Sunday, July 5, 2026 1:24 am

अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी : कुलगुरु डेहरिया

अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी : कुलगुरु डेहरिया अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्व विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया भोपाल अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशती एवं विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्य आयुक्त उमाशंकर पचौरी एवं विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के लोकपाल डॉ. हरेंद्र मोहन मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. खेमसिंह डहेरिया ने की। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. खेमसिंह डहेरिया ने अपने वक्तव्य में अटल जी के संपूर्ण जीवन व चिंतन पर दृष्टि डालते हुए कहा कि अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। हमारा विश्वविद्यालय प्रारंभ से ही उनकी दिखाई गई राह में चल कर नित उन्नति की ओर जा रहा है । हम अटल जी के नाम को सार्थक करने के लिए पूर्णतः प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन एक महामानव का जीवन है। उन्होंने भारत को एक नई दृष्टि दी। डॉ. हरेन्द्र मोहन मिश्र लोकपाल, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने कहा कि मैं अटल जी के से अपने विद्यार्थी जीवन से ही प्रभावित रहा और जब मैं 19 साल का था तब उनसे पहली बार मेरा साक्षात्कार हुआ। वो एक भविष्यवक्ता और भारतदृष्टा थे। उमाशंकर पचौरी मुख्य सूचना आयुक्त म.प्र. शासन ने अपने वक्तव्य में अटल जी को कर्मवादी की संज्ञा देते हुए कहा कि अटल जी कर्मवादी थे। उनके जीवन में कर्म ही प्रधान रहा। उन्होंने आने वाले भारत को प्रेरणा दी। नाट्य विभाग के छात्रों द्वारा डॉ. रवींद्र मुंडे के नेतृत्व में अटल जी की चुनिंदा कविताओं का काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम में अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेन्द्र कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित अंतर विश्वविश्वविद्यालयीन, जिला स्तरीय,संभाग स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शिक्षक, समस्त कर्मचारीगण के साथ साथ अनेक छात्र उपस्थित रहे।   recent visitors 44

श्रीमद् भागवत हरि कथा में भक्ति का रसपान कराएंगे कथावाचक मनोज अवस्थी 

Narrator Manoj Awasthi will immerse you in devotion in Shrimad Bhagwat Hari Katha  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। श्रीमद् भागवत हरि कथा भेल के बरखेड़ा ई सेक्टर रामलीला मैदान में बुधवार 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। कथावाचक मनोज अवस्थी महाराज अपने श्री मुख से प्रतिदिन कथा का श्रवण कराएंगे। कथा प्रारंभ से पूर्व बरखेड़ा हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नेहरू नगर मार्केट से होते हुए बरखेड़ा ई सेक्टर के रामलीला मैदान पर संपन्न हुई।  कथा आयोजक और श्रम श्री संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि पिछले दो दशकों से बरखेड़ा इस सेक्टर में कथा का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कथा का आयोजन प्रारंभ हो गया है। जो 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंग मैं चलचित्रों का भी चित्रण किया जाएगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मेरा आग्रह है कि वह बड़ी संख्या में हर दिन कथा का रसपान करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। वहीं संस्था के मीडिया प्रभारी व पूर्व पार्षद महेश मालवीय ने बताया कि इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विविध प्रकार के कथा प्रसंगों का आयोजन होगा। इस दौरान कथा के मुख्य अजमान अवधेश पटेल एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। recent visitors 106

आर्य समाज का 63वां वार्षिकोत्सव यज्ञ एवं वेदोपदेश समारोह आयोजित 

Arya Samaj’s 63rd annual festival Yagya and Vedopadesh ceremony organized सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित पिपलानी में आर्य समाज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के द्वारा,63वां वार्षिक उत्सव यज्ञ एवं वेदोपदेश समारोह का आयोजन किया गया,इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के रूप में मनाया,कार्यक्रम में कई आयोजन के साथ साथ युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया,वहीं आर्य समाज के प्रमुख प्रधान अतुल वर्मा ने हमें बताया कि, महर्षि देव दयानंद के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आर्य समाज की स्थापना 4 मार्च 1962 बोधोत्सव के पर्व पर की गई थी,इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया,कार्यक्रम में हमारे आर्य समाज के संत महात्माओं ने समाज की जन जागृति के लिए अपने विचार रखे,समारोह में मुख्य रूप से समाज के कोषाध्यक्ष फूलचंद गर्ग,मंत्री विवेक वाधवा,स्वामी ऋत स्पति परिव्राजक नर्मदापुरम,आचार्य योगेंद्र यौगिक नर्मदा पुरम,सेवक जगवानी,डॉक्टर वेदपाल आर्य मेरठ,अमृता आर्या दिल्ली,पंडित मधुलक,प्रकाश आर्य,विजय अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,सूर्य प्रकाश आर्य,वेदप्रकाश शर्मा,जानकी मोहन जोहरी,धर्मेंद्र कौशल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे recent visitors 267

रात 10 बजे के बाद धीरे बजेंगे म्यूजिक सिस्टम, न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक आयोजन करना होगा बंद

