पाली महाविद्यालय में सामाजिक उत्थान के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा को महत्व देने के लिए एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

उमरिया उमरिया  मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में सामाजिक उत्थान के लिए उच्च शिक्षा  संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा का महत्व आवश्यक एकदिवसीय राष्ट्रीय बेबिनार का आयोजन किया गया बेबिनार में वक्ता के रूप में डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी विभाग अध्यक्ष अर्थशास्त्र तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय बिहार एवं डॉ अमित प्रकाश झा सहायक अध्यापक अर्थशास्त्र एवं लोक नीति भारतीय प्रबंध संस्थान शिलांग मेघालय रहे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रचार डॉक्टर आर के झा की अध्यक्षता तथा संयोजक हरलाल अहिरवार की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा आराधना एवं माल्यार्पण अर्पण कर किया गया बी वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर अनिल कुमार तिवारी ने सामाजिक उत्थान एवं व्यवसायिक शिक्षा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की डॉक्टर तिवारी ने स्वरोजगार के माध्यम से सामाजिक उत्थान पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया वहीं द्वितीय बी वक्ता डॉक्टर अमित प्रकाश झा ने आदिवासी वर्ग हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं का जिक्र किया डॉ अमित प्रकाश झा ने अपने उद्बोधन में सर्व शिक्षा अभियान से लेकर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के जिक्र करते हुए आदिवासी समाज से संबंध परीक्षणताओं एवं विशेषताओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया महाविद्यालय में आदिवासी कौशल विकास संबंधी ऐड ना कोर्स प्रारंभ करने की मंशा जाहिर की अंग्रेजी एवं व्यक्तित्व विकास विभाग के डॉक्टर मंसूर अली ने कहा की नई शिक्षा नीति 2020 में स्वरोजगार एक प्रमुख बिंदु के रूप में शामिल किया गया है सरकार की इच्छा है कि हमारे विद्यार्थी रोजगार ढूंढने वाले नहीं बल्कि रोजगार प्रदान करने वाले बने वही देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों से संकलित सदस्यता बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से प्राध्यापक गढ़ एवं स्त्रोत का छात्र उपस्थित रहे कार्यक्रम में बेबिनार  के आयोजन सचिव डॉक्टर शाहिद सिद्दीकी महासचिव अनुभव श्रीवास्तव डा जीपीएस चौहान डॉक्टर नरेश शुक्ला डॉक्टर रितु सेन डॉक्टर अनुपम द्विवेदी  डॉक्टर मनीष अग्रवाल डॉक्टर शमशेर अली डॉक्टर त्रिभुवन गिरी बालेंद्र यादव जैकी सक्सेना ओवैस अली मुन्ना सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे recent visitors 45

बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार

रायपुर    आजाद चौक के मोमिनपारा में पुलिस ने बुधवार देर रात 226 किलो गोमांस बरामद किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दुलदुल गली स्थित मकान में दबिश दी थी। यहां गोमांस के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का समीर मंडल पकड़ा गया, जबकि आरोपित आटो चालक फरार है। गोमांस बरामद होने से निकाय चुनाव से पहले रायपुर का माहौल गरमा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। पुलिस ने छापा मारकर प्लास्टिक की अलग-अलग थैलियों में गोमांस बरामद किया। इसके साथ ही बड़ा चाकू, तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त मांस को लैब भेजा, जहां से इसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन गोवंशों का अंतिम संस्कार करेगी। यह धाराएं लगाई आरोपियों पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 299, 325 बीएनएस तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 में केस दर्ज हुआ। इसमें आठ वर्ष का कारावास हो सकता है। 50 हजार जुर्माने का प्रावधान प्रदेश में गोतस्करी, वध और गोमांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गौवध और गोमांस रखने वालों को जेल जाना पड़ेगा। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। धनेली में बेसहारा गोवंशों को काटा एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों ने विधानसभा रोड स्थित धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को काटा था। ऑटो से घर लाया गया और कुछ लोगों को बेचा भी गया है। ये हैं गिरफ्तार आरोपित     समीर मंडल पिता साइफल मंडल निवासी नंदग्राम मधबापुर ग्राम जेएल नंबर 152 थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) हाल-दरगाह वाली गली मौदहापारा।     खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली के पास।     मोहम्मद मुंतजीर हैदर उर्फ पिता खुर्शीद अली निवासी डॉ. भागवत क्लीनिक के सामने मोमिनपारा।     अशफाक अली पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा जेके किराया भंडार के सामने।     अरमान हैदर पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली हांडीपारा।     ईरशाद कुरैशी पिता मो. रज्जाक कुरैशी निवासी बिलालनगर, बोरियाखुर्द (टिकरापारा)। रात में ऑटो से गोमांस लेकर पहुंचे थे आरोपी शहर के मोमिनपारा की दुलदुली गली के जिस घर में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है, वह घर खुर्शीद अली का है। बीते कुछ दिनों से रात के समय यहां पर नए-नए चेहरे के लोगों की आवाजाही को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद यह जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। जब यह तस्दीक हो गई कि घर में भारी मात्रा में गोमांस रखकर बेचा जा रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात 12 बजे आजाद चौक सीएसपी अमन कुमार ने दल-बल के साथ घर में छापा मारा। एक कमरे में गोमांस के साथ समीर मंडल को दबोचा। इसके बाद खुर्शीद, उसके तीन बेटों के साथ मोहम्मद ईरशाद कुरैशी हत्थे चढ़े। आरोपितों के खिलाफ धारा 299, 325 बीएनएस,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। पुलिस को कर रहे थे गुमराह पूछताछ में पहले तो समीर मंडल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह मटन खरीदने आया था। मगर, जरा सी सख्ती बरतने पर वह टूट गया। घर से उसका आधार कार्ड भी मिला। समीर की निशानदेही पर ही शेष पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में खुर्शीद अली ने स्वीकार किया कि विधानसभा रोड स्थित धनेली के सुनसान मैदान में दो गोवंश को काटा था। इसके बाद उनके मांस को निकालकर ऑटो, टैक्सी से लेकर बुधवार रात दस बजे घर आए थे। फिलहाल गोमांस लाने वाला आटो चालक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। रात भर चला मोमिनपारा में हंगामा गोरक्षक अजय सोना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर से गोमांस बेच रहे थे। तभी बजरंग दल और गोरक्षकों ने घर में घुसकर मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना सही होने के बाद उनका गुस्सा फूटा और हंगामा शुरू हुआ। इसके बाद तत्काल आजाद चौक पुलिस थाने की टीम के साथ सीएसपी मौके पर पहुंचे। 250 रुपये किलो में बेच रहे थे गोमांस एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपितों ने स्वीकार किया कि 250 रुपये किलो वे गोमांस बेच रहे थे। इनसे गोमांस खरीदने वालों की पूरी जानकारी ली गई है, उनसे भी पूछताछ करेंगे। बाजार में और कहां-कहां पर आरोपितों ने गोमांस बेचा है, इसकी भी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। कब से गोमांस बेचने का कारोबार आरोपित कर रहे थे, इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता सुबूत नहीं है। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पूरा गिरोह पिछले कुछ महीने से सुनसान स्थान पर आने वाले बेसहारा मवेशियों को अपना शिकार बनाता था। हालांकि, अभी तक एक भी पशु पालक ने अपने मवेशियों के गायब होने की सूचना पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई है। लिहाजा, माना जा रहा है कि आवारा गोवंशों को आरोपियों ने पकड़कर काटा था। एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपित खुर्शीद अली है। खुर्शीद के तीन बेटे और समीर, इरशाद मिलकर गौवंश काटने और बेचने का काम करते थे। अब तक की जांच में यह सामने आया कि कुल सात लोग इस घटना में संलिप्त हैं। दो गोवंशों की हत्या कर आरोपितों ने कई लोगों को मांस को बेचा है। कैमरे की भी जांच कर रही है, ताकि मांस खरीदने वालों की पहचान हो सके। मौके पर पहुंची टीम गो सेवक दल एवं विश्व हिंदू परिषद के गोल्डी शर्मा ने बताया कि गो मांस की बिक्री की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के माध्यम से कार्रवाई करवाई गई। इसे लेकर व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। recent visitors 175

नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जिले मे होगा आगमन !

सिंगरौली मंत्री माध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग श्री  कैलाश विजयवर्गीय का सिंगरौली जिले मे आगमन 11 जनवरी को होगा। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री विजयवर्गीय 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सिंगरौली पहुचेगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय सिंगरौली में स्थानीय कायक्रम में भाग लेगे। तत्पश्चात शाय 5 बजे  कार द्वारा सिंगरौली से सीधी के लिए प्रस्थान करेगे। recent visitors 109

33% महिला आरक्षण कानून को चुनौती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को निरर्थक बताया

