Saturday, July 4, 2026 3:54 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट है। विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों के माध्यम से प्रदेश में व्यापार और उद्योग की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक समन्वयकिया जा रहा है। इस क्रम में विश्व स्तरीय आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ नई दिल्ली में विचार-विमर्श के लिए बैठक रखी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा, महिला, किसान और गरीबों का जीवन बेहतर हो, इस उद्देश्य से कृषि के साथ उद्योगों को भी प्रदेश में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में विभिन्न नीतियों को अनुमोदन दिया गया है। उद्योग संबंधी इन नीतियों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, नीतियों में राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार कमजोर से कमजोर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।   recent visitors 30

बीएमसी की पहल औरतों की जिंदगी आसान बनाने के लिए शुरू, चलता-फिरता लक्जरी बाथरूम

मुंबई मुंबई की सड़कों पर एक अनोखी बस दौड़ रही है जो हाई-टेक मोबाइल बाथरूम से लैस है। महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह पहल कई औरतों की जिंदगी आसान बनाने के लिए शुरू की है। इस अनोखी बस में मुफ्त में नहाने की सुविधा दी जा रही है, और दिलचस्प बात ये है कि इसे लॉन्च हुए सिर्फ एक महीना हुआ है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने वाली औरतों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। क्या है इस मोबाइल बाथरूम बस की खासियत? ये कोई आम बस नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता लक्जरी बाथरूम है। इस बस में पांच मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट, दो कपड़े सुखाने वाले ड्रायर और पूरी तरह से सुसज्जित नहाने के कमरे हैं। हर बाथरूम में हैंडवॉश, बॉडी वॉश, बाल्टी, नल, शैंपू, शावर, गीजर और यहां तक कि टब तक की सुविधा दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, पानी बचाने के लिए इसमें एक खास सिस्टम लगाया गया है जिससे पूरी बस का पानी महज 10 मिनट में फ्लश हो जाता है। ये बस ना सिर्फ सफाई और सुविधा का प्रतीक बन गई है, बल्कि दो औरतों के लिए रोजगार का भी जरिया बन चुकी है। कौन है इस पहल के पीछे? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इनोवेटिव आइडिया को महाराष्ट्र के स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर मंगल प्रभात लोढ़ा ने पेश किया था और इसे जिला योजना समिति और बीएमसी ने मिलकर लागू किया। इस बस का संचालन तीन बहनें कर रही हैं, जो ‘बी दी चेंज’ नाम की एक संस्था चला रही हैं। उनकी मेहनत और लगन की वजह से ये पहल इतनी सफल हो पाई है। मुंबई में और जगहों पर भी आएंगी ऐसी बसें यह बस मुंबई के कांदिवली इलाके में रहने वाली औरतों के लिए फिलहाल मौजूद है। स्थानीय औरतें इस अनोखी पहल से बेहद खुश हैं और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस सफलता को देखते हुए अब बीएमसी इस योजना को शहर के दूसरे इलाकों में भी लाने की तैयारी कर रही है। बीएमसी के बजट में भी इसका जिक्र किया गया है, जिससे साफ है कि आने वाले समय में मुंबई की औरतों के लिए और भी ऐसी चलती-फिरती लक्जरी बाथरूम बसें सड़कों पर दिखाई देंगी। recent visitors 38

14 फरवरी को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को मध्यप्रदेश की यात्रा पर रहेंगे और भोपाल में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ 14 फरवरी को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री धनखड़ भोपाल में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।   recent visitors 27

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? रेस में Manoj Tiwari समेत ये नाम आगे..

