Sunday, July 5, 2026 10:58 pm

कुलगाम में पूर्व सैनिक की हत्या का मामला, पुलिस ने 500 लोगों को हिरासत में लिया, पीओके के आतंकी संगठनों पर है संदेह

 कुलगाम जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में पूर्व सैनिक की हत्या के मामले में सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या करने वाले बंदूकधारियों की तलाश को जहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है तो वहीं पुलिस जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों में 500 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद कश्मीरी आतंकवादियों के रिश्तेदार हैं। पूर्व सैनिक के परिवार पर हमला कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में आने वाले कुलगाम में संदिग्ध आतंकवादियों ने हमले में एक सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या कर दी थी। इस हमले में पूर्व सैनिक की पत्नी और भतीजी को घायल हुए थे। हमले की घटना के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस अब सख्त एक्शन के मूड में है। यह पहला मामला है जब सुरक्षाबलों की तरफ से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को डिटेन किया गया है। सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के बेहिबाग गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने सेवानिवृत्त सैनिक मंजूर अहमद वागे, उनकी पत्नी और उनकी भतीजी पर गोलियां चलाईं थीं। इस हमले में वागे (45) की मौत हो गई, जिसके पेट में गोली लगी, जबकि दो महिलाओं के पैर में गोली लगी और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकी हमले के बाद इतने बड़े पैमाने पर लोगों को कभी हिरासत में नहीं लिया गया। इस लिहाज से देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन है। इन लोगों को इसलिए हिरासत में लिया गया है ताकि संदेश दिया जा सके कि अब आतंकी हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे सीमा के इधर की बात हो या फिर उस पार का मसला, कहीं भी आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेंगे। अज्ञात हमलावरों ने रिटायर्ड सैनिक मंजूर अहमद वागे और उनकी पत्नी पर गोलीबारी की थी। यह हमला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग गांव में हुआ था। इस हमले में मंजूर अहमद की भतीजी भी घायल हुई थी। हमले में मंजूर अहमद मारे गए, जबकि पत्नी और भतीजी का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। अमित शाह की मीटिंग में पता चली पीओके और पाकिस्तान पर एक बात पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ बड़े अभियान की वजह यह भी है कि इन लोगों ने रेड लाइन ही पार कर दी। अब तक ये लोग सैनिकों पर हमले करते थे, लेकिन अब उनके परिवार को भी निशाना बनाया है। इसके चलते सुरक्षा बलों में गुस्सा है। इस बीच होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी बुधवार को सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जानकारी मिली कि पीओके और पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जुटे हुए हैं। इसके चलते कश्मीर में अलर्ट घोषित किया गया है। दरअसल बीते कुछ सालों में ऐसे लोगों पर भी सख्त ऐक्शन हुआ है, जो सीधे तौर पर आतंकवाद में शामिल नहीं हैं, लेकिन ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस की विशेष टीम पुलिस की तरफ से इस घटना के हमलावरों को पकड़ने के लिए डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कुलगाम में पूर्व सैनिक के घर पर हमले की घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी समूह ने नहीं ली है। वागे 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीनियर ऑफिसर की टीम भी बनाई है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध आतंकियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीमें इस पर काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैश, लश्कर के साथ हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।     recent visitors 52

राशिद ने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को पछाड़ा, टी20 क्रिकेट में 633 विकेट हो गए

