हाथ पैर और मुंह बांधकर कई कुत्तों को 40 फीट ऊंचे पुल से फेंका, 21 बेजुबानों की मौत, हैवानियत की हदें पार

हैदराबाद हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के संगारेड्डी के एड्डुमाइलरम नाम के गांव में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 20 से ज्यादा कुत्तों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक इन कुत्तों को 40 फीट ऊंचे पुल से नीचे फेंका गया जिसके बाद 21 कुत्तों की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य कुत्तों की हालत गंभीर है। आरोपियों ने इन कुत्तों के हाथ-पैर और मुंह तक बांध दिए थे। यह घटना बीते 4 जनवरी को सामने आई जब कथित तौर पर जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था सिटीजन फॉर एनिमल्स के कुछ वॉलेंटियर्स को घटनास्थल के पास से आ रही चीखों के बारे में सूचना मिली। सिटीजन फॉर एनिमल्स संस्था ने बताया, "शिकायत के बाद जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें खौफनाक मंजर दिखा। यहां कुछ घायल कुत्ते थे जो मृत साथियों के सड़ते हुए शवों के बीच कराह रहे थे। कुछ लाशों में कीड़े भर गए थे। कुछ शव पानी में तैर रहे थे। इससे यह पता चलता है कि घटना को कई दिन बीत चुके थे।" संस्था ने बताया कि उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। संस्था एक वॉलेंटियर पृथ्वी पनेरू ने बताया, "हमने एनिमल वॉरियर्स कंजर्वेशन सोसाइटी (AWCS) और पीपुल फॉर एनिमल्स (PFA) हैदराबाद से सहायता मांगी। कई घंटों की मशक्कत के बाद 11 घायल कुत्तों को बचाया गया है और नागोले में PFA आश्रय में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।” संस्था के वॉलेंटियर्स ने इंद्रकरण पुलिस के पास अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इंद्रकरण पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि पुल के नीचे गंभीर रूप से घायल पाए गए कुत्तों को पुल से फेंका गया है। हालांकि अभी उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश चल रही है। वहीं कुत्तों के अवशेषों को और सबूत जुटाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" recent visitors 50

सुनीं लोगों की समस्याएं, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ जिला स्थित मातृकुंडिया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन परिसर में डोम बनाया जाएगा। साथ ही, किसानों को कृषि कनेक्शन समय पर उपलब्ध हो सके, इस हेतु भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को फिंगरप्रिंट के अभाव में राशन प्राप्त करने में कोई तकलीफ नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय परिश्रमी और विश्वासी समाज है। मातृभूमि के लिए आदिवासियों ने अनेकों बलिदान दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने राणा पूंजा के योगदान को भी याद किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण भी किया। दुर्ग भ्रमण के दौरान उन्होंने कुंभा महल, विजय स्तंभ सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया और दुर्ग से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी ली। recent visitors 67

हेजलवुड के पिंडली की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट दौरे से बाहर होने की संभावना: रिपोर्ट

सिडनी ऑस्ट्रेलिया को 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सीनियर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पिंडली की चोट और साइड स्ट्रेन के कारण दौरे से बाहर होने की संभावना है। हेजलवुड को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी और इसके बाद वह सीरीज के अगले दो टेस्ट से बाहर हो गए। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, हेजलवुड के श्रीलंका में लाल गेंद के मैच खेलने की संभावना नहीं है और चयनकर्ता बुधवार को अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे, जिसमें टेस्ट घटक के लिए 16 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को घोषणा की उम्मीद है। इसमें यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी एक सफेद गेंद वाली टीम का चयन करेंगे, जो 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और यूएई में होगी। हेज़लवुड की अनुपस्थिति कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता को बढ़ाती है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर हो गया है। जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और एशेज श्रृंखला के साथ, चयनकर्ता हेज़लवुड की दीर्घकालिक फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। श्रीलंका की परिस्थितियां स्पिन के लिए काफी अनुकूल होने की उम्मीद है, जिससे नाथन लियोन पर काफी जिम्मेदारी होगी, जिन्होंने तीन साल पहले गॉल में ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट के दौरान 64 ओवरों की शानदार गेंदबाजी की थी।चयनकर्ता ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को लियोन के बैकअप विकल्प के रूप में भी देख रहे हैं।   recent visitors 67

