Wednesday, July 8, 2026 7:47 am

अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सक्ती में पांव पखारकर किया 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी

सक्ती सक्ती में सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया l मिशनरियों द्वारा विगत कई वर्षो से सक्ती एवं आसपास के जिलों में धर्म परिवर्तन का विष फैलाया जा रहा है। धर्मान्तरण से चुनाव प्रभावित हो रहा हैं और पूरे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है l यह अत्यंत गंभीर और चिंता का विषय है। इस विराट हिन्दू समागम को बल देने हेतु जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी,साध्वी प्रज्ञा जी, मटकू द्वीप के संत राम रूप दास जी, अजय उपाध्याय जी,  विविध संत समाज के प्रमुख, धर्म जागरण के पूर्व  अखिल भारतीय सह प्रमुख राजेंद्र जी, धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राज कुमार चंद्रा जी ,बस्तर सांसद महेश कश्यप जी,जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, सक्ती महाराज धर्मेंद्र सिंह जी, धर्मसेना के सुरेंद्र बहादुर सिंह जी,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. विभिन्न समाज के प्रमुख एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी भी उपस्थित रहे l अपने उद्बोधन में प्रबल ने कहा " सनातन संस्कृति को छद्म हिन्दुओं से सबसे बड़ा खतरा हैं। यह गुप्त ईसाइयत (क्रिप्टो क्रिस्चिनीटी ) हमारे हिन्दू समाज रहकर छल पूर्वक धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं और स्लीपर सेल्स की तरह कार्य करते हैं।इनका पर्दाफाश करके इनपर सख्त कारवाई करना अति आवश्यक है।" प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना के सक्ति जिला अध्यक्ष श्याम चौहान को सम्मानित किया. चौहान जी को पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मिशनरी माफिया द्वारा प्रयास किया गया पर वें सनातनी बने रहें. बस्तर के खेम नेताम जी को भी सम्मानित किया गया, खेम जी मिशनरी माफिया के विरुद्ध संघर्ष किया और वें जिसके कारण वें 6 महीने जेल में रहें. दोनों सनातनी योद्धाओ का मंच पर अभिनन्दन किया गया l यह कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अंजू गभेल जी, श्याम कुमार चौहान, रूपेंद्र गभेल एवं धर्म सेना की टीम के अथक प्रयास से सफल हुआ l recent visitors 114

छत्तीसगढ़ को झारखंड जोड़ेने 312 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा

रायपुर छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बहने वाली कन्हर नदी पर 312 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. क्योंकि इस पुल के बनने से 20 गांव के लोगों आने-जाने में आसानी होगी. बताया जा रहा है कि पुल का 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि 50 प्रतिशत काम बचा हुआ है. जिसके अगले चार महीने में पूरे होने की उम्मीद की जा रही है. छत्तीसगढ़ के यह 20 गांव झारखंड की सीमा पर बने हुए हैं, ऐसे में यहां के लोगों को झारखंड जाना पड़ता है, यही वजह है कि लंबे समय से यहां पुल की मांग की जा रही थी. ऐसे में पुल बनने से यहां के लोगों की राह आसान होगी. छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगा यह पुल कन्हर नदी पर बनने वाला पुल छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा को जोड़ेगा, क्योंकि नदी दोनों राज्यों में बहती है, ऐसे में अब तक इन 20 गांव के लोगों को झारखंड जाने के लिए 100 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पुल के बन जाने से यह सफर कम हो जाएगा, क्योंकि 55 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी. अभी सभी लोग सड़क मार्ग के जरिए धौली से गढ़वा जाते थे, लेकिन पुल बन जाने के बाद यह रास्ता सीधा हो जाएगा, जिससे सफर आसान हो जाएगा. वहीं सनावल क्षेत्र के लोगों को भी उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पुल के बाद यह दूरी घटकर महज 35 किलोमीटर हो जाएगी. बता दें कि झारखंड की सीमा पर बसे छत्तीसगढ़ के 20 गांव के करीब 40 लाख लोगों को इलाज, खरीददारी और जरूरी कामों के लिए झारखंड जाना आसान होता था, लेकिन कन्हर नदी पर पुल नहीं होने की वजह से परेशानी होती थी, लेकिन अब यह समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाएगी, बता दें कि इस पुल को बनाने में 15.20 करोड़ रुपए की लागत आ रही है. दोनों राज्यों के बीच बन रहे इस पुल की सीमा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आएगा, जबकि झारखंड के गढ़वा जिले में आएगा. 8.4 मीटर चौड़े पुल में 5 पियर और 1 अबटमेंट बन चुका है, जबकि सात पियर और एक अबटमेंट का काम चल रहा है, जैसे ही इसका काम पूरा होगा तो फिर इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. जो आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. recent visitors 34

कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 44 की जगह 57 पुलिस थाने, 13 अस्थायी थाना, 23 चौकियां बनाई गईं

महाकुंभनगर  महाकुंभ मेला क्षेत्र के बाहरी इलाके यानी आउटर कार्डन में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत घेरा बनाया जा रहा है। इसी के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 13 अस्थायी पुलिस थाना और 23 चौकियां स्थापित की गई हैं। नए अस्थायी थाना बनने से कमिश्नरेट में 44 की जगह 57 थाने होंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र को आठ जोन व 18 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए नए अस्थायी थाने और चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फोर्स भी तैनात रहेगी। तैनात की जा रही 10 हजार पुलिस फोर्स प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। महाकुंभ मेले में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्नानार्थियों को सुरक्षा और सुगमता से मेले तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सकुशल घर वापसी का फूल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है। रिजर्व पर रखा गया पुलिस फोर्स महाकुंभ के सात चक्रीय सुरक्षा घेरे में कमिश्नरेट पुलिस की भी अहम भूमिका है, जो आउटर कार्डन पर काम करेगी। इसी के तहत अवस्थापना सुविधाओं एवं जनशक्ति में वृद्धि करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की हैं। पीएसी, एनडीआरएफ, सीपीएमएफ, बीडीडीएस, एएस चेक टीम मुस्तैद रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस फोर्स को रिजर्व में भी रखा जाएगा। प्रमुख मार्गों पर थाना और चौकी कुंभ मेला क्षेत्र की तरफ जाने और वापसी के विभिन्न मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं मार्गों पर प्रमुख रूप से अस्थायी थाने और चौकियां स्थापित की गई हैं। यहां पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। जोन में एडिशनल एसपी और सेक्टर में डिप्टी एसपी को प्रभारी बनाया गया है। जोन–08 सेक्टर–18 अस्थायी थाने -13 स्थायी थाने -44 अस्थायी चौकियां -23 सीएपीएफ-21 कंपनी, पीएसी-5 कंपनी एनडीआरएफ -4 टीम एएस चेक -12 टीम बीडीडीएस –4 टीम recent visitors 179

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में टीम इंडिया को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी, यशस्वी विशेष सूची में शामिल

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज (30 दिसंबर) खेला गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी है। मेलबर्न टेस्ट का नतीजा टीम इंडिया के फेवर में नहीं रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने इसमें 184 रन से बाजी मार ली है, इस बड़ी जीत के साथ ही उसने सीरीज में भी बढ़त बना ली है। दरअसल, मुकाबले में भारत को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 155 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के चलते भारतीय टीम अब सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 84 रनों की पारी खेली, लेकिन तीसरे अंपायर के खराब फैसले ने उनकी इनिंग्स पर विराम लगा दिया। जानकारी के अनुसार अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल की जुझारू पारी के बावजूद भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट बचा नहीं सकी। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत का मेलबर्न में हैट्रिक लगाने का सपना बुरी तरह से टूट गया है। इस बार भारतीय टीम जीत के लिए जरूरी 340 रन नहीं बना पाई और हैट्रिक लगाने से चूक गई। एक बार फिर इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज फेल हो गए। न रोहित शर्मा का बल्ला चला न विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत का। यशस्वी जायसवाल ने जरूर एक छोर संभाले रखते हुए उम्मीद बंधाई लेकिन उनको साथ नहीं मिला। पहले रोहित शर्मा उन्हें अकेला छोड़ गए। पैट कमिंस ने रोहित को नौ के स्कोर पर आउट किया। पांच गेंद खेलने के बाद राहुल भी कमिंस का शिकार हो गए। विराट कोहली सिर्फ पांच रन ही बना सके।  एमसीजी टेस्ट की दोनों पारी में 50+ स्कोर करने वाले पांचवें भारतीय बने यशस्वी  भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा और वह एक विशेष सूची में शामिल हो गए। यशस्वी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और वह दूसरी पारी में भी अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा। पंत के साथ की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने महज 33 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी और पंत ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके। पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की। आउट पर हुआ विवाद यशस्वी की शानदार पारी का अंत पैट कमिंस ने किया, लेकिन उनके आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया है। कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं। इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए। सचिन-कोहली की सूची में शामिल हुए यशस्वी यशस्वी अपनी शानदार पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। यशस्वी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। यशस्वी ने एमसीजी टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 84 रन पर आउट हुए। यशस्वी से पहले मंसुर अली खान पटौदी, जीआर विश्वनाथ, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी एमसीजी टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बना चुके हैं। पटौदी ने 1967 में इस मैदान पर 75 और 85 रन बनाए थे, जबकि जीआर विश्वनाथ ने 1977 में 59 और 54 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने 1999 में एमसीजी टेस्ट में 116 और 52 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2014 में इसी मैदान पर 169 और 54 रनों की पारी खेली थी।       महत्वपूर्ण बिंदु     मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 474 रन बनाए थे।     वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे।     भारत की ओर से मेलबर्न टेस्ट में सबसे ज्यादा 9 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।     वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और नाथन लायन ने 6-6 विकेट हासिल किए।   recent visitors 72

