Monday, July 6, 2026 1:09 am

फरहान अख्तर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा-भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया

मुंबई भारत के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को एक प्रशंसक मिल गया है, क्योंकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। शनिवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर शर्मा की निस्वार्थ भावना की तारीफ की, जिसमें उन्होंने अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए टीम को प्राथमिकता दी। फरहान ने शर्मा की एक्शन में एक लो रेजोल्यूशन तस्वीर शेयर की, साथ ही उन्होंने तस्वीर के साथ एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बस यह बात मेरे सीने से निकाल देनी है। इस लड़के ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और पिछले कई सालों में हमारी टीम की कप्तानी बहुत अच्छी और सफलतापूर्वक की है। बल्ले से उनका कौशल अपने आप में सब कुछ बयां करता है और ऐसी अनगिनत पारियां रही हैं, जिनमें उन्होंने हमें दिखाया है कि वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।" फरहान ने कहा कि खेल ने महानतम बल्लेबाजों और गेंदबाजों को फॉर्म के लिए संघर्ष करते हुए देखा है और कई बार प्रशंसकों ने मन ही मन चाहा है कि वे ब्रेक लें, घरेलू क्रिकेट या नेट्स में अपना फॉर्म हासिल करें और फिर वापसी करें। उन्होंने आगे कहा, "हां, यह खेल क्रूर हो सकता है और आपको किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचना मुश्किल होगा, खासकर कप्तान के बारे में, जिसने स्वेच्छा से ऐसा किया हो। अब यहां एक ऐसा व्यक्ति है जो अपनी टीम की जीत की संभावनाओं को खुद के फॉर्म में आने से पहले रखता है और उसकी निस्वार्थता की सराहना करने के बजाय, बहुमत उसे नीचा दिखा रहा है। खुद से पूछें, 'अगर दुनिया इस तरह से प्रतिक्रिया करती है तो कोई ऐसा दोबारा क्यों करेगा, जब दुनिया अपने गौरव से बड़े उद्देश्य के बारे में सोचने वाले व्यक्ति पर प्रतिक्रिया देती है?' फरहान ने कहा, ''रोहित आप एक सुपरस्टार हैं। आप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं और मुझे पता है कि आप नकारात्मकता को खुद पर हावी नहीं होने देंगे, लेकिन मैं दुनिया को यह दिखाने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं कि आप टीम को व्यक्ति से पहले रखते हैं। यह करना मुश्किल काम है और केवल सबसे मजबूत दिमाग और दिल ही इसे कर सकता है। यही एक महान लीडर बनाता है। जल्द ही मैदान पर फिर मिलेंगे।'' मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शर्मा की कप्तानी की काफी आलोचना की गई है, खास तौर पर बल्ले से टीम को समर्थन न देने के लिए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अब तक सीरीज के बेहतर हिस्से में टीम इंडिया पर दबदबा बनाया है। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीता। हालांकि, रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपे जाने के बाद टीम इसके बाद के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। शर्मा, जिन्होंने टी20 विश्व कप जीत के बाद जून 2024 में विश्व कप ट्रॉफी जीतने के टीम इंडिया के सपने को साकार किया था, मौजूदा टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं और असंगत बल्लेबाजी क्रम के सामने बेबस नजर आए, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारी दबाव में आसानी से ढह जाता है। सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए शर्मा को आराम दिया गया है और कप्तान की जगह बुमराह को दी गई है। पहली पारी में बल्लेबाजी में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन ने आईसीटी के प्रशंसकों को निराश कर दिया क्योंकि टीम केवल 185 रन ही बना सकी। हालांकि, टीम ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर रोक दिया। दूसरी पारी में 145 रनों की बढ़त के साथ भारत ने 6 विकेट पर 141 रन बनाए हैं और प्रमुख बल्लेबाज अपनी पारी समाप्त कर चुके हैं। ऋषभ पंत 61 रन के साथ दूसरी पारी में भारत के शीर्ष स्कोरर रहे। आखिरी टेस्ट के साथ, भारत को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए खिड़की खुली रखने के लिए मैच जीतकर श्रृंखला को बराबर करना होगा। टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए, ऑस्ट्रेलिया से मौजूदा टेस्ट सीरीज में बराबरी करने के बाद भी आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से हारना होगा।   recent visitors 59