नई दिल्ली: राशिद खान ने 2015 में टी20 में डेब्यू किया था। कुछ ही समय में वह दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन बनकर उभरे। मिस्ट्री गेंदबाज नहीं होने के बाद भी राशिद के खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। वह काफी तेज गेंद डालते हैं और इसी वजह से बल्लेबाजों को समय नहीं मिलता। डेब्यू के समय वह 17 साल के थे। अब 26 साल की उम्र में ही राशिद टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने ब्रावो को पछाड़ा राशिद खान ने टी20 करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। कल रात साउथ अफ्रीकी की लीग एसए20 में राशिद मैदान पर उतरे। उनकी टीम एमआई केपटाउन पहले क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स के सामने थी। इस मैच में राशिद खान ने दो विकेट लिए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उनके 633 विकेट हो गए हैं। संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो के नाम 631 विकेट हैं। वह 2016 से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर राशिद खान – 633 ड्वेन ब्रावो – 631 सुनील नरेन – 574 इमरान ताहिर – 531 शाकिब अल हसन – 492 राशिद ने ब्रावो से 121 कम मैच खेले राशिद खान ने अभी तक 18 टीमों के लिए 461 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनका औसत 18 और इकोनॉमी 6.49 का है। इस दौरान उन्होंने 4 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट है। ब्रावो की बात करें तो उन्होंने 582 मैचों में 631 विकेट झटके हैं। ब्रावो ने 2006 में ही डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2024 में खेला था। राशिद ने ब्रावो से अभी तक 103 कम ओवर डाले हैं। फाइनल में पहुंची एमआई की टीम MI केप टाउन ने पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/4 का स्कोर बनाया था। रॉयल्स की टीम 160 रनों पर सिमट गई। इस तरह, केप टाउन ने 39 रन से जीत हासिल की और 8 फरवरी को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रॉयल्स के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। वे बुधवार को एलिमिनेटर और गुरुवार को क्वालीफायर मुकाबला खेलेंगे। क्वालीफायर में उनका सामना सनराइजर्स ईस्टर्न केप या जोबर्ग सुपर किंग्स से होगा। इन टीमों के लिए खेल चुके राशिद एडिलेड स्ट्राइकर्स अफगानिस्तान बैंड-ए-अमीर ड्रेगन बारबाडोस ट्राइडेंट्स कोमिला विक्टोरियंस डरबन हीट गुजरात टाइटन्स गुयाना अमेजन वॉरियर्स आईसीसी वर्ल्ड इलेवन काबुल जवानान लाहौर कलंदर्स एमआई केप टाउन एमआई न्यूयॉर्क स्पीन घर टाइगर्स सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स सनराइजर्स हैदराबाद ससेक्स ट्रेंट रॉकेट्स recent visitors 57

‘ पूरे देश को UCC की जरूरत है, हर कोई चाहता है…’, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले- नॉनवेज पर भी पूरे देश में लगे बैन

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक बयान से जनता को चौंकाया है. उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) की पैरवी की है और कहा है कि इसे देश भर में लागू किया जाना चाहिए. शत्रुघ्न सिन्हा ने उत्तराखंड में लागू हुए समान नागरिक संहिता की भी तारीफ की है. शत्रुघ्न सिन्हा का ये बयान तब आया है जब गुजरात में भी समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. गुजरात में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई गई हैं. इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत जज रंजना देसाई करेंगीं. रंजना देसाई ने ही उत्तराखंड में लागू यूसीसी का मसौदा तैयार किया है. टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संसद के बाहर एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "उत्तराखंड में जो हुआ है, प्रथम दृष्टतया हम सब कहें तो सराहनीय है… यूनिफॉर्म सिविल कोड तो होना ही चाहिए, किसी भी देश में होना चाहिए और तमाम देशवासी इस बात को मानेंगे." हालांकि टीएमसी सांसद ने कहा कि यूसीसी के अंदर बहुत सारे पेंच हैं जिन्हें दूर किये जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यूसीसी में बहुत सारे लोगों का, बहुत सारे वर्गों का ध्यान रखा जाना जरूरी है. ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप वोट के लिए अथवा चुनाव के लिए इसे लागू कर रहे हैं. बीफ बैन का मुद्दा उठाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कई जगह इसे बैन किया गया है और ये सही भी है. उन्होंने कहा, "मुझे पूछोगो तो बीफ बैन सही है और बीफ बैन ही क्यों पूरे देश में नॉनवेज ही बैन किया जाना चाहिए. ये मेरी राय है." उन्होंने केंद्र पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपने कई जगह बीफ बैन किया हुआ है और कई जगह इसे बैन नहीं किया है. नॉर्थ ईस्ट में क्या है? उन्होंने कहा कि बीफ को लेकर नॉर्थ इंडिया में 'मम्मी'और नॉर्थ ईस्ट में 'यम्मी' वाली नीति नहीं चलेगी. यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यूसीसी में बहुत पेंच है. इस पर विचार विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए.सबकी राय ली जानी चाहिए. और इसे चुनाव अथवा वोट के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए. इसे समझबूझ कर सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. टीएमसी सांसद ने कहा कि अगर इसे सावधानी के साथ, चर्चा के बाद लागू किया जाएगा तो इसके सकारात्मक परिणाम होंगे. गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा पहले बीजेपी के ही नेता थे. लेकिन लंबे समय तक बीजेपी नेतृत्व से दूरी के बाद अप्रैल 2019 में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे. मार्च 2022 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी. अप्रैल 2022 में आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी को शिकस्त दी थी. फिर 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने आसनसोल सीट से टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल की थी.   recent visitors 41

