Sunday, July 5, 2026 7:25 am

केजरीवाल और सिसोदिया के लिए नई मुश्किलों का हो सकता है आगाज, PAC के पास जाएगी CAG की रिपोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान लागू की गई नई शराब नीति पर नियंत्रक एवं मसहालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को काफी समय तक लंबित रहने के बाद मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया। रिपोर्ट में कई तरह की गड़बडियों और इससे सरकारी खजाने को 2000.68 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए प सरब्लिक अकाउंट्स कमिटी (पीएसी) के पास भेजने की बात कही है। माना जा रहा है कि इसके बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के लिए नई मुश्किलों का आगाज हो सकता है, जो पहले भी इस मामले में जेल जा चुके हैं। दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एएनआई से बातचीत में कहा कि इस रिपोर्ट पर अभी विधानसभा में और भी चर्चा होनी है। इसके बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए पीएएसी के पास भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गुप्ता जल्द ही इस पर 12 सदस्यीय पीएसी का गठन कर सकते हैं, जिसमें भाजपा और 'आप' के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। पीएसी की जांच के बाद रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी जाएगी और इसके बाद वह इस पर आगे ऐक्शन का आदेश दे सकते हैं। तलब किए जा सकते हैं केजरीवाल और सिसोदिया जानकारों का कहना है कि सीएजी रिपोर्ट पीएसी के पास जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें एक बार फिर इस मामले में सवाल-जवाब का सामना करना पड़ सकता है। पीएसी की ओर से उन्हें तलब किया जा सकता है। पीएसी के पास इस मामले से जुड़े लोगों को तलब करने का अधिकार है। पीएसी की ओर से अरविंद केजरीवाल के अलावा तब के जीओएम (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) को भी बुलाया जा सकता है। पीएससी की ओर से संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे स्पीकर को भेजा जाएगा। कमिटी इसमें सिफारिश करेगी कि आगे क्या कार्यवाही की जाए। recent visitors 45

स्टुअर्ट बिन्नी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा- कोहली हमेशा एक ‘महान खिलाड़ी’ रहे हैं

मुंबई पूर्व भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली हमेशा एक ‘महान खिलाड़ी’ रहे हैं, भले ही वह शतक बनाएं या नहीं। कोहली ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली जिनकी टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के लिए आलोचना की गई थी। उन्होंने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित की और दुबई में हुए ब्लॉकबस्टर मुकाबले में अपनी शानदारी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बिन्नी ने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी विराट कोहली रन बनाते हैं, तो हर कोई उनकी तारीफ करता है। लेकिन वह हमेशा से ही एक महान खिलाड़ी रहे हैं, चाहे उन्होंने शतक बनाए हों या नहीं। वह हमेशा से ही टीम मैन रहे हैं और उन्होंने हमेशा भारत को आगे बढ़ाया है। इसलिए मुझे उनके साथ खेलने के समय से लेकर अब टेलीविजन पर उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ जीतना हमेशा ही खास होता है, खासकर आईसीसी इवेंट में।” दुबई में वहां स्थितियां महत्वपूर्ण होने वाली हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास कोहली हैं, हमारे पास जडेजा हैं, हमारे पास अक्षर भी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी उन परिस्थितियों के अनुकूल है और जाहिर तौर पर शीर्ष श्रेणी की बल्लेबाजी है।” अपने पूर्व साथियों और सचिन तेंदुलकर तथा युवराज सिंह जैसे खेल के दिग्गजों के साथ खेलने के बारे में बिन्नी ने कहा कि दोस्ती तो होती है, लेकिन देश के लिए खेलना उनकी पहली प्राथमिकता है। “मुझे लगता है कि यही मुख्य बात है। हमारी दोस्ती कभी नहीं भूली गई है। मुझे लगता है कि क्रिकेट के बाद भी हम सभी दोस्त बने रहे। हर किसी के जीवन में अलग-अलग चरण होते हैं, जिस पर उन्हें ध्यान देना होता है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, अपने देश के लिए खेलना, हमारे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे महत्वपूर्ण था। बहुत से लोगों को रिटायर होने के बाद यह मौका नहीं मिलता। लेकिन यहां हम फिर से अपने देश के लिए खेल रहे हैं और अपनी दोस्ती को फिर से मजबूत कर रहे हैं। इंडिया मास्टर्स ने शनिवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को चार रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।   recent visitors 57