दो एसईसीएल कर्मियों की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में 25 फीट नीचे खाई में गिरी कार

कोरबा। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। जो कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। कार में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति, 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड़, 40 वर्षीय बिहारी प्रजापति, और श्यामलाल प्रजापति सवार थे, जो तड़के सुबह जा रहे थे। इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में  35 वर्षीय गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटन स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकल गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतक गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं दूसरा मृतक रुद्रेश्वर एसईसीएल के केबल विभाग में पदस्थ था। घटना स्थल पर मोरगा चौकी पुलिस पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की माने तो घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल, अभी शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 73

न तो हटाये गये हैं और न ही उनका सन्यास का कोई इरादा है: रोहित शर्मा

सिडनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर होने के बाद चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह न तो हटाये गये हैं और न ही उनका सन्यास का कोई इरादा है। अपने टेस्ट क्रिकेट भविष्य के बारे में रोहित ने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान यह बातें कहीं। भारतीय कप्तान ने दृढ़ता से कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की उनकी कोई योजना नहीं है। आस्ट्रेलियाा के खिलाफ पांचवें एवं निर्णायक टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम से रोहित को बाहर किए जाने से ड्रेसिंग रूम में संभावित तनाव के बारे में मीडिया में अटकलें लगने लगीं थी जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा मैच के लिए रोहित की उपलब्धता की पुष्टि करने से इंकार करने से इन अटकलों को हवा मिली थी। रोहित ने कहा कि उनका टीम से हटना पूरी तरह से स्वैच्छिक था और टीम की जरुरतों के मुताबिक था। उन्होंने कहा, “यह संन्यास का फैसला नहीं है। मैं इस खेल से दूर नहीं जा रहा हूं। ऐसे महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम को इन-फॉर्म खिलाड़ियों की जरूरत थी।” उन्होंने भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे का जिक्र करते हुए कहा, “इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मैं अब से दो महीने या पांच महीने बाद रन बनाऊंगा। मेरा मानना है कि चीजें बदल जाएंगी, लेकिन साथ ही, मुझे यथार्थवादी होना होगा।” रोहित ने आलोचकों को सीधा जवाब देते हुये कहा, “बाहरी राय उनके करियर के फैसले तय नहीं करेगी। कमेंटरी बॉक्स में बैठे लोग या हाथ में लैपटॉप लेकर लिखने वाले लोग यह तय नहीं करेंगे कि मेरी जिंदगी कैसे गुजरेगी। मैंने यह गेम काफी समय तक खेला है और यह मै तय करुंगा कि मैं कब खेलूंगा, कैसे खेलूंगा, कब कप्तानी करूंगा या कब पद छोड़ूंगा।” एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की तुलना करते हुए रोहित ने कहा, “मैं एक समझदार और परिपक्व व्यक्ति हूं, दो बच्चों का पिता हूं। मेरे पास दिमाग है और मैं जानता हूं कि मुझे अपने जीवन से क्या चाहिए।”   recent visitors 136

