कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्यप्रदेश, रायसेन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे, फसलों को फायदा

भोपाल  उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया। 7 जिले हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। सबसे कम न्यूनतम पारा राजगढ़ में 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तरी हवा के प्रभाव से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से हवाओं का रुख बदल सकता है, जिससे पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। फरवरी में ठंड ने फिर कमबैक किया है। पिछले 3 दिन से सर्दी पड़ रही है। इस वजह से रात का तापमान 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल अधिक शीतलहर वाले जिले रहे। वहीं, भोपाल, विदिशा, झाबुआ, आगर-मालवा, गुना, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मेहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर में भी सर्द हवा चली। वहीं, रात में कल्याणपुर, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना, सतना, धार, पचमढ़ी और मंडला में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी न्यूनतम तापमान 10.2 से 12 डिग्री तक रहा। 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चली सर्द हवा शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। भोपाल में 15 से 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी पारे में गिरावट का दौर रहा। भोपाल में 4.4 डिग्री लुढ़का पारा, 23.2 डिग्री रहा, प्रदेश में सबसे कम शुक्रवार को भोपाल में एक ही दिन में पारा 4.4 डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री पर आ गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, रायसेन में 23.5 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, पचमढ़ी में 24.4 डिग्री, सतना में 24.9 डिग्री और धार, नरसिंहपुर-दमोह में 25 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 25.4 डिग्री, इंदौर में 24.8 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और ग्वालियर में 24.4 डिग्री रहा। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का रायसेन में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। .मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तक सीमित है। आसमान में बादल और धूप का खेल जारी है, जबकि 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। राहत की बात यह है कि शनिवार से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। किसानों के लिए यह मौसम सही साबित हो रहा है। वर्तमान में गेहूं की फसल में सिंचाई की जा रही है और यह ठंडा मौसम फसल के लिए आवश्यक नमी बनाए रखने में मदद कर रहा है। रवि सीजन की फसलों के लिए भी यह मौसम बेहद अनुकूल माना जा रहा है। मौसम विभाग(MP Weather Alert) के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और दिन का तापमान स्थिर रहेगा। पश्चिमोत्तर भारत में 248 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। साथ ही 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा भी चल रही है। इन दोनों हवाओं की वजह से सर्दी की वापसी हुई है। सुबह सर्दी की वजह से कंपकपी रही। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 10 फरवरी से दिखेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। स्कूलों का बदला समय अब सुबह 9 से 2 बजे तक होंगे संचालित ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर केजी, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे, जबकि पूर्व में सर्दी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जा रहे थे। recent visitors 20

शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था: संदीप दीक्षित

नईदिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने स्वीकार किया कि पार्टी जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रही जिससे वे काफी निराश हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसे 12-13% वोट मिलेंगे लेकिन उसे जनता का समर्थन नहीं मिला। संदीप दीक्षित ने कहा, “हमने जनता का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है।” उन्होंने आगे कहा कि शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि पार्टी जीत पाएगी और सरकार बना सकेगी इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला AAP के अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से था। इस सीट पर केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। प्रवेश वर्मा , केजरीवाल से 1170 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि संदीप दीक्षित काफी पीछे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि बीजेपी 46 सीटों पर आगे है जिससे यह लगभग तय हो गया है कि वह सरकार बनाएगी। हालांकि, अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं। इस चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे या बीजेपी 30 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी। दिल्ली चुनाव की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। कई एग्जिट पोल्स ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी 45-55 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि AAP को भारी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के लिए स्थिति और खराब रही क्योंकि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी उसे कोई खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है। recent visitors 30

शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण मिली हार: अन्ना हजारे

नई दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान को पीने की शक्ति होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें (श्री केजरीवाल) बार-बार इस बारे में बताया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया। इस बीच शराब का मुद्दा आया। शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण।” उन्होंने कहा, “वह शराब और पैसे में उलझ गये, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई, इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिले और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव हार रही है।” गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और 12 साल बाद आप की दिल्ली की सत्ता से विदाई हो रही है।   recent visitors 32

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाया है कि डायनासोर का अंत होने वाला है

