नगरीय निकाय चुनाव में अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे. चुनाव के परिणाम को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया है कि भाजपा अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव को गंभीरता से लिया है और जनता के सामने ‘अटल विश्वास पत्र’ पेश किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 13 महीनों में नगरीय निकायों के लिए प्रतिबद्धता से काम किया है. नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह दिखा, चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे. इसके साथ ही अरुण साव ने बजट सत्र समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया. कांग्रेस मुद्दा विहीन – अरुण साव उपमुख्यमंत्री ने 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है. बड़े मामले हुए हैं उसमें किसका हाथ है. यह जनता जानती है. कांग्रेस की नियत सबको पता है. सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने वही किया और अब विपक्ष में रहकर भी वही कर रहे हैं. उन्होंने रायपुर में हुई डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. ठोस कार्रवाई हो रही है. परिसीमन पर कांग्रेस के आरोपों पर दिया बयान परिसीमन को लेकर कांग्रेस के लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अरुण साव ने कहा कि इसे लेकर अनेक याचिका लगी थी, जिन्हें खारिज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि परिसीमन नियमानुसार हुआ है, लेकिन कांग्रेस हार के बहाने बना रही है और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना रही है. उन्होंने कहा कि इस बार भी विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तरह ही 173 निकाय चुनावों के परिणाम आएंगे. महिलाओं की बड़ी संख्या में वोटिंग को लेकर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन कुछ स्थानों में महिला मतदाताओं की संख्या कम हुई है, जिसपर विचार करने की बात कही है. recent visitors 43

बंगाल प्रवास पर आए मोहन भागवत ने राज्य में संघ की गतिविधियां बढ़ाने का दिया निर्देश

कोलकाता बंगाल प्रवास पर आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने राज्य में संघ की गतिविधियां बढ़ाने का निर्देश दिया है। संघ सूत्रों के अनुसार, यहां संघ की क्षेत्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में भागवत द्वारा दिए गए निर्देशों से साफ स्पष्ट है कि आरएसएस का लक्ष्य बंगाल में अपनी पैठ को मजबूत करना है। दरअसल, आरएसएस चीफ मोहन भागवत बंगाल के 10 दिवसीय प्रवास पर छह फरवरी की शाम कोलकाता पहुंचे थे। यहां आने के बाद भागवत 10 फरवरी तक आरएसएस के दक्षिण बंगाल नेतृत्व व प्रचारकों के साथ बैठकों में व्यस्त रहे। चुनाव से पहले RSS की बंगाल में पैठ राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा के मद्देनजर भागवत का दौरा अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में भागवत ने राज्य में सक्रियता बढ़ाने के लिए स्वयं सेवकों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। हालांकि संघ के पदाधिकारियों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले एक वर्ष तक विशेषकर दक्षिण बंगाल के जिलों में संघ के स्वयंसेवकों को दोगुनी शक्ति के साथ अपनी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है, जहां आरएसएस की स्थिति कमजोर है। बीजेपी भी विधानसभा चुनाव में जुटी राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा भी अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुटी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि अंग यानी बिहार, कलिंग यानी ओडिशा जीत सकते हैं तो बंगाल में भी जीत संभव है। वहीं, बंगाल में सक्रियता को लेकर दक्षिण बंगाल के आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस समय संघ अपना शतवार्षिक मना रहा है। इसे लेकर स्वयं सेवकों में काफी उत्साह है। इस उत्साह को ही सरसंघचालक भागवत काम में लगाना चाह रहे हैं। बंगाल में सक्रियता बढ़ाने की कोशिश में आरएसएस पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो अत्याचार के खिलाफ भी लगातार प्रचार चलाने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि मार्च से संघ परिवार के सदस्य राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए मैदान में उतर जाएंगे। उनका मूल लक्ष्य बहुसंख्यक हिंदुओं को एकजुट करना है। कोलकाता के बाद अब बर्धमान जिलेमें भागवत के कई कार्यक्रम हैं। recent visitors 43

मोती नगर में रहवासियों को 15 दिन में घर खाली करने का नोटिस, 500 मकानों को हटाया जाएगा

