विराट कोहली की वापसी पर श्रेयस-यशस्वी में कौन होगा बाहर? राहुल-कुलदीप की जगह इन्हें मिल सकता है मौका

 कटक  भारतीय टीम रविवार को जब दूसरे वनडे में इंग्लैंड का सामना करेगी तो सबकी नजर विराट कोहली पर टिकी होगी। विराट पहले वनडे में घुटने की चोट की वजह से नहीं खेले थे। प्रैक्टिस के दौरान भी वह दाएं घुटने पर बैंड लगाए हुए दिखे थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 87 रन की पारी खेलकर भारत को चार विकेट से जीत दिलाने वाले शुभमन गिल ने स्पष्ट किया है कि विराट कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह नौ फरवरी को कटक में होने वाले दूसरे वनडे में खेलने उतरेंगे। विराट के घुटने में नागपुर में हुए वनडे मैच से पहले सूजन आ गई थी। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को अंतिम क्षणों में टीम में शामिल किया गया था। नागपुर में प्लेयर ऑफ द मैच बने गिल का कहना है कि कोहली की चोट पर घबराने वाली बात नहीं है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि दूसरे वनडे में श्रेयस और यशस्वी जायसवाल में से किसे बाहर किया जाएगा? हालांकि, श्रेयस ने जिस तरह की पारी खेली, उनके बाहर होने की संभावना कम है। बोर्ड ने स्थिति नहीं की स्पष्ट विराट के नागपुर वनडे में नहीं खेलने के चलते उनके 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी में फिटनेस को लेकर सवालिया निशान लग पड़े थे। हालांकि गिल ने विराट के दूसरे वनडे में खेलने की बात जरूर कही है, लेकिन विराट की चोट की गंभीरता को लेकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। विराट बीते माह गर्दन में खिचाव के चलते दिल्ली के लिए सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में भी नहीं खेले थे, हालांकि वह रेलवे के खिलाफ रणजी मैच में खेले और सस्ते में आउट हो गए। विराट अगर दूसरे वनडे में खेलते हैं तो उन्हें अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों साबित करनी होगी। श्रेयस को बाहर करना होगा कठिन विराट कटक वनडे में खेलने पर चयन को लेकर एक बार फिर स्थितियां पेचीदा हो जाएंगी। विराट के नहीं खेलने पर टीम में अंतिम क्षणों श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया। श्रेयस ने कहा भी कि वह मैच से पहले की रात फिल्म देख रहे थे, तब उनके पास कप्तान रोहित का फोन आया कि विराट के घुटने में सूजन है और उन्हें कम मैच खेलना पड़ सकता है। इसके बाद वह फिल्म छोड़कर सोने चले गए। श्रेयस ने 36 गेंद में 59 रन की धमाकेदार पारी खेली और गिल के साथ 94 रन की साझेदारी की। श्रेयस की इस पारी के बाद उन्हें दूसरे वनडे से बाहर करना कठिन फैसला होगा। पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भी श्रेयस की वकालत करते हुए कहा, उन्हें हैरानी है कि श्रेयस सफेद गेंद के प्रारूप में टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं। समीकरण रोहित पर बना रहे दबाव शुभमन गिल ने भी 87 रन की पारी खेलकर अपनी जगह पक्की कर ली है। विराट की टीम में वापसी यशस्वी को बाहर करने पर हो सकती है, जिन्होंने अपने पहले मैच में 15 रन बनाए थे। ऐसे में गिल ओपनिंग करने उतर सकते हैं। चयन को लेकर ये सारे समीकरण रोहित शर्मा पर और ज्यादा दबाव बना रहे हैं। वही एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो लंबे समय से रन नहीं बना रहे हैं। नागपुर में भी वह सात गेंद में दो रन बना सके। फॉर्म में नहीं होने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने को सिडनी टेस्ट से खुद बाहर कर लिया था। हालांकि, अभी यह पहला वनडे है और खुद को बाहर करने की नौबत कटक में नहीं आनी चाहिए, लेकिन यह तय है रोहित जब कटक में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो उन पर रन बनाने का अत्यधिक दबाव होगा। रोहित के साथ गिल ओपनिंग उतर सकते हैं, जबकि कोहली तीसरे और फिर श्रेयस का नंबर आएगा। रोहित के साथ गंभीर चर्चा रोहित के बल्ले से रन नहीं निकलने का दर्द नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद कोच गौतम गंभीर से बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया। गंभीर और रोहित के बीच लंबी मंत्रणा चली, लेकिन रोहित के चेहरे की भाव-भंगिमाएं बता रही थीं यह चर्चा गंभीर थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह चर्चा रोहित की खुद की बल्लेबाजी को लेकर थी और चैंपियंस ट्रॉफी की रणनीति को लेकर। राहुल पर पंत को दी जाएगी तरजीह? देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या टीम मैनेजमेंट एक मैच में केएल राहुल को आजमाने के बाद ऋषभ पंत को भी परखना चाहेगा। पहले मैच में राहुल को मौका मिला, लेकिन वह दो रन ही बना सके। ऐसे में पंत को मौका दिया जा सकता है और दोनों में से बेहतर खेलने वाले को आखिरी वनडे के रूप में एक और मैच की प्रैक्टिस मिल सकती है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को भी चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल करने की चर्चा बढ़ गई है। चोट से वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने पहले वनडे में 9.4 ओवर में 53 रन खर्च किए थे और सिर्फ एक विकेट लिया था। ऐसे में कुलदीप की जगह वरुण को मौका दिया जा सकता है।   recent visitors 57