आराध्या बच्चन ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई याचिका की दायर, अगली सुनवाई 17 मार्च को

मुंबई एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं. आराध्या अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वहीं, अब खबर है कि आराध्या बच्चन ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर किया है. आराध्या की नई याचिका पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने गूगल और कई अन्य वेबसाइटों को नोटिस भेजा है. इस मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी. यह मामला स्टार किड के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भ्रामक जानकारी से जुड़ा है. क्या बात है? आराध्या बच्चन के वकील ने उच्च न्यायालय को बताया कि कुछ अन्य अपलोडर अभी तक पेश नहीं हुए हैं और उनका अपना बचाव करने का अधिकार पहले ही समाप्त कर दिया गया है. इससे पहले भी आराध्या बच्चन ने नाबालिग होने का हवाला देते हुए, अपने बारे में झूठी रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की थी. इस याचिका में आराध्या बच्चन के बारे में भ्रामक जानकारी के संबंध में निर्णय लेने की अपील की गई है. काफी नाराज है बच्चन परिवार इस मामले में न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने बच्चन परिवार के वकील की सभी दलीलें सुनीं और इस बात पर सहमति जताई कि इस मामले में प्रतिवादी और अपलोडर अदालत में पेश नहीं हुए. ऐसी स्थिति में उनके पास अपने बचाव में कोई स्पष्टीकरण देने का कोई मौका नहीं है. इस मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी. बच्चन परिवार ने यह फैसला अपनी नाबालिग बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की निजता के अधिकार और उसके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. यूट्यूबर्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 2023 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर गलत जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी थी. इस दौरान कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी बच्चा, चाहे वह किसी सेलिब्रिटी का हो या आम आदमी का, सम्मान और आदर का हकदार है. किसी भी बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैलाना गलत और पूरी तरह से अस्वीकार्य है. recent visitors 53

विधायक अमानतुल्ला खान और दिनेश मोहनिया के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक व ओखला से आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) और आप विधायक दिनेश मोहनिया ( Dinesh Mohaniya) के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आप विधायकों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। दिनेश मोहनिया पर फ्लाइंग Kiss देने का आरोप समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगम विहार थाने में एक महिला ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आचार संहिता उल्लंघन में अमानतुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की, जिसमें आप नेता कथित तौर पर चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अपने समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र (ओखला) में घूमते हुए दिख रहे थे। साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने एक्स पर लिखा, "इस मामले में, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए अमानतुल्लाह के खिलाफ धारा 223/3/5 बीएनएस और 126 आरपी अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 95/25 पुलिस स्टेशन जामिया नगर में दर्ज की गई है।" दिल्ली की सभी 70 सीटों पर हो रहा मतदान दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान वोट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उनकी कार्रवाई आप के खिलाफ गुंडागर्दी का समर्थन करने और भाजपा के गलत कामों को बचाने के समान है। आप संयोजक ने ऐसा तब कहा जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसे आप संयोजक के अलावा अन्य आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई।   recent visitors 58

मुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ के कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, नर्मदापुरम में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की तरह विकसित शहर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. में दूध की दुकानें खुलेंगी, शराब की बंद होगी मुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ के कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण नर्मदापुरम में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज दीपदान और प्रकाश सज्जा से रोशन हुआ नर्मदापुरम का नर्मदा तट नर्मदा जयंती पर माँ नर्मदा की आस्था और श्रद्धा में लीन हुआ नर्मदांचल मुख्यमंत्री नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव एवं नर्मदापुरम गौरव दिवस में हुए शामिल भोपाल माँ नर्मदा की पावन भूमि पर आने के लिए देवता भी तरसते हैं। समूचा अंचल इंद्र की सभा की तरह लग रहा है। ऐसा आनंद देवलोक में ही संभव है। माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्रदेश के साथ है। म.प्र. नदियों का मायका है। यहां से माँ नर्मदा एवं अन्य पवित्र नदियां निकलती हैं। मनुष्य एवं देवता भी यहां समय बिताने को अपना सौभाग्य समझते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस समारोह में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। नर्मदापुरम को इंदौर-भोपाल की तरह ही शहर बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में दूध की दुकानें खोली जाएगी एवं शराब की दुकानें बंद होगी। नर्मदापुरम जिले में इंजीनियरिंग कालेज खोला जाएगा। उन्होंने सेठानी घाट में बनाए जल मंच से माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कन्या पूजन कर नर्मदा प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया। आचार्य सोमेश परसाई, गोपाल प्रसाद खडडर एवं पं विनोद दुबे नें विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। मुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ रुपये के 30 विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 29.96 करोड़ के 24 कार्यों का भूमि-पूजन एवं 74.76 करोड़ के 6 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। नर्मदा प्रकटोत्सव पर नर्मदापुरम के सेठानी घाट में आटे से बने 1 लाख 25 हजार दीपक से दीपदान किया गया। नर्मदा तट आकर्षक रोशनी से भव्य आभा बिखेर रहा था। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि माँ नर्मदा नदी ही एक ऐसी नदी है, जिनकी परिक्रमा कर लोग धन्य होते है। नर्मदा के जल से मालवा-निमाड़ एवं समूचे नर्मदांचल क्षेत्र के 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि नर्मदा मैया की कृपा से समृद्धि के नये द्वार खुले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। 20 साल बाद उस सपने को साकार किया जा रहा है। केन-बेतवा नदी को जोडने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 01 लाख करोड़ की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम जिले में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बारे में बताया कि इससे नर्मदापुरम संभाग में 31 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम के लोग पलायन न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह औद्योगीकरण आने वाली पीढ़ी के लिए है। हमने सभी संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बुधवार 5 फरवरी को वे मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कर रहे हैं तथा आने वाले समय में विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिये जाऐंगे। सनातन संस्कृति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत की संस्कृति धर्म से जुड़ी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार भगवान राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की स्थली को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी। नरसिंहपुर होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि हम माँ नर्मदा की सेवा करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही हमें नर्मदा लोक की सौगात दी है। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी है। नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि नर्मदा लोक के प्रथम चरण के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने दूसरे चरण के लिए 30 करोड की राशि देने एवं इंजिनियरिंग कॉलेज की सौगात देने की माँग की। इसके पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने कहा कि नर्मदा प्रकटोत्सव कार्यक्रम समूचे विश्व में मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इस अवसर पर सिवनी-मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, श्रीमती प्रीती पवन शुक्ला सहित जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री जल मार्ग से जल मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा प्रकटोत्सव की संध्या पर सर्किट हाउस घाट से जलपरी में बैठ कर मुख्य कार्यक्रम स्थल सेठानी घाट में बनाये गये जल मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैसे ही जल मंच पर पहुंचे वैसे ही उपस्थित लोगो की भीड ने हर-हर नर्मदे, नर्मदे हर के जयकारे के साथ आकाश गुंजायमान कर दिया। विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा तट पर बनाये गये आकर्षक जल मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ नर्मदा का जल अभिषेक कर माँ नर्मदा की महाआरती की। नर्मदा तट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छाई छटा नर्मदा प्रकटोत्सव एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोकप्रिय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके अंतर्गत सेठानी घाट पर मीशा शर्मा एवं उनके साथी गणों द्वारा निमाड़ी लोक गायन की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। देर रात्री उज्जेन की कशिश शीतलानी एवं उनके सा थीगणों द्वारा कथा नर्मदा की नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुती दी गई। जिसका दर्शको नें खूब आनंद उठाया। इसके पश्चात भोपाल से आये विकास सिरमोलिया एवं उनके साथियों की भक्ति गायन की भाव-विभोर करने वाली प्रस्तुती हुई। प्रमुख स्थानों और चौराहों का सौंदर्यीकरण, घरों में जले दीप नर्मदा प्रकटोत्सव के अवसर पर शहर में पिछले अनेक दिनों से स्वच्छता अभियान चलाया गया था। सभी घाटों पर एवं अनेक चौराहों व स्थानों पर विशेष सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। घाट एवं जगह जगह पर लाइटिंग की गई थी। शहरवासियों ने अपने घरों में दीपक जलाकर नर्मदा प्रकटोत्सव का उल्लास मनाया।   recent visitors 29

निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी तत्परता से कार्य करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

रायपुर आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मॉडल कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिशनिंग की तिथि, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव हेतु ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग प्रक्रिया तथा मशीनों के परिवहन की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। अधिकारियों ने बताया कि मशीनों की जांच के बाद  स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता से कार्य करें और सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करें। इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, आई जी सुंदरराज पी., राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नोडल अधिकारी पुलिस ओ पी पाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। recent visitors 46