Special decoration was done on the occasion of Ekadashi in Khatu Shyam temples in Rishi Kutir Colony.
सुशील दामले विशेष संवाददाता
भोपाल ! एकादशी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया,इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजा अर्चना की,वहीं हम आपको बतादे की,राजधानी स्थित ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में भी एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया,फूलों से साज सजजा की गई और विभिन्न सामग्रियों का भोग लगाए गए,मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,खाटू श्याम मंदिर में रात्रि तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही,

वहीं देर रात्रि तक महिलाओं ने भजन कीर्तन किया,एवं महा आरती कर दीप प्रज्वलित की गई,वही मंदिर के पुजारी ने हमें बताया कि,हाल ही में मंदिर की स्थापना कर खाटू श्याम बाबा को स्थापित किया गया, मंदिर में हर महीने की एकादशी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,उपाध्यक्ष अमरीश पटेल,सचिव वीरेन्द्र रत्नावत्त,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,सदस्य शुभम ठाकुर एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे