संजय राउत ने दिल्ली के इलेक्शन रिजल्ट में 5,8 और 48 वाला संयोग खोजते हुए सवाल उठाया

चंडीगढ़ दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है तो वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी विपक्षी दल इससे हैरान हैं। उद्धव ठाकरे सेना के नेता संजय राउत तो 8 तारीख से ही लगातार नतीजों को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। अब उन्होंने दिल्ली चुनाव में एक अलग और मजेदार संयोग खोज निकाला है। उन्होंने दिल्ली के इलेक्शन रिजल्ट में 5,8 और 48 वाला संयोग खोजते हुए सवाल उठाया है। इसके अलावा उन्होंने इसे हरियाणा से भी जोड़ा है। संजय राउत ने एक्स पर लिखा, ''हरियाणा में वोटिंग। 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई 48। दिल्ली में भी वोटिंग- 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई वही 48। गजब संयोग है!' संजय राउत ने यह संयोग गिनाते हुए कोई टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उन्होंने इशारा जरूर किया। इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ईवीएम पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि भाजपा को हर चुनाव में ईवीएम के चलते जीत मिल रही है और अब चुनाव व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। उनका कहना था कि यदि बैलेट पेपर से इलेक्शन कराया जाए तो भाजपा कहीं भी जीत नहीं पाएगी। इसी तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने ईवीएम पर तो नहीं, लेकिन चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। इलेक्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सीधे मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला किया था। उनका कहना था कि राजीव कुमार आखिर केंद्र सरकार से रिटायरमेंट के बाद क्या पद चाहते हैं, जिसके लिए वह इस तरह से चुनाव आयोग का संचालन कर रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि फर्जी वोटर जोड़े गए हैं, जबकि उन मतदाताओं के नाम ही हटा दिए गए हैं, जो आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25: लीग चरण का संक्षिप्त विवरण, फाइनल तक का सफर

नई दिल्ली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लूटीसी) 2023-25 के लीग चरण का समापन ऑस्ट्रेलिया द्वारा उपमहाद्वीप में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत हासिल करने के साथ हुआ, जिसने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया। इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहाँ उनका सामना जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका से होगा। आईसीसी के अनुसार, आइए देखें कि इस चक्र में प्रत्येक टीम ने कैसा प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका 69.44 के अंक प्रतिशत के साथ लीग चरण में शीर्ष पर रहा। उन्होंने घर पर दबदबा बनाया, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला जीत हासिल की जबकि भारत के खिलाफ ड्रॉ खेला। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश पर जीत के साथ उनका विदेशी प्रदर्शन भी उतना ही प्रभावशाली रहा। उन्हें एकमात्र झटका न्यूजीलैंड में लगा, जहाँ वे अपने पसंदीदा सितारों की कमी महसूस कर रहे थे। 12 में से आठ मैच जीतकर और एक ड्रॉ करके प्रोटियाज ने अपने पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया ने 67.54 के अंक प्रतिशत के साथ अपने खिताब का बचाव करने का अवसर प्राप्त किया, जो लीग स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड में एशेज ड्रॉ करके की और फिर घर में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। वेस्टइंडीज द्वारा श्रृंखला ड्रा करने से उन्हें एक छोटा झटका लगा, लेकिन न्यूजीलैंड और श्रीलंका पर जीत और भारत के खिलाफ ऐतिहासिक घरेलू जीत ने ऑस्ट्रेलिया को जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में जगह दिलाई। भारत लगातार तीसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने से चूक गया, 50 के अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज में श्रृंखला जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में एक कठिन ड्रॉ खेला। इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जीत के साथ गति पकड़ी। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौंकाने वाला घरेलू सफाया और ऑस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण दौरा अंततः फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर गया। न्यूजीलैंड 48.21 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहा, जिसने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ उतार-चढ़ाव भरा अभियान अनुभव किया। दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ प्रभावशाली जीत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार के कारण ऑफसेट हो गई, जिससे कीवी टीम लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बनाने से बस कुछ ही दूर रह गई। इंग्लैंड ने चक्र में सबसे अधिक मैच खेले, 22 प्रभावशाली, और 11 जीत हासिल की। हालांकि, ओवर-रेट पेनल्टी महंगी साबित हुई, धीमी ओवर दरों के कारण बेन स्टोक्स की टीम ने कुल 22 अंक गंवाए। श्रीलंका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बावजूद, इन कटौतियों ने उन्हें ऊपर चढ़ने से रोक दिया, अंततः 43.18 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा। श्रीलंका ने चक्र में 13 मैच खेले, जिसमें से पांच जीते और आठ हारे, जिससे वे स्टैंडिंग में छठे स्थान पर रहे। उनकी एकमात्र सीरीज जीत बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ आई, क्योंकि वे बड़े उलटफेर करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इससे उनका अंक प्रतिशत 38.46 रहा और वे छठे स्थान पर रहे। बांग्लादेश ने चुनौतीपूर्ण अभियान का सामना किया, 31.25 के अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर रहा और इस चक्र में एक भी घरेलू श्रृंखला जीतने में विफल रहा। उनके हाइलाइट्स में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला ड्रॉ शामिल थे, साथ ही घर से बाहर पाकिस्तान का ऐतिहासिक वाइटवॉश भी था। हालांकि, भारत, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से भारी हार ने उन्हें फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर कर दिया। वेस्टइंडीज ने निराशाजनक अभियान का सामना किया, अपने विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए संघर्ष किया और 28.21 के अंक प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर रहा। उनके एकमात्र उज्ज्वल पक्ष बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला ड्रॉ थे। हालांकि, भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से भारी हार ने उन्हें स्टैंडिंग में दूसरे सबसे निचले स्थान पर खिसका दिया। पाकिस्तान का इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में एक अशांत अभियान था, 27.98 के अंक प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- विदेश में व्यापार पाने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने का मुकदमा ना चलाया जाए

