Wednesday, July 8, 2026 7:27 am

आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी, हैदराबाद में कार में आग लगने से दो जिंदा जले

हैदराबाद। हैदराबाद के घाटकेसर से बच्चाराम की ओर जा रही कार में आग लगने से कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है। यात्रा के दौरान अचानक कार में आग की लपटें उठने लगीं और अंदर मौजूद दो व्यक्ति आग की चपेट में आ गए। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाई। मरने वालों में से एक पुरुष था, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। उसका शरीर पूरी तरह से जल गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी आंध्र प्रदेश के पलानाडु जिले के दचपेल्ली मंडल में मंगलवार सुबह श्रीनवासपुरम के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी सीमेंट लोड करने के लिए विष्णुपुरम राशि सीमेंट फैक्टरी जा रही थी। इसके चलते यातायात ठप हो गया। इसके बाद गुंटूर और हैदराबाद के बीच चलने वाली ट्रेनों को विजयवाड़ा के रास्ते से चलाया जा रहा है। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। recent visitors 59

युवराज सिंह का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को टारगेट करना ठीक नहीं, BGT की हार है छोटी

नई दिल्ली भारत के विश्व कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार से भी बड़ी निराशा न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर मिली हार थी। भले ही टीम इंडिया 3-1 से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारी है, लेकिन युवराज सिंह उनमें शामिल नहीं हैं, जो कप्तान रोहित शर्मा और अनुभव विराट कोहली के फेल होने पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। पिछले 8 टेस्ट मैचों में भारत 6 मुकाबले हारा है, जबकि एक ही मैच टीम इंडिया जीत पाई है। इस वजह से टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई। पिछली दोनों सीरीजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। इसको लेकर युवराज सिंह ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "मेरे हिसाब से न्यूजीलैंड से घर पर हारना ज्यादा दुखदायी है, क्योंकि वे अपने घर में 3-0 से हारे हैं। आप जानते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है। यह (बीजीटी हारना) अभी भी स्वीकार्य है, क्योंकि आप ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीत चुके हैं। और इस बार आप हार गए। मेरा मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया पिछले कई सालों से प्रभावशाली टीम रही है।" ऑस्ट्रेलिया ने WTC Final और वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में जीता था। हालांकि, युवराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है। उन्होंने कहा, "हम अपने महान खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, हम उनके बारे में बहुत बुरी बातें कह रहे हैं, लेकिन लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है। वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। ठीक है, वे हार गए, उन्होंने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। वे हमसे ज्यादा हर्ट हो रहे हैं।" अपने साथी क्रिकेटर गौतम गंभीर (जो अब टीम इंडिया के हेड कोच हैं) को लेकर युवी ने कहा, "मुझे लगता है कि कोच के तौर पर गौतम गंभीर, चयनकर्ता के तौर पर अजीत अगरकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ये सभी इस समय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन समझ रखते हैं और उन्हें यह तय करना है कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट का क्या रास्ता होगा।" पूर्व ऑलराउंडर ने सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर रखने वाले रोहित की तारीफ की और कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात है। मैंने पहले कभी नहीं देखा कि कप्तान का फॉर्म ठीक नहीं चल रहा हो और वह खुद बाहर चला गया हो। यह रोहित शर्मा की महानता है कि उन्होंने टीम को खुद से आगे रखा है। मुझे लगता है कि वह एक महान कप्तान हैं। चाहे जीत हो या हार, वह हमेशा एक महान कप्तान रहेंगे और उनकी कप्तानी में, हमने (वनडे) विश्व कप फाइनल खेला है। हमने टी20 विश्व कप जीता है। हमने बहुत कुछ हासिल किया है।" उन्होंने आगे अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैं अपनी राय दे सकता हूं और मेरी राय यह है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं, तो उनके बारे में बुरा कहना आसान होता है, लेकिन उनका समर्थन करना बहुत मुश्किल होता है। मीडिया का काम उनके बारे में बुरा कहना है। मेरा काम अपने दोस्तों और भाइयों का समर्थन करना है। मेरे लिए वे मेरा परिवार हैं। ये सिंपल सी बात है।" recent visitors 62