शिक्षा ऋण योजनाओं के वितरित किए चेक, राजस्थान-बांसवाड़ा में सहकारिता मंत्री ने दिए गोपाल क्रेडिट कार्ड

बांसवाड़ा/जयपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाँसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। गौतम कुमार दक ने कहा कि यह योजनाएं किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को गोपालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेंगे, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा। वहीं, शिक्षा ऋण योजना के माध्यम से छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री श्री दक ने अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। विभाग के कर्मचारियों द्वारा माही पुल पर सहकारिता मंत्री की अगवानी की गयी तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। मंत्री द्वारा सागवाडिया, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोपाल क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये। इसके पश्चात् उन्होंने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किये तथा बाद में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा ऋण के दो लाभार्थीयो को 10-10 लाख के एंव गोपाल क्रेडिट कार्ड के दो लाभार्थियों को 50-50 हजार के चैक वितरित किये गयें। सहकारिता विभाग, बैंक एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, किसान, छात्र और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। चेक वितरण के पश्चात् लाभार्थियों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मोड़ बताया। मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने इस मौके पर यह भी कहा कि आगामी समय में ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज में समृद्धि का वातावरण बने। recent visitors 60

वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोपों पर इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने दिया जवाब, एक-एक चीज गिना दी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग ही निशाने पर लिया था। उनका कहना था कि नई दिल्ली विधानसभा सीट समेत कई स्थानों पर वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं। खासतौर पर उन लोगों और इलाकों से वोट काटे गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी के समर्थक हो सकते हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने आयोग से की थी, जिसका आज इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने जवाब दिया। दिल्ली के चुनाव का शेड्यूल जारी करने के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोप का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भ्रम पैदा किया जा रहा है, जबकि वोटर लिस्ट से किसी का नाम मनमाने ढंग से हटाया ही नहीं जा सकता। राजीव कुमार ने कहा कि 2020 से 30 राज्यों में चुनाव हुए हैं और 15 राज्यों में अलग-अलग दल बहुमत पाकर सत्ता में आए हैं। इससे स्पष्ट है कि पूरी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है। राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने और जोड़ने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। यहां तक कि हम सभी राजनीतिक दलों को अधिकार देते हैं कि वह अपने स्तर पर बीएलओ की नियुक्ति करें। हर साल अक्टूबर में ड्राफ्ट रोल तैयार किया जाता है और नए लोगों को जोड़ा जाता है। उन लोगों को हटाया जाता है, जो शिफ्ट हो गए हैं या मृत्यु हो गई हो। बिना डेथ सर्टिफिकेट के नहीं कटता मृतक का नाम सभी राजनीतिक दलों को लिस्ट की दो कॉपी दी जाती हैं। इसके अलावा हर मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की जाती है। जिस वोटर का नाम डिलीट करने का आवेदन आता है, उसके परिजन से या उससे संपर्क किया जाता है। मृत्यु की दशा में डेथ सर्टिफिकेट लगने पर ही लिस्ट से नाम हटता है। ईवीएम को लेकर भी राजीव कुमार ने दूर किए भ्रम यही नहीं उन्होंने ईवीएम को लेकर भी एक बार फिर भ्रम दूर किए। उन्होंने कहा कि ईवीएम पोलिंग बूथ पर आने से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम में जाने तक राजनीतिक दलों के एजेंट को प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। उन्हें मतों तक की जानकारी दी जाती है कि किस मशीन में कितने वोट पड़े हैं। recent visitors 59

‘गुरू गोविन्द सिंह के जीवन से सीख लें युवा’, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे गुरुद्वारा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि श्री गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के 10वे गुरू थे। उन्होंने अपने जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की जो मिसाल पेश की वह इतिहास में सदैव याद की जाएगी। युवाओं को उनसे देश प्रेम के लिए सर्वस्व त्याग की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र सिंह छाबाड़ा, श्री तेजपाल सिंह साहनी, श्री सरबजीत छाबड़ा, श्री यशपाल बेदी सहित सिक्ख समाज के अनुयायी उपस्थित रहे। recent visitors 67

