मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा – विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा के वैश्विक जय घोष के विचारों को आत्मसात करने का दिन है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हिंदी भाषा के रूप में मिली विरासत को और अधिक समृद्ध करने के लिए संकल्पित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि हिन्दी दिवस अपने आप में विशेष है। अब हिन्दी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। संपूर्ण विश्व में हिन्दी का महत्व तथा लोगों की हिन्दी के प्रति रूचि बढ़ी है। यूरोप हो या चीन सभी देश नई तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए अनुवाद के माध्यम से हिन्दी तक अपनी पहुंच बना रहे हैं, यह हम सब के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। मध्यप्रदेश में बोली जाती है सर्वाधिक हिन्दी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उपयोग में आने वाली हिन्दी, सर्वाधिक शुद्ध बोली जाने वाली हिन्दी है। बोलने, समझने और लेखन की दृष्टि से मध्यप्रदेश की हिन्दी का विशेष महत्व है। इसी का परिणाम है कि हिन्दी के संदर्भ में मध्यप्रदेश की देश में अपनी अलग पहचान है।   recent visitors 54

थीम : ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ ,डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली महू में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली

भोपाल ! मध्य प्रदेश कांग्रेस 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली, महू में एक विशाल ‘संविधान’ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह रैली नवंबर 2023 और 2024 के चुनावी नुकसान के बाद कांग्रेस का पहला बड़ा आयोजन है। साथ ही जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद एमपी में यह पहला बड़ा आयोजन है। इस रैली की तैयारी को लेकर पीसीसी मुख्यालय में बड़ी बैठक हुई है। बैठक में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिखे। हालांकि कमलनाथ नहीं दिखाई दिए हैं। रैली को लेकर राजनीति इस रैली को लेकर राजनीतिक तनाव भी बढ़ गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर की विरासत का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है। हाल ही में जीतू पटवारी द्वारा डॉ. अंबेडकर की तस्वीर अपने घुटने पर रखने के मामले ने भी विवाद को हवा दी है। 26 को महू में होगी रैली कांग्रेस अपनी ‘संविधान’ रैली की तैयारी जोर-शोर से कर रही है। यह रैली 26 जनवरी को महू में होगी, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए लगभग एक दर्जन कमेटियां बनाई हैं। इस रैली का थीम ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रखा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी होंगे शामिल इस रैली में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। कई अन्य वरिष्ठ नेता भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। महू में एक मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया सहित कई दिग्गज नेता 11 सदस्यीय समन्वय समिति का हिस्सा हैं जो रैली की व्यवस्था देख रही है। तैयारियों का दौर जारी PCC प्रमुख जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भोपाल में पार्टी मुख्यालय पर विभिन्न समितियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। जितेंद्र सिंह गुरुवार देर रात तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भोपाल पहुंचे। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आयोजित किया जा रहा यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। मोहन यादव ने साधा निशाना रैली को लेकर सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी भी डॉ. अंबेडकर का सच्चा सम्मान नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी से संविधान निर्माता का कथित तौर पर अपमान करने के लिए माफी मांगने की भी मांग की। recent visitors 453