‘मुझे गर्व है कि मैं पहला हूं, लेकिन आखिरी नहीं हूं’, अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यन ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली

वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकियों के लिए दिन काफी ऐतिहासिक रहा था। दरअसल, छह भारतवंशी नेताओं ने अमेरिकी संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली था। यह पहला मौका है, जब अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव यानी निचली सदन में एक साथ छह भारतीय-अमेरिकियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। जबकि सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने एक कार्यक्रम के दौरान भगवद् गीता का एक अंश पढ़ा। सुहास सुब्रमण्यम, अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार अमेरिकी सदन में पहुंचे हैं। डॉ. अमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के सातवें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे सीनियर भारतीय अमेरिकी सांसद हैं। भगवद् गीता पर शपथ ली अमेरिका के पूर्वी तट पर बसे राज्यों से अमेरिकी संसद में पहुंचने वाले पहले भारतवंशी सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने भगवद गीता की शपथ ली। इसी के साथ वह हिंदू ग्रंथ पर ऐसा करने वाले संभवतः एकमात्र सांसद बन गए। उनकी मां, जो डलास हवाईअड्डे के माध्यम से अमेरिका आई थीं, ने उन्हें गीता की शपथ लेते हुए देखा। गौरतलब है, 43 साल की तुलसी गब्बार्ड अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की पहली हिंदू अमेरिकी सदस्य थीं। उन्होंने पहली बार तीन जनवरी, 2013 में गीता पर शपथ ली थी। वह हवाई के दूसरे संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करती थीं। गब्बार्ड, जो किशोरावस्था में हिंदू धर्म अपनाने वाली पहली व्यक्ति थीं, अब राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के पद के लिए नामांकित हैं। शपथ लेने के बाद सुहास सुब्रमण्यम ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे वर्जीनिया से पहले भारतीय अमेरिकी और दक्षिण एशियाई सांसद के रूप में शपथ लेते हुए देखा। अगर आप मेरी मां से भारत से डलास एयरपोर्ट पर उतरते समय कहते कि उनका बेटा भविष्य में वर्जीनिया का प्रतिनिधित्व करेगा, तो वह शायद विश्वास नहीं करतीं, लेकिन मेरी कहानी वही आशा है जो अमेरिका रखता है। मुझे गर्व है कि मैं पहला हूं, लेकिन आखिरी नहीं हूं, क्योंकि मैं वर्जीनिया के 10वें जिले का प्रतिनिधित्व करता हूं।' कृष्णमूर्ति ने पढ़ा गीता का अंश सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने द्धिदलीय अंतरधार्मिक प्रार्थना सभा के दौरान भगवद् गीता का एक अंश पढ़ा। यह सेवा 119वीं सदन के पहले दिन की शुरुआत में आयोजित की गई थी। राजा कृष्णमूर्ती के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, वह इस सेवा में बोलने वाले अकेले हिंदू प्रतिनिधि थे। उन्होंने कहा, 'कुछ साल पहले, हिंदू अमेरिकियों को हमारे देश की राजधानी में प्रार्थना सेवाओं में शामिल नहीं किया जाता था। मैं आभारी हूं कि अब हमारे पास भी एक जगह है और मैं हिंदू धर्म के सुंदर आशीर्वादों को अपने सहयोगियों के साथ बांटने में भूमिका निभा सकता हूं, चाहे वे रिपब्लिकन हों या डेमोक्रेट। हम सबने मिलकर शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की, जिससे हम अपने देश की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।' सांसद कृष्णमूर्ति 2017 से इलिनॉयस के 8वें जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को 119वीं सदन का हिस्सा बनने के लिए शपथ ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारी समुदायों की सेवा करना एक जीवनभर का सम्मान है। पिछले सप्ताह, जब मैंने एक और कार्यकाल के लिए वाशिंगटन में अपने प्रतिनिधि के रूप में शपथ ली, तो मैं आगे के अवसरों के लिए बेहद आभारी और उत्साहित हूं।' recent visitors 30

