2 जनवरी को मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान जन गण मन का गायन

भोपाल मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत "वन्देमातरम" एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" का गायन 2 जनवरी को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन होने से 26 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक राजकीय शोक होने के कारण मंत्रालय में राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन 2 जनवरी का किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।   recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी के इन चार विजन मिशन से संवारेंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश विकास के लिए ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) के सशक्तिकरण को आधार बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आने वाले वर्ष-2025 में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को आकार देने के संकल्प के साथ चारों मुख्य स्तंभों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण मिशन, युवा शक्ति मिशन, किसान कल्याण मिशन और महिला सशक्तिकरण मिशन को पूरा करने के लिए अलग-अलग ब्ल्यू-प्रिंट तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन सशक्तिकरण मिशनों का जनवरी माह से शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री का दृढ़ विश्वास है कि इन चारों स्तंभों को सशक्त बनाकर मध्यप्रदेश के विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखा जा सकेगा। युवा शक्ति मिशन युवा पीढ़ी को उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता और खेल के क्षेत्र में कौशल प्रदान करेगा। इससे उन्हें बदलते हुए नौकरी बाजार के लिए तैयार किया जा सकेगा, साथ ही उनमें सक्षम नेतृत्व के गुण विकसित होंगे। महिला सशक्तिकरण मिशन उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता, शैक्षिक अवसर और उद्यमिता के अवसर और प्रोत्साहन देगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगीं और प्रदेश में जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा मिलेगा। किसान कल्याण मिशन उद्देश्य विविधीकरण के साथ ही पशुपालन एवं मछली पालन जैसे सहायक व्यवसायों को एकीकृत करने और कृषि-आधारित उद्यमिता जैसे प्रगतिशील उपायों को वित्तीय सहायता और तकनीकी परामर्श देकर प्रोत्साहित कर खेती को मुनाफे का सौदा बनाने पर फोकस्ड है। गरीब कल्याण मिशन में सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों को वित्तीय सहायता, भूमि संबंधी अधिकार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर गरीबी के कुचक्र को तोड़ने में मदद करेगी। युवा शक्ति मिशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मानना है कि ‘युवा शक्ति मिशन’ युवाओं के सशक्तिकरण की मजबूत बुनियाद सिद्ध होगा। मिशन से युवा में शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक सेवा की भावनाएं विकसित होंगी। साथ ही वह आधुनिक तकनीक के कुशल प्रयोग में सक्षम बनेगा। परिणामस्वरूप युवाओं में सफल एवं सक्षम नेतृत्व के गुण भी विकसित होंगे। ‘युवा शक्ति मिशन’ के सफल क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कौशल विकास के पाठ्यक्रम युवाओं को सहजता से उपलब्ध हो सकें और वह उन्हें आसानी से समझ सकें, इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किए हैं। इसका लाभ यह भी है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को इसकी सुविधाएं समान रूप से सुलभ होंगी। मिशन की सफलता के लिए सरकार ने सोशल-मीडिया के माध्यमों का भी प्रभावी उपयोग करने की रणनीत बनाई गई है, जिससे युवाओं को मिशन से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। इससे युवाओं में मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। महिला सशक्तिकरण मिशन महिला सशक्तिकरण मिशन राज्य में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए डिज़ाइन किया गया है। मिशन का मकसद महिलाओं को पुरुषों के ही समान अवसर उपलब्ध करा प्रदेश जेंडर इक्वलिटी लाना है ताकि प्रदेश में समावेशी समाज की स्थापना हो सके। मिशन के अंतर्गत उनमें शिक्षा और कौशल विकास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे उनकी रोजगार प्राप्त कर पाने की क्षमता और संभावनाएं बढ़ेंगीं और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त होगी। मिशन महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा देगा, उन्हें अपने व्यवसाय शुरू करने और उसके सुचारु संचालन के संसाधन, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसी लैंगिक मुद्दों से निपटने के कार्यक्रम भी शामिल होंगे। यह मिशन महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा और एक सहायक वातावरण तैयार करेगा। साथ ही महिलाओं के लिए कानूनी सहायता, काउंसलिंग और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए वन-स्टॉप सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण मिशन यह सुनिश्चित करेगा महिलाओं में नेतृत्व कौशल विकसित हो जिससे वे स्थानीय स्तर पर कुशल नेतृत्व करते हुए मध्यप्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। किसान कल्याण मिशन किसान कल्याण मिशन का उद्देश्य कृषि को उन्नत कर खेती को मुनाफे का सौदा बनाना है, जिससे किसानों का जीवन स्तर सुधरे और वे मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। खेती और किसान अर्थव्यवस्था की मजबूती के महत्वपूर्ण अंग हैं, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह मिशन सुनिश्चित करेगा कि किसान समृद्ध हों और कृषि क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता आए। मिशन का मुख्य उद्देश्य खेती को लाभप्रद बनाना है। इसके लिए मिशन के अंतर्गत कृषि विविधीकरण, जैविक खेती, खेती में पशुपालन, मछली-पालन जैसे व्यवासायों का एकीकरण और उन्हें बाजारोन्मुखी बनाकर उपज की बाजारों में पहुंच सुनिश्चित करने के साथ किसानों में कृषि-उद्यमिता को बढ़ावा दिये जाने पर जोर दिया जाएगा। मिशन, किसानों को सीधे बाजारों से जोड़ने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों और स्थानीय मेलों का भी आयोजन करेगा, जिससे वे अपनी उपज के लिए उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। किसानों का वित्तीय बोझ को कम करने के लिए मिशन के तहत उन्हें बीज, उर्वरक और उपकरण खरीदने के लिए वित्तीय सहायता और सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उनके खर्चे कम होंगे और आय में वृद्धि होगी। मिशन, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की स्थापना को बढ़ावा देकर किसानों में सहकारिता को प्रोत्साहित करेगा ताकि कृषि क्षेत्र संगठित स्वरूप लेकर आगे बढ़ सके। साथ ही मिशन में किसानों को कृषि तकनीकों और संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिलाया जायेगा। गरीब कल्याण मिशन गरीब कल्याण मिशन, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक सेवाएं उन तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह मिशन समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सशक्त बनाने की महत्वपूर्णँ रणनीति का हिस्सा है। मिशन का मुख्य उद्देश्य गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों को मजबूत करना है, ताकि वंचित वर्ग को कठिन समय में आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, मिशन इस वर्ग को रोजगार से संबंधित चुनौतियों से निपटने में सक्षम योजनाओं का लाभ दिलाएगा। आर्थिक रूप से पिछड़े, जरूरतमंदों को मिशन में वित्तीय सहायता प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण में मदद करेगा। बुनियादी सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास तक पहुंच में सुधार किया जाएगा, जिससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो सकें। गरीब कल्याण मिशन का उद्देश्य वंचित वर्ग को आर्थिक रूप से समुन्नत बना कर मध्यप्रदेश में आर्थिक विषमता दूर करना है, जिससे गरीब वर्ग भी प्रदेश के विकास … Read more