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने 33% महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से शुक्रवार को इनकार कर दिया। अदालत ने उस याचिका को निरर्थक बताया जिसमें विधेयक को चुनौती दी गई थी, न कि अधिनियम को। दूसरी याचिका में इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने सहित अन्य उपाय तलाशने की मांग रखी गई, जिसे नकार दिया गया। एससी की बेंच ने कहा कि पहले भी संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का मुद्दा उठाया गया, मगर इसे कभी लागू नहीं किया जा सका। हालांकि, इस बार इसे परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने की शर्त पर लागू किया जा रहा है। महिला आरक्षण कानून क्या है? महिला आरक्षण अधिनियम (नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023) लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करता है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी यह नियम लागू होगा। इसका मतलब है कि लोकसभा की 543 सीटों में से 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी। हालांकि, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं होंगी। मालूम हो कि जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद यह आरक्षण लागू होगा। जनगणना के आधार पर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होंगी जिसके लिए परिसीमन किया जाएगा। यह आरक्षण 15 साल की अवधि के लिए मिलेगा। फिलहाल, लोकसभा की 131 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित की गई हैं। महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद इनमें से 43 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन 43 सीटों को सदन में महिलाओं के लिए आरक्षित कुल सीटों का ही हिस्सा माना जाएगा। इसका मतलब है कि महिलाओं के लिए आरक्षित 181 सीटों में से 138 ऐसी होंगी, जिन पर किसी भी जाति की महिला उम्मीदवार होगी। साफ है कि इन सीटों पर उम्मीदवार पुरुष नहीं हो सकते हैं। मालूम हो कि यह गणना लोकसभा में सीटों की मौजूदा संख्या पर की गई है। परिसीमन के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। recent visitors 75

सपा नेता वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, ‘दुआओं में याद रखना, फिर की आत्‍महत्‍या

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली है। वह कैंसर से पीड़ित थे। आत्‍महत्‍या से पहले उन्‍होंने एक वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, 'दुआओं में याद रखना।' यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब लखनऊ के मौलवीगंज में हुई। मुजीबुर्रहमान बबलू समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष थे। वह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी से दुखी होकर उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है। मुजीबुर्रहमान बबलू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। आत्‍महत्‍या करने से ठीक पहले उन्‍होंने वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा। गोली की आवाज सुन लोग दौड़कर घटनास्‍थल पर पहुंचे। वहां सपा नेता को लहूलुहान देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों को सपा नेता की बीमारी के बारे में पता था लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस तरह आत्‍मघाती कदम उठा लेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। सपा नेता के करीबियों का कहना है कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफ झेल रहे थे। इसी दर्द के चलते उन्‍होंने ऐसा कदम उठाया है। सपा नेता मुजीबुर्रहमान बबलू की मौत ने उन्‍हें जानने वाले लोगों को सकते में डाल दिया है। सपा ने जताया दुख सपा ने लखनऊ के अपने पूर्व नगर अध्‍यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर सपा के अकाउंट पर पार्टी की ओर से लिखा गया, ' लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू जी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। पार्टी के कई कार्यकर्ता घटना की सूचना पाकर मुजीबुर्रहमान बबलू के घर पहुंचे। recent visitors 113

दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता कम होने से 150 से अधिक उड़ानें लेट हुईं, वहीं करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं

नई दिल्ली दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी शून्य हो गई। घने कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता कम होने से 150 से अधिक उड़ानें औसतन 41 मिनट लेट हुईं। वहीं करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं। स्थिति पर अपडेट देते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कहा कि घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुई है। हालांकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने चिंतित यात्रियों को आश्वस्त किया कि कैट III-कॉम्प्लायंट फ्लाइट्स एयरपोर्ट पर उतर सकती हैं और वहां से उड़ान भर सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए मध्यम से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में पिछले कुछ हफ्तों में घने कोहरे के कारण सैकड़ों उड़ानें और ट्रेनें रद्द या विलंबित हुई हैं। शुक्रवार की सुबह खराब दृश्यता के कारण दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में वाहन रेंगते हुए देखे गए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 6 बजे के आसपास 408 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में आ गया। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 295 'खराब' रहा और गाजियाबाद भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा, जो 318 पर पहुंच गया। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई 'बहुत खराब' रहा, जो क्रमशः 303 और 317 पर पहुंच गया। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के पैनल ने मौसमी परिस्थितियों के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि के बीच गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण 3 प्रतिबंधों को फिर से लागू किया। recent visitors 76

गिरिराज सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया

बेगुसराय केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।" दरअसल, केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जिन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं, उनके दम पर ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल ने इससे पहले भी पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का काम किया। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर यहां पर इलाज कराने के लिए आ जाते हैं। केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं। वह खुद फर्जी हैं। दिल्ली में अगर बिहार-यूपी के लोग आते हैं, तो उनका दिल्ली के विकास में योगदान है। जिसने अन्ना हजारे को नहीं बख्शा, वह दूसरों को फर्जी बता रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर स्कैम हो रहा है। बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं। बीजेपी लगातार उनके वोट कटवा रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को मंत्री, सांसद और विधायक बनाया। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा। recent visitors 112