मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम: विदेश यात्रा से लौटे अधिकारियों का डी-ब्रीफिंग सत्र संपन्न

भोपाल मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत विदेश यात्रा में गये राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का डी ब्रीफिंग सेशन आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एडीजी प्रशिक्षण सोनाली मिश्रा और पीएसओ टू डीजीपी डीआईजी श्री विनीत कपूर, स्टॉफ ऑफिसर श्री मलय जैन, पुलिस अधीक्षक पीटीएस पचमढ़ी श्रीमती निमिषा पाण्डेय, तथा मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।  मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों के लिए यह कार्यक्रम 26.10.2024 से प्रारम्भ हुआ था, जिसका आज समापन हुआ ।        समीक्षा के दौरान प्रांजली शुक्ला विजय डाबर, रामेश्वर यादव,  नीतू ठाकुर, प्रवीण मंडलोई, संदीप भूरिया के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली, केम्ब्रिज विश्वविद्यालय एवं लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में प्राप्त किए गये अनुभव पर प्रजेन्टेशन दिया गया । इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को अपने अपने क्षेत्र में सुधार हेतु प्रोजेक्ट भी दिये गये हैं, जिनकी एक निश्चित समय सीमा में समीक्षा भी की जावेगी । इन प्रोजेक्ट्स का प्रजेन्टेशन भी आज किया गया । पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि थानों को किस प्रकार अधिक उत्तरदायी बनाया जाए ताकि हमारे पुलिस कर्मी आम जन के प्रति अधिक संवेदनशील होकर सर्विस डिलीवरी को और प्रभावी बना सकें साथ ही विभाग की छवि में और बेहतरी ला सकें । उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बेस्ट प्रेक्टिसेज़ को हम दैनंदिन कार्यप्रणाली के माध्यम से कैसे निचले स्तर तक पहुंचा कर कार्य निस्तारण त्वरित और प्रभावी बना पाएं , इस पर भी ध्यान दिया जाए । अनैतिक और भ्रष्ट आचरण से पुलिस बल को कैसे दूर रखा जाए , इस पर भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) सुश्री सोनाली मिश्रा ने पूरे प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई । पुलिस महानिदेशक के प्रति उनके मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई दी ।     उल्लेखनीय है कि 2019 से अभी तक कुल 111 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक MCTP में UK जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। recent visitors 58

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कहा : CM नीतीश टायर्ड, रिटायर्ड अधिकारी चला रहे सरकार

Tejashwi Yadav’s big attack: CM Nitish is tired, retired officers are running the government पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमाल बोला है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अब टायर्ड हो गए हैं और अब वह होश में नहीं है. वो खुद टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार की सरकार को चला रहे हैं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों संवाद यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान उन्होंने मोतिहारी में पत्रकारों से बात करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सीएम राजनीतिक रूप से टायर्ड करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब टायर्ड हो गए हैं और अब वह होश में नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश खुद टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार की सरकार को चला रहे हैं. उनके अगल-बगल में दिल्ली और पटना में रहने वाले लोग अब उनको गाइड कर रहे हैं. वहीं सीएम की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी यात्रा पर अरबों रुपए की राशि खर्च की जा रही है. यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा है. यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि बिहार की दुर्गति यात्रा है. वो अपनी यात्रा के दौरान चुप्पी साधे हैं. ना किसी से संवाद करते है ना किसी अधिकारी से बात करते है. ‘बिहार में अधिकारी लूट रहे है, CM मूकदर्शक बने देख रहे’ तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अधिकारी लूट रहे है और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब तो यात्रा में भी नहीं बोल पा रहे हैं हालत अब ऐसी हो चुकी है कि उन्हें राजनीतिक बयान देने के लिए प्रेस रिलीज का सहारा लेना पड़ता है. अब वह निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बीजेपी के इशारों पर चल रही है. कुछ लोग सीएम को हाईजैक कर चुके हैं. जिनमें कुछ दिल्ली और कुछ पटना में हैं. वहीं लोग अपने फायदे के लिए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार की सरकार चला रहे हैं recent visitors 203

योगराज सिंह ने सीरीज में बल्लेबाज के खराब फॉर्म पर अपनी राय दी, किसी को विराट से कहना चाहिए था, ‘यह शॉट मत खेलो’

नई दिल्ली भारत की ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने सीरीज में भारतीय सीनियर बल्लेबाज के खराब फॉर्म पर अपनी राय दी। पूरी सीरीज में विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को स्टार बल्लेबाज से कहना चाहिए था कि वह यह शॉट मत खेलो। पांच टेस्ट मैचों में कोहली केवल 190 रन ही बना पाए और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों का पीछा करते हुए आठ बार आउट हुए।   योगराज ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो उसे पारंपरिक अर्थों में कोचिंग की आवश्यकता नहीं हो सकती है, बल्कि उसे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए मैन-मैनेजमेंट की आवश्यकता हो सकती है। योगराज ने कहा, 'जब आप भारत के लिए खेल रहे होते हैं तो कोच की भूमिका एक महत्वपूर्ण सवाल बन जाती है। जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एक असाधारण खिलाड़ी होते हैं, तो आपको पारंपरिक अर्थों में कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती है। आपको वास्तव में मैन मैनेजमेंट के लिए किसी की आवश्यकता होती है। कभी-कभी, एक खिलाड़ी का दिमाग अवरुद्ध हो जाता है; वे रन नहीं बना पाते हैं, या वे बार-बार आउट हो जाते हैं। कोई भी खिलाड़ी कितना भी महान क्यों न हो, वह खेल से बड़ा नहीं हो सकता।' उन्होंने कहा, 'ऐसे खिलाड़ियों को किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है जो उनका मार्गदर्शन करे, जो कहे, 'चलो नेट्स पर चलते हैं और इस पर काम करते हैं'। उदाहरण के लिए विराट कोहली अपने पसंदीदा शॉट – दाएं हाथ से पुश खेलते हुए कई बार आउट हो गए। वह शॉट भारतीय पिचों, इंग्लैंड और अन्य जगहों पर कारगर है। लेकिन कुछ पिचों पर जहां गेंद उछलती है और अधिक उछलती है, किसी को उन्हें बताना चाहिए था, 'विराट, यह शॉट मत खेलो'। बस सीधा खेलो या इस गेंद को छोड़ दो। यह कोचिंग और प्रबंधन के बीच अंतर को दर्शाता है। किसी खिलाड़ी की तकनीकी गलती को पहचानना और उसे बताना ही कोचिंग है। किसी को इन तकनीकी मुद्दों को पहचानना और खिलाड़ियों तक पहुंचाना चाहिए। लेकिन रोहित शर्मा या विराट कोहली को कौन बताएगा? वे भी चाहते हैं कि कोई आकर उन्हें बताए कि क्या गलत हो रहा है।' पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, 'मेरा मानना ​​है कि उचित प्रबंधन की आवश्यकता है – कोई ऐसा व्यक्ति जो समझे कि कब किसी खिलाड़ी का दिमाग अवरुद्ध है, कब वे उदास महसूस कर रहे हैं, और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहें, 'चिंता मत करो, हम तुम्हारे लिए यहां हैं। तुम यह करोगे क्योंकि तुम एक महान खिलाड़ी हो।' हर खिलाड़ी को पतन का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि सबसे महान खिलाड़ी को भी। यह खेल का हिस्सा है।' मुख्य कोच गौतम गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में बोलते हुए योगराज ने कहा, 'गंभीर एक शानदार क्रिकेटर हैं जिनके पास एक शानदार दिमाग है। उनके पास टीम को आगे ले जाने की क्षमता है। हालांकि जहां कोई गलती होती है, वे उसे बताते हैं – और सही भी है। लेकिन युवा खिलाड़ियों को एक साथ रखने के लिए उचित प्रबंधन आवश्यक है। किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत है, 'विराट, यह कोई बड़ी बात नहीं है; यह सभी के साथ होता है। रोहित, चिंता मत करो, ये चरण आते हैं और चले जाते हैं। बुमराह, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो; बस अपना ध्यान केंद्रित रखो।' उन्होंने अंत में कहा, 'युवा खिलाड़ियों, खासकर सिराज जैसे तेज गेंदबाजों को मार्गदर्शन और समर्थन की जरूरत है। किसी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए, उन्हें रास्ता दिखाना चाहिए और उन्हें खेल की बारीकियों को समझने में मदद करनी चाहिए। जब खिलाड़ी निराश होते हैं, प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करते हैं, तो प्रबंधन वह जादुई छड़ी बन जाता है जो उन्हें ऊपर उठाती है।' सिडनी टेस्ट में छह विकेट से हार के साथ भारत 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से चूक गया है और अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला होगा। recent visitors 96

मुक्केबाजी का जब भविष्य अधर में लटका हुआ है तब मुक्केबाज लवलीना ने कहा- उठाए जाने चाहिए उचित कदम

गुवाहाटी मुक्केबाजी का जब ओलंपिक खेल के रूप में भविष्य अधर में लटका हुआ है तब भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने रविवार को इस खेल को 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में बनाए रखने के लिए सभी उचित कदम उठाने की अपील की। मुक्केबाजी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक के शुरुआती कार्यक्रम में जगह नहीं मिल पाई और इस खेल को ओलंपिक में बनाए रखने के लिए प्रयास जारी हैं। लवलीना अब विश्व मुक्केबाजी (वर्ल्ड बॉक्सिंग) की नवगठित एशियाई इकाई के एथलीट आयोग का हिस्सा हैं। लवलीना ने (भारतीय खेल प्राधिकरण) कहा, ‘इस समिति में होना सौभाग्य की बात है क्योंकि निर्णय लेने में अब भारत की आवाज भी सुनी जाएगी।' उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी की तकनीकी पहलुओं विशेष रूप से ‘स्कोरिंग और जजिंग' की निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। लवलीना ने कहा, ‘अभी तक भारत सिर्फ एक सामान्य सदस्य था जिसके पास विरोध जताने या व्यवस्था में खामी बताने के बहुत कम मौके होते थे। यह अब बदलने जा रहा है क्योंकि एशियाई निकाय में हमारे पास सात पद होंगे।' उन्होंने कहा, ‘यह उन खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदे वाली बात है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं। मुक्केबाजी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में बनाए रखने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाने चाहिए।' मुक्केबाजी को अगर लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो लवलीना लगातार तीसरी बार इन खेलों का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था लेकिन पिछले साल पेरिस ओलंपिक से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। लवलीना ने कहा, ‘तोक्यो ओलंपिक का आयोजन कोविड के समय हुआ था जबकि पेरिस ओलंपिक सीखने का दौर था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे इसका कोई मलाल नहीं है कि मैं पदक नहीं जीत पाई। प्रत्येक खिलाड़ी को कुछ नए सबक सिखाने के लिए मिलते हैं और लॉस एंजिल्स में मैं अधिक समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं अपनी तैयारियों में जल्दबाजी नहीं करूंगी। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में अभी काफी समय है। अभी उचित वजन बनाए रखना और चोट से बचना मेरी योजनाओं में शामिल हैं। मैं अभी उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों से आगे के बारे में नहीं सोच रही हूं।' recent visitors 96

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, राजस्थान-चिकित्सा मंत्री ने आवास पर की जनसुनवाई

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और इनका तत्काल प्रभाव से यथोचित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। खींवसर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से आत्मीयता के साथ मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के संबंध आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी सोच के साथ एक से बढ़कर एक निर्णय ले रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कर राहत पहुंचाई जाए। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। विगत अल्प समय में ही गांव—ढाणी तक चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। करीब 21 हजार पदों पर विभाग में नियुक्तियां दी गई हैं और शेष रिक्त पदों के लिए भी  संकल्पबद्ध होकर कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विभाग की ओर से ​मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक भी आमजन सुगमता के साथ जांच और उपचार प्राप्त कर सकें। लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच इन शिविरों के माध्यम से की जा रही हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खींवसर ने जनसुनवाई के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लें और आयुष्मान राजस्थान के संकल्प को साकार करने के पवित्र उद्देश्य में सहभागी बनें। recent visitors 76

भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक हैं : भगवानदास सबनानी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 26 के बरखेड़ी कला में रविवार का दिन विशेष उपलब्धियों भरा रहा। बरखेड़ी कला में दो सीसी रोड निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने महापौर श्रीमती मालती राय के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे के पूरक है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकास के नए आयाम लिखें है, आज देश में ही नहीं विदेशों में भी हमारे प्रधानमंत्री जी का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है,भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही विकास के बल पर ही जनता का भरोसा जीतती आई है, श्रद्धेय अटल जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना से प्रत्येक गांव को मुख्य धारा में जोड़कर गांवों के लिए विकास के सारे रास्ते खोल दिए। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी भी जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। बरखेड़ी कला में आज हम दो सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं, अति शीघ्र ही यह निर्माण कर चालू हो जाएगा और जनता को सुविधाजनक रास्ते की सुविधा मिल जाऐगी। महापौर मालती राय ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास में हमेशा अपना योगदान देता रहा है, और भाई साहब के साथ मिलकर विकास की योजनाओं को और गति मिल रही है, इस अवसर पर जोन अध्यक्ष श्रीमती आरती अनेजा, पार्षद राजमणि उईके जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा,मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेंद्र मारण, जीवन मारण पुष्पराज सिंह,वंदना परिहार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नगरीकरण उपस्थित रहे। recent visitors 49

‘स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाना जरूरी’, राजस्थान-राज्यपाल ने स्कूली छात्र—छात्राओं से किया संवाद

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और विद्यालयी छात्र—छात्राओं को महापुरुषों के जीवन से सिख लेने का आह्वान किया। बागडे ने शनिवार को स्थानीय गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने वहां पर आधारभूत सुविधाओं के विकास और स्थानीय जनों को शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य सुविधाओं से लाभांवित किए जाने का आह्वान किया। निधोना गांव में राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन कर शिक्षा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इसी तरह बिधूना गांव में चिकित्सा सुविधाओं के लिए उन्होंने एंबुलेंस का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत को एंबुलेंस की चाबियां सौंपते हुए उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाने पर भी जोर दिया। राज्यपाल श्री बागडे का विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने भावभरा अभिनन्दन करते हुए उनके सार्वजनिक सरोकारों और आम जन के लिए समर्पित जीवन की सराहना की। recent visitors 69