Sunday, July 5, 2026 10:21 pm

जियो फाइबर के मैनेजर को हाथरस से किया अगवा, एसटीएफ ने बचाया, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के हाथरस से अगवा किए गए जियो फाइबर के मैनेजर को एसटीएफ ने मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद छुड़ा लिया। इस दौरान तीन अभियुक्त पकड़े गए हैं। जिसमें एक को गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यूपी के नए एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश की तरफ से मिली जानकारी में बताया गया कि एक जनवरी को जनपद हाथरस में जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज की फिरौती हेतु अपहरण की घटना हुई थी। जिसका अभियोग थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत हुआ था। आज जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में अपहरणकर्ताओं से यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जनपद हाथरस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हुई है। जिसमें अगवा अभिनव भारद्वाज को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गर्दन के पास गोली लगी है। घायल बदमाश के अलावा इनके दो और सह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त विशाल जिसको गोली लगी है वो उत्तराखंड अल्मोड़ा का रहने वाला है। दूसरा सुजल कुमार भी यहीं का रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त करण बिष्ट है जिसकी उम्र 20 वर्ष की है। इनके पास घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार ,पचास हज़ार रुपए नगद, मोबाइल फोन और अन्य सामान हज़ार रुपए नगद के साथ मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक स्कूटी भी है जो घटना में प्रयुक्त हुई है। तीनों अभियुक्तों को डीएम आवास के पास गिरफ्तार किया गया है। जिस बदमाश के गले में गोली लगी है। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने सूचना के आधार पर अपहरणकर्ताओं का पीछा कर मुरादाबाद में घेर लिया। वहां पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अपहरणकर्ता विशाल को गोली लगी और मैनेजर अभिनव भारद्वाज को छुड़ा लिया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के निवासी जियो फाइबर के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था। उनकी एक जनवरी को शाम सात बजे परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी। परिजनों को अपहरण का पता तब लगा, जब उनकी पत्नी से फोन पर फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस एक्टिव मोड पर थी।   recent visitors 89

दो की मौत और बच्ची सहित तीन घायल, राजस्थान-जयपुर के डॉक्टर ने तेज रफ्तार से छह लोगों को रौंदा

जयपुर। तेज रफ्तार में कार चला रहे एक डॉक्टर ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।  एक बच्ची सहित चार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक बीएचएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएचएमएस डॉ संजय पटेल अपने साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 1572 में सवार होकर दीनदयाल चौक की तरफ से जा रहे थे। एसबीआई चौक के समीप रात लगभग 10 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर साइड रोड में चली गयी और तेज रफ्तार में होने के कारण एक बच्ची सहित 6 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद कार में सवार डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटना में ने 65 वर्षीय मुन्नी बाई सेन तथा 60 वर्षीय रवि शंकर दुबे की मौत हो गयी। घायल दीपा शुक्ला, वैशाली नामदेव सहित दो अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के हार्ट में है तीन ब्लॉकेज आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है। तीन ब्लॉकेज 90 प्रतिशत से अधिक है और उसका इलाज चेन्नई में चल रहा है। वह चेकअप करवाने के बाद कुछ दिन पहले ही वापस लौटा था। कार चलाते समय उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ। recent visitors 83

दो लोगों के दबने की आशंका, राजस्थान-जयपुर में दिल्ली हाईवे पर ट्रक पलटा

जयपुर। जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र के नई माता मंदिर के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोगों के उसके नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आमेर थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत कार्य तेजी से जारी है। हादसे से स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भय का माहौल है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें। recent visitors 75

प्रिया और एटली ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में निवेश किया, बेंगलुरु फ्रेंचाइजी हासिल की

