Sunday, July 5, 2026 9:59 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री ने बांधवगढ़ में जमकर उठाया लुफ्त

उमरिया 3 जनवरी नए साल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बॉलीवुड सेलिब्रिटी निमरत कौर भी नेशनल पार्क बांधवगढ़ पहुंचकर प्रकृति का लुफ्त उठाया बताया जाता है कि उन्होंने सफारी के दौरान दूसरे वन्य प्राणियों के अलावा टाइगर का भी दीदार किया और काफी रोमांचित हुई आपको बता दे बॉलीवुड सेलिब्रिटी निमरत कौर अपने मम्मी अविनाश शेट्टी और पापा कैप्टेन भूपेंद्र सिंह के साथ ताला स्थित ट्री हाउस के बनियान ट्री हाउस 103 में रुकी थी बताया जाता है कि ताला स्थित ट्री हाउस छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का है इसके अलावा किंग लाज भी इन्हीं का बताया जाता है ट्री हाउस की खास पहचान लकड़ी का कॉटेज है जो सैलानियों का मन मोह लेता है निमरत कौर वर्ष 2015 में अमेरिकी टेलीविजन सीरीज होमलैंड के  चौथे  सीजन में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस एजेंट तस्मीन कुरैशी कीआवर्ती भूमिका निभाई और बाद में इसके आठवे सीजन में अपनी भूमिका दोहराई उन्होंने युद्ध थ्रिलर एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार के साथ सह अभिनय किया इन्होंने अमेरिकी रहस्य श्रृंखला वे वार्ड पॉइंट्स 2016 और भारतीय ड्रामा सीरीज स्कूल आफ लाइफ 2023 में भी अभिनय किया है अभी हाल में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी इनके नाम से लव ट्रैगेल के रूप में मीडिया संस्थानों में जमकर उठाया गया recent visitors 46

नौगढ़ प्रीमियर लीग का हुआ आगाज, पहले दिन सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर पहुंची क्वार्टर फाइनल

सिंगरौली नौगढ़ के मधुवन बाग स्टेडियम में स्व. रामलला बैस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 25 वें सत्र का शुभारंभ हुआ जिसका पहला मुकाबला सिंगरौली स्पोर्ट्स और शासन फाइटर के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए शासन फाइटर ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए जिसके जवाब में सिंगरौली स्पोर्ट्स ने 6वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें मैंन ऑफ द मैच पंकज बैस रहे । दूसरा मुकाबला सेक्टर ए दूधिचुआ और नेमना बिजपुर के बीच खेला गया जिसमे सेक्टर ए दूधिचुआ ने 10 ओवर में 145 रन बनाए जिसमें जवाब में नेमना बिजपुर सिर्फ 107रन ही बना सकी और सेक्टर ए दूधिचुआ 38 रन से विजेता हुई जिसमें मैंन ऑफ द मैच नानू रहे। दोनों मैच के विजेताओं के बीच तीसरा मुकाबला खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्टर ए दूधिचुआ ने 10 ओवर में 137 रन बनाए जिसे रोमांचक दौर में सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर ने 10वें ओवर में प्राप्त कर विजेता हुई और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, तीसरे मैच के मैंन ऑफ द मैच चन्द्र प्रताप रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित द्विवेदी,वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल, एएसपी शिव कुमार वर्मा, जनरल मैनेजर मेडिकल कॉलेज राजेश सिंह,सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर के प्रबंधक कुलदीप बैस,भाजपा नेता मान प्रसाद पाल इत्यादि उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी के कमेंटेटर आनंद बैस,प्रेम मिश्रा,विनय तिवारी एवं अजय सोनी ने सहयोग किया वही स्कोरर की भूमिका शुभम द्विवेदी और निर्णायक की भूमिका में अखिलेश बैस,गायत्री बैस,शंकरदयाल बैस सहित प्रमुख आयोजनकर्ता संजय बैस,आशीष शुक्ला,विपिन मिश्रा, इतजोगी बैस,अखिलेश सिंह बैस,शंकर बैस,रामसागर बैस,राजेंद्र बैस,रामलला बैस,प्रीतम बैस,लवकुश नापित,अजीत नापित सहित एनसीसी कमेटी के सभी सदस्य एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। recent visitors 57

