Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अखाड़ों का आना शुरू, श्री पंचदशनाम अखाड़े का भव्य आगमन

प्रयागराज   सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। महाकुम्भ का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ों की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है और दो से तीन अखाड़ों का छावनी प्रवेश भी हो चुका है। मेला प्राधिकरण की ओर से अखाड़ा समेत ज्यादातर संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष संस्थाओं समेत नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य प्रगति पर है और इसे 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने अपनी विजिट के दौरान भूमि आवंटन के कार्य में तेजी लाते हुए 31 दिसंबर तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद त्वरित गति से संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। महाकुम्भ में 8 हजार से 10 हजार के बीच संस्थाओं के आने का अनुमान है। नई संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज मेला प्राधिकरण के अनुसार, अब तक समस्त अखाड़ों, उनके अनुगामी अखाड़ों के साथ महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक का भूमि आवंटन पूरा कर लिया गया है, जबकि प्रयागवाल और नई संस्थाओं को भूमि आवंटन 31 तक पूर्ण किया जाना है। सीएम योगी के समक्ष हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें बताया गया था कि कुल 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। इसमें अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूमि आवंटन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, प्रयागवाल को अब तक 450 भूमि आवंटन किए जा चुके हैं। प्रयागवाल को भूमि आवंटन का कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह, नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य भी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसे 31 तक पूरा कर लिया जाएगा। चल रहा निर्माण और सजावट का कार्य अखाड़ों समेत जिन-जिन संस्थाओं को भूमि आवंटन हो चुका है, उनके टेंटेज का कार्य भी पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है। झूंसी क्षेत्र में अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक समेत अनेक संस्थाओं के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप टेंट और सजावट के कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से यहां चेकर्ड प्लेटें बिछा दी गई हैं और साइनेज भी तेजी से लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले लोग अपनी संस्थाओं तक आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा लाइटिंग समेत अन्य आवश्यक कार्य भी पूरी गति से किए जा रहे हैं। जूना अखाड़ा और आवाहन अखाड़े का छावनी प्रवेश भी हो चुका है, जबकि गुरुवार को ही अग्नि अखाड़े का भी छावनी प्रवेश हुआ है। इस तरह, सभी अखाड़ों और संस्थाओं में गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और एक जनवरी तक यह क्षेत्र पूरी तरह सज संवर कर तैयार हो जाएगा।   recent visitors 112

प्रदेश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त करने की मुहिम, उज्जैन पुलिस ने दो दर्जन भिक्षुकों को उठाया

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भिखारियों से मुक्त शहर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए तीन हजार भिखारियों को चिह्नित किया है, जिनका पुनर्वास किया जाना है। इनमें से 200 की पूरी प्रोफाइल बना ली गई है। प्रशासन भीक्षावृत्ति को हतोत्साहित करने के लिए भीख देने वालों पर भी जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है। मप्र सामाजिक न्याय विभाग ने शहर में भिक्षुक गृह बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसको गैर सरकारी संगठनों की मदद से संचालित किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल भिक्षुक गृह शुरू करने के लिए निजी संस्था को जिम्मा दिया गया है। एक साल का समय लगेगा संस्था ने भवन की तलाश शुरू कर दी है। इसमें आदतन भिखारियों को रखकर उनको शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उनको रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे सक्षम बनकर मेहनत की कमाई से खुद का और परिवार का पालन पोषण कर सकें। बताया जा रहा है कि शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। 141 भिखारी गोविंदपुरा क्षेत्र में भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने की कवायद चल रही है। भिक्षुक गृह के साथ आम लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त कराया जा सके। भोपाल शहर से भिक्षावृत्ति के काम में लगे जिन 200 लोगों की प्रोफाइल तैयार की गई है, उनमें सबसे अधिक 141 भिखारी गोविंदपुरा क्षेत्र में हैं। कई के आधार ही नहीं बने हैं टीटी नगर, एमपी नगर, हुजूर और कोलार सर्कल क्षेत्र में भीख मांगने वाले बच्चे, महिलाएं और अन्य पुरुषों को चिह्नित किया गया है। ये सभी चौक, चौराहों, तिराहों, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सभी प्रकार के सामाजिक स्थलों पर मिले हैं। भीख मांगने वालों कई ऐसे बच्चे और महिलाएं मिली हैं, जिनके आधार ही नहीं बने है। पुलिस की मदद से लगाएंगे जुर्माना वहीं, शहर में भीख देने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस, नगर निगम, प्रशासन की टीम तैयार की जाएगी, जो चौक, चौराहों, तिराहों, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों पर नजर रखेगी। यहां भीख देने वालों को पहले समझाया जाएगा। इसके बाद भी यदि नहीं मानते हैं तो उन पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। इंदौर में की जा चुकी है भीख देने वालों पर कार्रवाई इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर भीख देने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ऐसे भिखारी जो बार-बार समझाइश के बाद भी नहीं माने, उन्हें भिक्षुक गृह भेजा गया। शहर के लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें एनजीओ की मदद ली गई। उज्जैन को भिखारी मुक्त बनाने की पहल तेज हो गई है. पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को इस मिशन के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की. इसी कड़ी में महाकाल थाना पुलिस ने रामघाट क्षेत्र से 25 भिखारियों को पकड़ा और उन्हें गाड़ियों में भर कर रैन बसेरों में भेज दिया. उज्जैन, जो बाबा महाकाल की नगरी के रूप में जानी जाती है. इसे केंद्र सरकार के स्माइल प्रोजेक्ट के तहत भिक्षुक मुक्त करने के लिए करीब एक साल पहले चुना गया था. हालांकि, शहर में भिखारियों के रहने की व्यवस्था तय नहीं होने के कारण मिशन अधूरा रह गया था. अब इंदौर में इस पहल की सफलता को देखते हुए, उज्जैन में भी अभियान तेज कर दिया गया है. रामघाट पर 25 भिक्षुकों को रैन बसेरों में भेजा  महाकाल थाना पुलिस ने मंगलवार को शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर अभियान चलाया. यहां नालियों के किनारे भिक्षावृत्ति कर रहे 25 महिलाओं और पुरुषों को पकड़कर पुलिस वैन में ले जाया गया. कई भिखारियों ने जबरन ले जाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को रैन बसेरों में भेज दिया. पुनर्वास के लिए सेवाधाम आश्रम से बातचीत महाकाल थाने के टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी दी कि भिखारियों के पुनर्वास के लिए सेवाधाम आश्रम से चर्चा चल रही है. जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सभी को रैन बसेरों में रखा जाएगा. भिक्षावृत्ति के अंत के साथ रोजगार का अवसर कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल भिक्षावृत्ति को समाप्त करना नहीं है, बल्कि उनके पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था भी करना है. एनजीओ के माध्यम से भिखारियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे समाज का हिस्सा बन सकें. recent visitors 59

