Sunday, July 5, 2026 2:37 am

“सहकार से समृद्धि” राज्य स्तरीय संगोष्ठी में शामिल हुए मंत्री सारंग

भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार और सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य है। सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिये इसका विस्तार पंचायत स्तर पर करना होगा। सहकारिता के हर एक मूल भाव को आत्मसात करते हुए देश को समृद्ध बनाना ही हमारा लक्ष्य है। पैक्स के माध्यम से हर पंचायत तक रोजगार सृजित हो, इसके लिये बहुउद्देश्यीय पैक्स की अवधारणा गठित की गयी है। मंत्री सारंग बुधवार को भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित "सहकार से समृद्धि" राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के पूर्व नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 10 हजार नवगठित बहुउद्देश्यीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से सभी प्रदेशों के सहकारिता विभाग के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। परिवार सहकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। समृद्ध राष्ट्र के लिये समाज को जोड़ने की जरूरत है और समाज को जोड़ने का केवल एक ही प्रकल्प है, सहकारिता। समाज का निर्माण सहकारिता के माध्यम से ही होता है। सभी की भागीदारी के साथ लक्ष्य को साधने का नाम ही सहकारिता है। परिवार सहकारिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी सहकारिता के बिना कुछ नहीं हो सकता। सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। पैक्स के माध्यम से हों रोजगार सृजित मंत्री सारंग ने कहा कि भागीदारी और बराबरी होने से अच्छे परिणाम निकलने का प्रतिशत बढ़ जाता है। सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिये सभी वर्ग को जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हर पंचायत में पैक्स का लक्ष्य पूर्ण करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। पैक्स के माध्यम से रोजगार सृजित हों और सदस्यों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पैक्स पशुपालन, मत्स्य-पालन और ऋण वितरण तक ही सीमित नहीं रहे, पैक्स पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसी भी चलाये, जिसके पास जगह हो वह शादी हॉल, मैरिज गार्डन भी बनायें, इससे पैक्स मजबूत होगा। संस्कार के साथ सहकारी आंदोलन मंत्री सारंग ने कहा कि अगले साल तक हर पंचायत में पैक्स हो, यही संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है कि बिना सहकार नहीं उद्धार और बिना संस्कार नहीं सहकार। पूर्ण अनुशासन में संस्कार के साथ सहकारी आंदोलन को मध्यप्रदेश में स्थापित करने के लक्ष्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। सहकारी मंथन के माध्यम से हो लक्ष्य निर्धारित मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी लक्ष्य है कि रोजगार सृजित कर हर घर तक रोजगार पहुँचे। इसमें पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा साथियों के माध्यम से हम सुनिश्चित करेंगे कि पैक्स बहुउद्देश्यीय हो जाये। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम सहकारी मंथन के माध्यम से नीचे से लेकर ऊपर तक सभी के साथ संवाद करेंगे और अगले वर्षों का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। उत्कृष्ट अधिकारी तैयार करें मंत्री सारंग ने कहा कि उत्कृष्ट काम करने वालों का हमेशा सम्मान होता है। इसलिये आज कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि कनिष्ठों को उत्कृष्ट काम करने के लिये तैयार करें, जिससे वे वरिष्ठों की श्रेणी तक आने पर और ज्यादा सफल हो सकें। संभावनाएँ अनंत, तलाशने की जरूरत अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक वर्णवाल ने कहा कि संभावनाएँ अनंत हैं, तलाशने की जरूरत है। पैक्स को बिजनेस बढ़ाने और हितग्राहियों को लाभ पहुँचाने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिये सहकारिता संस्थाओं को आपस में भी व्यवसाय करने की जरूरत है। विमोचन कार्यक्रम में मंत्री सारंग ने सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण की मानक परिचालन प्रक्रियाओं पर केन्द्रित पुस्तक, विधि प्रक्रिया एवं सरलीकृत समाधान पर केन्द्रित पुस्तिका और सहकार से समृद्धि कार्यक्रम अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियों पर केन्द्रित ब्रोशर का विमोचन किया। सम्मान कार्यक्रम में सीबीएस पर काम करने वाली पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत हो चुकी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति नहारगढ़ (मंदसौर) के प्रबंधक पवन जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर सूरज विश्वकर्मा, मनासा (धार) के प्रबंधक राधेश्याम यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील यादव, सोनकच्छ (देवास) के प्रबंधक संतोष शुक्ला, कम्प्यूटर ऑपरेटर देवेन्द्र सिंह एवं अपेक्स बैंक द्वारा पूरे प्रदेश में 6 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक आयोजित विशेष ऋण महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने हुए अधिकतम ऋण वितरित करने वाले शाखा प्रबंधकों क्रमश: सुनील सिंघल, भरतपुर शाखा (उज्जैन), शैलेन्द्र रावत, फ्रीगंज (उज्जैन) एवं अशोक चंदेल, टी.टी.नगर (भोपाल) को भी पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में अपेक्स बैंक ने निर्धारित लक्ष्य 50 करोड़ रूपए के विरुद्ध 50.13 करोड़ रुपए का ऋण इस अवधि में वितरित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक मार्कफेड आलोक कुमार सिंह, उप सचिव मनोज सिन्हा, महाप्रबंधक नाबार्ड कमर जावेद, अपर आयुक्त बी.एस. शुक्ला सहित शीर्ष सहकारी संस्थाओं के प्रबंध संचालक, सभी सहकारी संस्थाओं/बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद बोध ने किया और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज गुप्ता ने आभार माना।   recent visitors 67

