Monday, July 6, 2026 3:43 pm

’सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी प्रदर्शनी का आयोजन अब 29 दिसम्बर तक रायपुर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट और साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। प्रदर्शनी में अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं  लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी  में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की  योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के  जनकल्याण के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धियों  लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति, सुशासन एवं अभिसरण, ईआफिस, छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल उन्मूलन एवं जनजातीय उत्थान, सामाजिक समृद्धि एवं प्रगति, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति सहित नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवा कल्याण, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए संचालित योजनाएं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन, डिजिटल भारत की सेवाएं जैसी योजनाओं के अलावा योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी को लोगों की सराहना मिल रही है। लोगों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी की तिथि अब 29 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। recent visitors 44

मेलबर्न टेस्ट में भारत की हालत हुई खराब, भारतीय टीम अब भी है 310 रन पीछे

​मेलबर्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला 26 द‍िसंबर को शुरू हुआ. मैच का दूसरा द‍िन (27 द‍िसंबर) ऑस्ट्रेल‍िया के बल्लेबाजों के बाद उनके गेंदबाजों के नाम रहा. कंगारू गेंदबाजों ने आख‍िरी सेशन में भारत के 3 विकेट महज 6 रन के अंदर झटक ल‍िए. ऐसे में अब ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम इस मैच में ड्राइव‍िंंग सीट पर सवार है. भारतीय टीम ने स्टम्प तक 164/5 (46 ओवर) का स्कोर बना ल‍िया है. भारत को फॉलोऑन से बचने के ल‍िए 275 रनों का स्कोर पार करना होगा. जब द‍िन का खेल खत्म हुआ तो ऋषभ पंत (6 नॉट आउट), रवींद्र जडेजा (4 नॉट आउट) टिके हुए थे. इस मैच की पहली पारी में  ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 474 रनों पर स‍िमट गई. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए.  यशस्वी के आउट होते ही लगे व‍िकेट की झड़ी… भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन  चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍. recent visitors 60

सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन

रायपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस का। जनसंपर्क विभाग की ओर से नालंदा परिसर  में 'खुशहाल एक साल' इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें नालंदा परिसर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा न केवल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवन यात्रा, कविता संग्रह और विचारों से रूबरू हुए, बल्कि  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे राज्य सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति भी जागरूक हुए। मनोरंजन और खेल – खेल में युवाओं को अपने प्रदेश के बारे में बहुत कुछ जानने का मौक़ा मिला। सबके बीच अपने विचार व्यक्त करने से झिझकने वाले युवाओं ने भी हल्के फुलके वातावरण में संकोच करना बंद कर ख़ुशी-ख़ुशी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।     युवाओं ने राज्य में संचालित महतारी वंदन योजना, नियद नेल्ला नार योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, कृषक उन्नति योजना, पर्यटन, छत्तीसगढ़ की बोलियों, आभूषणों आदि के बारे में पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने  में तत्परता दिखाई । छत्तीसगढ़ में  मिलने वाले खनिज, प्रदेश की लोक कला, खान -पान, गौरवशाली इतिहास संबंधी प्रश्नों को भी विभिन्न गतिविधियों के बीच में पूछा गया और इस दौरान  सही उत्तर देने वाले युवाओं को विभिन्न डिस्काउंट कूपन, बिहान के उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। डिस्काउंट वाउचर में नालंदा परिसर में स्थित लाइब्रेरी के मासिक शुल्क में ५० प्रतिशत की छूट ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं के एस्पिरेंट्स को खूब लुभाया । इससे उनका उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने इवेंट की समाप्ति तक पूरे उमंग के साथ आयोजन में हिस्सा लिया । उल्लेखनीय है कि खुशहाल एक साल इवेंट का यह छठवाँ आयोजन था। इससे पहले भी रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों में इवेंट आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने भरपूर रुचि और उत्साह के साथ आयोजन की सफलता में अपनी सहभागिता प्रदान की थी। recent visitors 53

ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिरों में एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! एकादशी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया,इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजा अर्चना की,वहीं हम आपको बतादे की,राजधानी स्थित ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में भी एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया,फूलों से साज सजजा की गई और विभिन्न सामग्रियों का भोग लगाए गए,मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,खाटू श्याम मंदिर में रात्रि तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, वहीं देर रात्रि तक महिलाओं ने भजन कीर्तन किया,एवं महा आरती कर दीप प्रज्वलित की गई,वही मंदिर के पुजारी ने हमें बताया कि,हाल ही में मंदिर की स्थापना कर खाटू श्याम बाबा को स्थापित किया गया, मंदिर में हर महीने की एकादशी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,उपाध्यक्ष अमरीश पटेल,सचिव वीरेन्द्र रत्नावत्त,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,सदस्य शुभम ठाकुर एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे recent visitors 122

जशपुर जिले के सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

  रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के विकास के लिए कई बड़ी सौगाते दीं। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी अंचल के ग्राम सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में 726 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत के 172 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जिनमें 65 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शासन के विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री एवं उपकरण प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने 660.33 करोड़ रूपए की लागत के जिन 122 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर विधानसभा के 58.83 करोड़ रूपये की लागत के 21 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 498.01 करोड़ रूपये की लागत के 58 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 43 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्याे में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय ने 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 50 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ लागत के 26 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ लागत के 12 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा में 32.51 करोड़ लागत के 12 कार्य शामिल है। लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से पोंगरों एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना, 4 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, 6 स्टाप डेम, सेन्द्रीमुण्डा में नवीन आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर में हाई स्कूल भवन शामिल है।         इस अवसर पर विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, रोहित साय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 41

शाम 4:30 बजे रायपुर के मेडिकल कॉलेज हाल में वीर बाल दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीर बाल दिवस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।  यह संगोष्ठी आज शाम 4:30 बजे रायपुर के मेडिकल कॉलेज हाल में आयोजित किया गया है।  संगोष्ठी में  श्री  प्रेमशंकर सिद्धार्थ जी मुख्य वक्ता होंगे।  विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार परविंदर सिंह भाटिया शामिल होंगे।  उल्लेखनीय है  कि देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत के वीर सपूत बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहीदी को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगोष्ठी का आयोजन वीर बाल दिवस सम्मान आयोजन समिति सिख संगत समूह द्वारा किया गया है। recent visitors 53

28 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सरपंच संघ भूख हड़ताल की राह पर

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। विकास की सबसे निचले स्तर की स्थानीय इकाई ग्राम पंचायत के सरपंच इन दोनों सरकार से सीधे मुख़ातिव होने की तैयारी कर रहे हैं। इससे सरपंच और सरकार के बीच में टकराव की स्थिति बन सकती है। सरपंचों का कहना है कि हम लंबे समय से सरकार और विभाग के मंत्री की आपसी खींचतान के कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। 28 सूत्रीय मांगो को लेकर 27 दिसंबर को प्रदेश भर से बड़ी संख्या में सरपंच राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर, कमलेश पटेल सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बड़वानी, सिवेंद्र सिंह सरपंच संघ जिलाध्यक्ष शहडोल, सोहन कन्नौज सरपंच संघ जिलाध्यक्ष धार समेत कई सरपंचों ने पंचायत में व्याप्त समस्याओं की पीड़ा सार्वजनिक रूप से सुनाई। उनका कहना है कि कई बार ज्ञापनों के माध्यम से सरकार से आग्रह कर चुके हैं, उसके बाद भी सरकार का ध्यान पंचायतों की ओर नहीं है। इससे अब उनका गुस्सा सरकार के खिलाफ और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर का कहना है कि पंचायत संघ की 28 सूत्रीय मांगे हैं जिनको हम सरकार के ध्यान में बार-बार लाए हैं, उसके बाद भी हमारी मांगों की ओर सरकार का रवैया लचर दिखाई नहीं दे रहा है। जनपद और जिला पंचायत स्तर पर सरपंचों के साथ जमकर कमीशन बाजी का खेल चल रहा है। जनपद सीईओ 20 से 40 परसेंट तक कमीशन लेता है उसी का ही भुगतान होता है बाकी सरपंच जो इमानदारी से काम करते हैं उनका भुगतान पेंडिंग में पड़ा रहता है। सरपंच एक प्रकार से कठपुतली बनकर रह गया है। वह सरकार और आम पब्लिक दोनों की गालियां ही सुन रहा है। राष्ट्रीय सरपंच संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ने यदि हमारी मांगों पर जल्दी ही विचार नहीं किया तो हम पंचायत में तालाबंदी करेंगे। recent visitors 271