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट 1977 को खत्म करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने आधी रात यह आदेश जारी किया है। ट्रंप के इस फैसले से भारत के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसी कानून के तहत उनके खिलाफ जांच की जा रही थी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश में कहा है कि विदेश में व्यापार पाने के लिए विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने का मुकदमा ना चलाया जाए। ऐसे में गौतम अडानी के खिलाफ केस ही खत्म हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप इस कानून को अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी खत्म करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस कानून के चलते दुनिया हमारा मजाक बनाती है। यह कानून अमेरिकी कंपनियों को व्यापार में विस्तार करने से रोकता है और उन्हें कमजोर कर देता है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में इस तरह के कानून का कोई काम नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को आदेश देते हुए कहा है कि नए नियमों के तहत अब इस तरह के मामलों पर नजर रखी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने इस आदेश पर रिपोर्टर्स के सामने ही साइन किए। 2024 में जस्टिस डिपार्टमेंट और सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन ने एफसीपीए से संबंधित 26 मामले दर्ज किए थे। इसके तहत 31 कंपनियों पर शिकंजा कसा गया था। अब इन सभी कंपनियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसमें अडानी ग्रुप भी शामिल है। अडानी ग्रुप के खिलाफ क्यों हो रही थी जांच पिछले साल गौतम अडानी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपये के फ्रॉड के आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि अडानी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट अवैध तरीके से हासिल कर लिए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को बड़ी रिश्वत दी गई। इसको लेकर न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप पत्र में कहा गया था कि अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अधिकारियों को 2110 करोड़ की रिश्वत दी। वहीं फँड देने के लिए अमेरिकी निवेशकों से रकम जुटाई गई। इसे अमेरिका के कानून का उल्लंघन माना गया था। इस आरोप पत्र में एक ऑस्ट्रेलियाई और सात भारतीय थे। इसमें गौतम अडानी के भतीजे सागर अडानी, विनीत एस जैन, रणजीत गुप्ता, सिरिल कैबनेस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल का नाम था। वहीं अमेरिका के कुछ सांसदों ने भी गौतम अडानी का समर्थन करते हुए जस्टिस डिपार्टमेंट को पत्र लिखा था। उनका कहना था कि जो बाइडेन के प्रशासन में अडानी ग्रुप के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है उसकी जांच होनी चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

