रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना, एक साथ खराब हुई लिफ्ट और एस्कलेटर

 रायपुर  रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी होने वाली है. ये परेशानी बुजुर्गों को ज्यादा होने वाली है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्कलेटर दोनो एक साथ खराब हो गए है. रायपुर रेलवे स्टेशन में गुढ़ियारी की ओर मौजूद एस्कलेटर में खराबी आई गई है. जिसके कारण इसे अभी बंद कर दिया गया है और इसके मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. यही हाल लिफ्ट का भी है, एक लिफ्ट के गेट बंद न होने की सूचना मिली है, जिसे जल्द ठीक करा लिए जाने की बात कही जा रही है. लेकिन तब तक रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. recent visitors 57

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, उद्घाटन से पहले ही रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक

कटनी रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां में मौजूद सिंध बैंक के ऊपरी हिस्से में नया रेस्टोरेंट खोलने के लिए तेजी से काम लगा हुआ था। 15 तारीख को रेस्टोरेंट का उद्घाटन होना था। इससे पहले की रेस्टोरेंट उद्घाटित हो पाता बीती रात आज की लपटों में पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी बिल्डिंग के निचले हिस्से पर सिंध बैंक मौजूद था। बताया जाता है कि एटीएम में देर रात शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़क गई, जिससे पूरी बिल्डिंग कुछ देर में ही आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटे अगल-बगल वाली बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में लेने लगी थी। धधकती बिल्डिंग के ठीक बगल वाली बिल्डिंग में मौजूद एक कर्मचारी आग की लपटों से घिर गया। आग के बीच कर्मचारी को अंदर फंसा देख पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जान हथेली पर रखकर उसे आग की लपटों के बीच से बाहर निकाला। शॉर्ट सर्किट बना वजह सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंध बैंक के समीप मौजूद एटीएम में शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पूरी बिल्डिंग को ही चपेट में ले लिया। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में नए रेस्टोरेंट का काम चल रहा था। रेस्टोरेंट का उद्घाटन 5 दिन बाद 15 जनवरी को होना था। रेस्टोरेंट का काम लगभग पूर्ण हो चुका था। बताया जाता है कि भीषण आग के कारण रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। निचले हिस्से में मौजूद सिंध बैंक की बाहरी दीवारों और शीशे आग से प्रभावित हुए हैं। यहां पर शीशे चटक गए आग की तपिश तो अंदर पहुंची, लेकिन बैंक के अंदर आग नहीं लगी, जिसके कारण सिंध बैंक में मामूली नुकसान बताया जा रहा है। फंसा था एक व्यक्ति देर रात लगभग 12:30 बजे हुई आगजनी पर बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 3:30 बजे तड़के काबू पाया जा सका। आग लगभग 3 घंटे तक यहां तांडव मचाती रही। आग के शोले उगल रही बिल्डिंग के ठीक बगल वाली बिल्डिंग भी आग की चपेट में आ रही थी और उस बिल्डिंग के अंदर वहां काम करने वाला एक कर्मचारी फंस गया था। आग की लपटों के बीच फंसे कर्मचारियों पर जैसे ही रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव और उनके स्टाफ की नजर पड़ी उन्होंने बिना समय गंवाए कर्मचारी को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। बीच बचाव में कर्मचारी चोटिल भी हुआ है उसे तुरंत शासकीय जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा भिजवाया गया। आगजनिक की इस घटना में रेस्टोरेंट में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। recent visitors 54

आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन का मंत्री नागर ने किया भूमि पूजन

भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर जिले के चांदपुर में आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री चौहान ने कहा कि 4 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस छात्रावास भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह भवन आदिवासी समाज के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। recent visitors 80

गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें: विष्णुदेव साय

रायपुर प्रदेश में गौमाता की तस्करी और गौमांस की बिक्री करने वालों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है. गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है.     राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है।     गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 10, 2025 बता दें कि रायपुर के मोमिनपारा इलाके में बीती देर रात गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया था, जहां एक घर से बड़ी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ था. गौकशी का मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस ने मोमिनपारा में छापा मारा. बताया जा रहा है गौ मांस बेचने के लिए दो गायों की गौकशी की गई थी. पुलिस ने मौके से 226.6 किलो मांस जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. recent visitors 57

कुपोषण के खिलाफ सुपोषण की ओर अग्रसर कोरिया, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में बदलती तस्वीर