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुचर्चित मोतीनगर बस्ती के अतिक्रमण को अब प्रशासन द्वारा शहर में होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (GIS) के बाद हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से मोतीनगर बस्ती के रहवासियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। रहवासियों को मिली 15 दिनों की और मोहलत के बाद अब वो इस अवधि में संबंदित स्थान से अपना कब्जा हटा सकते हैं। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आई है कि मोतीनगर बस्ती के रहवासियों ने प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस को अस्वीकार कर दिया है।  बता दें कि, रेलवे और बीडीए की जमीन पर अतिक्रमण कर मोतीनगर बस्ती बनाई गई थी। शहर की भदभदा बस्ती के बाद मोतीनगर बस्ती टूटेगा। मोती नगर क्षेत्र से रेलवे की चौथी लाइन और सुभाष ओवर ब्रिज का तीसरे लेग का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। निर्माण के पहले झुग्गियों को हटाने की प्रशासन द्वारा ये दूसरी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद शुरु होगा निर्माण मामले को लेकर रहवासी कोर्ट गए। कोर्ट से कुछ दिनों की राहत मिली थी। उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई थी। 110 मकानों में कुछ में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम हटा दिया है। कुछ हिस्सों में अभी मकान बाकी जिसे हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण काम शुरू होगा। लोग हटा रहे दुकानों का मलबा दुकानें तोड़ने के बाद यहां ज्यादातर सामान तो पहले ही हटा लिया गया है। जिन दुकानों का मलबा बच गया था उसे भी हटाया जा रहा है। लोग अपने स्तर पर दीवारों को तोड़कर ईंट और प​त्थर निकाल रहे हैं। जिन दुकानों के पीछे मकान हैं उनकी दीवारों पर लोगों ने कलर स्प्रे, पेंट से लिख दिया है यह घर की दीवार है। यही नहीं कुछ लोगों ने प्रिंट निकलवा कर पर्चे लगा दिए हैं। प्रशासन के तेवर देख अब विरोध कर रहे लोगों ने भी मकान खाली करने का मन बना लिया है। हालांकि, वे विस्थापन की मांग कर रहे हैं। recent visitors 50

30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर चार बार फायर कर हुआ था फरार

चित्तौड़गढ़ मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस पर फायरिंग समेत 10 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उदयलाल गुर्जर पर तीन मामले मादक पदार्थों की तस्करी के, चार मामले पुलिस पर फायरिंग के तथा अन्य संगीन अपराधों के कुल 10 मामले दर्ज हैं। वह जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी पर उदयपुर रेंज आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उदयलाल लंबे समय से मारवाड़ के तस्करों के संपर्क में रहकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बिजयपुर थाना समेत कोतवाली निम्बाहेड़ा, कनेरा, मंगलवाड़ और बस्सी में उदयलाल के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले दर्ज हैं। अप्रैल 2022 में तस्करी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। इसके बाद भी उस पर छह और मामले दर्ज हुए, जिनमें मादक पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और धमकी देने के आरोप शामिल हैं। भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त उदयलाल कनेरा, मंगलवाड़ और बिजयपुर थाने में दर्ज तीन मामलों में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा, अफीम और वाहनों की जब्ती के मामलों में भी वांछित था। पहले उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया। विशेष टीम ने दबोचा वांछित अपराधी उदयलाल की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना प्रभारी निरंजन प्रताप, डीएसटी प्रभारी मुंशी मोहम्मद और साइबर सेल की टीम का गठन किया गया था। टीम ने बिजयपुर थाना क्षेत्र के पेमाखेड़ा निवासी उदयलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में डीएसटी के सुरेंद्र पाल की विशेष भूमिका रही। recent visitors 53

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में श्रमिकों को ले जा रहे वाहन में जोरदार धमाका, 11 की मौत और कई जख्मी

 बलूचिस्तान पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर धमाका हुआ है. कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए हैं. इससे पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में हुआ. कोयला खदान श्रमिकों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन पर विस्फोटक उपकरण से हमला किया गया. हमले में तुरंत ही 11 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. रिमोट से किया था ब्लास्ट एक अधिकारी बताया कि यह ब्लास्ट रिमोट से संचालित डिवाइस से किया गया था.किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली आगा ने कहा कि जब बम धमाका हुआ, तब ट्रक में 17 खनन श्रमिक सवार थे. स्थानीय अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. खनिज समृद्ध बलूचिस्तान ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है. यहां अलगाववादी जातीय बलूच समूहों द्वारा दशकों से विद्रोह किया जा रहा है. इस क्षेत्र में इस्लामी आतंकवादी भी सक्रिय हैं.   recent visitors 46

