Sunday, July 5, 2026 9:23 pm

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- अपने ज्ञान से दूसरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अपने ज्ञान से दूसरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव है। उसकी शिक्षा का गौरव है। उन्होंने कहा कि आज से 38 वर्ष पूर्व कम्प्यूटर ज्ञान के प्रसार के लिए ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ पुस्तक की रचना कर, लेखक ने अपनी शिक्षा को गौरवान्वित किया है। संपूर्ण समाज को लाभान्वित करने का उनका प्रयास अभिनंदनीय है। राज्यपाल श्री पटेल आईसेक्ट पब्लिकेशन की पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के 40 वें संस्करण के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक श्री शिव कुमार अवस्थी भी मंचासीन थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पुस्तक लेखन समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। नई सोच और दृष्टि के द्वारा समाज का मार्गदर्शन करने वाले लेखकों का सम्मान समाज का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि ज्ञान के लिए केवल पाठ्य पुस्तकों पर निर्भर नहीं रहे, पुस्तकों में उपलब्ध हमारे देश, समाज और संस्कृति के ज्ञान का भी अध्ययन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ है, जिसकी आजादी के समय से ही देश अपेक्षा कर रहा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बंधन मुक्त शिक्षा का अभूतपूर्व अवसर दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 13-14 जनवरी को देश के 3 हजार युवाओं के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम को देखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि वैचारिक चिंतन में सहभागिता से नए विषयों और कार्यों के संबंध में जानकारी मिलती है। भविष्य के पथ का प्रदर्शन होता है। ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ पुस्तक के लेखक श्री संतोष चौबे की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल का रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और आईसेक्ट पब्लिकेशन के विज्ञान लेखन की पुस्तकों और भारतीय वैज्ञानिकों के मोनोग्राफ का सेट भेंट किया। मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री भरत शरण सिंह ने भारतीय ज्ञान परम्परा में कम्प्यूटर के सिद्धांतों की उपलब्धता और कम्प्यूटर निर्माण में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को प्रकाशित किया। कम्प्यूटर एक परिचय पुस्तक की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुस्तक ने भारतीय भाषाओं में डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पुस्तक की रचना के लिए लेखक को बधाई दी। रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने पुस्तक की रचना की पृष्ठ भूमि और विकास का विवरण देते हुए बताया कि देश में तकनीक का विकास भारतीय भाषाओं के माध्यम से ही सम्भव है। संस्था द्वारा 6 विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे है। संस्थान उत्तरपूर्व में 7वें विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक के नवाचार और समाज के साथ जुड़ाव के द्वारा हर क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाएं है। इसका उदाहरण देते हुए बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से किताब का लेखन किया जा सकता है, किन्तु किस विषय और भाषा पर पुस्तक लिखी जानी है, यह वास्तविक बुद्धिमत्ता से ही सम्भव है। स्वागत उद्बोधन स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी के चान्सलर श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने दिया। उन्होंने बताया कि पुस्तक ने देश में कम्प्यूटर के प्रति लोगों के दृष्टिकोण में बदलाव और सोच को नई दिशा देने का कार्य किया है। पुस्तक के प्रकाशन के बाद संस्थान निर्माण के दुनियां में जो उदाहरण मिलते है, उसमें ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ पुस्तक का भी स्थान है। पुस्तक की सफलता ने आईसेक्ट पब्लिकेशन को जन्म दिया। आभार प्रदर्शन रबीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्याल के कुलसचिव श्री विजय सिंह ने किया। संचालन विश्वविद्यालय की प्रो. चान्सलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी ने किया।   recent visitors 58

नोएडा में आरक्षी सीधी भर्ती में एक अभ्यर्थी की जगह शामिल होने पहुंचा आरक्षी, पुलिस ने किया अरेस्ट

नोएडा नोएडा में आरक्षी सीधी भर्ती -2023 की डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर एक आरक्षी स्वयं आया था जो दस्तावेज जांच में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन चारों को न्यायालय के सामने पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया चल रही है। 30 दिसंबर को एक अभ्यर्थी अभय सिंह प्रक्रिया में शामिल होने आया था। जब बोर्ड द्वारा उक्त अभ्यर्थी के शैक्षणिक व अन्य प्रपत्रों की जांच, ई केवाईसी जांच की तो उनको शक हो गया। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी वास्तव में असली नहीं है। बल्कि वह किसी और के नाम पर यहां शामिल होने आया था। उसने फर्जी तरीके से नाम, जन्मतिथि, बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। सख्ती से पूछताछ की गई। ऐसे में उसका वास्तविक नाम अरविंद कुमार, निवासी सरधना जनपद मेरठ के रूप में हुई। जो कि वर्तमान में पीएसीा की 36वीं वाहिनी वाराणसी में आरक्षी के पद पर नियुक्त है। इस संबंध में 31 दिसंबर 2024 को थाना इकोटेक-3 पर धारा 318(2,) 318)(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 13 उप्र संशोधित परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अरविंद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने तीन और लोगों के शामिल होने की बात बताई। जिसके बाद तीन और साथियों विशाल सोम, तुषार और अंकित को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। इन चारों को न्यायालय के सामने पेश किया गया।   recent visitors 55

