Sunday, July 5, 2026 11:18 pm

नए साल का जश्न मना एक साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

मुंबई,  तलाक की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आए हैं। तीनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिषेक आगे चल रहे थे, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या उनके पीछे चल रही थीं। उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को "हैप्पी न्यू ईयर" भी कहा। अभिषेक ने जहां स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट और सफेद जूते पहने थे वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान मीडिया ने उन्हें एक संयुक्त फोटो के लिए अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने खास ध्यान नहीं दिया। दोनों अपनी कार की ओर बढ़ गए। एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी से पूछती नजर आ रही हैं कि क्या किसी ने उसे धक्का दिया, क्योंकि आराध्या चलते समय अचानक कूद गई थी। अभिषेक को कार के पास दोनों का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। अपनी पत्नी और बेटी के बैठने के बाद, कार की आगे वाली सीट पर बैठकर वह चले जाते हैं। दिसंबर में इस जोड़ी ने अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी भाग लिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार्यक्रम के पहले दिन, अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती का प्रदर्शन देखने के लिए शामिल हुए। अफवाहों के फैलने के बाद से यह पहली बार था जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक को सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया। दोनों के संबंध में खटास को लेकर अटकलें लगातार चल रही थीं, पिछले साल की शुरुआत में एक शादी में अलग-अलग दिखने के बाद इसे और हवा मिली। अफवाहों के ताजे मामलों ने तब जोर पकड़ा जब दुबई के एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या का नाम "बच्चन" उपनाम के बिना लिस्ट किया गया। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी। दोनों को नवंबर 2011 में बेटी हुई थी। बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन का नाम उनकी को स्टार निमरत कौर के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच डेटिंग की अफवाह थी।   recent visitors 75

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर टीएस सिंह देव ने महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है

अंबिकापुर अंबिकापुर के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि महापौर और वार्डों के लिए भी बेहतर और योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। डॉक्टर साहब संभावित उम्मीदवार हैं। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 साल से डॉ. अजय तिर्की महापौर हैं। कांग्रेस से महापौर उम्मीदवार के लिए नया चेहरा तलाश करने, जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेता ने बताया कि 10 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं। उसके साथ नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अंबिकापुर नगर निगम में जीत का परचम फहरा था। इसके बाद अजय तिर्की को महापौर चुना गया था। उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को नौ वोटों से हराया था। डॉ. अजय तिर्की को 28 और प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले थे। जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया था।   recent visitors 57

जायरीनों के चुराए 21 मोबाइल बरामद, राजस्थान-अजमेर में पांच बदमाश गिरफ्तार

अजमेर। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस बार पुलिस ने मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए खास इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इधर, दरगाह थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को उर्स मेले में जायरीनों का मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.30 लाख रुपए कीमत के 21 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि उर्स को देखते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से एक टीम का गठन किया था। साथ ही उर्स में सक्रिय होने वाली गैंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए और मुखबिरों के जरिए होटल संचालकों से संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान अजमेर निवासी इमरान अली उर्फ पटेल, सलमान पुत्र मोहम्मद जहांगीर, शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद सलीम और मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 21 कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है। फेस मैच ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा उर्स मेले में जेबतराशी और मोबाइल चोरी रोकने के लिए पुलिस ने इस बार हाईटेक इंतजाम किए हैं। पुराने जेबतराशों और मोबाइल चोरों पर नजर रखने के लिए फेस मैच ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि कोई शातिर अपराधी मेला क्षेत्र में दिखता है, तो पुलिस तुरंत हरकत में आएगी। सीसीटीवी कैमरों से नजर मेला क्षेत्र में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। चार वॉच टावर और दरगाह क्षेत्र की छतों पर पुलिस तैनात है। दरगाह के भीतर 57 और बाहरी हिस्सों में 16 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सालाना उर्स के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पुलिस का जाब्ता बुलाया गया है। करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी, आरपीएससी और आईपीएस अधिकारी मेले में ड्यूटी दे रहे हैं। सीआईडी, आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मेले पर नजर बनाए हुए हैं। recent visitors 77

रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर की चर्चा

रायपुर बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की. रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉक्टर वैभव शिव पांडेय ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की बेहरमी से हत्या हुई है. हत्या की वजह मुकेश की निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता रही है. उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया. इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी. मुकेश की मौत से देश की पत्रकारिता जगत में आक्रोश और शोक व्याप्त है. रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री को बताया कि हमारे रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला को भी गरियाबंद में भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने पर वन विभाग के अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी है. ऐसी ही धमकियां समय-समय पर पत्रकारों को मिलती रहती है. पूर्व और वर्तमान की घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि पत्रकारों को धमकियां देना, मारना आसान हो गया है. इन परिस्थितियों में आपसे यह आग्रह है कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा को आप सुनिश्चित कराने की दिशा पर ठोस पहल करें. recent visitors 44

शाहरुख़ और सलमान को पसंद आया फ़िल्म ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक

मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और दबंग स्टार सलमान खान को जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर की आने वाली फिल्म 'लवयापा’ का टाइटल ट्रैक बेहद पसंद आया है। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लवयापा' ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली थिएटर रिलीज है। यह पहली बार है जब जुनैद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे। 'लवयापा' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। गाने को जुनैद और ख़ुशी की नई जोड़ी और इसके रोमांटिक अंदाज़ के लिए खूब सराहा जा रहा है। इसी बीच, शाहरुख़ खान और सलमान ख़ान से मिले खास कॉम्प्लिमेंट्स ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।शाहरुख़ ख़ान ने सोशल मीडिया पर गाने की तारीफ करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दीं और लिखा,इतना प्यारा गाना है यह।जुनैद जितना जेंटल।ऑल द बेस्ट ख़ुशी।मेरी ढेर सारा प्यार #लवयापा कपल और टीम को। वहीं, सलमान ख़ान ने अपने सोशल मीडिया पर जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर को शुभकामनाएँ देते हुए लिखा,लवयापा हो गया बेस्ट ऑफ़ लक #जुनैदखान @ख़ुशीकपूर फिल्म 'लवयापा' 07 फरवरी को रिलीज होगी।   recent visitors 56

पेट साफ न होने पर कभी भूलकर भी न खाए इन 5 चीजों को

अगर पेट साफ ना हो तो पूरे दिन पेट में भारीपन महसूस होता है। अगर ऐसी स्थिति में आपको उन चीजों की जानकारी न हो, जिन्हें खाने पर पेट और ज्यादा खराब हो सकता है, तो उन्हें खाना आपको और भी परेशानी में डाल सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें पेट साफ नहीं होने पर आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए- 1. पेट को दूध से बने किसी भी उत्पाद को पचाने में काफी समय लगता है, अगर आपका पेट पहले से ही साफ नहीं हैं तो दूध से बने उत्पाद को खाने से बचें, ऐसे में अगर उन्हें खाएंगे तो कब्ज हो सकता है। 2. पेट साफ नहीं होने पर चिप्स और तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचें, क्योंकि इनमें वसा ज्यादा होता है जो पचने में समय लगाता है। 3. फ्रोजन खाद्य पदार्थ भी खाने से बचें, ये आपके पेट को और ज्यादा खराब कर देती है। 4. बिस्कुट और कुकीज़ में मैदे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि इस दौरान आपके पेट को ज्यादा नुकसान करेगी। 5. वैसे तो केला खाना पचाने में सहायता करता है, लेकिन पेट साफ नहीं होने की स्थिति में कच्चा केला भूलकर भी न खाएं।   recent visitors 65

महिलाओं ने दिल्ली पहुंचकर किया केजरीवाल के घर का घेराव, चुनाव में पंजाब सरकार के झूठे वादों को लेकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से महिला सम्मान योजना की घोषणा की है, तभी से लगातार विपक्षी पार्टियों उनके लिए हमलावर हो गई हैं। केजरीवाल ने महिलाओं को फिलहाल 1,000 रुपये अभी देने और चुनाव जीतने के बाद उस रकम को 2,100 बढ़ा देने का वादा किया है। केजरीवाल के इन दावों और वादों को झूठा बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधती दिखाई दे रही है। अब पंजाब से आई महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की। शनिवार सुबह पंजाब से आई महिलाओं का कहना है कि पंजाब में भी चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपये महिला सम्मान राशि देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक महिलाओं को वह राशि नहीं मिली है। पंजाब से आई महिलाओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव भी किया। इन महिलाओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले इनसे झूठे वादे किए थे कि इनको 1000 महीने के मिलेंगे, लेकिन अभी तक भी इनको पैसे नहीं मिले हैं। इन महिलाओं का यह भी कहना है कि यह लोग काफी परेशान हैं और इन्हें पंजाब सरकार से काफी उम्मीद थी। लेकिन जिस तरह से अभी तक इन्हें कोई पैसा नहीं मिला है उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ वादे और दावे ही कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना है कि उनके हक का पैसा उन्हें अरविंद केजरीवाल ही दिलवाएं। इसके साथ-साथ इन महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नाम के हाय हाय के नारे भी लगाए हैं। पंजाब से आई मनप्रीत कौर ने बताया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने वादा किया था और फॉर्म भरवाएं थे कि चुनाव के बाद सरकार बनते ही एक 1000 रुपये हर महीने महिलाओं के अकाउंट में आएंगे। लेकिन 3 साल बीत गए अभी तक एक पैसा महिलाओं के अकाउंट में नहीं आया है। मनप्रीत कौर का कहना है कि पंजाब में नशे का बुरा हाल है। युवा नशे के शिकार होते जा रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार ने जो वादे महिलाओं से किए थे उसे भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। मनप्रीत कौर का कहना है कि आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ा नेता अरविंद केजरीवाल हैं और उन्होंने ही भगवंत मान को सीएम बनाया है। ऐसे में हम लोग अपनी मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल के पास आए हैं ताकि वह हमारे हमारी परेशानियों को सुलझा सकें।   recent visitors 67