35 लाख किसानों को फसली ऋण देने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री भजनलाल, राजस्थान-सहकार से समृद्धि अभियान का हुआ राज्य स्तरीय समारोह

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर देश भर में 10 हजार नवगठित एम-पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। साथ ही, इन नवगठित पैक्स के बहुउद्देशीय बनने से ग्रामीण स्तर पर संसाधनों की सुगम उपलब्धता संभव हो सकेगी एवं ग्रामीणों को त्वरित सुविधाएं भी मिल सकेंगी।  शाह नई दिल्ली में सहकार से समृद्धि अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आरआईसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। इस अभियान के तहत देश भर में 10 हजार नवगठित एम-पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। चयनित समितियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री शाह ने राजस्थान के अलवर जिले से घेवर पैक्स के अध्यक्ष श्री रमेश चंद शर्मा को पंजीकरण का प्रमाण पत्र वितरित किया। वाजपेयी को सहकारिता को मुख्यधारा में लाने का श्रेय— शाह ने कहा कि भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता की आवाज बनकर हम सबका मार्गदर्शन किया। उन्होंने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र, कारगिल विजय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और भाषाओं को जीवंतता देने के लिए संगठित प्रयास जैसे अनेक काम किए जिससे देश को नई दिशा मिली। उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अटल जी ने सहकारिता को मुख्य धारा में लाने के लिए भी विशेष प्रयास किए। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया और आगामी पांच साल में 2 लाख नए पैक्स बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। हमारा विश्वास है कि पांच वर्ष से पहले ही हम 2 लाख पैक्स बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। नई एसओपी जारी, 15 हजार गांवों में खुल सकेंगे पैक्स— केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज पैक्स के कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल का अनावरण किया गया है। पैक्स को 32 प्रकार की नई गतिविधियों से जोड़ा गया है जिससे यह बहु-आयामी बन सकें। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पैक्स के लिक्विडेशन के लिए भी एसओपी जारी की गई है। जिसके माध्यम से 15 हजार गांवों में नए पैक्स खोलने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इन पैक्स में आधुनिक तकनीक पर जोर दिया गया है जिससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। साथ ही, सहकारिता मंत्रालय द्वारा लगातार ऐसे नवाचार किए जा रहे हैं जिससे सहकारिता जमीनी स्तर पर सशक्त बने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी मिले। सहकार से समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार समर्पित— मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री वाजपेयी की जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य पर हम सुशासन दिवस बना रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन और कार्यों के माध्यम से हमें यह सिखाया है कि सुशासन का अर्थ आमजन को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने से है और सहकारिता उसका सबसे बड़ा माध्यम है। श्री वाजपेयी जी ने ही किसानों को ऋण उपलब्धता में सुगमता के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का नवाचार किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं व आमजन को जागरूक और सशक्त किया जा सके। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार तत्पर— श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री की पहल पर सहकार से समृद्धि अभियान शुरू किया है जिसके माध्यम से बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों, डेयरी समितियों और मत्स्य सहकारी समितियों को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकार आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश में नए को-ऑपरेटिव कोड ला रही है। इन नए कोड को अमलीजामा पहनाने के लिए समिति भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला और किसान परिश्रम और त्याग कर सहकारिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमारी सरकार भी सहकारिता में काम करने वालों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर है। 8 हजार समितियां कर रही किसानों की सेवा— उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 8000 ग्राम सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि इन समितियों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि सहकारिता से समृद्धि अभियान के तहत प्रदेश में डेयरी समितियों एवं इनके सदस्यों को सहकारी बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से हमारी सरकार बिना ब्याज फसली ऋण उपलब्ध करवा रही है। इस वर्ष हमने 35 लाख किसानों को 23 हजार करोड़ रूपये के फसली ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया है। recent visitors 68

