Monday, July 6, 2026 1:29 am

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बोला हमला, दिल्ली में बीजेपी के पास अभी तक कोई मुख्य मंत्री का चेहरा नहीं

नई दिल्लीम आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पास अभी तक कोई मुख्य मंत्री का चेहरा नहीं है… न कोई विजन है कि वे दिल्लीद में क्‍या काम करेंगे? पिछले 10 सालों में उन्हों ने कोई काम नहीं किया. इसलिए बीजेपी केवल आम आदमी पार्टी को गालियां देकर ये चुनाव लड़ना चाहती है. हम लोगों को बता रहे हैं कि पिछले 10 सालों में हमने क्याि काम किया? आने वाले 5 सालों में क्याा काम करेंगे, हमें हमारे कामों के बल पर वोट दो. लोगों को अब ये निर्णय लेना है कि काम के दम पर वोट देना है या गालियों के दम पर काम करना है.     आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अभी तक अपने वादे पूरे नहीं किये हैं. वे सिर्फ आम आदमी पार्टी को गालियां देते हैं, कोई काम नहीं गिनवाते हैं. पानी के बढ़े बिलों की कथित समस्या  को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम दिल्ली  में हर परिवार को प्रतिमाह 20000 हजार से ज्यारदा लीटर पानी मुफ्त दे रहे हैं. लगभग 12 लाख लोगों का पानी का बिल जीरो आता था, लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, इन्होंमने (केंद्र सरकार ) पता नहीं क्या  गड़बड़ की है कि लोगों के लाखों-लाखों रुपये के पानी के बिल आने लगे हैं. मैं ऐसे लोगों को विश्वानस दिलाना चाहता हूं कि उनकी समस्याक का समाधान किया जाएगा. पानी के बिल माफ किये जाएंगे. वे अभी से पानी के बिल भरना बंद कर दें. हम फिर सत्ताा में आने पर बिल माफ कर देंगे. ये मेरी लोगों को गारंटी है.' कांग्रेस और बीजेपी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इन दोनों पार्टियों को अब ये घोषणा कर देनी चाहिए कि ये मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, बीजेपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रही हैं. चोरी-छिपे ये अलायंस करना ठीक नहीं है. कांग्रेस को तो जनता ने भी सीरियस लेना छोड़ दिया है. दिल्लीर में जल्दक ही विधानसभा चुनाव की तरीख का ऐलान होने वाला है. चुनाव फरवरी में होने हैं. कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. आम आदमी पार्टी ने अपने 70 उम्मी दवारों की लिस्ट् भी जारी कर दी है. कांग्रेस ने भी कुछ उम्मीवदवारों की सूची जारी की है, लेकिन बीजेपी ने अभी तक किसी उम्मी दवार का नाम घोषित नहीं किया है. हालांकि, बीजेपी ने दिल्लीत में चुनाव कैंपेन शुरू कर दिया है. 3 जनवरी को दिल्‍ली के अशोक विहार में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंनने आम आदमी पार्टी को दिल्लीे के लिए 'आपदा' बताया.     recent visitors 72

तहसील चितरंगी अंतर्गत अतिक्रमण से परेशान, प्रशासन कब करेगा कार्यवाही ?

सिंगरौली/चितरंगी तहसील चितरंगी अंतर्गत ग्राम गढ़वा का है मामला संज्ञान में आया है जिसमें बताया गया कि नम्बर 171 रकवा 0.85हेo के अंश रकवा 0.07 हेo पर अवैध कब्जा किया गया और लगातार जारी है जबकि कृषक द्वारा सीमांकन कराया जा चुका है और जब कृषक जमीन पर कब्जा करने से मना किया जाता है तो जांन से मारने,झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी जाती है। उक्त मामले के सीमांकन के विरुद्ध चंदन कोल पिता बड़क कोल निवासी गढ़वा एसडीएम कोर्ट चितरंगी में अपील किया गया है जिस पर जांच के लिए नायब तहसीलदार वृत्त कोरावल हीलाहवाली कर रहे हैं और किशन परेशान है।प्रशासन जब किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा हो तब न्याय की उम्मीद किससे की जाय। फरियादी संतरे कोल द्वारा उक्त के संबंध में चौकी नौडिहवा जाकर रिपोर्ट किया गया जिस पर चौकी में आरोपी चन्दन कोल पिता बड़क कोल के खिलाफ अपराध क्रमांक 01/ 25 धारा 329(2), 296, 351(3) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी चन्दन कोल  पेशे से शिक्षक ईजीएस कपशिहवा शंकुल केंद्र नौडिहवा कैड़ार विकाश खण्ड चितरंगी में कार्यरत है।यहां तक कि मजे की बात यह सामने आ रही है कि शिक्षक के पांच बच्चे हैं।जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।देखना होगा आगे क्या कार्यवाही होती है फरियादी को न्याय मिल पाता है या भटकता रहेगा। recent visitors 57