मुख्य स्नान पर्व पर कोई प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा और इस अवसर पर पूज्य संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी: योगी

प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ मेला में मुख्य स्नान पर्व पर कोई प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा और इस अवसर पर पूज्य संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी. प्रयागराज में महाकुंभ के दृष्टिगत समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेला लगभग आकार ले चुका है और 7,000 से अधिक संस्थाएं यहां आ चुकी हैं. डेढ़ लाख से अधिक टेंट की व्यवस्था मेला प्राधिकरण की ओर से की गई है. देश-दुनिया से लोग प्रयागराज महाकुंभ में आने के लिए उत्सुक हैं. 144 वर्ष के बाद महाकुंभ का यह मुहूर्त आ रहा है और इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं भाजपा सरकार द्वारा यहां युद्धस्तर पर की जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने प्रयागवासियों से आतिथ्य सेवा के साथ ही महाकुंभ के दौरान स्वच्छता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और आतिथ्य सेवा का जो उदाहरण उन्होंने 2019 के कुंभ में प्रस्तुत किया, उससे अच्छा अवसर इस बार उनके सामने आ रहा है. योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए कहा, “महाकुंभ में कोई भारतीय हो या विदेशी, प्रवासी भारतीय हो या प्रयागराजवासी, बिना भेदभाव सबकी सुरक्षा-सबकी सुविधा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन, घाट सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा तंत्र को और पुख्ता किया जाना आवश्यक है. सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों को चौबीस घंटे और सातों दिन सक्रिय रहना होगा. महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी विभागों से उनके कार्यों की प्रगति का विवरण लिया. उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी वालों, ऑटो रिक्शा चालकों और ई-रिक्शा चालकों के पुलिस सत्यापन तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिये. फर्जी खबरों पर कड़ाई से लगाम लगाने के निर्देश उन्होंने सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया पर फर्जी खबरों पर कड़ाई से लगाम लगाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं जिन्हें यथोचित जवाब दिया जाना चाहिए. मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीबाड़ा, खाकचौक और अन्य संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि अन्य नई संस्थाओं को आवंटन का कार्य जारी है. मुख्यमंत्री ने अगले तीन दिनों में अरैल क्षेत्र में नया स्नान घाट तैयार करने के निर्देश दिए और महाकुंभ के लिए चलाई जाने वाली करीब 550 शटल बसों को पांच जनवरी से चलाने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज दौरे पर मां गंगा का अभिषेक और पूजन किया. उन्होंने बड़े हनुमान जी का भी दर्शन-पूजन किया. इससे पूर्व उन्होंने नैनी के अरैल में बायो सीएनजी संयंत्र का उद्घाटन किया.   recent visitors 56