नई दिल्ली दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री किसे बनाएगी? यह सवाल अब भी कायम है। भाजपा की ओर से इसको लेकर किसी तरह का संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन कई नाम मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अटकलें इस बात की भी तेज है कि इस बार भाजपा दिल्ली में एक पूर्वांचली को मुख्यमंत्री बना सकती है। खासकर किसी ऐसे नेता को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है जिनकी जड़ें बिहार में हैं। ऐसा करके भाजपा एक एक साथ दो निशाने साध सकती है। पूर्वांचलियों को रिटर्न गिफ्ट दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स की एक बड़ी आबादी है। इस बार बड़ी संख्या में पूर्वांचली वोटर्स ने भाजपा का साथ दिया है, जो पिछले 2-3 चुनावों में आम आदमी पार्टी के साथ रुख कर चुके थे। भाजपा ने इस बार झुग्गी और कच्ची कॉलोनियों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां पूर्वांचली वोटर्स की संख्या ज्यादा है। झुग्गी बस्ती की बहुलता वाले 18 विधानसभा में से 10 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं 10 सीटों पर कच्ची कॉलोनियों के वोटर्स हार जीत तय करते हैं और इनमें से 7 पर कमल खिला है। इस हिसाब से देखें तो 17 सीटें जितवाने में पूर्वांचलियों ने भाजपा की मदद की है। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी उनकी कम या ज्यादा मौजूदगी है। ऐसे में भाजपा किसी पूर्वांचली को सीएम बनाकर रिटर्न गिफ्ट दे सकती है और आगे के चुनावों के लिए भी अपना बेस मजबूत कर सकती है। दिल्ली से बिहार को साध सकती है भाजपा कुछ जानकारों का मानना है कि भाजपा जिस तरह महीन राजनीति करती है और एक चुनाव के खत्म होते ही दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है, उसको देखते संभव है कि दिल्ली से ही वह बिहार को साधने की कोशिश करे, जहां कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा राजधानी दिल्ली में बिहार के किसी नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाकर ना सिर्फ दिल्ली में मौजूद पूर्वांचलियों को खुश कर सकती है बल्कि इसका असर 1000 किलोमीटर दूर भी होने की उम्मीद है। भाजपा को आगामी बिहार चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है। बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में रोजगार और बेहतर शिक्षा, इलाज की तलाश में दिल्ली आते जाते रहे हैं। बिहार में ऐसे कम ही परिवार आपको मिलेंगे जिसका कोई सदस्य दिल्ली में ना रहता हो। ऐसे में यदि दिल्ली में किसी बिहारी को सीएम बनाया जाता है तो एक सकारात्मक संदेश बिहार के हर परिवार तक पहुंचेगा। बिहारी बना सीएम तो किनका लग सकता है दांव? दिल्ली में भाजपा में पूर्वांचल खासकर बिहार से आने वाले कई बड़े नेता हैं। लेकिन संभव है कि जीते हुए किसी विधायक में से ही पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी। ऐसा होने पर अभय वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह और चंदन कुमार चौधरी की लॉटरी लग सकती है। इनमें सबसे मजबूत दावेदार अभय वर्मा को माना जा रहा है जो मूलरूप से दरभंगा के रहने वाले हैं। पेशे से वकील अभय वर्मा दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। वह आप की लहर में भी लक्ष्मी नगर विधानसभा से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। इस बार उन्होंने बीबी त्यागी को 11542 वोटों से मात दी है। वहीं, खगड़िया के रहने वाले चंदन चौधरी ने संगम विहार से जीत हिसाल की है। उन्होंने यहां आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को मात दी है। पक्सर से आने वाले डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने पहली बार यहां कमल खिलाया है। पंकज के पिता बाबू राज मोहन सिंह दिल्ली में एडिशनल कमिश्नर रह चुके हैं। recent visitors 56

वैलेंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस ने ऑफर की बारिश, इंडिगो दे रही 50% तक की छूट, एयर इंडिया भी लाई ऑफर

नई दिल्ली  वैलेंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस ने भी ऑफर की बारिश कर दी है। इंडिगो और एयर इंडिया ने न केवल किराए में कटौती की है, बल्कि वे कपल्स को खास ऑफर भी दे रही हैं। इंडिगो ने 50 फीसदी तक किराया कम कर दिया है। हालांकि जो ऑफर दिए जा रहे हैं, उनमें कई शर्तें भी शामिल हैं। 1. IndiGo: किराए में 50% तक की छूट इंडिगो एयरलाइंस ने दो यात्रियों की बुकिंग पर बेस फेयर में 50% तक की छूट देने का ऐलान किया है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। यह ऑफर शुरू हो गया है और 16 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक रहेगा। हालांकि यह छूट कुछ चुनिंदा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर ही मिलेगी। यात्रा की तारीख बुकिंग की तारीख से कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए। ये छूट भी दे रही इंडिगो     कुछ चुनिंदा रूट्स पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पहले से बुक किए गए अतिरिक्त सामान पर 15% तक की छूट मिल रही है।     स्टैंडर्ड सीट चुनने पर भी 15% की छूट दी जा रही है।     ज्यादा आरामदायक सीट चाहिए तो इमरजेंसी एग्जिट वाली XL सीटें घरेलू उड़ानों के लिए 599 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 699 रुपये से शुरू हो रही हैं।     पहले से बुक किए गए खाने पर 10% की छूट मिल रही है।     इसके अलावा Fast Forward सर्विस पर 50% तक की छूट मिल रही है। इस सर्विस के जरिए आप जल्दी चेक-इन और बैगेज हैंडलिंग का लाभ उठा सकते हैं।     इंडिगो के 6E Prime और 6E Seat & Eat जैसे बंडल सर्विसेज पर 15% तक की अतिरिक्त छूट भी उपलब्ध है। फ्लैश सेल से और मिलेगा फायदा इंडिगो 14 फरवरी 2025 को 'फ्लैश सेल' भी आयोजित करेगी। इसमें वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की गई पहली 500 बुकिंग पर सेल के किराए पर अतिरिक्त 10% की छूट मिलेगी। यह ऑफर वैलेंटाइन डे पर रात 8:00 बजे से रात 11:59 बजे तक चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर मान्य होगा। 2. Air India: एक साथ कई ऑफर वैलेंटाइन डे के मौके पर एयर इंडिया ने भी कई ऑफर पेश किए हैं। डोमेस्टिक रूट पर अगर आप पार्टनर के साथ टिकट बुक कराते हैं तो पार्टनर की टिकट पर 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर चुनिंदा डोमेस्टिक रूट के लिए ही है। वहीं पसंद की सीट चुनने पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। एयर इंडिया की ऐप से टिकट बुक कराने पर और भी कई फायदे मिलेंगे। यह ऑफर 11 फरवरी से शुरू हो गया है और 14 फरवरी तक चलेगा। ऑफर लेने के लिए LOVEAI कोड इस्तेमाल करना होगा। recent visitors 88