सीएम मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का जनता से जुड़ाव, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत और देश के बदलते मिजाज के कारण पार्टी लगातार जीत रही

इंदौर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को प्रयागराज रवाना हुए। सीएम प्रयागराज महाकुंभ में वीआईपी घाट त्रिवेणी संकुल पर गंगा स्नान के बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। वह दिनभर महाकुंभ में रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, सीएम दोपहर करीब 12:15 बजे वीआईपी घाट त्रिवेणी संकुल पहुंचेंगे और रात्रि 10 बजे भोपाल लौट आएंगे। इंदौर में रवाना होने से पहले उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर की और पार्टी नेताओं को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता से जुड़ाव, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत और देश के बदलते मिजाज के कारण पार्टी लगातार जीत रही है।   विपक्ष पर किया हमला सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग अपनी ओछी मानसिकता से देश और प्रदेश को वर्षों से गुमराह करता आ रहा है, लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है। विपक्षी पार्टियां लगातार हार का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। बीजेपी हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद आने वाले चुनावों में भी केंद्र की तरह ही जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब समाज को बांटने के लिए अलग-अलग विचारधाराएं फैलाई गई थीं, लेकिन अब सच्चाई जनता के सामने है।   कीचड़ में खिला कमल सीएम ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता उनकी असलियत पहचान चुकी है और बीजेपी का विजयी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फैले हुए कीचड़ में कमल खिल रहा है और यह बीजेपी की मजबूत पकड़ और जनता के समर्थन का प्रमाण है।   recent visitors 35

MP में 4 IPS का ट्रांसफर, डीजी गुप्ता समेत इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार आईपीएस सर्विस मीट के बीच 4 आईपीएस अफसरों के जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है. शुक्रवार देर रात जारी सूचना के मुताबिक, एडीजी रैंक के मनोज शंकर शर्मा को रेल की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह एडीजी लेवल के तीन अधिकारी डीपी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता और ए साई मनोहर के जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है. जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी जारी सूचना के मुताबिक,  परिवहन विभाग से एक महीने पहले हटाए गए डीपी गुप्ता को फिर नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें अब एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को ऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पिछले माह डीपी गुप्ता को हटाने के बाद से उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी. इसके अलावा एडीजी मनीष शंकर शर्मा को पुलिस मैनुअल पुलिस मुख्यालय से एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्त किया गया है. एडीजी मीनाक्षी शर्मा को सामुदायिक पुलिस से ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया गया है. वहीं, एडीजी ए साई मनोहर को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन से एडीजी साइबर पुलिस पदस्थ किया गया है. आईपीएस मीट में हुई ये चर्चा गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट शुरू होने के बीच मोहन सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. बीते शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट के शुभारंभ के बाद पुलिस अफसरों ने मॉडर्न पुलिस क्राइम को लेकर स्पेशल सेशन बुलाया था. इस दौरान बदलते वक्त के साथ बढ़ते क्राइम को लेकर पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग देने का काम किया गया. इसके ठीक बाद देर रात गृह विभाग द्वारा 4 आईपीएस अफसर के तबादले कर दिए गए. मध्य प्रदेश आईपीएस तबादले     ए साईं मनोहर को साइबर का ADG बनाया गया है।     मीनाक्षी शर्मा को एमपी भवन दिल्ली भेजा गया है, यहां वे विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाई गई हैं।     एडीजी मनीष शंकर शर्मा को रेल पुलिस मुख्यालय का एडीजी बनाया गया है।     डीपी गुप्ता एडीजी सामुदायिक पुलिस PHQ बने हैं। recent visitors 56