अमेरिका में ट्रक से कुचलने की घटना के बाद अब राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई, 4 लोग अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन अमेरिका में ट्रक से कुचलने की घटना के बाद अब राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग के बाद 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। ताजा अपडेट यह है कि हमले की चपेट में आए सभी पीड़ित होश में हैं और सांस ले रहे हैं। मालूम हो कि गोलीबारी की यह घटना हैरी थॉमस वे नॉर्थईस्ट के 1500 ब्लॉक में हुई, जो नोमा-गैलाउडेट यू न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 500 फीट दूर है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद 2 पीड़ितों को इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। खबर यह है कि गोलीबारी के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस जगह पर गोलीबारी हुई, वहां अक्सर काफी भीड़ देखी जाती है। फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर तैनात है और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमलावर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। आसपास जो लोग मौजूद थे उनसे भी पूछताछ का सिलसिला जारी है। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर चढ़ा दिया ट्रक यूएस में गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय हुई जब न्यू ऑरलियंस में ट्रक से कुचलने वाले मामले को लेकर लोग सहमे हुए हैं। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक हमलावर ने ट्रक से हमला कर दिया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मार गिराया था। एफबीआई की ओर से बताया गया कि शम्सुद्दीन जब्बार ने इस हमले को अकेले अंजाम दिया था। स्थानीय मीडिया ने अदालती दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि ह्यूस्टन में रहने वाले 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जब्बार ने पहले अमेरिकी सेना में काम किया था और हाल के वर्षों में वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि यह हमला आतंकवादियों की तरफ से एक सुनियोजित हमला था। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने कहा कि बॉर्बन स्ट्रीट जैसा हमला कहीं भी हो सकता है। अमेरिकियों की रक्षा के लिए आतंकवाद का खात्मा करना बेहद जरूरी है।   recent visitors 55

पंत की तूफानी पारी के दम पर भारत 141 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन के अंत तक भारत का स्कोर दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन हो गया है, कुल लीड 145 रनों की है। ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर भारत इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा है। पंत ने 33 गेंदों पर 6 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज अभी तक 25 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। इससे पहले भारत के 185 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रनों पर ढेर हुआ। तीसरे दिन भारत की नजरें 200 पार के स्कोर तक पहुंचे पर होगी। पिछले 25 सालों में एससीजी पर केवल एक बार 200+ का टारगेट चेज हुआ है। दूसरे दिन का अंत, भारत की लीड 145 रनों की दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है, भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। 4 रनों की बढ़त की बदौलत लीड 145 रनों की हो गई है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। आज के दिन बने 300 से अधिक रन सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन अभी तक 78 ओवर का खेल हो गया है जिसमें 309 रन बने हैं और 15 विकेट गिरे हैं। तीसरे दिन मैच खत्म होने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। नीतीश का गैर जिम्मेदाराना शॉट मेलबर्न टेस्ट के हीरो नीतीश रेड्डी ने सिडनी की दूसरी पारी में भी निराश किया। इस बार वह बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शॉट मारने के प्रयास में वह मिस हिट कर बैठे, कमिंस ने आसान सा कैच लपक उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। recent visitors 49

मुरादाबाद में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद के कंपनी बाग में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया। दोनों भवनों के अलॉटमेंट की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने पर आवंटियों को नोटिस दिया गया था पर आवास खाली नहीं हुए। नगर निगम ने दल बल के साथ भवन खाली करवा लिए। इस भूमि का क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर और बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ रुपए है। नगर निगम की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।कंपनी बाग में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित दो आवासों को अपर नगर आयुक्त, एसीएम द्वतीय और पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करवाया गया। इस दौरान नगर निगम ने अपनी खाली संपत्ति पर पेंट से नगर निगम की संपत्ति भी अंकित करवा दिया। अफसरों ने बताया कि नगर निगम अपने उक्त आवंटित भवनों की अवधि पूरी होने पर नोटिस जारी कर चुका है। कंपनी बाग स्थित कंपोजिट विद्यालय के निकट नगर निगम के दो भवन जिसमें एक भवन भूतल का नौगांवा से सपा विधायक समरपाल सिंह और उसके ऊपर निर्मित भवन एलडी चतुर्वेदी के नाम से नगर निगम ने अलॉट किया था। जिसकी अवधि को पंद्रह वर्ष पूरे हो चुके थे। उक्त भवनों का आवंटन निरस्त करते हुए भवन खाली करवाए जाने को अध्यासियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। आवास खाली नहीं होने पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के आदेश पर टीम ने शुक्रवार को भूजल और उसके ऊपर बने कुल क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर जमीन को खाली करवा कर कब्जा ले लिया। उक्त जमीन का बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ बताया गया है। 8 माह में निगम ने खाली करवाई 9 अरब की संपत्ति नगर निगम ने पिछले आठ महीने से अपनी भूमि कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चला रखा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नियमानुसार जो भी प्रक्रिया है उसके तहत निगम अपनी जमीन को मुक्त करवा रहा है। पिछले आठ माह में करीब नौ अरब की जमीन मुक्त करवाई जा चुकी है। इसमें काफी जमीन प्राइम लोकेशन की है जिसमें विकास के प्रजोक्ट प्रस्तावित किए गए हैं। recent visitors 143