रायपुर राजधानी में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पार्टी के लिए 15 से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और क्लब ने अनुमति मांगी है। पार्टी के दौरान एक दिन शराब पिलाने के लिए भी अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग में अर्जी दी गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को अनुमति तो दी जा रही है। मगर, म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड इतना धीमा करना होगा, ताकि उसकी आवाज बाहर तक सुनाई न दे। म्यूजिक सिस्टम के साउंड से आसपास रहने वालों को किसी तरह से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक शराब पिलाने की अनुमति देने का प्रावधान रखा गया है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक लेकर जानकारी दी। शहर में नए साल में जिन-जिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन सभी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। चौक-चौराहों पर आइटीएमएस के कैमरों से नजर रखी जाएगी। तीन सवारी या नशे में गाड़ी चलाने वालों की सीधे गाड़ी जब्त की जाएगी। पुलिस ने शहर के 20 ऐसी जगहों की पहचान कर ली है, जहां नए साल में हुड़दंग मचाया जाता है या युवा वहां पहुंचकर नशा करते हैं। इन सभी जगहों पर इस तरह के लोगों को रोकने के लिए 20 चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे।     सख्ती और होगी कार्रवाई 20 चेक प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच होगी। होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबे तय समय पर बंद नहीं हुए, तो लाइसेंस निरस्त। जहां आयोजन होंगे, वहां के संचालकों को ही पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। सड़कों पर या कार में शराब पीने वालों के खिलाफ तुरंत दर्ज होगी एफआइआर। होटल में रुकने वालों की जानकारी रखनी होगी, नहीं रखने पर होगी कार्रवाई।   recent visitors 151

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 26 दिसंबर को भारत भवन में सुबह 11 बजे वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाता है। भारत भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कीर्तन जत्था द्वारा प्रस्तुति और साहबजादों  के बलिदान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही तलवारबाजी का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थानीय सहयोग से 'वीर बाल दिवस' को केन्द्र में रखते हुए पंजाबी साहित्य, पंजाबी बोली, पंजाबी गीत-संगीत आदि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।   recent visitors 41

विष्णु देव साय सरकार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!

रायपुर नई दिल्ली में भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं। मंगलवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर किए गए प्रश्न पर कहा कि सब कुछ होगा, इंतजार करिए। जब सीएम से पूछा गया कि क्या हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 13 की बजाय 14 मंत्री बनाए जाएंगे। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सब होगा, इंतजार करिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के संगठन चुनाव के लिए चर्चा के बीच साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है और वहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। 26 से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। दिल्ली संगठन की बैठक में भी चर्चा के संकेत छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के अहम चेहरे दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। हालांकि, यह बैठक संगठन चुनाव पर केंद्रित थी, मगर चर्चा है कि तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत अन्य नेता शामिल हुए। साय मंत्रिमंडल में अभी मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं। सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।  मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम रायपुर से मूणत, चंद्राकर और तीन नए चेहरे संभावित: रायपुर से बात करें तो मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम सुर्खियों में है। वह रमन सरकार में आवास एवं पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग संभाल चुके हैं। इसके अलावा तेजतर्रार छवि के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने संसदीय ज्ञान और गहरी राजनीतिक समझ के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जगह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए सुनील सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और आरंग के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम की भी चर्चा है। बिलासपुर से अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को मंत्री बनाया जा सकता है। वह डा. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दुर्ग से गजेंद्र यादव: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रमुख बिसराराम यादव के बेटे और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम चर्चा में है। बस्तर से किरण सिंह देव और विक्रम उसेंडी: बस्तर के नेता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को भी मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है। recent visitors 91

अंडर-19 विश्व कप : ग्वालियर चंबल की वैष्णवी को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी

ग्वालियर आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में ग्वालियर की क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा का नाम चर्चाओं में है। ग्वालियर चंबल की वैष्णवी को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। वैष्णवी शर्मा के चयन से ग्वालियर में खुशी का माहौल है। यह पहली बार है जब ग्वालियर चंबल की कोई महिला क्रिकेटर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता जनवरी 2025 में मलेशिया में होगी। 5 साल की उम्र से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहीं वैष्णवी गेंदबाजी करती हैं और बल्लेबाजी में भी भरोसेमंद हैं। यह बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाज ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ले रही हैं। वैष्णवी इससे पहले मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने राज्य की सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। वैष्णवी मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कमान भी संभाल चुकी हैं। चंबल से मलेशिया तक के उनके सफर में माता-पिता का अहम योगदान रहा जिन्होंने बेटी को चार साल की उम्र से ही क्रिकेट की दुनिया को समझने के लिए प्रेरित किया। वैष्णवी की मां एक गृहणी हैं और पिता ग्वालियर में एस्ट्रोलॉजी पढ़ाते हैं। वैष्णवी की मेहनत का नतीजा साल 2022 में तब मिला जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे और उन्होंने बीसीसीआई द्वारा अवार्ड दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल 2023 में अंडर-19 में इंडिया ए और साल 2024 में इंडिया बी टीम का भी हिस्सा रहीं। वैष्णवी के चयन से उनके माता-पिता और स्थानीय कोच काफी खुश हैं। अब उनसे महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में काफी उम्मीदे हैं। भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। अंडर-19 महिला विश्व कप मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। एशिया कप की विजेता टीम से वैष्णवी एस को मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं, और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारत के ग्रुप मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी   recent visitors 69