विपक्षी पार्टियों को राजीव कुमार का शायराना जवाब, ‘वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं’

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता की शुरूआत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकंतत्र बहुत सुंदर बगिया है, अपने वोटों से ऐसे ही सजाते रहें। हम 90 करोड़ वोटर्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं, जल्द ही एक अरब का आंकड़ा पार कर लेंगे। दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी। ईवीएम पर बोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम पर सब जवाब होने के बाद भी कहा गया कि इसे मैनिपुलेट किया जा सकता है। वोटर टर्नआउट 5 बजे के बाद बढ़ जाता है। कई इलाकों में वोटर बढ़ गए। राजीव कुमार ने कहा कि काउंटिंग में मिसमैच हो गया, कहीं कम गिन लिए, कहीं ज्यादा गिन लिए गए। सभी सवालों का जवाब आज देंगे। ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को जवाब ईवीएम पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने कहा कि चुनाव से 7-8 दिन पहले ईवीएम तैयार की जाती है। हर दल को वोटर लिस्ट के बारे में जानकारी दी जाती है। एजेंट के सामने ईवीएम में चुनाव चिन्ह डाले जाते हैं। एजेंट के सामने ही ईवीएम सील की जाती है। कोर्ट ने भी कहा कि ईवीएम हैक नहीं की जा सकती। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। राजीव कुमार ने आगे कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है। ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। इसे मतदान के बाद सील कर दिया जाता है और इसमें वायरस नहीं जा सकता। """आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं,झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिलें, कोई शिकवा नहीं,हर परिणाम में प्रमाण देते है,पर वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं! ईवीएम मशीनों में दर्ज मतों की गिनती फॉर्म 17सी के साथ की जाती है। फॉर्म 17सी मतदान एजेंटों को मतदान समाप्त होने के बाद दिया जाता है। इसमें उस मतदान केंद्र पर हुए मतदान का रिकॉर्ड होता है। इस तरह, मतदान और मतगणना के दौरान पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाती है। मतदान प्रतिशत में छेड़छाड़ करना नामुमकिन है। मतदान खत्म होने से पहले, मतदान अधिकारियों को कई काम करने होते हैं। इसलिए, शाम 5 बजे के आंकड़ों को अंतिम मतदान प्रतिशत से तुलना करना सही नहीं है। मतदान खत्म होने के बाद, हर मतदान केंद्र पर मतदान एजेंटों को फॉर्म 17सी दिया जाता है। इस फॉर्म में उस मतदान केंद्र पर हुए मतदान का रिकॉर्ड होता है।""" – राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त recent visitors 66

भारत की यात्रा पर आ रहे मालदीव के रक्षा मंत्री, क्या है प्लान?

नई दिल्ली. भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून बुधवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे। मौमून राष्ट्रीय राजधानी में कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। मालदीव के मंत्री की यह यात्रा चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मांग के बाद भारत द्वारा द्वीप राष्ट्र से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के आठ महीने बाद हो रही है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 जनवरी को नई दिल्ली में मौमून के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इन मुद्दों पर होगी बात दोनों मंत्री मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए ट्रेनिंग, अभ्यास पर बात करेंगे। रक्षा परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में ये भी बताया, मालदीव भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति में एक विशेष स्थान रखता है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाना है। दोनों देश आईओआर की सुरक्षा बनाए रखने में प्रमुख खिलाड़ी हैं, इस प्रकार क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एसएजीएआर) के भारत के दृष्टिकोण में योगदान दे रहे हैं। गोवा और मुंबई भी जाएंगे रक्षा मंत्री मोहम्मद मौमून गोवा और मुंबई भी जाएंगे। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में माले की पिछली सरकार के तहत प्रगति देखी गई। चीन समर्थक झुकाव के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू के नवंबर 2023 में टॉप कार्यालय का कार्यभार संभालने के बाद संबंध गंभीर तनाव में आ गए। अपनी शपथ के कुछ घंटों के अंदर, उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की मांग की थी। इसके बाद, भारतीय सैन्य कर्मियों का स्थान नागरिकों ने ले लिया। संबंधों में नरमी तब आई जब अक्टूबर में अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान मुइज्जू ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की बात कही। recent visitors 61