मुंबई,  फिल्म निर्माता प्रिया एटली और एटली ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (डब्ल्यूपीबीएल) में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण की घोषणा की है।टीम को बेंगलुरु जवान कहा जाएगा। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी गौरव नाटेकर और आरती पोनप्पा नाटेकर सह-स्थापित, विश्व पिकलबॉल लीग 24 जनवरी को शुरू होगी और इसमें भारत और दुनिया भर के 48 खिलाड़ी छह फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। बेंगलुरु जवानों की टीम में खिलाड़ियों की सूची में खिलाड़ियों की जबरदस्त कतार शामिल है, जिसमें भारतीय पिकलबॉल सनसनी वृषाली ठाकरे भी शामिल हैं, जो अपनी शानदार खेल शैली के लिए हैमर ठाकरे के नाम से मशहूर हैं।उनके साथ जैक फोस्टर, कतेरीना स्टीवर्ट, ट्रांग ह्यून मैकक्लेन, मार्सेलो जार्डिम, एलेजांद्रा बोबेरिया, फेलिक्स ग्रुनर्ट, माउरो गार्सिया शामिल होंगे जो लाइन-अप को पूरा करेंगे। एटली और प्रिया, 24 जनवरी से शुरू होने वाली वर्ल्ड पिकलबॉल लीग की कार्रवाई को देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होने बेंगलुरु फ्रैंचाइज़ी के अधिग्रहण के लिए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा,मनोरंजन हमेशा से हमारा जुनून रहा है, और हम ऐसी कहानियां बताने के लिए भाग्यशाली रहे हैं जो लोगों से गहरे स्तर पर जुड़ती हैं। सिनेमा की तरह खेलों में भी भावनाओं को जगाने, और बदलाव को प्रेरित करने की शक्ति होती है। वर्ल्ड पिकलबॉल लीग हमारे लिए दोनों दुनियाओं का एक बेहतरीन मिश्रण है, उच्च ऊर्जा वाले खेल और जीवंत मनोरंजन का एक शानदार मिश्रण।   recent visitors 82

पीएम मोदी ने दिलजीत से कहा- हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है