पीएम मोदी फ्रांस से सीधा अमेरिका जाएंगे , जानें राष्ट्रपति ट्रंप से किन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी पेरिस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी जाएंगे। वहीं फ्रांस की यात्रा के तुरंत बाद पीएम मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी।बता दें कि ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के कुछ ही सप्ताह के भीतर वाशिंगटन डीसी जाने वाले मोदी कुछ चुनिंदा विदेशी नेताओं में शामिल होंगे। सामने आई ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत बनाएगी और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को नई गति और दिशा देगी। बता दें कि बता दें कि पीएम मोदी का अमेरिका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ने बेड़ियों से जकड़ कर 104 अप्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले, वह 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। मिसरी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कैडारैचे अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर का दौरा करेंगे, इसमें भारत भी एक भागीदार है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस आयोजन का मकसद वैश्विक वैश्विक स्तर पर एआई के बढ़ते प्रभाव और उसके उपयोग को और अधिक सुदृढ़ करना है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी विक्रम मिस्री ने बताया कि 11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस आयोजन का मकसद वैश्विक स्तर पर एआई के बढ़ते प्रभाव और उसके उपयोग को और अधिक सुदृढ़ करना है. इनके अलावा, यह शिखर सम्मेलन एआई प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग और उसकी नैतिकता पर भी विचार-विमर्श करेगा. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि यह तीसरा उच्च-स्तरीय एआई शिखर सम्मेलन है. इससे पहले 2023 में यूके और 2024 में दक्षिण कोरिया में इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए गए थे. इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से भारत और फ्रांस के बीच टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती मिलेगी. recent visitors 57

अखिलेश यादव के सफल पीडीए राजनीति को लग रहा झटका, अवधेश प्रसाद के आंसुओं के बाद भी नहीं पिघले मतदाता

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी पर बढ़त बनाती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, समाजवादी पार्टी फैजाबाद-अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद पर दांव लगती दिखाई दी। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर परिवारवाद की राजनीति का मुद्दा उठाते हुए पासी समाज से ही आने वाले चंद्रभानु पासवान के पक्ष में माहौल बनाया। अखिलेश यादव इस सीट पर पीडीए पॉलिटिक्स के सफल होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, प्रारंभिक रुझान उनकी उम्मीदों को झटका देते दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की आक्रामक रणनीति के कारण मिल्कीपुर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया। पूरे मुलायम कुनबा को मिल्कीपुर में उतर दिया गया। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रचार मैदान में उतरे। अखिलेश चुनाव प्रचार खत्म होने के दिन मिल्कीपुर पहुंचे और भाजपा के खिलाफ अपनी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स को साधने का प्रयास किया। वहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की कमान अपने हाथ में संभाल रखी थी। शुरुआती रुझान योगी आदित्यनाथ को बढ़त दिलाते दिख रहे हैं। पहले चरण से ही बनाई बढ़त मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम में पहले ही चरण से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने बढ़त बना ली। वह लगातार आगे चलते दिख रहे हैं। पहले चरण के वोटों की गिनती के बाद चंद्रभानु पासवान 3995 वोटों से आगे चल रहे थे। दूसरे चरण की वोटों की गिनती पूरी हुई तो चंद्रभानु पासवान साढ़े छह हजार वोटों से आगे निकल गए। वहीं, तीसरे चरण के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा और समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के बीच का अंतर 10 हजार के पार कर गया। अखिलेश ने बताया था महत्वपूर्ण वोटों के लगातार बढ़ रहे अंतर ने समाजवादी पार्टी समर्थकों के चेहरों को लटका दिया है। मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव ने इसे महत्वपूर्ण करार दिया था। सांसद अवधेश प्रसाद को सामने लाकर लोकसभा चुनाव में भाजपा की अयोध्या में हार को देशभर में समाजवादी पार्टी हिंदुत्व की राजनीति पर चोट करार देती रही। अखिलेश इस सीट पर जीत दर्ज कर दलित-पिछड़ों के बीच अपनी पैठ को बढ़ाने का दावा करते दिख रहे थे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही थी कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या में भाजपा की हार और समाजवादी पार्टी की जीत एक तुक्का थी। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने जिस प्रकार से जोर लगाया और ग्रास रूट लेवल पर काम किया, वह अब वह वोटों की गिनती में दिख रहा है। recent visitors 55

दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में “आत्मनिर्भर और स्वावलंबी आदर्श ग्राम” विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ

प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित – उप मुख्यमंत्री शुक्ल अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने में जन-जागरूकता तंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में “आत्मनिर्भर और स्वावलंबी आदर्श ग्राम” विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में जन सहभागिता सुनिश्चित करने में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने में शासन के साथ-साथ उसे जन-जागरूकता तंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट में “आत्मनिर्भर और स्वावलंबी आदर्श ग्राम” विषय पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गांव में अब पहले से ज्यादा सुविधाएं हैं। आदर्श ग्रामों के विकास के लिए अनुकूल समय है। दीनदयाल शोध संस्थान का मार्गदर्शन और मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद का समर्पण इस दिशा में निर्णायक बदलाव ला सकता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख के आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी ग्रामों के चित्रकूट मॉडल को सम्पूर्ण प्रदेश में विस्तारित करने के उद्देश्य से दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कहा कि गांव की समृद्धि और विकास के लिये आवश्यक है कि सभी ग्रामवासियों की सम्पूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। तभी स्थायी और सतत परिणाम होंगे। उन्होंने परिषद अमले को कहा कि गांव में सिखाने नहीं सीखने के भाव से जाएं। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि नाना जी का मानना था कि कर्मठता और स्वावलंबन से ही ग्राम जीवन में बदलाव आ सकता है। नाना जी ने अपने समय की समस्त चुनौतियों को संबोधित किया है। उनका विकास मॉडल सर्वे भवंतु सुखिनः का उदघोष करता है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ.धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि परिषद की उपस्थिति अधिकांश पंचायतों में है। नवांकुर संस्थाओं और प्रस्फुटन समितियों सहित प्रदेश में सीएमसीएलडीपी के 50 हजार विद्यार्थियों के साथ परिषद सबसे महत्वपूर्ण मैदानी संगठनों में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अपेक्षाओं के अनुरूप इस प्रशिक्षण से परिषद अमले को ग्राम-समाज को समझने और बदलावों की गतिविधियों के चिन्हांकन के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद राज्य कार्यालय के अधिकारियों सहित समस्त संभाग जिला और विकासखण्ड समन्वयक सहभागिता कर रहे हैं।   recent visitors 48

CM मोहन आज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे, पूरे दिन रहेंगे व्यस्त, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल  प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में वीआईपी कल्चर जारी है। हालाकिं, अबतक यहां 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वो महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वह वीआईपी घाट त्रिवेणी शंकुल में डुबकी लगाएंगे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे।  मिली जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिनभर महाकुंभ में ही रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में सीएम के दौरे के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम दोपहर करीब 12:15 बजे वीआईपी घाट त्रिवेणी शंकुल पहुंचेंगे और महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। सीएम आज पूरा दिन महाकुंभ में ही रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रयागराज से रात 10 बजे वो भोपाल पहुंचेंगे। 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद बता दें कि, इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में डुबकी लगाने की उम्मीद है. हर 12 साल में आयोजित होने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद विशेष संयोग देखने को मिल रहा है, क्योंकि अब तक कुल 12 कुंभ आयोजित हो चुके हैं। इस खास मौके को देखते हुए इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब तक के किसी भी कुंभ से ज्यादा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की गिनती के लिए हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल किया है और इस बार लोगों की गिनती एआई आधारित कैमरों के जरिए की जा रही है। recent visitors 50