गंगरेल बांध मोह लेती है पर्यटकों का मन

सफलता की कहानी धमतरी छत्तीसगढ़ राज्य के बड़े बांधों में से धमतरी जिले के गंगरेल में महानदी पर बने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध की खूबसूरती सभी को लुभाती है। इसी वजह से लाखों लोग यहां आते हैं। महानदी अत्यंत विशाल नदी है, जिसका उद्गम धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से होता है और यह नदी अपने उद्गम के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। इस नदी पर बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया है, जिनमें से प्रमुख हैं रुद्री बांध, गंगरेल या रविशंकर बांध और उड़ीसा में निर्मित हीराकुंड बांध छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बांध गंगरेल या रविशंकर बांध इसी नदी पर निर्मित है। यहां दर्शनीय स्थल मां अंगारमोती मंदिर के अलावा बोटिंग, मिनी गोवा, रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित गार्डन पर्यटकों का मन अपनी ओर मोह लेती है। गंगरेल डैम पर खूबसूरत हट बने हुए हैं, जाहं से बांध के पास रहने और 24 घंटे उसे निहारने का आनंद भी उठाया जा सकता है। ग्राम छाती की डिगेश्वरी साहू बताती हैं कि वे अपने परिवार के साथ गंगरेल घूमने आती रहतीं हैं। यहां का शांत वातावरण, अंगारमोती का दर्शन कर उन्हें काफी अच्छा लगता है। इसके साथ ही बोटिंग, आकर्षक गार्डन और नदी को देख मन प्रफुल्लित होने लगता है। वहीं महासमुंद जिले से गंगरेल पहुंची कुमारी मोना साहू और उनके साथियों ने गंगरेल के मनोरम वातावरण, बोटिंग, विशाल नदी और अंगारमोती मां के मंदिर की काफी प्रशंसा की। recent visitors 84

मिल्कीपुर में होना है उपचुनाव, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा

अयोध्या उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली अयोध्या के मिल्कीपुर में विधानसभा का उपचुनाव होना है। उसके लिए सरकार की तरफ से मंत्रियों की बड़ी फौज तैयारी में लगी है। उसी तैयारी का क्रम जांचने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं। इनमें से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। इनके अलावा संगठन की ओर से प्रभारी का दायित्व निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यकर्ता संवाद में शामिल होंगे। उधर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। यहां पर भाजपा ने अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज उतार रखी है। खुद सीएम योगी कई बार आ चुके हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी वर्तमान रणनीति तैयार रखी है। प्रतिष्ठा की इस सीट पर भाजपा ने ताकत झोंक रखी है। क्योंकि लोकसभा में इस सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उसके बाद इसे लेकर भाजपा को कई बार घेरा जा चुका है। अभी हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। इसलिए किसी भी कीमत पर वह इस सीट को जीतने का प्रयास कर रहे हैं।   recent visitors 49

खाद्य विभाग संचालक शुक्ला ने बिलासपुर में धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