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने 67वीं नेशनल शॉटगन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 67वीं नेशनल शॉटगन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है। सारंग ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने स्कीट इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।" उल्लेखनीय की यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में हो रही है। विजेताओं की सूची: Skeet Mixed Event Junior, स्वर्ण पदक : मानसी रघुवंशी, ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया Junior Skeet Event, रजत पदक : वंशिका तिवारी Senior Skeet Team Women, कांस्य पदक : शिवानी रायकवार, वंशिका तिवारी, मानसी रघुवंशी Junior Skeet Team Women, स्वर्ण पदक : शिवानी रायकवार, काजल सिंह बघेल, मानसी रघुवंशी Junior Skeet Team Men, रजत पदक : ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया, दुष्यंत विजय भारद्वाज, उदयमान, कुल पदक: स्वर्ण : 2, रजत : 2, कांस्य : 1 । खेल मंत्री सारंग ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।   recent visitors 45

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदक विजेता और प्रदर्शन विवरण: 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन टीम, टीम सदस्य: योगेश्वरी बाईस, शरण्या लखन, खुशी सिंह ने गोल्ड, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला ISSF व्यक्तिगत नुपुर कुमरावत ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल सीनियर महिला ISSF टीम टीम सदस्य: आशी चौकसे, नुपुर कुमरावत, सुमन चौहान ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन व्यक्तिगत योगेश्वरी बाईस ने ब्रॉन्ज हासिल किया। मंत्री सारंग ने कहा, “हमारी बेटियों ने देशभर में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेलों को नई दिशा देगी और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।” विजयी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई।   recent visitors 61

मध्यप्रदेश की बेटियों ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जीते 4 पदक

भोपाल 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदक विजेता और प्रदर्शन विवरण: 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन टीम, टीम सदस्य: योगेश्वरी बाईस, शरण्या लखन, खुशी सिंह ने गोल्ड, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला ISSF व्यक्तिगत नुपुर कुमरावत ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल सीनियर महिला ISSF टीम टीम सदस्य: आशी चौकसे, नुपुर कुमरावत, सुमन चौहान ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन व्यक्तिगत योगेश्वरी बाईस ने ब्रॉन्ज हासिल किया। मंत्री सारंग ने कहा, “हमारी बेटियों ने देशभर में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेलों को नई दिशा देगी और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।” विजयी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई।   recent visitors 56

चौरसिया नवयुवक मंडल के अध्यक्ष बने दीपक चौरसिया

मंडला चौरसिया समाज मंडला के नवयुवक मंडल का चुनाव आज दादी की बाघिया में संपन्न हुआ । जिसमें समाज के नवयुवकों के बड़े उत्साह के साथ शिरकत की। आज नए अध्यक्ष के साथ – साथ नई कार्यकारिणी का भी गठन चुनाव में किया गया । इस चुनाव में युवाओं ने समाज की समस्याओं के निवारण और समाज के विकास के लिये खुलकर अपने पक्ष रखे और अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी का चुनाव किया। यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ नागरिकों विजय चौरसिया,अत्तू चौरसिया, अरुण चौरसिया, आनंद चौरसिया , प्रमोद पप्पू चौरसिया (बम्हनी) , अमित चौरसिया, पप्पू चौरसिया , नवीन चौरसिया की निगरानी में किया गया। इस चुनाव में दीपक चौरसिया (दीप्पु) को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके साथ साथ मनीष चौरसिया और दीपांशु चौरसिया को उपाध्यक्ष, अनिकेत चौरसिया को सचिव नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी में महासचिव के पद के लिये आदित्य चौरसिया और शिवम् चौरसिया , संयुक्त सचिव के पद के लिए सचिन चौरसिया और एड सैंकी चौरसिया को नियुक्त किया गया साथ ही साथ कोषाध्यक्ष के पद में ऋषभ चौरसिया को और इनका सहयोग करने के लिये उपकोषाध्यक्ष के पद में सुलभ चौरसिया को नियुक्त किया गया । संगठन मंत्री के पद में मयूर चौरसिया , प्रथमेष मोदी , तुषार चौरसिया , प्रचार मंत्री के पद के लिए आयुष चौरसिया और निशांत चौरसिया को तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में शिवम् चौरसिया मनु और एकांत चौरसिया को नियुक्त किया गया । साथ ही साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिवांश चौरसिया, आकाश दीप चौरसिया, रिंकू चौरसिया , अर्पित चौरसिया , यश चौरसिया , अमित चौरसिया को नियुक्त किया गया। recent visitors 153