पेरिस हिल्टन ने दिखाया अपने जले घर का मंजर, लिखा- दिल टुकड़े हो गया

कैलिफोर्निया जिन सेलेब्स के घर कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग में जलकर खाक हो गए, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि खून-पसीने की कमाई से बना आशियाना आंखों के सामने धूं-धूं कर जल जाएगा। पेरिस हिल्टन का मालिबू स्थित घर जलकर खाक हो गया। एक्ट्रेस लाचारी से घर को जलता हुआ देखती रहीं और कुछ न कर सकीं। उन्हें वहां से जान बचाकर भागना पड़ा था। लेकिन अब जब लौटीं तो सिर्फ राख का ढेर था। पेरिस हिल्टन का दिल रो रहा है और आंखों में बस आंसू हैं। पेरिस हिल्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने जल घर का हाल दिखाया है। वीडियो में पेरिस जहां खड़ी हैं, वह कभी उनका घर था…वो घर जहां उन्होंने अनगिनत सपने संजोये थे…पर आज वहां सिर्फ राख का ढेर था। वीडियो शेयर कर पेरिस हिल्टन ने लिखा, 'जब मैंने पहली बार खबर पढ़ती तो पूरी तरह शॉक में थी। समझ ही नहीं पा रही थी। लेकिन अब यहां खड़े होकर जब अपनी आंखों से देख रही हूं, तो यकीन हुआ। ऐसा लग रहा है जैसे मेरा दिल लाखों टुकड़े होकर बिखर गया हो। यह घर सिर्फ रहने की जगह नहीं थी – यह वह जगह थी जहां हम सपने देखते थे, हंसते थे और एक परिवार के रूप में सबसे खूबसूरत यादें बनाते थे। यह वह जगह थी जहां फीनिक्स के छोटे हाथों ने एक ऐसी आर्ट बनाई थी, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। घर के हर कोने में प्यार और जीवन भर गया था।' घर सिर्फ दीवार और छतों से नहीं यादों से बनता है पेरिस हिल्टन ने आगे लिखा है, 'जो सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। इतने सारे लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। ये घर सिर्फ दीवारें और छतें नहीं हैं, बल्कि वो यादें हैं जिन्होंने उन घरों को घर बनाया है।' वहीं, जब दूसरे फिल्म स्टार्स के घर आग में धूं-धूं कर जल गए, टॉम हैंक्स का करीब 213.2 करोड़ का घर ऐसे ही खड़ा रहा। उसे जरा भी नुकसान नहीं हुआ। इस घर को टॉम हैंक्स ने साल 2010 में खरीदा था। जहां टॉम हैंक्स का घर आग में चमत्कारी रूप से बच गया, वहीं उसके ठीक ऊपर चट्टान पर बना एक घर जलकर राख हो गया था। टॉम् हैंक्स पहले स्पैनिश विला में रहते थे पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के घर में चार बेडरूम और पांच बाथरूम हैं। इस घर से पहले टॉम हैंक्स और उनका परिवार स्पैनिश स्टाइल के एक विला में रह रहे थे, जिसे साल 1929 में बनाया गया था। recent visitors 76

मेकर्स ने जारी किया ‘पुष्पा 2’ का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के मेकर्स ने इस फिल्म का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो जारी किया है। 'पुष्पा 2: द रूल' को रिलीज हुये 36 दिन हो गये हैं। इसके बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस अभूतपूर्व सफलता के बीच, मेकर्स ने इस फिल्म की मेकिंग का एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है, जो इस सिनेमा की मास्टरपीस के पीछे की मेहनत और क्रिएटिविटी को दिखाता है। टी-सीरीज़ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, प्रस्तुत है भारतीय सिनेमा का इंडस्ट्री हिट – पुष्पा 2: द रूल (मेकिंग)!! बीटीएस वीडियो में निर्देशक सुकुमार और मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच की महत्वपूर्ण बातचीत भी दिखाई गई है। मेकर्स ने दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए फिल्म की अद्भुत सफलता और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। फिल्म ने विश्वभर में ग्रास 1831 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले हुआ है।यह फिल्म पांच दिसंबर 2024 को रिलीज़ हुई थी।   recent visitors 99

संविधान गौरव अभियान: प्रभारी पासवान बोले – कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर कभी नहीं दिया सम्मान

रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा संविधान गौरव अभियान चलाएगी. इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस की. संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी पासवान ने कहा, कांग्रेस के लोग संविधान को अपनी ठेकेदारी समझते हैं. कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया. भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा उनको और उनकी स्मृतियों को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा, संविधान गौरव अभियान 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर के काम और उनकी बातों को लेकर लोगों के पास जाएंगे. कांग्रेस के भ्रम फैलाने के रवैये को भी लोगों को बताएंगे. भाजपा नेताओं ने कहा, राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा था कि वह ‘आरक्षण हटा देंगे.” ये वही धुन है, जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की. कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई recent visitors 179