  बिलासपुर खाद्य विभाग संचालक जितेंद्र शुक्ला ने आज बिलासपुर जिले का दौरा कर कई धान खरीदी केंद्रों और PDS दुकानों– गोदामों में गरीबों को दिए जाने वाले चावल की उपलब्धता और गुणवत्ता का निरीक्षण किया. इस दौरान बिरकोना धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विगत वर्ष कलेक्टर द्वारा हटाए गए प्रबंधक देवारी लाल यादव, पिता कार्तिक राम यादव मौके पर उपस्थित हैं और उनके पास से 9 किसानों के टोकन मिले. इसके अलावा पूर्व में जो लिपिक पद पर कार्यरत था उसे ही वहां प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2388 क्विंटल धान (5.7 प्रतिशत) का शॉर्टेज के चलते प्रबंधक समेत वहां के सभी स्टाफ को हटाने के निर्देश दिए थे. वहीं आज निरीक्षण के दौरान प्रबंधक से इन 9 कृषकों का टोकन प्राप्त किया गया– नंद किशोर, रामधन, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अमित द्विवेदी, ईश्वर प्रसाद बरेठ, सुशीला रूद्रकर, आनंद यादव, बहोरन पिता विजय तथा मिलिंद पिता नंदकिशोर. पूछताछ में हटाए गए प्रबंधक देवारी लाल यादव ने बताया कि वे उपरोक्त 9 किसानों के रकबे में अधिया/रेगहा का कार्य करते हैं. इसके बाद संचालक ने विभागीय कर्मचारियों को बिरकोना धान उपार्जन केन्द्र के तत्काल भौतिक सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं. बिरकोना धान उपार्जन केंद्र में आज उपार्जित धान की मात्रा 28,532 क्विंटल, जारी डी.ओ. की मात्रा 17,500 क्विं. एवं उपार्जन केन्द्र में उठाव का प्रतिशत 61.33 होना पाया गया है. बिरकोना से पहले खाद्य विभाग संचालक ने लिंगियाडीह और सेंदरी में भी निरीक्षण किया था. लिंगियाडीह स्थित छ०ग० स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदाम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में चावल की गुणवत्ता के साथ–साथ गोदाम में संलग्न दुकान के लिए 2 महीने के लिए चावल की उपलब्धता का निरीक्षण किया. जांच में गोदाम में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में चावल भंडारित होना पाया गया. इसके बाद उन्होंने सेन्दरी गांव में पहुंचकर धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया. जहां धान की मात्रा 39,585 क्विंटल, जारी डी०ओ० की मात्रा 22160 क्विंटल एवं उपार्जन केन्द्र में उठाव 56 प्रतिशत होना पाया गया. इस दौरान उन्होंने केन्द्र में धान विक्रय करने हेतु आये किसानों से भी बातचीत की. रैण्डम रूप से बोरो का तौल कर वजन की जांच की. इसके अलावा आर्द्रतामापी यंत्र द्वारा नमी की मात्रा की भी जांच की गई, जो कि निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया. उन्होंने केन्द्र प्रबंधक और प्रभारी को  शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप धान उपार्जन करने के निर्देश दिये. recent visitors 55

केवल दो मिनट में ऐसे बढ़ाए अपने स्मार्ट फोन की स्पीड

नई दिल्ली स्मार्ट फोन की धीमी गति के कारण यदि आप भी परेशान हैं तो आप ये आसान टिप्स अपनाकर उसकी गति तेज कर सकते हैं। -फोन में अगर ढेरों एप्लीकेशन हैं तो पहला काम यह करें कि जिन एप्लीकेशंस का प्रयोग आप नहीं करते हैं उन्हें तुरंत हटा दें। इससे आपके स्मार्ट फोन की स्पीड तेज हो जाएगी। -जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके कैश को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। कैश को हटाने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स-एप्स में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके कैश को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको 'क्लियर कैश' विकल्प पर क्लिक करना है। -कैश क्लीन करने के अतिरिक्त स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। -आपको सेटिंग्स को देखना चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-सॉफ्टवेर अपडेट में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर लें।   recent visitors 80

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, शिक्षकों के विभिन्न पदों पर वैकेंसी ,आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू

भोपाल मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है । कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षकों के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू होगी।अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाकर 11 फरवरी 2025 आवेदन कर सकते हैं।लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और एमपी शासन, जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन ,नृत्य) के पदों पर भर्ती की जाएगी।अनुमान है कि इस भर्ती के माध्यम से 10 हजार पदों को भरा जाएगा। आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं आवेदन शुल्क 250 रुपये है।आवेदन प्रक्रिया के दौरान ईएसबी द्वारा किसी भी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। यह जांच नियुक्ति प्रक्रिया के समय संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में उमीदवारों की पात्रता पूरी तरह से प्रावधिक मानी जाएगी। मार्च में होगी परीक्षा     परीक्षा 20 मार्च 2025 से दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद परीक्षा की तिथियों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।     पहली पाली सुबह 9 बजे 11 बजे तक।अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।     दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है।     भोपाल , बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी। महत्वपूर्ण तारीख     ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 28 जनवरी 2025 ।     आवेदन की लास्ट डेट :11 फरवरी 2025 तक ।     आवेदन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक ।     परीक्षा: 20 मार्च 2025 recent visitors 55