ऊर्जा मंत्री ने सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन रोकने तथा स्वच्छता का संदेश देने किया राम धुन का वाचन

भोपाल उप नगर ग्वालियर में सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन रोकने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा आरंभ किए गए अभियान के तहत मंगलवार को आनंद नगर तिराहे कांचमील पर प्रभु राम की धुन का मधुर वाचन किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी सीताराम धुन में हिस्सा लिया। इससे पहले ऊर्जा मंत्री तोमर ने न्यू कॉलोनी स्थित अपने आवास से आनंद नगर कांच मील तक स्वच्छता का संदेश देते हुए दुकानदारों और ठेले वालों से कचरा डस्टबिन में डालने तथा अपने आसपास सफाई रखने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हम अपने लिए और अपने आस-पास के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं। जिससे न केवल हम स्वस्थ रहेंगे बल्कि अपने पड़ोसियों को भी बीमारियों से बचा सकते हैं। recent visitors 53

मंडी में प्याज की बंपर आवक के चलते प्याज के दामों में 50% गिरावट, किसान हो रहे निराश, आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान

मंदसौर एक माह पहले प्याज के दाम किसानों को खुश कर रहे थे, लेकिन अब दामों में तेजी से रही गिरावट से किसान निराश हैं। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मंदसौर मंडी में किसानों को प्याज के दाम 3750-4000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे थे। अब प्याज के दाम किसानों को 2500 रुपये भी नहीं मिल रहे है। किसानों का कहना है कि इतने कम दामों से लागत भी नहीं निकल रही है। एक सप्ताह पहले प्याज के दाम 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। व्यापारियों का कहना है कि दाम आगे से ही तय होते हैं। मांग कमजोर होने से भी दामों में गिरावट हो रही है।   मंडी में प्याज की बंपर आवक दो माह से कृषि उपज मंडी में प्याज की बंपर आवक हो रही है। अन्य जिलों से भी मंदसौर मंडी में प्याज की आवक हो रही है, लेकिन प्याज के दामों में लगातार हो रही कमी के कारण किसानों की परेशानी फिर बढ़ गई है। एक माह में प्याज के दामों में 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। कृषि उपज मंडी में प्याज और लहसुन की ही सबसे अधिक आवक हो रही है। सोमवार को मंडी में किसानों को प्याज के दाम 800 से 2650 रूपए प्रति क्विटंल तक ही मिले। 26 दिसंबर को 1956 और 27 दिसंबर को प्याज 2081 रुपए प्रति क्विंटल ही बिका था। इससे पहले 23 दिसंबर को किसानों को प्याज के उच्चतम भाव 1500 रुपए क्विंटल ही मिले थे। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में मांग घटी मंदसौर से प्याज गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व अन्य राज्यों में जाता है। व्यापारियों के अनुसार, इन राज्यों में अब मांग कम हो गई है, जिसके चलते दामों में गिरावट हो रही है। किसानों का कहना है कि एक माह में प्याज के दाम दो हजार से भी अधिक कम हो गई है। अब प्याज के दाम 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल भी नहीं मिल रहे है। इसके कारण कई किसान तो प्याज वापस भी ले रहे है। recent visitors 60

गणतंत्र दिवस समारोह- 2025- टिमरनी के ऋषिकेश बिल्लौरे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कदम ताल करेगा

