प्रयागराज में भीषण सड़क: छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत

रायपुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए भीषण सड़क में छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जहां महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा मेजा इलाके के अमिलिया गांव में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बीती रात 2 बजे हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे। हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज सीएचसी रामनगर में चल रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जो कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई की। परिजनों को जानकारी दी गई।   recent visitors 38

विदिशा रोड सुखी सेवनिया पर अमूल्य आवास रेजिडेंशियल मेला 14,15,16 फरवरी तक रजिस्ट्री फ्री ।

Amulya Awas Residential Fair at Vidisha Road Sukhi Sewania, registry free till 14,15,16 February. सुशील दामले ( संवाददाता ) भोपाल। राजधानी भोपाल के विदिशा रोड सुखी सेवनिया पर स्थित विशाल तीन दिवसीय आवास मेला अमूल्यम रेसीडेंशियल प्लांट एवं स्वतंत्र बंगलो की भव्य कॉलोनी का रविवार तक लगाया जा रहा है हेमंत काबसे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट और सरकारी बैंकों के द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही हमारी कॉलोनी में सभी प्रकार की परमिशन है पूर्ण रूप से वेद एवं स्वीकृत कॉलोनी है  साथ ही कवर्ड  कैंपस 24 घंटे सिक्योरिटी ,पानी ,सीवेज, विद्युत की संपूर्ण व्यवस्था यहां के नागरिकों के लिए क्लब हाउस बच्चों के लिए अलग से पार्क एवं गेमिंग जोन साथ ही इस कॉलोनी में लंबी चौड़ी सड़के रहेगी जिससे आवा गमन मैं किसी प्रकार की परेशानी ना हो  इस कॉलोनी में निवास करने वाले किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो इसके पूरे व्यापक इंतजाम किए गए हैं अगर आप इस आवास मेले में आकर प्लांट अभी बुक करवाते हैं तो सस्ते और  कम  दामों पर उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी बात है कि तीन दिवसीय आवास मेले में यदि प्लाट बुक करते हैं तो तुरंत रजिस्ट्री वह भी फ्री। इससे पूर्व में भी अमूल्यम रेजिडेंशियल राजधानी भोपाल में कॉलोनी निर्माण के लिए जाना पहचाना नाम है उन्होंने सफलता के कई झंडे गाढ़ चुके है recent visitors 179

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अनूठी पहल : प्रयागराज गंगाजल वितरण का किया शुभारंभ

नरेला विधानसभा के सभी वार्डों में घर-घर किया गया निःशुल्क गंगाजल का वितरण भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अनूठी पहल उन्होंने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल के वितरण का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क से प्रारंभ हुआ, जहां मंत्री श्री सारंग ने गंगाजल वितरण हेतु विशेष रूप से तैयार रथों का पूजन-अर्चन कर रवाना किया। मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 69 के अशोका गार्डन, वार्ड 37 में द्वारका नगर एवं वार्ड 76 में पहुंचे और नागरिकों के घर-घर जाकर पवित्र गंगाजल वितरित किया। इस अभियान के अंतर्गत नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में घर-घर गंगाजल वितरण किया गया, ताकि जो श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा सके, वे भी इस पवित्र जल का लाभ उठा सकें। महाकुंभ सनातन आस्था का महापर्व इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि महाकुंभ हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र धार्मिक आयोजन है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से आकर पुण्यलाभ अर्जित करते हैं। इस महापर्व का महत्व अनादिकाल से स्थापित है। उन्होंने कहा कि कुंभ के इस पावन अवसर पर प्रयागराज से टैंकर के माध्यम से गंगाजल मंगवाया गया है, विशेषकर उनके लिये जो प्रयागराज महाकुंभ जाने में असमर्थ हैं। इस जल को बोतलों में पैक कर घर-घर निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। पहले दिन 23 हजार से अधिक घरों में हुआ गंगाजल का वितरण ‘हर हर गंगे-घर घर गंगे’ अभियान के तहत नरेला विधानसभा के 17 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने बोतलों में पैक किया गया प्रयागराज महाकुंभ के गंगाजल का घर-घर वितरण किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गंगाजल वितरण रथ व ढोल नंगाड़ों के साथ नागरिकों के घर-घर दस्तक देकर गंगाजल वितरित किया। पहले दिन लगभग 23 हजार 635 घरों में निःशुल्क गंगाजल पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत नरेला विधानसभा के हर घर तक गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री श्री सारंग का जताया आभार इस आयोजन को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गंगाजल का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल प्राप्त करने के पश्चात आरती कर इसे श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और मंत्री श्री सारंग के प्रति आभार व्यक्त किया। अशोका गार्डन निवासी सुश्री आरती बिसेन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकुंभ हम सभी की आस्था का महापर्व है, परंतु व्यक्तिगत कारणों से हम प्रयागराज जाने में असमर्थ थे। लेकिन अब हम घर पर ही महाकुंभ का पुण्य अर्जित कर सकेंगे। वहीं बैंक कॉलोनी निवासी श्रीमती गायत्री चौबे ने कहा कि महाकुंभ के पवित्र गंगाजल का घर-घर वितरित करना अति सराहनीय व अनूठी पहल है। कार्यक्रम में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।   recent visitors 49

कुंभ के लिए स्पेशल वंदे भारत का ऐलान, नई दिल्ली से वाराणसी प्रयागराज होते हुए चलेगी, 17 फरवरी तक संचालित होगी