रिपोर्ट: ईसीबी ने महिला अधिकारों के उल्लंघन के कारण अफगानिस्तान सीटी मैच के बहिष्कार का आह्वान खारिज किया

नई दिल्ली इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तालिबान शासित देश में महिलाओं के साथ व्यवहार के कारण आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के मैच का बहिष्कार करने के आह्वान को कथित तौर पर खारिज कर दिया है। इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में 26 फरवरी को अफगानिस्तान का सामना करना है, लेकिन 160 से अधिक राजनेताओं ने ईसीबी को एक पत्र लिखकर मैच का बहिष्कार करने का आग्रह किया है। "हम इंग्लैंड की पुरुष टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों से दृढ़ता से आग्रह करते हैं कि वे तालिबान के शासन में अफ़गानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे भयानक व्यवहार के खिलाफ़ आवाज़ उठाएं। हम ईसीबी से भी आग्रह करते हैं कि वह अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ होने वाले आगामी मैच का बहिष्कार करने पर विचार करे… ताकि यह स्पष्ट संकेत दिया जा सके कि इस तरह के घृणित दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'' लेबर सांसद टोनिया एंटोनियाज़ी द्वारा ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है, "हमें लैंगिक भेदभाव के खिलाफ़ खड़ा होना चाहिए, और हम ईसीबी से आग्रह करते हैं कि वह अफ़गान महिलाओं और लड़कियों को एकजुटता और उम्मीद का एक दृढ़ संदेश दे कि उनकी पीड़ा को अनदेखा नहीं किया गया है।'' बहिष्कार के लिए आह्वान करने वाले पत्र के जवाब में, गोल्ड ने कहा, "ईसीबी अफ़गानिस्तान में तालिबान शासन के तहत महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे व्यवहार की कड़ी निंदा करता है जबकि स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुझाव देते हुए कि यह अकेले काम करने के बजाय सभी सदस्य देशों से एक समान दृष्टिकोण का समर्थन करता है।'' "हम उन लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं को समझते हैं जो मानते हैं कि पुरुष क्रिकेट का बहिष्कार अनजाने में तालिबान की स्वतंत्रता को दबाने और अफ़गान समाज को अलग-थलग करने के प्रयासों का समर्थन कर सकता है।'' उन्होंने कहा, "आईसीसी संविधान में यह अनिवार्य किया गया है कि सभी सदस्य देश महिला क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध हों। इस प्रतिबद्धता के अनुरूप, ईसीबी ने अफ़गानिस्तान के विरुद्ध कोई द्विपक्षीय क्रिकेट मैच आयोजित न करने की अपनी स्थिति को बनाए रखा है जबकि आईसीसी के भीतर आगे की अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई पर आम सहमति नहीं बनी है, ईसीबी ऐसे उपायों के लिए सक्रिय रूप से वकालत करना जारी रखेगा। एक समन्वित, आईसीसी -व्यापी दृष्टिकोण व्यक्तिगत सदस्यों द्वारा एकतरफा कार्रवाई की तुलना में काफी अधिक प्रभावशाली होगा। ईसीबी एक ऐसा समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो अफ़गानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बनाए रखता है और साथ ही अफ़गान लोगों पर व्यापक प्रभाव पर भी विचार करता है।'' गोल्ड ने कहा, "हम सार्थक बदलाव के लिए सभी संभावित रास्ते तलाशने के लिए यूके सरकार, अन्य हितधारकों, आईसीसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे।" अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल करने के बाद, खेलों में महिलाओं की भागीदारी को प्रभावी रूप से गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तालिबान शासन द्वारा महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में अफगानिस्तान के खिलाफ कई पुरुष श्रृंखलाओं में खेलने से खुद को अलग कर लिया है, लेकिन दोनों टीमें 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं।   recent visitors 59