हिंदुजा ग्रुप की कंपनी IIHL को रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण की मंजूरी मिली

मुंबई अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल इस महीने के अंत तक बिक जाएगी। दरअसल, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनलीएलटी) ने रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। ऐसे में आईआईएचएल के 26 फरवरी तक रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों ने कहा कि एनसीएलटी के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान आईआईएचएल ने निश्चित दस्तावेज जमा करने और रिलायंस कैपिटल की समाधान योजना के कार्यान्वयन की दिशा में वित्तीय समापन मिलने की पुष्टि की। अब 26 फरवरी को सुनवाई एनसीएलटी ने इसके पहले दिन में सुनवाई के दौरान 26 फरवरी, 2025 तक समापन हासिल करने के लिए आईआईएचएल की याचिका को स्वीकार कर लिया था। अब मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को निर्धारित की गई है। उस दिन अनुमोदित समाधान योजना के अंतिम समापन और रिलायंस कैपिटल एवं इसकी अनुषंगियों का नियंत्रण आईआईएचएल को सौंपने पर चर्चा होगी। निगरानी समिति की आज बैठक सूत्रों ने बताया कि रिलायंस कैपिटल के प्रशासक मंगलवार को निगरानी समिति की बैठक बुलाने वाले हैं, ताकि फंडिंग के लिए दस्तावेजों को निष्पादित किया जा सके और लक्षित समापन तिथि तक फंड की निकासी शुरू की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल के ऋणदाताओं ने आश्वस्त किया है कि वे रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के लेनदारों को समाधान योजना मूल्य के कुल 9,861 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा करने के लिए जरूरी 4,300 करोड़ रुपये की शेष राशि निकालने के लिए तैयार हैं। 58 प्रतिशत से अधिक रकम जमा आईआईएचएल ने पहले ही विभिन्न एस्क्रो खातों में समाधान योजना मूल्य की 58 प्रतिशत से अधिक राशि जमा की हुई है। आईआईएचएल अप्रैल, 2023 में संकटग्रस्त वित्तीय सेवा फर्म का अधिग्रहण करने के लिए सफल समाधान आवेदक के रूप में उभरी थी। उसने अप्रैल, 2023 में 9,650 करोड़ रुपये की बोली जीती थी। recent visitors 58

एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया रूप दे रहा है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में एआई एक्शन समिट को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने और मुझे इसकी सह-अध्यक्षता करने के लिए आमंत्रित करने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का आभारी हूं। एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया रूप दे रहा है। एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई से करोड़ों लोगों की बदल सकती है जिंदगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एआई अभूतपूर्व पैमाने और गति से विकसित हो रहा है और इसे और भी तेजी से अपनाया और लागू किया जा रहा है। सीमाओं के पार भी गहरी निर्भरता है। इसलिए, शासन और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है जो हमारे साझा मूल्यों को अपलोड करते हैं, जोखिमों को संबोधित करते हैं और विश्वास का निर्माण करते हैं। लेकिन शासन केवल दरार और प्रतिद्वंद्विता को प्रबंधित करने के बारे में नहीं है। यह नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक भलाई के लिए इसे लागू करने के बारे में भी है। इसलिए हमें नवाचार और शासन के बारे में गहराई से सोचना चाहिए और खुलकर चर्चा करनी चाहिए।"   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं एक सरल प्रयोग से शुरुआत करता हूं। यदि आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट एआई ऐप पर अपलोड करते हैं, तो यह सरल भाषा में, बिना किसी शब्दजाल के, आपके स्वास्थ्य के लिए इसका क्या मतलब है, समझा सकता है। लेकिन यदि आप उसी ऐप से किसी व्यक्ति का बाएं हाथ से लिखते हुए चित्र बनाने को कहते हैं, तो ऐप सबसे अधिक संभावना किसी व्यक्ति को उसके दाएं हाथ से लिखते हुए दिखाएगा।" पेरिस में AI एक्शन समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "शासन का मतलब सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में। यह वह जगह है जहां क्षमताओं की सबसे ज़्यादा कमी है, चाहे वह शक्ति हो, प्रतिभा हो या वित्तीय संसाधनों के लिए डेटा। एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत कुछ बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है। यह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें सतत विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज़ हो जाए। ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा। हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डेटा सेट बनाना होगा।" recent visitors 40

प्रयागराज कुंभ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने 2 ट्रेनें 11 से 13 फरवरी तक प्रभावित होंगी

रतलाम  प्रयागराज महाकुंभ 2025 में लगातार देशभर से श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं. जिससे इन दिनों सड़क मार्ग पर काफी जाम लग रहे हैं. श्रद्धालु अब ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, प्रयागराज मंडल में कुंभ मेला आयोजन के चलते रेलवे को अब कुछ ट्रेनों को निरस्त भी करना पड़ रहा है. वहीं, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शर्ट अर्जीनेट भी किया गया है. साथ ही रतलाम मंडल की 2 यात्री ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. 11 से 13 फरवरी तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित प्रयागराज मंडल में हो रहे महाकुंभ मेला 2025 के चलते रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें 11 से 13 फरवरी तक प्रभावित होंगी. ऐसे में रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो प्रभावित ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें. प्रयागराज की बजाए खजुराहो से चलेंगी ये ट्रेनें ट्रेन संख्या 14115, डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस 11 और 12 फरवरी को खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. साथ ही संख्या 14116, प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 12 और 13 फरवरी 2025 को खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. यह यात्री गाड़ी प्रयागराज से शुरू नहीं होकर खजुराहो रेलवे स्टेशन से चलेगी रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने कहा, " जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों की पूर्व में ही टिकट बुकिंग करवा ली है वह ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें. ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं." recent visitors 50