अवधिया सोनी समाज का विशाल परिचय,विवाह महायज्ञ 1516 फरवरी 2025

अनूपपुर संजय नगर अनूपपुर सम्मेलन सचिव विनय कु. सोनी एड. मेडियारास द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर संजय नगर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश मेंअवधिया सोनी समाज का  विशाल परिचय विवाह महायज्ञ संपन्न होने जा रहा है जिसमें लगभग 10 -12 हजार स्वजातीय बंधुओं के पहुंचने की संभावना हैतथा अभी तक 15-20  जोड़ों का पंजीयन समिति में हो चुकी है इस विवाह महायज्ञ में जितने भी जोड़ों का विवाह संपन्न होगी सभी जोड़ों को समिति की ओर से उपहार दी जाएगी एवं धार्मिक यात्राएं भी कराई जाएगी एवं अन्य स्वजातीय बंधुओं  द्वारा उपहार एवं धार्मिक यात्राओं की लगातार घोषणा की जा रही है सम्मेलन स्थल में सभी सो जाती बांधों के भजन एवं ठहरने एवं मावा का मन ही सूचित व्यवस्था की गई है . तथा किसी भी स्वजातीय बंधुओं  को परेशानी ना हो इस और सम्मेलन के कार्यकर्तागण हमेशा तत्पर रहेंगे तथा सभी कार्यकर्तागणो का मोबाइल नंबर उपलब्ध रहेगाइस विवाह महायज्ञ में छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, भिलाई, रायपुर ,बिलासपुर, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही एवं मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया, कटनी, मैहर ,पन्ना, सतना, रीवा, सीधी ,मऊगंज ,जबलपुर, भोपाल ,होशंगाबाद अन्य जिलों के स्वजातीय  बंधुओ को आमंत्रित किए गए हैं जिसमें सभी के पहुंचने की संभावना है 15 फरवरी को हजारों महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों का विशाल जनसैलाब के साथ पूरे संजय नगर में कलश यात्रा के साथ सम्मेलन का आगाज की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

MPPSC : 158 पदों के लिए परीक्षा आयोजित, 1.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी के इंतजाम

इंदौर  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की पूरी तैयारी कर ली है, जो 16 फरवरी को प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। मुख्य परीक्षा (मेन्स) जून में प्रस्तावित है और इंटरव्यू भी इसी वर्ष आयोजित किए जाने की योजना है। दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा के लिए इंदौर में 25,700 अभ्यर्थी उपस्थित होंगे, जहां यह दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक चलेगी। इस बार कुल 158 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2024 में केवल 110 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछली परीक्षा में 1 लाख 84 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन वास्तविक परीक्षा में 1 लाख 32 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।   इंदौर में सर्वाधिक 71 केंद्र MPPSC इंदौर के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई के अनुसार, प्रदेशभर में परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इंदौर में इस परीक्षा के लिए सर्वाधिक 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख सरकारी कॉलेज जैसे होलकर साइंस कॉलेज और अटल बिहारी कॉलेज शामिल हैं। आयोग इस वर्ष दिसंबर तक राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 के अंतिम चयन परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों की तैनाती की गई है, जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। साथ ही, प्रश्नपत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की त्रुटियों को रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