क्या शपथ से पहले ट्रंप को होगी जेल? पोर्न स्टार मामले में सुनाई जाएगी सजा; 10 जनवरी को कोर्ट में पेशी

न्यूयॉर्क न्यूयॉर्क के जज जुआन मर्चेन ने शुक्रवार (3 जनवरी) को घोषणा की कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 10 जनवरी 2025 को सजा सुनाई जाएगी, जो उनके शपथ ग्रहण से 10 दिन पहले होगी. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक ये सजा हश मनी के उस मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे. इस पर मर्चेन ने संकेत दिया कि वे ट्रंप को जेल की सजा देने के पक्ष में नहीं हैं और बिना शर्त रिहाई की ओर झुकाव दिखाया है. इसका मतलब है कि ट्रंप किसी शर्त के अधीन नहीं होंगे, लेकिन वे दोषी के रूप में व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे. 78 वर्षीय ट्रंप को 34 मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिनमें 2016 के चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे का भुगतान करने के लिए व्यवसाय रिकॉर्ड में हेराफेरी शामिल है. ट्रंप को चार साल तक की जेल की सजा हो सकती है, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों को उम्मीद है कि उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा. ट्रंप ने इस मामले में अपील करने की योजना बनाई है, जिससे सजा में देरी हो सकती है. ट्रंप के वकीलों ने इसे सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले और अन्य न्यायिक निर्णयों के आधार पर खारिज करने की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि पूर्व राष्ट्रपतियों को पद पर रहते हुए कई आधिकारिक कृत्यों के लिए अभियोजन से छूट प्राप्त है. शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप को मिल जाएगी छूट हालांकि, न्यायाधीश ने इस तर्क को खारिज कर दिया लेकिन कहा कि शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप को अभियोजन से छूट मिल जाएगी. ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने इस सजा के फैसले की आलोचना की और इसे सुप्रीम कोर्ट के प्रतिरक्षा निर्णय का उल्लंघन बताया. चेउंग ने कहा कि यह मामला कभी लाया ही नहीं जाना चाहिए था और इसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप तब तक लड़ते रहेंगे जब तक ये सभी मामले खत्म नहीं हो जाते. दो संघीय मामलों का सामना कर रहे ट्रंप ट्रंप अभी भी विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा लाए गए दो संघीय मामलों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उन मामलों को न्याय विभाग की नीति के तहत खारिज कर दिया गया, जो एक बैठे राष्ट्रपति पर मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देती है. ट्रंप पर 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने की साजिश और गोपनीय दस्तावेज हटाने के आरोप भी लगे हैं, लेकिन राष्ट्रपति के रूप में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मामलों को बंद कर दिया जाएगा. राष्ट्रपति के आपराधिक अभियोजन के संबंध में कानून अमेरिकी संविधान में राष्ट्रपति के आपराधिक अभियोजन के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से यह नहीं माना है कि राष्ट्रपति को अभियोजन से छूट है. यह अवधारणा न्याय विभाग की व्याख्या पर आधारित है, खासकर उसके कानूनी परामर्शदाता कार्यालय (OLC) की तरफ से दी गई सलाह के तहत. OLC का मानना है कि आपराधिक अभियोग, अभियोजन और सजा राष्ट्रपति पद को अक्षम कर सकते हैं, जिससे राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हो सकते हैं. OLC यह भी मानता है कि किसी कार्यरत राष्ट्रपति को इस तरह से अक्षम करना असंवैधानिक होगा. इसके लिए संविधान में महाभियोग या 25वां संशोधन जैसे प्रावधान मौजूद हैं. महाभियोग के माध्यम से राष्ट्रपति को पद से हटाया जा सकता है, जबकि 25वें संशोधन के तहत किसी अक्षम राष्ट्रपति को पद से हटाया जा सकता है. recent visitors 58