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर गौरव दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व विराट था। उन्होंने विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव तक पक्की सड़कें बनवाई गईं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की धरती पर देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना का भूमि-पूजन कर स्व. वाजपेयी के स्वप्न को साकार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस समारोह' को संबोधित कर रहे थे। ग्वालियर गौरव दिवस स्व. वाजपेयी की सौवीं जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान से विभूषित किया। स्व. वाजपेयी की स्मृतियों को संजोएंगे, समिति बनेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी जी की स्मृतियां सिर्फ ग्वालियर से ही नहीं जुड़ी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़नगर में प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। अटल स्मारक के अलावा प्रदेश में स्व. वाजपेयी के जीवन से जुड़े स्थानों पर उनसे जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समाधान निकालने वाले कुशल नेता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने युवा अवस्था में ही एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने व्यक्तित्व से सभी को चमत्कृत कर दिया था। वे शब्दों के जादूगर थे। हिन्दी के बड़े प्रचारक थे। उन्होंने जय विज्ञान का नारा भी दिया। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को स्कूल चलें हम अभियान के माध्यम से प्रेरित किया। वे कठिनाईयों के बीच समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालते थे जो एक कुशल नेता का कार्य होता है। स्व. वाजपेयी जी असाधारण प्रतिभा के धनी थे, अनेक भूमिकाएं निभाईं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह स्व. वाजपेयी की असाधारण प्रतिभा का ही प्रमाण था जो उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जैसे व्यक्ति अन्य राष्ट्रों में जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल कर दायित्व सौंपते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर सेवा का मार्ग अपनाया था। उन्होंने अनेक भूमिकाओं का निर्वहन किया। इनमें कवि, सम्पादक, समाजसेवी आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने परमाणु विस्फोटों के माध्यम से राष्ट्र की शक्ति के प्रदर्शन और राष्ट्र के नागरिकों का मनोबल बढ़ाया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रभक्त वैज्ञानिक को महत्वपूर्ण भूमिका में लेकर आए। वे ऐसे फैसले लेते थे जो उनकी एक कविता "पत्थर की छाती में उग आया नवांकुर…." को चरितार्थ करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कल्पना थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर बदलने वाली केन -बेतवा परियोजना की मंजूरी दी और आज ही खजुराहो में भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है। पानी की उपलब्धता मनुष्य का जीवन बदल देती है। परियोजना की बाधाएं दूर हुई हैं। पार्वती-कालीसिंध -चंबल नदी जोड़ो परियोजना भी चंबल और मालवा अंचल में विकास की रफ्तार को बढ़ा देगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर गौरव दिवस स्व. वाजपेयी जी को समर्पित है। सम्मानित होने वाली विभूतियां सौभाग्यशाली हैं। ग्वालियर की यह पावन धरा तपोभूमि है। यह तानसेन की जन्म स्थली है। इसके साथ ही स्व. वाजपेयी की जीवन यात्रा में ग्वालियर महत्वपूर्ण है। स्व. वाजपेयी ने ने देश और ग्वालियर को गौरवान्वित किया है। वे सदैव ग्वालियर को प्रतिष्ठित करते रहे। वे ग्वालियर के लिए अपने थे और अपने रहेंगे। वे बहुत सरल व्यक्ति थे और उनकी ऊंचाई हिमालय जैसी थी। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती, वे अद्भुत व्यक्ति थे। वे प्रधानमंत्री थे इसलिए वे बड़े व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे बड़े थे इसलिए प्रधानमंत्री थे। वे दूरदृष्टा थे। उन्होंने कई गांवों को सड़कों से जोड़ा। हाईवे बनाने की शुरूआत स्व. वाजपेयी के शासन काल में हुई। सांसद वीडी शर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारतीय दल का नेतृत्व किया। वे देश के सर्वमान्य नेता थे। वे विपक्ष में रहकर भी विदेश जाते थे। उन्होंने सुशासन पर कार्य किया। इन विभूतियों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर गौरव दिवस में गायन प्रस्तुति के लिए आए प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर, साहित्य क्षेत्र से जगदीश तोमर, खेल क्षेत्र से सुकरिश्मा यादव , योग क्षेत्र से अखिलेश पचौरी, चिकित्सा सेवा क्षेत्र से डॉ. एस.एन. आयंगर, शिक्षा और पर्यावरण क्षेत्र से बाबा सेवा सिंह, समाज सेवा क्षेत्र से विकास गोस्वामी, लेखन और कला संस्कृति क्षेत्र से केशव पांडे, शोध और अकादमिक क्षेत्र से सुआद्या दीक्षित को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त प्रतिभाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में हितानंद शर्मा, सांसद भारत सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व महापौर विवेक शेजवलकर और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रारंभ में कलेक्टर ग्वालियर ने ग्वालियर गौरव दिवस की रूपरेखा की जानकारी दी।   recent visitors 53

चार साहिबजादों के शहादत दिवस को मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा

भोपाल  गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थानीय सहयोग से 'वीर बाल दिवस' को केन्द्र में रखते हुए पंजाबी साहित्य, पंजाबी बोली, पंजाबी गीत-संगीत आदि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा चार साहिबजादों के शहादत के शौर्य पर केन्द्रित लघु फिल्म (अवधि 15 मिनिट) तैयार की गई है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलों में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा।   recent visitors 60