टीएनटीए को शहर में टेनिस से काफी उम्मीदें

चेन्नई चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के बारे में कुछ खास बात है। भले ही यह चैलेंजर 100 प्रतियोगिता है, लेकिन इसमें एक निश्चित स्तर की प्रतिस्पर्धा है और शहर के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक के इर्द-गिर्द कुछ रोमांस है। कृष्णन (वरिष्ठ और कनिष्ठ), अमृतराज बंधु, लिएंडर पेस, सोमदेव देववर्मन से लेकर, शहर में खेल के मामले में एक अलग तरह की आभा है। हमेशा की तरह, टेनिस खुशी लेकर आता है। यह किसी के करियर को शुरू करने का एक मंच भी है। यह साल भी खास है। तमिलनाडु टेनिस एसोसिएशन (टीएनटीए) अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। यहां पिछले एटीपी चैलेंजर में, भारत के शीर्ष खिलाड़ी सुमित नागल ने प्रतियोगिता जीती और विश्व रैंकिंग में शीर्ष सौ में जगह बनाई, अंततः वर्ष के अंत में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग 68 पर पहुंच गए। टीएनटीए ने एक बार फिर चेन्नई ओपन की मेजबानी उसी पेशेवर अंदाज में की, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। लेकिन वे बड़े आयोजनों के लिए भी तरस रहे हैं। टीएनटीए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इसके प्रमुख विजय अमृतराज तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर एटीपी 250 इवेंट को शहर में वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। इस सीजन की सकारात्मक चीजों में से एक भारतीय जोड़ी रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी का प्रदर्शन रहा। वे जापान के शिंटारो मोचिज़ुकी और काइटो उएसुगी से हारने के बाद युगल में उपविजेता रहे। 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी के कारण ड्रॉ काफी कठिन था। शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रेट ब्रिटेन के बिली हैरिस थे, जो विश्व में 127वें स्थान पर हैं और अब ग्रेट ब्रिटेन में शीर्ष 8 में शामिल हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लॉयड हैरिस हैं, जिनकी रैंकिंग 135 है। अन्य खिलाड़ी हैं डुजे अजदुकोविक (सीआरओ-138), शिंटारो मोचिजुकी (जेपीएन-169), शो शिमाबुकुरो (जेपीएन-191), टिमोफी स्काटोव (केएजेड-194), एलेक्सिस गैलारनेउ (सीएएन-198), खुमोयुन सुल्तानोव (यूजेडबी-216) और असलान करातसेव (222)। फ्रांस के किरियन जैक्वेट ने अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया और स्वीडन के इलियास यमेर को हराकर एकल खिताब जीता। टीएनटीए के सीईओ हितेन जोशी ने कहा, "टूर्नामेंट सुचारू रूप से चला और दुनिया भर के सभी खिलाड़ी खुश थे। चूंकि तमिलनाडु टेनिस संघ पिछले कई दशकों से डेविस कप और एटीपी इवेंट आयोजित कर रहा है, इसलिए हमारे पास पेशेवर तरीके से आयोजन करने का अनुभव है।"इसलिए इस साल भी टेनिस के दीवाने उम्मीद कर रहे थे कि कोई भारतीय एकल इवेंट जीतेगा। "अगर कोई भारतीय जीतता तो हमें खुशी होती। लेकिन यही इस टूर की खूबसूरती है। टेनिस में, आप कभी नहीं जानते कि किसी दिन कौन आपको हरा देगा। यह टूर बहुत कठिन है। लगातार खेलने और अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए धैर्य और 'कभी हार न मानने' के रवैये की आवश्यकता होती है। टेनिस एक व्यक्तिगत खेल है और बहुत कठिन है, जितना कुछ लोग सोचते हैं उतना आसान नहीं है," हितेन जोशी ने कहा, जो एक प्रसिद्ध कोच भी हैं, जो कभी रामकुमार के साथ यात्रा करते थे। फिर भी खेल के कुछ अनुयायी सवाल करते हैं कि क्या इन टूर्नामेंटों से भारतीय खिलाड़ियों को फायदा होता है। "यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ। हमारा (टीएनटीए का) कर्तव्य खिलाड़ियों को एक बड़े मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। ये टूर्नामेंट निश्चित रूप से खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे। हमारी ओर से, टीएनटीए के पास द नेक्स्ट लेवल नामक एक महत्वाकांक्षी खिलाड़ी विकास कार्यक्रम है। हम तमिलनाडु के शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार खेल सकें और टेनिस में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। करूर के 17 वर्षीय लड़के रेथिन प्रणव इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं। जोशी ने कहा, "वह राष्ट्रीय पुरुष एकल चैंपियन बने और 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जूनियर एकल में भाग लेने वाले दो भारतीयों में से एक थे।" रेथिन चोट के कारण इस आयोजन से चूक गए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