जबलपुर में टी सीरीज के टैंकों के मेंटेनेंस और मारक क्षमता का टेस्ट किया जाएगा

जबलपुर  अभी तक जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले वाहन बनाए जा रहे हैं, लेकिन अब यहां पहली बार विध्वंसक टैंकों का मेंटीनेंस भी शुरू हो रहा है. बता दें कि जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में फिलहाल सेना के उपयोग में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण वाहनों का उत्पादन करता है. ये सामान्य ट्रक होते हैं, जिन्हें पहाड़ी मैदान या फिर दलदल जैसी परिस्थिति में दौड़ाया जा सकता है. साढ़े 4 किमी दूर मार करता है ये टैंक व्हीकल फैक्ट्री के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला ने अपनी टीम के साथ एक नए प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया. इसके तहत व्हीकल फैक्ट्री को अब सामान्य वाहनों के साथ युद्ध टैंक के ओवर ऑयलिंग की भी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. बता दें कि भारतीय सेना युद्ध के दौरान टैंक का इस्तेमाल करती है. इसमें T 90 और T 70 टैंक सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इनकी मारक क्षमता साढे़ 4 किलोमीटर है. टी सीरिज टैंकों को रूस से आयात किया फिलहाल भारत के पास जो टैंक हैं, वे रूस से खरीदे गए थे. इन युद्धक वाहनों को लगातार मेंटेनेंस की जरूरत होती है. मेंटेनेंस का काम अभी तक चेन्नई में होता था. बीते दिनों जबलपुर के कई जिम्मेदार अधिकारी मेंटेनेंस के इस काम को सीखने के लिए ट्रेनिंग पर चेन्नई गए थे. इस प्रोजेक्ट के आने के बाद जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री का काम बढ़ जाएगा. इसमें कई नए लोगों को भी काम मिलेगा और कर्मचारियों का तकनीकी कौशल भी. मेंटेनेंस के तहत मारक क्षमता का होगा टेस्ट टी सीरीज के टैंकों के मेंटेनेंस के तहत इनकी मारक क्षमता का टेस्ट किया जाएगा. इसके लिए टेस्टिंग रेंज विकसित करनी होगी. इन टैंक में लगने वाली चैन के मेंटेनेंस के लिए नई मिशनरी लगाई जाएगी. सीजीएम संजीव कुमार भोले की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया है "यह जबलपुर के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत है." व्हीकल फैक्ट्री में इन वाहनों का प्रॉडक्शन     माइन प्रोटेक्टेड वाहन     स्टैलियन     आरओएस_7899     टाटा-407 पर 5 बुलेट प्रूफिंग     5 टन-क्रॉस कंट्री (सीसी)/ 7.5 टन – सैंड कम हाईवे     वाटर ब्राउज़र recent visitors 18

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट, उद्योग की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने समन्वयकिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट है। विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों के माध्यम से प्रदेश में व्यापार और उद्योग की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक समन्वयकिया जा रहा है। इस क्रम में विश्व स्तरीय आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ नई दिल्ली में विचार-विमर्श के लिए बैठक रखी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा, महिला, किसान और गरीबों का जीवन बेहतर हो, इस उद्देश्य से कृषि के साथ उद्योगों को भी प्रदेश में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में विभिन्न नीतियों को अनुमोदन दिया गया है। उद्योग संबंधी इन नीतियों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, नीतियों में राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार कमजोर से कमजोर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।   recent visitors 24