लॉस एंजेलिस 'जुरासिक वर्ल्ड' फ्रैंचाइज की नई फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह इस फ्रैंचाइज की सातवीं फिल्म है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। 'जुरासिक वर्ल्ड' फ्रैंचाइज की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसकी अब तक की सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन्होंने भी बंपर कमाई की। जो लोग डायनासोर की दुनिया के फैन हैं, वो 'जुरासिक वर्ल्ड' की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसका ट्रेलर आ गया है। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के ट्रेलर में झलक दिखाई गई है कि डायनासोर की दुनिया में अब आगे क्या होने वाला है। 2 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में स्कारलेट जॉनसन, जोनाथन बैले और महेरशला अली जैसे सितारे हैं। क्या है 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के ट्रेलर में? ट्रेलर में दिखाया गया है कि डायनासोर का धरती से अंत होने वाला है और जंगल में हर तरफ खतरा मंडरा रहा है। अब डायनासोर का डीएनए और जेनेटिक सैंपल लेने का आखिरी मौका है। इस मिशन की कमान स्कारलेट जॉनसन को सौंपी जाती है, जो एक गुप्त रूप से ऑपरेशन संभाल रही हैं। इस मिशन में बहुत खतरा है क्योंकि जिंदा डायनासोर का डीएनए लिया जाना है। इस डीएनए से ही इंसानों का जीवन बचाया जा सकता है। क्या है 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की कहानी: साल 2022 में 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' में हुई घटनाओं के पांच साल बाद की कहानी 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में दिखाई गई है। यह एक ऐसे ग्रह की खोज करता है, जहां डायनासोर तेजी से दुर्लभ हो गए हैं। वो सिर्फ उसी वातावरण तक सीमित हो गए हैं, जहां कभी उनकी प्रजातियां पनपती थीं। यह वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक टीम की कहानी है जिसे जमीन, समुद्र और आकाश के तीन सबसे बड़े और सबसे खतरनाक प्राणियों से जेनेटिक सैंपल प्राप्त करने का काम सौंपा गया है। recent visitors 24

महाकुंभ: रीवा में चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, लगा लंबा जाम

रीवा महाकुंभ को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश के सीमा चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कल सुबह से जहां धीमी गज से वाहनों को रवाना किया जा रहा था वही सुबह 9 बजे तक वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके कारण तकरीबन 5 किलोमीटर का लंबा जाम अब तक लग चुका है। श्रद्धालुओं तथा महाकुंभ में जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एक बार फिर जिले के चार स्थानों पर मिशन हाईवे 39 पर आने वाले वाहनों को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला डीआईजी साकेत पांडे से बात की है। recent visitors 22

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा- जम्मू कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला, मां महबूबा के साथ किया नजरबंद

नई दिल्ली पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दावा किया है कि उनकी मां को कई घंटों के लिए नजरबंद कर दिया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आर्मी की फायरिंग में मारे गए ट्रक ड्राइवर के परिवार से मिलने जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, मुझे और मेरी मां दोनों को घर में नजरबंद कर दिया गया। हमारे गेट लॉक कर दिए गए। हम सोपोर के वसीम मीर के परिवार से मिलना चाहते थे। इसके अलावा कठुआ में माखन दीन के परिवार से भी मिलने की कोशिश थी। हमें घर से बहार ही नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने कहा, कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला है। अब पीड़ितों के परिवार को भी अपराधी बताया जा रहा है। इल्तिजा ने एक्स पर एक तस्वीर भी शेयर की। महबूबा मुफ्ती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा थआ कि पेरोडी के माखन दीन को बिलावर के एसएचओ ने ओवर ग्राउंड वर्कर होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसको जमकर पीटा। जबरन कबूलनामा करवाने के लिए उसे इतना मारा गया कि पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, इंटरनेट बंद कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इल्तिजा ने भी कहा था, कश्मीर में कई जगहों से लड़कों को उठा लिया जाता है। क्या वे सभी आतंकवादी हैं। सबको ही शक की नजर से देखा जाता है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी सवाल किया कि आखिर कोई मंत्री इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहा है। बता दें कि पिछले साल जम्मू- कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में इल्तिजा भी श्री गुफवारा बिजबेहरा सीट से मैदान में थीं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इल्तिजा मुफ्ती अकसर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने यह भी कह दिया था कि हिंदुत्व एक बीमारी है और इससे लाखों की संख्या में भारतीय बीमार हो गए हैं। recent visitors 30

जय पांडा ने कहा कि दिल्ली में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी, जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. जय पांडा ने कहा, "हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा." उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली में अब 'ड्रामा पॉलिटिक्स' नहीं चलेगी और सरकार विकास के एजेंडे पर काम करेगी. उन्होंने दावा किया कि दो महीने पहले ही पार्टी को फीडबैक मिल गया था कि BJP दो-तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे, क्योंकि हमारा आकलन यही था." यमुना को लेकर बड़ा फैसला जल्द जय पांडा ने यह भी संकेत दिया कि नई सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में यमुना की सफाई और प्रदूषण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी, जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे. BJP नेताओं का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की रणनीति अब कारगर नहीं होगी और जनता ने 'ड्रामा पॉलिटिक्स' को नकार दिया है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.   recent visitors 40