RCC नाली निर्माण कार्य शाहपुर मुख्य मार्ग से बाटा शो रूम तक लागत 34.36 लाख रुपए का हुआ भूमि पूजन

शाहपुर आज दिनांक 26/12/2024 दिन गुरुवार को  सुबह 01 बजे शुभ मूहर्त में वॉर्ड न 38 पार्षद  तुलसी अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली की अध्यक्षता में " RCC नाली निर्माण कार्य  शाहपुर मुख्य मार्ग से बाटा शो रूम " तक लागत 34.36 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया , जिससे मुख्य अतिथि सिंगरौली महापौर श्री मती रानी अग्रवाल जी, माननीय विधायक श्री राम निवास शाह जी, विशिष्ट अतिथि माननीय अध्यक्ष श्री देवेश पांडे जी, नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस वॉर्ड 27 पार्षद बांतो कौर जी अध्यक्षता वॉर्ड न 38 तुलसी पार्षद अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली के कर कमलों से सम्पन्न हुआ है, निगम एसडीओ एस. एन. द्विवेदी जी, इंजीनियर पीके सिंह जी, शुभम सिंह संविदाकार उमेश कुमार तिवारी जी,इस अवसर पर एड अवनीश कुमार दूबे जी, पूर्व उपाध्यक्ष एड श्री नरेश शाह जी, एड ब्रजेश शाह जी, एड विद्यापति शाह जी,ca ओम प्रकाश सिंह जी, लाल बाबू वैस, रामेश्वर वैस, आशीष शाह, अनिल कुमार शाह, राम सागर वर्मा आप सभी वॉर्ड न 38 के देव तुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रहे i recent visitors 54

नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर

नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर "अटल जी के सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर प्रदेश: श्रीमती सरोज यादव नगर पंचायत नई लेदरी वार्ड क्रं.11 टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया सुशासन दिवस" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी पंचायत कार्यालय के ऊपर वार्ड क्रं.11 स्थित टाप हिल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरोज यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं और 6.38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, और आम नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 48

हरिद्वार के आचार्य ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भेंट

भोपाल हरिद्वार से मध्यप्रदेश प्रवास पर आए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी गिरि महाराज ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। स्वामी जी निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख हैं। आचार्य स्वामी कैलाशानंदने कहा कि उज्जैन में साधु संतों को स्थाई आश्रम के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय प्रशंसनीय है। आचार्य महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि आप जन कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि वे उज्जैन में गौशाला स्थापित करेंगे। स्थाई आश्रम होने से साधु संतों का अब आगमन आसानी से होता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आचार्य स्वामी कैलाशानंद को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि वे उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए हैं। आचार्य जी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रयागराज कुंभ में आने का आमंत्रण भी दिया।   recent visitors 54

म. प्र. वि. म. कर्म. प्राथ. उप. सह. भ. मर्या. चचाई के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

अनूपपुर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल द्वारा म.प्र. विद्युत मण्डल कर्मचारी प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या. चचाई के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 04 जनवरी 2025 को महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की बैठक हेतु सूचना जारी की जाएगी। महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की बैठक का आयोजन 07 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 08 जनवरी 2025 को आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी की जाएगी। 15 जनवरी 2025 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 16 जनवरी 2025 को नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 जनवरी 2025 को नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 22 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। रिक्त स्थानों एवं वृत्तिक संचालकों के सहयोजन की तिथि 23 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। रिक्त स्थानों के नामांकन की तिथि 24 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। 25 जनवरी 2025 को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी की जाएगी। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 28 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। recent visitors 59