दिल्ली पुलिस की छापेमारी तेज, अमानतुल्लाह खान एक बार फिर मुश्किलों में घिरे

नई दिल्ली आम आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। एक अपराधी को भगाने में मदद का आरोप लगने के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। जामिया नगर थाने समेत साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम रेड कर रही है। माना जा रहा है कि विधायक अमानतुल्ला खान किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख मुस्लिम चेहरे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की। भ्रष्टाचार के केस में जेल की यात्रा कर चुके अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने जामिया नगर इलाके में पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई और गिरफ्त में चुके एक अपराधी को भागने में मदद की। आरोप है कि अमानतुल्लाह कान के साथ पहुंची भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। दिल्ली पुलिस की एक टीम दोपहर जामिया नगर में शाहबाज खान को गिरफ्तार करने पहुंची। शाहबाज हत्या की कोशिश और आर्म्स ऐक्ट में वांछित अपराधी है। जनवरी 2018 में शाहबाज के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसने आपसी रंजिश में तीन लोगों पर हमला किया था और एक को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन वह कोर्ट की तारीखों और पुलिस के समन को ठुकराना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को हम उससे (शाहबाज) से पूछताछ कर रहे थे। तभी अचानक वहां कुछ लोग पहुंच गए। वो हमसे सवाल करने लगे और शाहबाज को खींच ले गए। इससे पहले कि हम कुछ कर पाते, उन्होंने कहा कि वे अमानतुल्लाह खान के आदमी हैं और वह भी पास ही हैं। हम सभी घेर लिए गए और भीड़ ने हमें शाहबाज को पकड़ने नहीं दिया। उन्होंने हमारे साथ धक्का-मुक्की की। शाहबाज भागने में कामयाब हो गया।' कथित तौर पर बाद में वहां अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए। शाहबाज घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि अमानतुल्लाह खान के घर पर भी एक टीम पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। डीसीपी साउथईस्ट रवि कुमार सिंह ने कहा कि शाहबाज वांछित अपराधी है। 'उसे 2018 में कोर्ट ने अपराधी घोषित किया था। क्राइम ब्रान्च की एक टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी। उससे जब पूछताछ चल रही थी अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और उसे भगा दिया। यह साफतौर पर सरकारी काम में बाधा है। क्राइम ब्रान्च की शिकायत के आधार पर हमने अमानतुल्लाह कान और उनके सहयोगियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221 के तहत केस दर्ज कर लिया है।' डीसीपी ने कहा कि वे उन सभी लोगों की जांच कर रहे हैं जो इसमें शामिल थे। अमानतुल्लाह खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अमानतुल्लाह खान ने ओखला विधानसभा सीट से तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्हें पिछले साल सितंबर में ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें नवंबर 2024 में कोर्ट ने बेल दी थी। recent visitors 48

असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समिट के समापन सत्र में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस में आ रहे विदेशी उद्योग समूहों और वाणिज्यिक दूतावासों के साथ समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में होगी विशेष बैठक प्रयागराज आने-जाने वालों के लिए की जा रही हैं सभी व्यवस्थाएं असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम जिला प्रशासन सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का भी ले रहे हैं सहयोग विधानसभा वार विजन डाक्यूमेंट विकसित किए जाएं मंत्री और विधायकगण जनता से बेहतर संवाद के लिए विकसित करें वर्चुअल व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। समिट में विदेशों से आने वाले उद्योग और व्यापार समूहों तथा विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों से बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज कुंभ पहुंच रहे जन सैलाब के संदर्भ में कहा कि मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा सहित मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है। वाहनों की पार्किंग, पुलिस की हाई-वे पेट्रोलिंग और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आदि की व्यवस्था के परिणाम स्वरुप जाम की स्थिति में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज से आने-जाने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए मार्गों के नियोजन, प्रयागराज प्रशासन से तालमेल और श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र सीमा पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से भी जन-सामान्य को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मंत्री और विधायकगण को क्षेत्र के लोगों से बेहतर संवाद के लिए अपने-अपने स्तर पर वर्चुअल व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजधानी से भी अधिक प्रभावी तरीके से सतत् संपर्क बनाने में मदद मिलेगी।   recent visitors 37

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर हुआ हादसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से आ रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर ट्रैवलर और ट्रक की भिंड़त से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से सम्पर्क कर पार्थिव देह पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज की यात्रा लंबी है, इसलिए वाहन चालकों के पर्याप्त आराम और नींद का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।   recent visitors 37

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को सिहोरा के पास नेशनल हाईवे पर कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की ग्राम मोहला बरगी के पास टेंपो ट्रेवलर एवं ट्रक के टकराने से हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में टेंपो ट्रेवलर में सवार आंध्र प्रदेश के 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। घायल 2 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और एसडीएम रूपेश सिंघई तुरंत ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। कलेक्टर जबलपुर ने बताया कि मृत व्यक्तियों को सिहोरा अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है एवं घायलों का सिहोरा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। recent visitors 34