहन विभाग में सक्रिय था। अपने लोगों को परिवहन के चेक पोस्टों पर भेजा करता था। हालांकि तब सितंबर 2023 में कुछ अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए जानकारी ऊपर तक भी पहुंचाई थी, लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं अब लोकायुक्त और आयकर विभाग के रडार पर आने के बाद सौरभ शर्मा के बारे में ये सारी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि जिन अधिकारियों के सामने तब ये मामले आए थे, अब वे भी कुछ कहने से बच रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सौरभ शर्मा के पास करीब 12 लोगों की ऐसी टीम थी, जिनको परिवहन के चेक पोस्टों पर वसूली का अनुभव था। बीच-बीच में उसके लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर वायरल हुए थे, तब मामला ऊपर तक भी पहुंचा था, लेकिन लिखित शिकायत से पहले ही पूरा मामला दबा दिया गया था। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सौरभ काफी सतर्क रहकर काम करता था। उसे नाकों की भी पूरी खबर रहती थी। अगर उसके लोगों की कुछ शिकायत आती थीं तो वह अपने रसूख का उपयोग कर उसे दबा देता था। आयकर विभाग का बिल्डर के बाद सौरभ पर फोकस आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर के यहां छापेमारी में अहम राजफाश करने के बाद अब सौरभ शर्मा पर फोकस बढ़ा दिया है। दिल्ली से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आयकर विभाग ने सोने और 10 करोड़ रुपये की नकदी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सौरभ के दुबई से भारत आने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ऊपर से रकम को होल्ड करने के मिले निर्देश आयकर सूत्रों का कहना है कि रातीबड़ में एक फार्म की जमीन पर खड़ी कार से जब्त सोना और रुपये को लोकायुक्त को वापस करने की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। आला अधिकारियों की बैठक के बाद रकम को होल्ड करने का निर्णय लिया गया है। जब तक सोने की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती है, तब तक रकम और सोना आयकर विभाग के पास ही रहेगा। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा… पढ़िए अब तक की पूरी कहानी     पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां कुछ रोज पहले ही लोकायुक्त ने भोपाल निवास व कार्यालय पर छापा मारा था। सौरभ मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है।     जो गाड़ी आयकर की टीम ने पकड़ी, उसमें 54 किलो सोना व नौ करोड़ से ज्यादा नकद मिला था। यह गाड़ी सौरभ के नजदीकी चेतन सिंह गौर की थी। सौरभ की ग्वालियर के थाटीपुर में ससुराल है।     सोशल मीडिया पर पहले सौरभ व उसकी पत्नी दिव्या और इसके बाद एक एक करके सभी रिश्तेदार व नजदीकियों ने अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर लिए हैं। परिवहन महकमे में सबसे ज्यादा चर्चा सौरभ को लेकर परिवहन मुख्यालय से लेकर जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय तक में इन दिनों भारी चर्चा है। सौरभ शर्मा के कई जानने वाले कार्यालयों में पदस्थ हैं और दबी जुबान से अलग-अलग बातें कर रहे हैं। विभाग के कुछ लोगों का कहना है कि सौरभ ने ग्वालियर में शुरुआत जरूर की, लेकिन इसके बाद भोपाल की ओर रुख करने में देर नहीं की। सौरभ के अलग-अलग कारोबारों में पार्टनर भी हैं। जिस तरह रोहित तिवारी व शरद जायसवाल पार्टनर हैं, उसमें एक मेहता भी सौरभ का काफी नजदीकी है। शरद जायसवाल होटल फाटिगो भोपाल का भी काम देखता है। वहीं मेहता भी होटल से लेकर रियल स्टेट कारोबार में सौरभ का साथ देता है। सौरभ की नियुक्ति में पूर्व विधायक का बड़ा हाथ इस बीच, परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति नियम विरुद्ध बताई जा रही है। इसमें ग्वालियर अंचल के कांग्रेस से जुड़े एक कद्दावर नेता और पूर्व विधायक का बड़ा हाथ है। तत्कालीन कलेक्टर पर भोपाल तक से दबाव डलवाकर दो बार अनुकंपा नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव भिजवाया गया। परिवहन आयुक्त के स्टेनो ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। आखिर सौरभ को यह लोग परिवहन विभाग में लाने में कामयाब हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री तक से पूर्व विधायक ने प्रदेश के मंत्रियों को सौरभ के लिए सिफारिश कराई थी। यह पूर्व विधायक सौरभ के परिवार से सालों से जुड़े हैं। सौरभ की नियुक्ति होने के बाद उसे परिवहन विभाग के दांव-पेंच सीखते में अधिक समय नहीं लगा। दो साल तक भाजपा सरकार में उसने पूरे दांव-पेंच सीखकर परिवहन चेक पोस्टों का ठेका उठाया। दो बार पीएससी मुख्य तक पहुंचा, अनुकंपा नियुक्ति से लगा पैसा कमाने का चस्का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले मनोज शर्मा बताते हैं कि सौरभ पढ़ने में बहुत होशियार था। कोचिंग के टेस्ट में अव्वल आता था। उसमें प्रतिभा थी। दो बार उसने एमपीपीएससी दी और प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की मुख्य परीक्षा तक पहुंचा। एक बार साक्षात्कार में रह गया। इसी दौरान पिता के निधन के बाद उसकी अनुकंपा नियुक्ति परिवहन विभाग में हो गई। यहां से उसे पैसा कमाने का चस्का लगा। recent visitors 100