हमारी सरकार जनकल्याण, जनहित और जनभावनाओं का करती है आदर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी है। जनता का किसी भी प्रकार अहित हो, यह हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। माननीय न्यायालय के सामने विषय लाएंगे और न्यायालय के आदेश के परिपालन में ही किसी कार्यवाही पर आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से अपील की है कि झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें। हम सब जनता के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी, जनहितैषी तथा जनभावनाओं का आदर करने वाली सरकार है। जनता से अपील है कि किसी भ्रम में न आएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार देर रात्रि मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यूनियन कार्बाइड के कचरे के परिवहन एवं पीथमपुर के निकट निष्पादन किए जाने के संबंध में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही विधिवेत्ताओं से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मुख्यमंत्रीद्वय श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ सांसद और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव विधि सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यूनियन कार्बाइड के कचरे के विनिष्टीकरण किए जाने संबंधित कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है। हम सदैव जनता के हित को लेकर आगे बढ़े हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के परिपालन में यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर पहुंचाने का परिपालन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने न्यायालय की याचिकाओं और आदेशों के तारतम्य में सुरक्षा मापदंडों का परिपालन करते हुए केवल परिवहन किया है। माननीय न्यायालय ने इस कार्य के लिए डेडलाइन दी थी कि 4 जनवरी के पहले-पहले कचरा निर्धारित स्थान पर पहुंचना चाहिए। न्यायालय को 6 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट अपेक्षित थी। इसी परिप्रेक्ष्य में आदेश के परिपालन में यह निर्दिष्ट स्थान पर, जो उनके द्वारा बताया गया था, परिवहन आदेश न्यायालयों द्वारा दिया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके ध्यान में यह बात आयी कि जनभावनाओ के लिए ऐसी परिस्थितियों में जनता तक यह विषय पहुंचना चाहिए। सुरक्षा के मापदंडों पर किसी प्रकार से कोई खतरा या कोई डर का भाव जनता के बीच आया तो राज्य सरकार यह प्रयास करेगी कि माननीय न्यायालय के समक्ष यह विषय प्रस्तुत हो। इसके बाद ही आगामी किसी प्रकार की कार्यवाही की जाए। माननीय न्यायालय जैसा आदेश देगा, हम उसका पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे। तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे, जब तक न्यायालय कोई निर्देश जारी नहीं करता। recent visitors 60

भारत के प्रसिद्ध न्यूक्लियर साइंटिस्ट आर चिदंबरम का हुआ निधन, पोखरण परमाणु परिक्षण में निभाई थी अहम भूमिका

नई दिल्ली भारत के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अनुसार, डॉ. चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। डीएई ने एक बयान में कहा, "हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का आज सुबह (4 जनवरी 2025) 3:20 बजे निधन हो गया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमताओं में उनका अद्वितीय योगदान रहा है।" डॉ. चिदंबरम का करियर और योगदान डॉ. चिदंबरम का जन्म 1936 में हुआ था और वह चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के छात्र रहे थे। उन्होंने भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (2001-2018) के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा, वह भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक (1990-1993) और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष (1993-2000) रहे। चिदंबरम ने 1974 में भारत के पहले परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण के दौरान परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम का नेतृत्व किया। इन योगदानों के कारण भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया गया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान में योगदान चिदंबरम ने उच्च दाब भौतिकी, क्रिस्टलोग्राफी और पदार्थ विज्ञान में महत्वपूर्ण शोध किया। उनके कार्यों ने इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक समुदाय की समझ को नया दिशा दी। उन्होंने भारत में आधुनिक पदार्थ विज्ञान अनुसंधान की नींव रखी और देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रगति को नई दिशा दी। अन्य क्षेत्रों में योगदान चिदंबरम ने भारत में सुपर कंप्यूटरों के स्वदेशी विकास की पहल की और राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क की संकल्पना को तैयार किया, जिससे देशभर के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों को जोड़ा गया। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीण प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन सुरक्षा जैसी पहलें शुरू की, जिससे भारत के विकास को और बल मिला। पुरस्कार और सम्मान चिदंबरम को 1975 में पद्मश्री और 1999 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली और वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के सदस्य थे। डीएई सचिव ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया डीएई के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने चिदंबरम के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, "डॉ. चिदंबरम का योगदान भारतीय परमाणु शक्ति और रणनीतिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में अभूतपूर्व था। उनका निधन भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।" डीएई ने चिदंबरम को "अग्रणी, प्रेरणादायी नेता और समर्पित मार्गदर्शक" के रूप में याद किया। इस दुख की घड़ी में सभी ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। recent visitors 58

