Wednesday, July 8, 2026 8:08 am

एक माह पूर्व महिला की हुयी अंधी हत्या का सिंगरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक माह पूर्व महिला की हुयी अंधी हत्या का सिंगरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश मोरवा थाना क्षेत्र के परेवा नाला के पास एक माह पूर्व मिला था महिला का शव, महिला के प्रेमी ने की महिला की थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली  मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत एक माह पूर्व परेवा नाला के पास  झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली के पर्यवेक्षण में व एस.डी.ओ.पी. मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी एवं पुलिस टीम ने महिला की हत्या का पर्दाफास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले के संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बतााय कि दिनांक 24-11-2024 को गोरबी पुलिस को सूचना मिली कि परेवा नाला के पास रेलवे ट्रेक से करीबन 30-40 मीटर दूर झाडियों में एक महिला की लाश मिली है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अज्ञात मृतिका के शव की पहचान कराई गई। जो महिला ग्राम महदईया की रहने वाली रीता विश्वकर्मा के रूप में पहचान हुई जो दिनांक 20-11-2024 को अपने घर से दोपहर के समय निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इस संबंध में उसके पति बृजेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया एवं पीएम रिपोर्ट व जांच में आये साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा अपनी विवेचना में महिला के घर से गुम होने के दिन से लगातार पतासाजी की जा रही थी व सायबर सेल की मदद से महिला के संपर्क में रहे व्यक्तियों की जानकारी ली गई जिसमें पाया गया कि रीता विश्वकर्मा का संपर्क शक्तिनगर निवासी प्रदीप कुमार साकेत से लगातार विगत एक वर्ष से बातचीत होती थी। प्रदीप से पूछताछ पर महिला एवं प्रदीप का प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। महिला प्रदीप कुमार के साथ एक साल से जुडी हुई थी। महिला अपने प्रेमी पर अपने साथ रहने के लिए लगातार दबाब बना रही थी। घटना दिनांक को भी महिला अपने घर से अपने प्रेमी से मिलने के लिये दोपहर को निकली जो बस स्टेंड मोरवा प्रदीप साकेत से मिली जो प्रदीप साकेत उसे ओड़ी मंदिर अनपरा घुमाकर रेल्वे स्टेशन मोरवा के पास आया बाद घटना स्थल के पास ले जाकर दोनो के बीच हुई बातचीत में महिला नें अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। इसी पर से प्रदीप ने उक्त महिला को गर्दन पकड़कर निचे गिरा दिया और पास ही पड़े पत्थर से सिर व चेहरे में गंभीर चोट पहुचां कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते इस मामले में एक-एक कड़ी को जोडकर इस अंधी हत्या का खुलासा करने में सफलता पाई है। मामले के आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही में शामिल टीम को दस हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी गोरबी उप निरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, सहा उप निरी. सतीश दीक्षित, सउनि गुलराज सिंह, प्रआर राजकुमार, नरेन्द्र यादव, उमाकांत शुक्ला, आर0 विश्वजीत यादव के साथ सायबर सेल के सोबाल वर्मा एवं नंदकिशोर बागरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। recent visitors 17

मंत्री परमार ने क्रिस्प के कौशल विकास प्रयासों पर विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए

भोपाल अपनी मातृभूमि के साथ परिवार एवं स्वजनों के प्रति कृतज्ञता का भाव हमेशा बनाए रखें। यह प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। विद्यार्थी, राष्ट्र की धरोहर है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने क्रिस्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से कही। मंत्री श्री परमार ने मंगलवार को भोपाल स्थित क्रिस्प का भ्रमण कर, संस्थान के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। श्री परमार ने मल्टीमीडिया लैब, वी.एल.एस.आई, सिस्को लैब, पी.एल.सी लैब, हैंडीक्रॉफ्ट एवं बिहेवियर साइंस सहित विभिन्न तकनीकी लैब्स का अवलोकन कर, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री परमार ने क्रिस्प के प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया, उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री परमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से संस्थागत प्रबंधन एवं भोजन आदि की जानकारी ली। श्री परमार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि रोजगार के अवसर प्राप्त करने के बाद भी, नैतिक दायित्व निर्वाहन को अपनी जीवनशैली में आत्मसात् करें। श्री परमार ने कहा कि मनुष्य वही हैं, जिसके भीतर संस्कार समाहित हों। तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने बिल्डिंग ऑटोमेशन स्पेशलिस्ट के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी प्राप्त की, जिसमें भारतीय जलसेना, थलसेना और वायुसेना के जवानों को 3 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने इस प्रशिक्षण को कौशल विकास और रोजगार के लिए एक अहम कदम बताया और क्रिस्प द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि क्रिस्प संस्थान सैनिकों और युवा वर्ग को तकनीकी कौशल और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, उन्होंने क्रिस्प के कौशल विकास कार्यक्रमों को राज्य शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रिस्प के प्रशिक्षण मॉडल को विश्वविद्यालय की कार्य योजना में शामिल करने और विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने की बात कही। श्री परमार ने संस्थान की लाइब्रेरी को, भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़े साहित्य से समृद्ध करने को भी कहा। विद्यार्थियों को विषय में निपुण बनाने के साथ साथ, संवेदनशील नागरिक बनाना ध्येय होना चाहिए। मंत्री श्री परमार ने क्रिस्प के कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के बारे में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। जिलेवार सर्वे (अध्ययन) करके दो और चार पहिया वाहन मैकेनिक के प्रशिक्षण के लिए भी क्रिस्प के प्रयासों को बढ़ाने को कहा। पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग की फैकल्टी के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ, टीचर्स ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के फैकल्टी के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, जिससे शिक्षकों को भी नवीनतम तकनीकी और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण मिल सके। पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए, ग्रीष्मकालीन रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने को कहा। मंत्री श्री परमार पूर्व प्रशिक्षणार्थियों का सम्मेलन (एलुमनाई मीट) आयोजित करने के निर्देश भी दिए जिससे पिछले प्रशिक्षणार्थियों के अनुभवों से और सीखने को मिले। श्री परमार ने पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में, क्रिस्प में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिलाने एवं उनके मूल्यांकन के लिए क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम के साथ व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने क्रिस्प के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और पिछले 27 वर्षों में क्रिस्प द्वारा शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजीव त्रिपाठी, क्रिस्प के संचालक श्री अमोल वैद्य और मुख्य विपणन अधिकारी श्री राजेश माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 24

एसडीएम शहपुरा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र शहपुरा का निरीक्षण वार्ड व अन्य व्यवस्थाओ का लिया जायजा

डिंडोरी शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा आईएएस ऐश्वर्य वर्मा ने मंगलवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य क्र्रेन्द्र शहपुरा का निरीक्षण किया इस दौरान  वर्मा ने भर्ती वार्ड देखा जहां भर्ती मरीजो से सुविधाओ के बारे में चर्चा इसके बाद प्रसूति वार्ड ,एनसी वार्ड ,पीएनसी वार्ड ,पैथालाजी भी देखा साथ ही सी टी स्कैन स्थापित करने के लिए कमरा भी देखा ,सीबीएमओ सतेन्द्र परस्ते ने परिसर में स्थित जर्जर भवनो को डिस्मेंटल करने के लिए भी दिखाया आखिर में पूरे परिसर को बाहर से घूमकर देखा इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेश गौर ,सोहन श्याम,डां राजीव साहू व अन्य मौजूद रहे । recent visitors 20

ग्वालियर गौरव सम्मान से शहर की 8 विभूतियाँ सम्मानित होंगी, तबला दिवस के तहत तबला वादन भी होगा

भोपाल ग्वालियर के लाड़ले सपूत एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को इस साल भी “ग्वालियर गौरव दिवस” के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जिले की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान करेंगे। ग्वालियर गौरव दिवस के आयोजन में सुप्रसिद्ध सिने व भजन गायक सुरेश वाडकर एवं उनके बैंड की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। समारोह में श्रद्धेय अटल जी के जीवन चरित्र पर केन्द्रित लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी। साथ ही प्रदर्शनी भी लगेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पिछले साल ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर तबला दिवस भी मनाया जायेगा। इस अवसर पर शहर के कलाकार तबला वादन प्रस्तुत करेंगे। ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में गौरव दिवस का अवलोकन होगा। इन विभूतियों का होगा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर गौरव दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा, खेल, योग, चिकित्सा, समाज सेवा, पर्यावरण एवं संस्कृति का संरक्षण, बालिका सशक्तिकरण इत्यादि विधाओं में उल्लेखनीय काम कर रहीं ग्वालियर की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान से विभूषित करेंगे। इन विभूतियों में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् जगदीश तोमर, अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुकरिश्मा यादव, योग गुरू अखिलेश पचौरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एन. अयंगर, पर्यावरण संरक्षक पद्मबाबा सेवा सिंह, निराश्रित एवं असहाय लोगों की सेवा में जुटीं स्वर्ग आश्रम संस्था, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का काम कर रही उद्भव स्पोर्ट्स एण्ड कल्चर एसोसिएशन और बालिका सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर ग्वालियर की प्रतिभावान बालिका सुआद्या दीक्षित शामिल हैं। ग्वालियर में लगेगा तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर से ग्वालियर में तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिविर का उदघाटन करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के सहयोग से एलएनआईपीई (लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन) में यह शिविर आयोजित हो रहा है।   recent visitors 88