Pithampur में अभी नहीं जलेगा Union Carbide का कचरा, CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला

पीथमपुर पीथमपुर में शुक्रवार को यूनियन कार्बाइड के 337 टन जहरीले कचरे के निस्तारण को लेकर भारी हंगामा हुआ। सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस बल पर पथराव हुआ और माहौल बेकाबू हो गया। हालात बिगड़ने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात आपात बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अदालत का आदेश आने तक कचरा नहीं जलाया जाएगा। सीएम ने हाईकोर्ट से और समय मांगने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।   हाईकोर्ट से और समय मांगा जाएगा   सरकार ने हाईकोर्ट से कचरे के निस्तारण के लिए 7 जनवरी तक का समय मांगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और व्यावहारिक कठिनाइयों को अदालत के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अदालत के आदेश का पालन करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बैठक में तय हुआ कि सरकार जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करने के लिए कोशिश करेगी। इसके साथ ही, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर किसी भी खतरे को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।   जहरीले कचरे को लेकर लोगों में नाराजगी धार जिले के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में यूनियन कार्बाइड से जुड़े जहरीले कचरे को जलाने के फैसले से स्थानीय लोग नाराज हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। सड़कों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दो प्रदर्शनकारियों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कचरा उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक है। पथराव और प्रदर्शन के कारण प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत बैठक बुलाकर स्थिति को काबू में करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने बुलाई इमरजेंसी बैठक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अदालत से कचरे के निस्तारण के लिए और समय मांगा जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनता को किसी प्रकार का नुकसान न हो। सीएम ने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता देगी।   जनता की सुरक्षा सबसे ऊपर है मुख्यमंत्री मोहन यादव नेकहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन कार्बाइड का कचरा अदालत के निर्देश के मुताबिक पीथमपुर लाया गया था। हालांकि, अगर इससे जनता के बीच कोई डर है या फिर किसी तरह का खतरा पैदा हो रहा है, तो इसे अदालत के सामने रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।   पार्टी के नेताओं को समझाने की योजना   बैठक में यह भी तय किया गया कि पहले पार्टी के भीतर फैले भ्रम को दूर किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह नेताओं से बातचीत करें। खासकर, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और धार विधायक नीना वर्मा को इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय और नीना वर्मा ने कहा कि उन्हें पर्यावरण रिपोर्टों और परीक्षणों की जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित पक्षों को पूरी जानकारी दी जाए।   पुलिस ने दर्ज किए पांच केस   प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के चलते पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज की हैं। धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन मामलों में कुछ आरोपी नामजद हैं, जबकि कुछ अज्ञात हैं। प्रदर्शन के बाद से स्थिति नियंत्रण में है। शनिवार को शहर का जनजीवन सामान्य रहा और फैक्ट्रियों ने काम शुरू कर दिया। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती जारी है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी पूरी है।   कोर्ट के आदेश का पालन जरूरी   सीएम मोहन यादव ने कहा  कि यूनियन कार्बाइड का कचरा कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते  ही पीथमपुर लाया गया था। कचरे को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया है। हालांकि, जनता की सुरक्षा सबसे पहले है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अदालत से और समय मांगा जाएगा ताकि जनता के बीच किसी तरह का भय न रहे। सीएम ने भरोसा जताया कि सरकार अदालत के आदेश और जनता की भलाई के बीच संतुलन बनाए रखेगी।   कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि सरकार ने पर्यावरणीय रिपोर्टों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अध्ययन किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। सीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।  recent visitors 39