विलेन डैनी डेन्जोंगपा ने बनाया भारत का तीसरा सबसे बड़ा बीयर ब्रांड

मुंबई बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉप्युलर विलेन डैनी डेन्जोंगपा ने फिल्मी करियर में तो खूब नाम कमाया ही है। वह पर्सनल लाइफ में भी गर्दा उड़ा रहे हैं। एक्टर अपना एक बिजनेस कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने उत्तर-पूर्वी भारत में विजय माल्या में फटकने तक नहीं दिया। और वहां की अर्थव्यवस्था में वह 100 करोड़ रुपये का योगदान भी दे रहे हैं। साथ ही एक और रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बारे में आगे बताने जा रहे हैं। डैनी डेन्जोंगपा का असली नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है। वह 1948 में सिक्किम में पैदा हुए थे। 1971 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'लव स्टोरी', 'घातक', 'अग्निपथ', 'खुदा गवाह', 'क्रांतिवीर' और 'चाइना गेट' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया और अपनी पहचान बनाई। हालांकि साथ ही उन्होंन 1987 में सिक्किम में 'युकसोम ब्रुअरीज' नाम से बीयर बिजनेस की शुरुआत की। कंपना का नाम एक्टर ने अपने होमटाउन पर रखा। डैनी डेन्जोंगपा की कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी उन्होंने 2005 में ओडिशा में डेन्जोंग ब्रुअरीज की स्थापना कर अपना बिजनेस बढ़ाया। फिर चार साल बाद उन्होंने असम की राइनो एजेंसीज पर कब्जा कर लिया। डैनी की कंपनी 'युकसोम ब्रुअरीज' की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रांड की प्रोडक्शन कैपेसिटी 6.8 लाख HL प्रति वर्ष है। इससे एक्टर की बीयर कंपनी तीसरी सबसे बड़ी भारतीय बीयर कंपनी बन गई। इससे आगे किंगफिशर और किमाया हैं। विजय माल्या की कंपनी को नॉर्थ-ईस्ट में घुसने नहीं दिया भारत में 2009 में बीयर का बाजार तेजी से फैल रहा था। विजय माल्या की यूनाइटेड ब्रुअरीज ने लगभग पूरे देश पर कब्जा कर लिया था, लेकिन पूर्वोत्तर के सात राज्यों में एंट्री नहीं कर पाई थी। शराब के इस दिग्गज व्यापारी की नजर असम की राइनो एजेंसीज पर थी, जो एक नई शराब बनाने वाली कंपनी है। हालांकि, डैनी चाहते थे कि उनकी युकसोम पूर्वोत्तर के बाजार पर हावी हो। MSN ने बताया कि माल्या की के इरादों को भांपते हुए डैनी ने खुद राइनो एजेंसीज को खरीद लिया और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। डैनी डेन्जोंगपा की बीयर कंपनी का अर्थव्यवस्था में योगदान डैनी डेन्जोंगापा के होमटाउन को प्रमोट करने के लिए वहां के लोकल लोगों को युकसोम में बड़े पैमाने पर रोजगार दिया जाता है। 'सिक्किम एक्सप्रेस' ने 2022 में बताया कि पूर्वोत्तर में स्थित शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां 250 लोगों को रोजगार देती हैं और हर साल स्थानीय अर्थव्यवस्था में 100 करोड़ रुपये का योगदान देती हैं। recent visitors 198

जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला, मां, पिता और भाई की मौत

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना थाना प्रतापपुर के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है. बताया जा रहा है कि पत्रकार के परिवार के लोगों में जमीन विवाद को लेकर आज विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ा की कुल्हाड़ी से हमला कर पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई. recent visitors 66