आज केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास एक ऐतिहासिक घटना बन रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से बुधवार को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन का ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती को सार्थक करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने जब नदी जोड़ो से संबंधित विषय रखा था उस समय उन्हें एनजीटी संस्था पर्यावरण से जुड़ी अन्य संस्थाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अब सारे समाधान हो गए हैं। अब नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास एक ऐतिहासिक घटना बन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनका सभी मित्रों से भी आग्रह है कि यह एक प्रकार से देश के विकास के उत्सव का माहौल है, इसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबका स्वागत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान की शुरूआत से सिंचाई, पेयजल और उद्योग को पर्याप्त पानी देने की महत्वपूर्ण पहल हुई है। यह एक तरह से ऐतिहासिक घटना है। इससे बुंदेलखंड के 10 जिले लाभान्वित होंगे। इन जिलों में पानी की कमी की वजह से रोजगार की तलाश में पलायन होता था। दूसरी नदी जोड़ो परियोजना पार्वती-कालीसिंध और चंबल (पीकेसी) है, जो चंबल और मालवा क्षेत्र को लाभान्वित करेगी। चंबल क्षेत्र कष्ट में इसलिए था क्योंकि वहां पर खेती के अवसर कम थे। परियोजना से मुरैना, ग्वालियर, भिण्ड, गुना,शिवपुरी, राजगढ़ और उसके आगे पश्चिमी मालवा तक रतलाम, नीमच और मंदसौर तक कुल 11 जिलों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और उज्जैन को पीकेसी के माध्यम से लाभ मिलेगा। इस परियोजना की शुरूआत के साथ न केवल हमारे लिए पीने का पानी, उद्योग और 8 लाख हैक्टेयर से अधिक का रकबा इससे सिंचित होगा। यह प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर परियोजना से सौर ऊर्जा प्राप्त करने के लिए नवकरणीय ऊर्जा का संयंत्र स्थापित हुआ है। भविष्य में बनने वाले बड़े-बड़े जलाशय और डेम प्रदेश की उन्नति में सहायक होंगे। ऊर्जा उत्पादन की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है, जो यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सच्ची आदरांजलि होगी।   recent visitors 25

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल गोविंदपुरा के 55 छात्र-छात्राओं ने नेचर कैम्प में भाग लिया

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं में वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिये भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के लिये नेचर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल गोविंदपुरा भोपाल के 55 छात्र-छात्राओं और 3 शिक्षकों ने पक्षी अवलोकन नेचर कैम्प में भाग लिया। नेचर कैम्प में विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन और स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी के साथ वन, वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन भी किया। किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, पुलीनेक स्टॉर्क, कार्मारेंट, जकाना कूट पक्षी दर्शन और नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के पुतलों का अवलोकन भी कराया। कैम्प में शोध व्यक्ति के रूप में मोहम्मद खालिक बर्ड्स एवं विजय नंदवंशी उपस्थित रहे। नेचर कैम्प के दौरान सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 91

मुख्यमंत्री यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। स्व. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से हो रहा है। मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड अंचल इस परियोजना के क्रियान्वयन का लाभ प्राप्त कर संपूर्ण अंचल ही नहीं, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी की जयंती के एक दिन पहले भोपाल में मंत्रालय के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में सुशासन दिवस मनाया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस अवसर पर प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने, शासन की व्यवस्थाएं पारदर्शी, जनकल्याण के हित में और जवाबदेही से ओत-प्रोत करने की शपथ ली है। निश्चित ही प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्व. वाजपेयी के संकल्प को मध्प्रदेश ज्यादा से ज्यादा कार्य कर योगदान देगा। यही स्व. वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों की प्रशंसा की। उन्होंने पं. दीनदयाल परिसर में स्व. वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।   recent visitors 116