आवासीय गृह में शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर भागे बच्चे

 धमतरी एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छह आदिवासी व कमार बच्चों ने स्कूल परिसर का बाउंड्रीवाल कूदकर कर भाग निकले। सभी बच्चे देर शाम पास के गांव में मिले। सरपंच व ग्रामीणों ने सभी बच्चों को गांव में सुरक्षित रखा था। घटना की जानकारी होने पर मौके में जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और समझाईश के बाद स्कूल प्रबंधन को बच्चों को सौंप दिया गया है। इधर डीईओ ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित किया है। आखिर आदिवासी व कमार बच्चों को शिक्षक किस तरह प्रताड़ित कर रहे हैं, इसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा घटनाक्रम     एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल के छह बच्चे 13 फरवरी को खेलकूद के दौरान दीवार कूदकर स्कूल से भाग निकले।     इन स्कूली बच्चों को मथुराडीह के सरपंच परमेश्वर देवांगन और ग्रामीणों ने सकुशल स्कूल प्रबंधन को सौंपा।     एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल में अध्ययनरत छात्र खेलकूद के दौरान बुधवार को स्कूल के बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गए थे।     स्कूल से पैदल चलते हुए बच्चे ग्राम मथुराडीह पहुंचे। यहां गांव के सरपंच परमेश्वर देवांगन ने इतने बच्चों को ग्रुप में देखकर जानकारी ली।     तब बच्चों ने अपनी समस्या ग्रामीणों के समक्ष रखी। इसे बाद सरपंच ने बच्चों को अपने साथ लेकर आदिवासी समाज भवन में लाए।     यहां उन्हें भोजन कराया। सरपंच ने इस घटना की जानकारी मीडिया और अधिकारियों को दी।  सरपंच देवांगन ने बताया कि छह बच्चे शाम छह बजे के आसपास मथुराडीह पहुंचे। डरे और सहमे बच्चों से बात किया तो पता चला बच्चे एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में पढ़ाई करते हैं।     बच्चों का आरोप था कि स्कूल के किसी शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर स्कूल से भागे हैं। इन्हें सुरक्षित रख कर स्कूल प्रबंधन और जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दिए।     इस पर विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि शाम को साढ़े चार से साढ़े पांच बजे खेलकूद के दौरान छह बच्चे स्कूल से गायब हुए थे।     इसमें कक्षा सातवीं के पांच और नौवीं के एक स्कूली बच्चे अटेंडेंस के समय नहीं थे। इसके बाद स्कूल के शिक्षकों को इन्हें ढूंढने भेजा गया।     ग्राम मथुराडीह में बच्चों की मिलने की सूचना मिलते ही यहां पहुंचकर सरपंच और ग्रामीणों से बच्चों को अपने कब्जे में लिए। ग्रामीणों ने सकुशल छह बच्चों को स्कूल प्रबंधन को सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने प्राचार्य और ग्रामीणों से चर्चा किया। उनका पक्ष जाना। इसके बाद बंद कमरे में छह बच्चों से उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। बच्चों से बातचीत करने के बाद बताया कि स्कूल के किसी शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चे स्कूल से भागे हैं। उन्हें सुझाव दिया गया कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी शिक्षक नहीं डांटेगा। इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर स्कूल भेजने की बात कही है।   recent visitors 27

घर में सुख-समृद्धि के लिए करें विजया एकादशी का व्रत

एकादशी का व्रत माह में दो बार रखा जाता है. इस दिन श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है. कहते है यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम होता है. इस दिन पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है. वहीं फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से पूजा करने वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. विजया एकादशी कब हैं? हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस बार विजया एकादशी का व्रत सोमवार 24 फरवरी को रखा जाएगा. विजया एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी के दिन का मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक विजया एकादशी पारण का समय एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर किया जाता है. यानी विजया एकादशी व्रत का पारण 25 फरवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रत करने वाले लोग पारण कर सकते हैं. विजया एकादशी की पूजा विधि विजया एकादशी की पूजा के दिन पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद श्रीहरि का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. पूजा स्थल की सफाई करें. उसके बाद मंदिर में चौकी सजाकर उसपर पीला कपड़ा बिछाया जाता है और भगवान विष्णु की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद भगवान विष्णु को फूल, दीप. चंदन, फल, तुलसी के पत्ते और भोग में मिठाई अर्पित करें. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप और आरती कर पूजा का संपन्न करें. recent visitors 54