टिमरनी एनसीसी के हर कैडेट्स का सपना होता है कि वह RDC ( रिपब्लिक डे कैंप ) के लिए चयनित हो। इस सपने को सच कर दिखाया है टिमरनी के बेटे ऋषिकेश बिल्लौरे ने। वे मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ एनसीसी एयर विंग के बेस्ट कैडेट के रूप में चुने गए हैं। अगले माह ( गणतंत्र दिवस समारोह- 2025 ) दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में शामिल होकर वे तिरंगे को सलामी देंगे। RDC के लिए चयन प्रक्रिया का क्रम अगस्त 2024 से ही शुरू हो गया था। पाँच कैंपों में ऋषिकेश ने परेड परीक्षण, फायरिंग में दक्षता, ऑफिसर्स को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, लिखित परीक्षा की परिणाम सूची में लगातार अपना स्थान बनाए रखा। डायरेक्टेड के अंतर्गत आने वाले करीब 40 हजार कैडेट्स के बीच हुई प्रतियोगिता के बाद इन तीन बेस्ट कैडेस्ट्स को चुना गया है। इसी तरह अलग अलग विधा के दल का चयन किया गया। इन्हें फ्लैग ऑफ सेरेमनी के बाद गुरुवार को भोपाल एक्सप्रेस से RDC दिल्ली के लिए रवाना किया गया। परिवार में गौरव का दूसरा मौका इसके पूर्व परिवार में 2011में गौरव का क्षण आया था, तब RDC के लिए भानु बिल्लौरे का चयन हुआ था। वे इंदौर के खालसा कॉलेज के छात्र थे। एनसीसी का " सी " सर्टिफिकेट हासिल किया था। दिल्ली RDC से लौटने के बाद डिफेंस का उन पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि भानु ने वायुसेना को ज्वाइन किया। कैसे चढ़ा एयर विंग का जुनून भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान…। इस नाम से तो पूरी दुनिया की आर्मी परिचित है। उनके शौर्य ने दुनिया के युवाओं का कितना ध्यान खींचा, यह तो ठीक ठीक पता नहीं, लेकिन भारतीय युवाओं के लिए वे रोल माडल बन गए थे, और अभी भी हैं । स्मरण ही होगा विंग कमांडर अभिनंदन ने पाक के हवाई जहाज ( एफ- 16 ) को , मिग- 21 से मार गिराया था और ख़ुद पैराशूट से कूद गए थे। पाकिस्तान की जमीं पर लैंड करने के बाद उनके साथ क्या- क्या हुआ, इससे भी दुनिया परिचित है…..। आखिरकार विंग कमांडर अभिनंदन सकुशल भारत लौटे थे। इस घटना का टीवी और अखबारों में व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार हुआ था। इसका भारतीय युवाओं के मन मस्तिष्क पर गहरा असर हुआ था। युवाओं ने अभिनंदन की तरह देश सेवा का संकल्प लिया था। वही जज़्बा, जुनून लेकर कुछ युवा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उनमें से एक हैं टिमरनी के बेटे ऋषिकेश बिल्लौरे। संकल्प पब्लिक स्कूल, टिमरनी में अंग्रेजी माध्यम से केजी-1 से हायर सेकंडरी ( मैथ्स साइंस) तक की पढ़ाई करने वाले ऋषिकेश बिल्लौरे, इन दिनों होल्कर साइंस कॉलेज, इन्दौर तृतीय वर्ष के छात्र हैं। ऋषिकेश ने कॉलेज में एनसीसी ( एयर विंग ) भी ज्वाइन की हुई है। अपने जीवन की पहली उड़ान कैम्प के दौरान 1एमपी, एयर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर के साथ aircraft sortie की। टैक ऑफ से लेकर लैंड होने तक 26 मिनट हवा में रहे थे ऋषि।   recent visitors 56

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, भोपाल में एक्स्ट्रा 5 मिनट रुकेंगी 8 गाड़ियां

भोपाल जबलपुर मंडल के मदन महल स्टेशन पर ओएचई (ऑल ओवर हेड इलेक्ट्रिक) ब्रेकडाउन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस ब्रेकडाउन के कारण अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है। इसके कारण कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रहेगी प्रभावित ट्रेन 22146 रीवा-भोपाल ट्रेन : यह ट्रेन कटनी से वाया कटनी-सागर-बीना होकर चलाई जाएगी। ट्रेन 11046 धनबाद– श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस : यह ट्रेन कटनी से वाया कटनी-बीना-इटारसी होकर चलायी जाएगी। ट्रेन 01154 दानापुर-मनमाड एक्सप्रेस स्पेशल : यह ट्रेन भी कटनी से वाया कटनी-बीना-इटारसी होकर चलायी जाएगी। भोपाल मंडल में आठ ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि, आज से लागू रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज से लागू होगा। जिसके तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया जाएगा। भोपाल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने और स्टेशनों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब यात्री आराम से ट्रेन में चढ़ सकेंगे और उतर सकेंगे। इन ट्रेनों में पांच मिनट का ठहराव बढ़ाया गया ट्रेन 12627 (बैंगलोर-नई दिल्ली एक्सप्रेस) का भोपाल स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 14319 (इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 14320 (बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 22468 (गांधी नगर कैपिटल – वाराणसी एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 22830 (शालीमार-भुज एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 19306 (कामाख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 12181 (जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस) का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। ट्रेन 12182 (अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस) का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।   recent visitors 59