वैश्विक स्तर पर टेक संप्रभुता उनका और पीएम मोदी का मुख्य एजेंडा : राष्ट्रपति मैक्रों

पेरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने पर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने एलिसी पैलेस में उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति मैक्रों ने डिनर की मेजबानी भी की. इस बीच आज पीएम मोदी AI Action Summit में हिस्सा लेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के नेतृ्त्व में आज एआई समिट का आयोजन होगा. इस बार पीएम मोदी को एआई समिट की सह अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया है. लेकिन इस आयोजन की सह अध्यक्षता के लिए मोदी को ही क्यों आमंत्रित किया गया? राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि वह पीएम मोदी के साथ मिलकर टेक संप्रभुता को बढ़ावा देना चाहते हैं. वैश्विक स्तर पर टेक संप्रभुता उनका और पीएम मोदी का मुख्य एजेंडा है. मैक्रों ने कहा कि हम दृढ़ता से विश्वास करते हैं कि भारत और फ्रांस दो सशक्त देश हैं और हमारा संबंध बहुत घनिष्ठ हैं. हम अमेरिका और चीन के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन किसी पर निर्भर नहीं होना चाहते. भारत एक उभरती हुई महाशक्ति है और यह हर साल दस लाख इंजीनियर प्रोड्यूस करता है जो कि संयुक्त रूप से यूरोप और अमेरिका से भी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से आत्मनिर्भरता चाहते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हमें अलग-थलग रहना चाहते हैं. हमें ऐसे पार्टनर्स की जरूरत है जिन पर हम बिना किसी निर्भरता के भरोसा कर सकें. AI खतरा नहीं मददगार बनेगा मैक्रों का कहना है कि भारत और फ्रांस दो अग्रणी देश हैं लेकिन एआई के मामले में अमेरिका और चीन हमसे बहुत आगे हैं. इनके बाद फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, संयुक्त अरब अमीरात और जर्मनी है. इसलिए हम एआई पर मिलकर काम करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के सामने भी यही चुनौती है कि एआई मार्केट में अमेरिका की पकड़ है और चीन की कुछ कंपनियों की भी यहां सशक्त मौजूदगी है. ऐसे में पीएम मोदी चाहते हैं कि इस नई तकनीक से भारत को लाभ हो. राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत के साथ मिलकर हम टेक्नोलॉजी संप्रभुता विकसित करेंगे. हम यहां लोगों को ट्रेनिंग देंगे. हम भारत और फ्रांस में डेटा सेंटर तैयार करेंगे और हमारी भाषाओं में लैंग्वेज मॉडल तैयार करेंगे. हम अमेरिका या चीन के मॉडल पर निर्भरता नहीं चाहते. इस दिशा में ग्लोबल साउथ बड़ा बाजार होगा. भारत के साथ थर्ड फ्रंट बनाएंगे मैक्रों! राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि तकनीक की इस प्रतिस्पर्धा में भारत और फ्रांस मिलकर थर्ड फ्रंट का खाका तैयार कर सकते हैं ताकि अमेरिका और चीन को टक्कर दी जा सके. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एआई ही भविष्य है. इसलिए मैंने 2018 में इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजी शुरू की थी. मैं चाहता हूं की हमारी भावी पीढ़ियां हमसे बेहतर एक बेहतर जिंदगी जी सके. बता दें कि पीएम मोदी का यह फ्रांस का सातवां दौरा है. वह आखिरी बार 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इससे पहले यह समिट 2024 में दक्षिण कोरिया और 2023 में ब्रिटेन में हुआ था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59