सिया मरकाम का राष्ट्रीय स्तर बॉलीबॉल मे चयन

मंडला जिले का नाम अनेक प्रकार के खेलो में बच्चियां अपना नाम रोशन कर रही हैं, अभी हाल ही में जिले के जाने माने वकील , पत्रकार श्री सुधीर उपाध्याय की बेटी सूचि उपाध्याय ने क्रिकेट में प्रदेश स्तर में मध्य प्रदेश को विजय  बनाया और वे मेनॉफ दा सीरीज रही और भी अन्य खेलो में बच्चे बच्चियां जिले का प्रदेश एवम् राष्ट्रीय स्तर में नाम रोशन कर रही है। अभी हाल में बॉलीबॉल में सिया मरकाम ने राष्ट्रीय स्तर में तहलका मचा दिया ,खेल कलैंडर अनुसार वॉलीबॉल 19 वर्ष मे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहायक आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता मंडला जिला कीड़ा प्रभारी श्री मंगल से पंद्रे के मार्गदर्शन में सिया मरकाम दसवीं शासकीय हाई स्कूल धनगांव मवई वॉलीबॉल राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता विजयवाडा आंध्र प्रदेश में सम्मिलित हो रही है इस सफलता पर जिला स्काउट प्रभारी श्री दिनेश दुबे जमादार धुर्वे वॉलीबॉल कोच सिझौरा धनगांव प्राचार्य श्री त्रिलोक कुशराम शिक्षक धीरज धुर्वे श्रीमती सतन मरावी और सभी शिक्षक स्टाफ ने बधाई प्रेषित की है।   recent visitors 56

घने कोहरे में तीन वाहन आपस मे टकरा गए, गाड़ियों के उड़े पखच्चे, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल

लखनऊ आगरा-जयपुर हाइवे पर शनिवार देर रात महुअर पुल के पास घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे में तीन वाहन आपस मे टकरा गए। यात्रियों से भरी हुई बस ट्रैलर में घुसी गई, वहीं पीछे से मैक्स गाड़ी ने भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं एक की एक की मौत हो गई है। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अछनेरा, किरावली, बिचपुरी व एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रैपर किया गया है। हादसे से मौके पर मची चीख़ पुकार पूरा मामला थाना किरावली के महुअर पुल के पास का है। रात करीब 1 बजे घने कोहरे के चलते यह भीषण हादसा हुआ है। हादसे में घायल लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा मैक्स गाड़ी में बैठे दो लोग और बस में बैठे चार लोगों की स्थिति ज्यादा खराब है। बता दें कि हादसे के बाद मौके पर चीख़ पुकार मच गई थी। ट्रेलर चालक की गलती से हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगों को बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया है। पुलिस ने वाहनों को क्रेन से अलग हटवाया है।  मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लिया। जिसके चलते पीछे चल रही बस ट्रेलर में भिड़ गई। वहीं पीछे आ रही मैक्स भी उसमें टकरा गई। हादसा ट्रेलर चालक की गलती से हुआ है।   recent visitors 60

बंगाल को हराकर एमपी विजेता, प्लेयर ऑफ द सीरीज रही शुचि उपाध्याय

मण्डला मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले गये फाइनल मैच में बंगाल को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया है। 30 दिसंबर को राजकोट में हुए फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की क्रांति गौड़ ने 4 विकेट, शुचि उपाध्याय ने 2, वैष्णवी 2 एवं प्रियंका ने 2 विकेट हासिल कर बंगाल को 136 रनों पर ही रोक दिया। एमपी की ओर से अनुष्का और अनन्या दुबे की साझेदारी के बाद आयुषी की बल्लेबाजी ने टीम को लक्ष्य 137 तक पहुंचाया। अनुष्का ने अर्धशतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच रही, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर संभाग के मंडला जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विदित हो कि शुचि ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी कर 18 विकेट अपने नाम किए हैं। मध्यप्रदेश के सभी खिलाड़ी, प्रबंधन, कोच इस गौरवशाली क्षणों में बधाई के पात्र हैं। विदित हो कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की शुचि ने महज दो वर्षों में ही बालिका क्रिकेट की अंडर 19, अंडर 23 एवं सीनियर टीम मध्यप्रदेश में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। एक दिवसीय महिला क्रिकेट फार्मेट के इस टूर्नामेंट में जबलपुर संभाग के जिले की इस खिलाड़ी का एमपी टीम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर महिला चयन करता जेडीसीए प्रार्थना विश्वकर्मा बाबूशा मेघा जैन तरंग झा प्राजंलि मल्हार जेडीसीए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल योगेंद्र तिवारी द्वारका मिश्रा राजेंद्र सिंह ठाकुर प्रशांत द्ववेदी, विक्रम जिनसारी, ब्रजेश पटेल, सुकेश झा, त्रिलोक नायडू एवं डीसीए मण्डला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, संजय बड़गियां, ललित जोशी, वेदप्रकाश कुलस्ते, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, प्रवीण वर्मा, उत्कर्ष पटेल आदि खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं। recent visitors 128