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पुजारियों, ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये वेतन

नई दिल्ली दिल्ली में पुजारियों और के लिए आप सरकार नई योजना लेकर आई है। अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकार बनने के बाद,दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए कल यानी 31 दिसंबर से रजिस्ट्र्र्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेंगे 18 हजार रुपये अरविंद केजरीवाल ने आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए हमने सम्मान राशि देने की घोषणा की है। इस योजना का नाम पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना होगा। केजरीवाल ने बताया कि हमारी सरकार आते ही इस योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए दिए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 31 दिसंबर से कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। बीजेपी पर भी साधा निशाना अरविंद केजरीवाल ने इस नई योजना के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी इस योजना को बंद नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि हमारी बीजेपी वालों से विनती है कि महिला सम्मान और संजीवनी योजना की तरह इस योजना को कोशिश नहीं करेंगे। मैं तो कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों से भी अपने-अपने यहां इस योजना को लागू करें। रोहिंग्या के मुद्दे पर केजरीवाल ने हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं उनसे हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने का अनुरोध करता हूं। उनके पास रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया,इसका सारा डेटा है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। हरदीप सिंह पुरी और अमित शाह के पास रोहिंग्याओं को कैसे और कहां बसाया, इसका सारा डेटा है। recent visitors 79

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा मानस भवन में अधिवेशन सम्पन्न

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा मानस भवन में अधिवेशन सम्पन्न हुआ,जिसमें सभी समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे ,जिनका स्वागत सत्कार करते हुए सभी को संबोधित किया,जिसमें पूरे देश एवं प्रदेश के लोग सम्मिलित हुए,वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने बताया कि,अधिवेशन इसलिए रखा गया है ताकि जो,दलित शोषित वंचित लोगों पर अन्याय हो रहे हैं,उन पर चिंता जताते हुए कहा कि,आज इस अधिवेशन से आगे की रणनीति तय की जाएगी,वही राजगढ़ से आए अखिल भारतीय भलाई समाज के जिला अध्यक्ष हेमराज मालवीय ने बताया कि,हम सब एस टी,एस सी वालों पर जो अत्याचार हो रहे हैं बीजेपी की सरकार हमारी सुनती ही नहीं,चाहे कही भी चले जाओ,यह अंधी गूंगी बहरी सरकार,हम लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर कोई ध्यान नहीं है recent visitors 315

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. MPESB ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल 1170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 तय की गई है. इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन बता दें कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी योग्यता जांच सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी, जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपए देने होंगे. इन पदों पर भर्ती इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स के 82 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 29 पद, लेबोरेटर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट के 634 पद, रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, रेडियोग्राफर/ रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन के 127 पद, ओटी टेक्नीशियन के 9 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट के 11 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, डेंटल टेक्नीशियन के 14 पद, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक तकनीशियन के 3 पद, स्पीच थेरेपिस्ट के 5 पद, रेडियोथेरेपी तकनीशियन के 3 पद, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन के 16 पद, ईईजी टेक्नीशियन के 1 पद, सीएसएसडी टेक्नीशियन के 6 पद, लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड 2, डायलिसिस अटेंडेंट, ओटी अटेंडेंट, डार्क रूम अटेंडेंट, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, ड्रेसर, तकनीकी सहायक के 197 पद, टीबी एन्ड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर के 4 पद, एलर्जी टेक्नीशियन, पीएफटी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन के 14 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 1 पद, कैथलैब टेक्नीशियन के 6 पद, रेस्पिरेटरी थेरेपोस्ट, स्लीप टेक्नीशियन के 8 पद हैं. ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.     अब होमपेज पर नवीनतम अपडेट  सेक्शन पर जाएं.     यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें (सक्रिय होने के बाद)     अब यहां जरूरी जानकारी भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.     आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य रख लें.   recent visitors 121