DM को सम्मानित महसूस करना चाहिए कि हम उनके दफ्तर गए: संजय सिंह

नई दिल्ली. नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, जहां से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 'आप' पर दबाव डालने और ऐसी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है जिसे साझा करने की अनुमति नहीं है। अधिकारी की शिकायत पर 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएम कोई लाट साहब नहीं हैं और शिकायत होगी तो उन्हें ही तो बताया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि डीएम का प्रॉटोकॉल उनके मुकाबले बहुत नीचे है और अधिकारी को तो सम्मानित महसूस करना चाहिए कि वह (सांसद) उनके दफ्तर तक गए। संजय सिंह ने नई दिल्ली जिले के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'वह कोई लाट साहब नहीं हैं। उनकी जवाबदेही है हमारे प्रति। उनका काम है चुनाव की व्यवस्था को देखना, चुनाव में निष्पक्षता रहे। यह देखना, वह इतने बड़े लाट साहब हैं कि मैं उसे मिल नहीं सकता। यदि चुनाव से संबंधित कोई शिकायत है तो डीएम से नहीं करेंगे? उनको यह सोचना चाहिए कि एक सांसद होकर, वैसे यदि आप प्रॉटोकॉल की बात करें, हम लोग इन चक्करों में नहीं पड़ते, डीएम का प्रॉटोकॉल हमसे बहुत नीचा है, हम तो इनके दफ्तर गए, उनको अपने आप को सम्मानित महसूस करना चाहिए, शर्म नहीं आती इस तरह के बयान देने में।' चुनाव अधिकारी को डराए-धमकाए जाने के आरोप को लेकर एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा, 'किस प्रकार डरा धमका रहे हैं। अपने चुनाव के वोटर लिस्ट के बारे में पूछा और जो फर्जी ऑब्जेक्टर्स के बारे में जानकारी लेना डराना धमाका होता है? केंद्रीय चुनाव आयोग को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि ऐसे अफसर जो मुलाकात को डराना धमाका बता रहे हैं वह क्या चुनाव कराएंगे। हम तो राजनीतिक दल हैं, 100 बार मिलना पड़ेगा अधिकारी से। जो अधिकारी मुलाकात को धमकाना बताएगा वह क्या चुनाव कराएगा। कोई गड़बड़ी होगी तो उनसे ही तो मिलेंगे। इसे धमकी कहेंगे तो अजीब बात हो जाएगी। इतना दिमाग सातवें आसमान पर नहीं रहना चाहिए किसी अधिकारी का।' recent visitors 60

आसाराम को मिली यौन शोषण केस में जमानत, देखें क्या-क्या हैं शर्तें

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू संत आसाराम बापू को बलात्कार मामले में मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी। साल 2013 के रेप केस को लेकर मेडिकल आधार पर उन्हें यह राहत मिली है। आसराम को 31 मार्च तक के लिए बेल मिली है। इसके साथ ही, एससी ने आसाराम को निर्देश दिया कि वह अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया, 'आसाराम बापू को तीन पुलिसकर्मियों का एस्कॉर्ट मुहैया कराया जाएगा। यह शर्त होगी कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। साथ ही, उन्हें अपने अनुयायियों से सामूहिक रूप से मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।' मालूम हो कि एससी का यह फैसला गुजरात में उस बलात्कार मामले के संबंध में आया है, जिसमें वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। हालांकि, राजस्थान में दर्ज ऐसे ही एक मामले को लेकर वह अभी भी हिरासत में हैं। जनवरी 2023 में सत्र अदालत ने आसाराम बापू को 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था। यह मामला एक महिला ने दर्ज कराया जो अपराध के समय गांधीनगर के पास उनके आश्रम में रह रही थी। recent visitors 61