नई दिल्ली पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर दिलजीत सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता लेकर आते हैं और पीएम मोदी उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने दिलजीत से कहा, "हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। आप नसीब वाले हैं कि आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा, आप लोगों के दिल जीत रहे हैं।" इसके बाद दिलजीत ने कहा, "हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान। लेकिन, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे पता चला कि यह बात क्यों कहते हैं। मेरा भारत महान है और यहां योग का जादू सबसे बड़ा है।" इस पर पीएम मोदी ने कहा कि जिसने योग की ताकत को अनुभव किया है, वही उसकी ताकत जानता है। दिलजीत ने पीएम मोदी के अब तक के सफर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब हम आपकी यात्रा को देखते हैं कैसे आपका हिमाचल जाना और सब कुछ छोड़ देना हुआ। फिर भगवान का इतना आशीर्वाद मिलना, यह भगवान की मर्ज़ी ही है। इसके बाद पीएम मोदी ने पर्यावरण के विषय पर बात करते हुए कहा, "भारत में हम हर इंसान और पौधे में भी परमात्मा देखता है। रीसायकल रीयूज जैसी अवधारणा हमारे खून में है। हम फेंक देने वाले कल्चर के लोग नहीं हैं। आप भी अपने कार्यक्रमों के द्वारा यह जरूर कर सकते हैं कि भारत के लोग पर्यावरण की रक्षा कैसे करते हैं। जैसे मैंने अभी एक कार्यक्रम शुरू किया "एक पेड़ मां के नाम", जिसमें हम अपनी मां को याद करते हैं। मां जिंदा है तो उन्हें साथ ले जाओ और पेड़ लगाओ। वो मां की जीवन समृद्धि बन जाएगी। यदि मां जिंदा नहीं है तो फोटो लेकर जाओ और मां को कहो कि ये पड़े तुम्हारे लिए हैं।" इसके बाद पीएम मोदी ने दिलजीत से उनके अनुभव पर बात करते हुए कहा, "जब आप बाहर संगीत के बड़े समारोह में जाते हैं, तो बाकी लोगों की भाषा, उनका स्टाइल, नए इमोशन होते हैं। तो आप क्या अनुभव करते है? पंजाबी सनसनी दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत में कहा कि भारत में कोचेला से भी बड़ा संगीत समारोह हो सकता है, क्योंकि देश की संस्कृति समृद्ध है। ऐसे इवेंट के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। अगर हम ढाबे में बैठकर खाना खा रहे हैं और कोई राजस्थान में गा रहा है, तो उसकी आवाज इतनी सुरीली होती है कि हम हैरान हो जाते हैं। क्योंकि वह व्यक्ति प्रोफेशनल नहीं है, फिर भी वह मुझसे बेहतर गा रहा है। इतनी ज्यादा उनके अंदर कला है।" इस पर पीएम मोदी ने हिंदुस्तान को दुनिया का क्रिएटिव वर्ल्ड सेंटर बनाने की अपनी इच्छा के बारे बताया। उन्होंने कहा, "मेरे मन में एक कल्पना है। मैं कई वर्षों से सोच रहा था, लेकिन अब वह मैं इसको कर रहा हूं। हमारे यहां दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्में बनती हैं। मैं चाहता हूं कि दुनिया में सबसे बड़ी क्रिएटिव इंडस्ट्री यहां हो। मैं दुनिया के क्रिएटिव वर्ल्ड को इकट्ठा करने वाला हूं। एक बार जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात के दौरान संगीत के विषय पर चर्चा हुई। मैंने उनसे कहा कि मेरे देश में सूर्योदय के पहले और सूर्योदय के बाद का संगीत भी अलग-अलग होता है। हमारे यहां हर पहर का संगीत होता है। हमारे यहां गम की परिस्थिति है तो अलग संगीत है और खुशी का माहौल है तो अलग संगीत है।" पीएम मोदी ने आगे सिख इतिहास पर बता करते हुए कहा कि सचमुच में साहिबजादों का बलिदान बहुत बड़ा है, लेकिन पंजाब में सिख परंपरा ने उसको जिस तरह से निभाया है वो अद्भुत है। मैं यहां आकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाता हूं। मैं देश के हर बच्चे को चाहता हूं कि वह समझे कि कैसे वीरता होती थी। आस्था क्या होती थी। पीएम मोदी ने सिख धर्म के प्रति श्रद्धा पर बात करते हुए आगे कहा कि कच्छ के अंदर तलपट में गुरुद्वारा है। 2001 में जब भूकंप आया था तब गुरुद्वारे को काफी नुकसान हुआ था। गुरु नानक देव जी वहां रहे थे। गुरुद्वारा के नुकसान से मुझे बड़ी गहरी चोट पहुंच थी। तब मैं कच्छ में एक स्वयंसेवक के तौर पर काम करता था। भूकंप के नौ महीने के बाद मैं मुख्यमंत्री बना था। इसके बाद मैं कच्छ गया और मैंने पहला काम तय किया कि मैं एक गुरुद्वारा को बनाऊंगा। मैंने तय किया कि मैं गुरुद्वारा वैसा ही बनाऊंगा जैसा उस समय बना था। इसके लिए मैं राजस्थान से आर्टिस्टों को लेकर आया। उन्होंने गुरुद्वारा जैसा था वैसा बनाया। इसके बाद सिंगर दिलजीत ने कहा, "मैंने हाल ही में आपका एक इंटरव्यू देखा था। उसमें जब आप अपनी मां और गंगा मां के बारे में बात कर रहे थे और उस दौरान जब आप इमोशनल हो गए थे, तो वो मेरे दिल को छू गया। हमारे लिए प्रधानमंत्री एक बहुत बड़ा पद है, लेकिन कभी-कभी हम यह भूल जाते हैं कि उस पद के पीछे एक बेटा और इंसान भी है। ऐसे ही जब आप अपनी मां और गंगा मां के बारे में बात कर रहे थे उसने दिल को छू लिया था। असल में यह बात दिल से निकली है, इसलिए दिल तक गई है।" सिंगर दिलजीत ने अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी में एक शो करने का जिक्र किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि गिफ्ट सिटी भी मेरा एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। पीएम मोदी ने दिलजीत से कहा कि आपने शोहरत समेत सभी चीजों को पचाया है। इसे आपके माता-पिता के संस्कार कहें या गुरु की कृपा, आपने किसी चीज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बातचीत के समापन के दौरान दिलजीत ने पीएम मोदी को पंजाबी में एक गाना गाकर भी सुनाया। गाने को सुनते हुए पीएम मोदी ने पास पड़ी मेज को तबले की तरह बजाया दिलजीत का साथ दिया।   recent visitors 133