युवा टीम ने जमुनिहां में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर नमन कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उमरिया महिलाओं को स्वाभिमान से जीवन जीने की प्रेरणा देने वाली श्रद्धेय सावित्रीबाई फुले जी का संपूर्ण व्यक्तित्व प्रेरणा का अमर स्रोत है। उन्होंने न केवल महिलाओं के लिए शिक्षा के बंद रास्ते खोले, बल्कि उन्हें आर्थिक दृष्टि से भी सक्षम बनाया और दलित व वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। माता सावित्रीबाई फूल जी की जयंती पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जमुनिहाँ में सावित्रीबाई फूल जी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।     टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए  कहा कि शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित,  श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।सामाजिक क्रांति की अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर आपने पीढ़ियों को शिक्षा के आलोक से आलोकित किया है, इसके लिए देश आपका ऋणी है। उनके कार्य, विचार तथा योगदान संपूर्ण समाज की अमूल्य-अक्षय निधि है।उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष ने महिलाओं को आत्मविश्वास, स्वावलंबन और समानता की भावना से परिपूर्ण किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें स्वतंत्र निर्णय लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्त्री शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव की बुनियाद रखी। 1851तक सावित्री बाई फुले ने 3 स्कूल स्थापित कर लिए थे और 150 छात्रों की शिक्षिका थीं । उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर देश में 18 स्कूल खोले थे। उन्होंने और उनके पति ने दलितों और दबी हुई जाति की महिलाओं के लिए भी स्कूल खोले। फुले दम्पति ने महिलाओं को वजीफा देकर स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान युवा हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,साक्षी रैदास,खुशबू बर्मन,अनुसूइया दहिया,सुलेखा राठौर,अनीता रौतेल,दीपिका मरकाम,संजना केवट,महक सोनी,शालिनि महोबिया,लष्मी महोबिया,अंजली सिंह,अर्पिता सोनी एवं सभी उपस्थित रहे। recent visitors 24

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर, प्टिक टैंक में शव छुपा कर ऊपर बिछा दी कंक्रीट

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीते 2 दिनों से लापता स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुकेश की हत्या कर दी गई और उसकी लाश स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यार्ड में मौजूद सैप्टिक टैंक से बरामद की गई है. मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में 3 और गिरफ्तार, कुल 6 आरोपी हुए हैं अरेस्ट . आरोप है कि ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर नए साल के पहले दिन सुनियोजित तरीके से मुकेश चंद्राकर को अपने साथ यार्ड ले गया. इसके बाद अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पत्रकार मुकेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और फिर शरीर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. मर्डर के बाद पत्रकार के शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया. पत्रकारों के दबाव पर एक्शन में आई पुलिस स्थानीय पत्रकारों के दबाव के बाद आखिरकार पुलिस ने संदेह के आधार पर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यार्ड में दबिश दी. इसके बाद कांक्रीट कर चुके सेप्टिक टैंक को तोड़कर मुकेश के शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शनिवार (4 जनवरी) को पत्रकार मुकेश चंद्राकर के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के पत्रकारों में काफी रोष है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस घटना पर दुःख जताया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर पुलिस को हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. हत्या के बाद शव सेप्टिक टेंक में डाला बीजापुर के स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि मुकेश चंद्राकर की हत्या में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके भाई रितेश चंद्राकर की अहम भूमिका है. इस  मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन आरोपी चंद्राकर भाइयों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बीजापुर के पत्रकारों की बात मानें तो यह सुनियोजित हत्या है. मुकेश चंद्राकर ने 1 जनवरी को सभी पत्रकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से नए साल की शुभकामनाएं दीं. उसी दिन ठेकेदार  रितेश चंद्राकर ने उसे फोन करके बुलाया और बस स्टैंड के पीछे चट्टानपारा में अपने यार्ड में ले गया. यहां पूरी बाउंड्री है. घटना स्थल पर ऐसा कोई सुराग नहीं जिसे देख कर लगे कि यहां हत्या हुई है. हत्यारों ने मुकेश चंद्राकर के माथे पर कुल्हाड़ी से वार किया. सिर पर चोट का गहरा निशान है. सिर के पीछे और सीने पर भी धारदार हथियार से वार हुआ है. इसके बाद सेप्टिक टैंक में शव को फेंका गया और टैंक पर मोटी कंक्रीट बिछा दी गई. पुलिस ने जेसीबी से टैंक तोड़ कर शव को बाहर निकाला है. एसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी बस्तर के पत्रकारों का कहना है कि ठेकेदार और इस हत्या से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए. साथ ही, उसके जो भी वैध-अवैध निर्माण हैं, उन पर बुलडोजर चलना चाहिए. एसपी जीतेंद्र यादव का कहना है कि इस प्रकरण में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा. कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हत्या में जो भी लोग शामिल हैं, उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. क्या था मामला? बीजापुर के स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीते 1 जनवरी को रात 8 बजे से लापता था और फोन भी स्विच ऑफ मिला. दूसरे दिन 2 जनवरी को मुकेश चंद्राकर के भाई यूकेश चंद्राकर ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर कोतवाली में दर्ज कराई और 3 जनवरी को मुकेश की लाश पुलिस ने बरामद की. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार रीतेश चंद्राकर के साथ अन्य आरोपियों ने मुकेश की हत्या क्यों की? recent visitors 72

आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए:मुख्यमंत्री

 अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को रखें क्रियाशील-मुख्यमंत्री आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए:मुख्यमंत्री महुआ संग्राहकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से अन्य राज्यों की महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को क्रियाशील रखें। राज्य में स्थित आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में देशी मदिरा की नवीन बॉटलिंग इकाई हेतु प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जाए तथा छत्तीसगढ़ के बाहर निर्मित मदिरा की विनिर्माण इकाईयों को छत्तीसगढ़ में स्वयं के विनिर्माण संयंत्र लगाये जाने के लिये प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए उन्हें कार्य अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने महुआ संग्राहक वनवासियों को आय के बेहतर साधन उपलब्ध हो सकें, इस उद्देश्य से अन्य राज्यों में प्रचलित महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिये गये। विभाग द्वारा मदिरा दुकानों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में लागू आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) की मुख्यमंत्री ने सराहना की।  इसी तरह देशी-विदेशी मदिरा के उपभोक्ताओं को उनकी पसंद अनुरूप मदिरा उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रारंभ किये गये ‘मनपसंद ऐप’ में उपयोगकर्ता के डाटा की गोपनीयता बनाए रखने एवं ऐप में प्राप्त सुझाव एवं शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश बैठक में दिये गये। मदिरा दुकानों में आवश्यक साफ-सफाई रखने, मदिरा के ब्राण्ड-लेबल का समुचित प्रदर्शन किये जाने तथा निर्धारित पंजियों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बसंल, राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजू एस., सचिव सह आयुक्त आबकारी सुआर. संगीता, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव (आबकारी) देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा  अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 60

टेस्‍ट के बीच भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए बुमराह, इण्डिया का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन

सिडनी  भारतीय गेंदबाजों ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 181 रनों पर सिमट दिया है। 39 के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। एक समय लग रहा था कि वह भारत के स्कोर से आगे निकल जाएंगे। जसप्रीत बुमराह भी मैदान से बाहर थे। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए पारी को समेट दिया। पहली पारी में 185 रन बनाने वाले टीम इंडिया को 4 रनों की बढ़त मिली। अब भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. व‍िराट कोहली और शुभमन ग‍िल क्रीज पर हैं. भारत के 2 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं. भारत का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन के करीब है. भारत को पहली पारी में महज 4 रनों की बढ़त म‍िली. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में ऑस्ट्रेल‍िया ने 184 रनों से धांसू जीत दर्ज की. सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए… भारत की दूसरी पारी भारत ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में स्टार्क के पहले ही ओवर में 16 रन जड़ द‍िए. लेकिन भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, ज‍िन्हें स्कॉट बोलैंड ने बोल्ड कर द‍िया. पहले व‍िकेट के ल‍िए राहुल और यशस्वी के बीच 45 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. राहुल के आउट होने के बाद यशस्वी (22) भी बोलैंड का श‍िकार बने.   भारत का स्कोरकार्ड, दूसरी पारी बल्लेबाज         विकेट                      रन केएल राहुल      बोल्ड बोलैंड              13 यशस्वी जायसवाल     बोल्ड बोलैंड       22 बुमराह हुए इंजर्ड, जानें क्या हुआ? जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में फ‍िलहाल मैदान से बाहर हैं. वह स्कैन करवाने के ल‍िए गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को शन‍िवार (4 जनवरी) को चोट का सामना करना पड़ा. उनकी जगह विराट कोहली ने कमान संभाली. ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट ऑस्ट्रेल‍िया  की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में ब्यू वेबस्टर ने ने सर्वाध‍िक 57 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत की ओर से मोहम्मद स‍िराज और प्रस‍िद्ध कृष्णा को 3-3 विकेट म‍िले. वहीं कप्तान जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा ने 2-2 सफलताएं अर्ज‍ित कीं.     recent visitors 53