कोरिया छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ लगातार जनभागीदारी के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत इस पर काबू पाया जा रहा है. प्रदेश के सुदूर कोरिया जिले की बात करें तो विगत एक वर्ष में कुपोषण उन्मूलन में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. दिसंबर 2023 में कोरिया जिले में गम्भीर बौनापन 8.49 प्रतिशत, मध्यम बौनापन 13.32 प्रतिशत था, जबकि राज्य में 12.49 प्रतिशत तथा 18.39 प्रतिशत दर्ज किया गया. दुर्बलता के मामलों में मध्यम दुर्बलता 8.64 प्रतिशत और गंभीर दुर्बलता 2.18 प्रतिशत थी, वहीं प्रदेश में गम्भीर दुर्बलता का प्रतिशत 2.18 था, मध्यम दुर्बलता 7.20 प्रतिशत रहा. अल्प वजन के मामले में मध्यम कुपोषण 11.13 प्रतिशत जबकि राज्य में मध्यम कुपोषण 12.63 प्रतिशत इसी तरह जिले में गंभीर कुपोषण 2.18 प्रतिशत था, इस दौरान राज्य में 2.87 प्रतिशत था. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे. जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों, विभिन्न योजनाओं एवं जनभागीदारी और समन्वित रणनीति के तहत किए गए कार्यों की वजह से कुपोषण दर में बेतहाशा सुधार देखने को मिला. दिसंबर 2024 में जिले में मध्यम दुर्बलता 3.99 प्रतिशत थी, जबकि राज्य में 5.29 प्रतिशत और गंभीर दुर्बलता 0.79 प्रतिशत हो गई, जबकि राज्य में 1.61 प्रतिशत थीं. गम्भीर बौनापन जिले में 5.9 प्रतिशत, 12.15 प्रतिशत मध्यम बौनापन के दर दर्ज किया गया जबकि राज्य में 7.32 प्रतिशत थी. इसी तरह, अल्प वजन के मामले में मध्यम कुपोषण 9.19 प्रतिशत और गंभीर कुपोषण 1.67 प्रतिशत तक कम हो गया जबकि राज्य में मध्यम कुपोषण की दर 11.12 प्रतिशत और गम्भीर कुपोषण की दर 2.19 प्रतिशत रही. उपलब्धि के पीछे की रणनीतियाँ कोरिया जिले ने कुपोषण उन्मूलन के लिए विभिन्न योजनाओं और नवाचारों को अपनाया गया. मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत कुपोषित बच्चों को पूरक पोषण आहार, पोषण पुनर्वास केंद्रों की सुविधाएँ और सुपोषण चौपाल के माध्यम से जागरूकता प्रदान की गई. कुपोषण की चक्र में सर्वप्रथम किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने हेतु लगातार शिविर आयोजित किए गए तथा गर्भवती महिलाओं को गर्म व पौष्टिक भोजन एएनसी जांच 100 प्रतिशत करने पर लगातार काम किया गया. कुपोषित बच्चों को सप्ताह में छह उबले अंडे और गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया. पोषण ट्रैकर के माध्यम से कुपोषण स्तर का सतत् मूल्यांकन और निगरानी की गई. आंगनबाड़ी केंद्रों और हितग्राहियों के घरों में पोषण वाटिका विकसित की गई. मुनगा (ड्रमस्टिक) के पौधे लगाने और उपयोग को प्रोत्साहित किया गया. अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके पोषण स्तर की साप्ताहिक समीक्षा की गई. नियमित खानपान और भूख का आकलन कर दवाइयाँ, परामर्श और पोषण पुनर्वास केंद्रों में उपचार प्रदान किया गया. ग्राम सभाओं में पोषण को एक अनिवार्य एजेंडा के रूप में शामिल किया गया. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि कोरिया जिले की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही नीतियों, सामुदायिक सहभागिता और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से कुपोषण जैसी जटिल समस्यायों का समाधान संभव है. उन्होंने कहा कि कुपोषण वर्तमान ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी खतरनाक है. इस जिले से कुपोषण को जड़ से खत्म करना है तब-तक इस दिशा पर लगातार कार्य किया जाएगा. इस सुदूर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा सबकी भागीदारी आवश्यक है ताकि जिले के हर बच्चा स्वस्थ और सुपोषित जीवन जी सके. सुपोषण की दिशा में नवाचार एक कदम आगे बढ़ते हुए हुए कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने जन्म के समय कम वजन की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती व शिशुवती महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को रागी, मूंगफली, तिल, गुड़ से निर्मित लड्डू भी दिया जा रहा ताकि स्वस्थ रहें, वजन बढ़े और खून की कमी भी न हो. recent visitors 64

नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा स्थानी समिति बनाई गई

बिरसिंहपुर पाली उमरिया अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच 3/1/ 2025 कोजिले के बिरसिंहपुर पाली से श्री चंद्रकांत दीपक दास जी को उमरिया जिले के मुख्य महासचिव मध्य प्रदेश के पद पर नियुक्त किया किया गया है वही आपको नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रवि चाणक्य जी की सहमति से एवं अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज ब्रम्हे जी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का महासचिव मनोनीत किया गया है तथा आपसे यह उम्मीद की जाती है कि आप संगठन को मजबूत बनाने के लिए भरपूर सहयोग एवं प्रयास करेंगे recent visitors 53