सबके सामने महिला को कैसे करें अपनी तरफ आकर्षित

  सबके सामने किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ये कुछ आसान से टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं।   आपकी स्माइल का जादू : अगर आपकी नज़रें उनसे टकरा जाती हैं तो एक प्यारी सी स्माइल देना तो बनता है और अगर वो भी बदले में स्माइल बैक करे तो मतलब आपकी चल पड़ी है।   ज़्यादा नहीं पर थोड़ी सी तारीफ़ : फीमेल्स बहुत ज़्यादा खुश तब होती हैं जब उनकी कोई तारीफ़ कर दे। और अगर वाकई में आपको लगता है कि वो बहुत सुन्दहर है, कुछ अलग है तो तारीफ़ ज़रूर करें।   क्वालिटी टाइम बिताएं : कभी भी इम्प्रेस करना हो तो जल्दबाज़ी बिलकुल भी ना करे। सब्र रखें। कोई भी रिश्ता समय मांगता है इसलिए समझदारी से चलें। प्यार में जल्दबाज़ी ठीक नहीं।   ड्रेसिंग स्टाइल अच्छा रखें : आपकी पर्सनालिटी कितनी भी अच्छी क्यों ना हो, जब भी आप उनसे मिलने जाएं तो अपना ड्रेसिंग अच्छा रखें। फर्स्ट इम्प्रेशन में आपके ड्रेसिंग का भी बहुत बड़ा हाथ होता है।   थोड़ा सा मस्तीला अंदाज़ : ज़ादा सीरियस नहीं, पर उनसे आप थोड़ा मस्ती-मज़ाक करते रहें, ताकि वो आपके साथ फ्रेंडली महसूस करें,  लेकिन याद रखें थोड़ा सा ही मजाक नहीं तो भग्वान ही आपका मालिक है।   सच बोलें : कोई भी लड़की आपकी सच्चाई पर वाकई में आकर्षित हो सकती है। इसलिए उसके सामने जो हैं वैसे ही रहें, ज़्यादा शोऑफ भूलकर भी न करें। कोई भी रिश्ता लंबे समय तक सिर्फ सच पर टिक सकता है।   recent visitors 67

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की दुआ, राजस्थान-अजमेर दरगाह में PM मोदी की ओर से चादर पेश

अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की अजमेर दरगाह पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की गई। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अजमेर दरगाह के लिए 11वीं बार चादर भेजी गई है। सालाना उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की कामना की। इस चादर को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पेश किया। पहली बार दरगाह पहुंचे रिजिजू केंद्रीय मंत्री रिजिजू पहली बार अजमेर दरगाह आए। उन्होंने गरीब नवाज की दरगाह में पीएम मोदी की ओर से भेजी गई मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। इस दौरान देश और दुनिया में शांति और भाईचारे के लिए दुआ की। दिल्ली की दरगाहों की जियारत चादर पेश करने से पहले, शुक्रवार को किरेन रिजिजू और जमाल सिद्दीकी ने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन औलिया और हजरत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह पर जियारत की। इसके बाद अजमेर आकर गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। किरेन रिजिजू ने ऐप किया लॉन्च केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दरगाह के महफिल खाने में एक समारोह में दरगाह कमेटी के विशेष मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया। दरगाह कमेटी की ओर से बनवाई गई इस ऐप से ख्वाजा साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और दरगाह ख्वाजा साहब एक्ट 1995 एवं बाई लॉ, 1958 के तहत प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्यों की जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। इससे कमेटी की प्रशासनिक और प्रबंधकीय सेवा की जानकारी भी ली जा सकती है।  कमरों की बुकिंग, ऑनलाइन दान और गुंबद शरीफ और अन्य प्रमुख स्थानों का सीधा प्रसारण मोबाइल ऐप के माध्यम से देखा जा सकेगा। recent visitors 91