नई दिल्‍ली  कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। रेलवे ने एक स्‍पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। कुंभ में भीड़ कम करने में भी ट्रेन मददगार होगी। यह स्‍पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 02252) नई दिल्ली से वाराणसी चलेगी। ट्रेन प्रयागराज में रुकते हुए जाएगी। यह ट्रेन 15, 16 और 17 फरवरी को चलेगी। इसका मकसद वीकेंड पर कुंभ मेले जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालना है। क्‍या होगी टाइम‍िंंग? ट्रेन नई दिल्‍ली (NDLS) से सुबह 5:30 बजे छूटेगी। इसका प्रयागराज (PRYJ पहुंचने का समय दोपहर 12:00 बजे है। दोपहर 2:20 बजे यह वाराणसी (BSB) पहुंचेगी। वापसी में BSB से चलने का समय दोपहर 3:15 बजे है। प्रयागराज पहुंचने का समय शाम 5:20 बजे है। यह रात 11:50 बजे नई दिल्‍ली पहुंचेगी। कुंभ मेले के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए स्‍पेशल वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2025 से चलेगी। इसके चलने का समय और दिन ऊपर बताए गए समय के अनुसार ही रहेंगे। लाखों लाख श्रद्धालु हर दिन कुंभ में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। कुंभ एक विशाल और महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है जो हर 12 साल बाद भारत के चार पवित्र स्थानों में से एक में आयोजित किया जाता है। 2025 में कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। यह एक ऐसा अवसर होता है जब करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर स्नान करने के लिए जुटते हैं। रेलवे की अन्य तैयारियां: कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए रेलवे अतिरिक्त विशेष ट्रेनों, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है. मुख्य रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा और विशेष गाइडेंस केंद्र स्थापित किए गए हैं. प्रयागराज, वाराणसी और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रेलवे कर्मियों और आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुंभ के दौरान ट्रेन सेवाओं में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी. टिकट बुकिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त कोच और विशेष ट्रेनें चलाने की योजना भी बनाई गई है. यात्रियों से रेलवे की अपील: रेलवे ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें और यात्रा के दौरान रेलवे की सुरक्षा एवं स्वच्छता निर्देशों का पालन करें. साथ ही स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाने और सुविधाओं का सुव्यवस्थित उपयोग करने की सलाह दी गई है. उत्तर रेलवे के इस विशेष वंदे भारत ट्रेन के संचालन से कुंभ यात्रियों को तेज़, सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा और भी आसान हो जाएगी. recent visitors 59

महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच लगी भीषण आग, कई पंडाल जलकर खाक

प्रयागराज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार को कई पंडालों में आग लग गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग महाराजा भोग नामक खान-पान की दुकान से लगी थी, जिससे कई पंडालों को नुकसान हुआ। इससे पहले 9 फरवरी को भी महाकुंभ मेले में आग लगने की एक घटना सामने आई थी। तब सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित एक शिविर में आग लग गई थी। उस घटना में भी कई टेंट जलकर राख हो गए थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। महाकुंभ मेले में आग लगने की ये पहली घटना नहीं है। 30 जनवरी को भी सेक्टर-22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जल गए थे। इसके अलावा 19 जनवरी को सेक्टर-19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, इन सभी घटनाओं में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की और किसी प्रकार की जनहानि को टाल लिया।   recent visitors 57

महाराष्ट्र में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन

मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने भी अब लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कानूनी उपाय सुझाएगी। इस समिति का अध्यक्ष महाराष्ट्र के डीजीपी को बनाया गया है। बता दें कि कई अन्य राज्यों में भी कथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकारों ने कदम उठाए हैं और अब इस कड़ी में महाराष्ट्र भी शामिल होने जा रहा है। समिति में इन लोगों को किया गया शामिल महाराष्ट्र सरकार ने जो समिति गठित की है, उसमें महाराष्ट्र के डीजीपी के अलावा महिला एवं बाल कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, कानून और न्यायपालिका विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और विशेष सहायता विभाग के सचिवों के साथ ही गृह विभाग के उप-सचिव भी शामिल किए गए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि समिति अध्ययन के बाद बताएगी कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं से निपटने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। साथ ही समिति अन्य राज्यों में इससे संबंधित कानूनों का भी अध्ययन करेगी। समिति इन्हें रोकने के प्रावधान भी सुझाएगी और इसके कानूनी पक्ष पर भी सलाह देगी। लव जिहाद टर्म का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा किया जाता है। आरोप है कि मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिंदू महिलाओं से शादी कर उनका इस्लाम में धर्मांतरण कराने की साजिश रची जा रही है। अमित शाह से मिले एनसीपी एसपी सांसद शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपी के सांसद सुरेश महात्रे ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एनसीपी एसपी सांसद ने अमित शाह से ठाणे के भिवंडी इलाके में ड्रग तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। सांसद ने बताया कि भिवंडी अपराधियों का गढ़ बन गया है और इलाके में अपराध और ड्रग तस्करी बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि अपराधी गिरफ्तारी के बावजूद जमानत पर छूटकर फिर से अपराधिक घटनाओं में लिप्त हो जाते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सांसदों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियो को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।   recent visitors 65

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, चकराता, औली और यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

 उत्तराखंड  उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट ले रहा है जिसके चलते आज प्रदेश के कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं जबकि कई स्थानों पर बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इसी बीच राजधानी देहरादून के विकास नगर के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है जिसका लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं ठंड में एक बार फिर से इजाफा हो गया है । आगामी दो तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। बता दें प्रदेश में आज शनिवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। वहीं राजधानी देहरादून के विकासनगर के चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोखंडी, मोयला टॉप, देववन आदि स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके कारण एक बार फिर से ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही सैलानी बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। बताते चले प्रदेश में लंबे समय से बर्फबारी देखने को नहीं मिल रही थी हालांकि आज शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों मे आसमान मे बादल छाए रहे। बताते चले आगामी रविवार को भी मौसम के तेवर कुछ ऐसे ही नजर आने वाले हैं जिसके कारण कई इलाकों में बारिश का नजारा देखने को मिल सकता है। recent visitors 58