IIT गुवाहाटी ने बनाया गजब का मॉडल, AI की ताकत से हड्डी के फैक्चर का होगा ज्यादा सटीक इलाज

मंडी हड्डी का फैक्चर जितना दर्दनाक होता है, उसका इलाज भी उतना ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सही इंप्लांट (कृत्रिम अंग) व तकनीक का चयन न केवल सर्जरी की सफलता बल्कि मरीज के घाव भरने की प्रक्रिया (हीलिंग) को भी प्रभावित करता है। अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी ) गुवाहाटी के शोधार्थियों ने इसी चुनौती का समाधान ढूंढा है। हर साल दो लाख होते हैं हड्डी के फैक्चर शोधार्थियों ने इसके लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित मॉडल विकसित किया है। भारत में हर वर्ष लगभग दो लाख जांघ की हड्डी के फैक्चर होते हैं। यह मॉडल जांघ व अन्य हड्डियों में फैक्चर के बाद ठीक होने की प्रक्रिया की ज्यादा सटीक जानकारी देने में सक्षम है। यह न सिर्फ रोगी के उपचार में लगने वाले समय को कम करेंगी बल्कि सर्जरी के खर्च को भी कम करने में मदद मिलेगी। इस एआइ मॉडल के प्रयोग से हड्डी रोग विशेषज्ञ विभिन्न फैक्चर व उनके उपचार की रणनीति के नतीजों का आकलन कर मरीज की व्यक्तिगत शारीरिक बनावट व फैक्चर के प्रकार के अनुसार सबसे उपयुक्त उपचार पद्धति चुन सकेंगे। आईआईटी गुवाहाटी के बायोसाइंसेज एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुप्तिक चंदा व उनकी टीम द्वारा विकसित यह एआइ मॉडल फिनाइट एलिमेंट एनालिसिस व फजी लॉजिक तकनीक का उपयोग करके हड्डी के विकास के मापदंडों का अध्ययन करता है। इसमें स्क्रू फिक्सेशन तंत्रों के प्रभाव का भी अध्ययन किया गया है। शोध अमेरिका के ओपनसोर्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। एआइ आधारित सिमुलेशन मॉडल सर्जरी से पहले ही चिकित्सकों को सही इंप्लांट या तकनीक चुनने में मदद करेगा। इसमें बायोलाजिकल व मरीज विशिष्ट मापदंडों के अलावा धूमपान, मधुमेह जैसी स्वास्थ्य स्थितियों को भी ध्यान में रखा गया है।   सॉफ्टवेयर व ऐप विकसित करने की योजना शोधार्थियों की टीम इस मॉडल के एल्गोरिदम पर आधारित एक सॉफ्टवेयर या मोबाइल एप भी अब विकसित करेगी। इसे अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में फैक्चर व इलाज प्रोटोकाल के हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया सकेगा। आईआईटी के शोधार्थियों के साथ उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान शिलांग के हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर बोर्गोहाईं व उनकी टीम ने भी इस मॉडल को विकसित करने में मदद की है। मॉडल लागू करने से पहले हो रहे पशु परीक्षण एआइ माडल की सटीकता को प्रायोगिक अध्ययन और नैदानिक अवलोकनों के माध्यम से प्रमाणित किया गया है। इसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान शिलांग के अस्थि रोग विशेषज्ञों के सहयोग से निरंतर सत्यापन अध्ययन किए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह मॉडल नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए पूरी तरह उपयुक्त और विश्वसनीय हो। वर्तमान में इस मॉडल को मानव रोगियों पर लागू करने से पहले पशु परीक्षण किए जा रहे हैं। अध्ययनों के दौरान इस माडल के नए आयामों पर भी शोध किया जा रहा है, जिससे इसके नैदानिक उपयोग की संभावनाओं को और बेहतर तरीके से समझा जा सके। इस एआइ मॉडल को लेकर जोनल अस्पताल मंडी के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र नेगी बताते हैं कि हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार हड्डियों की बनावट भी अलग होती है।फैक्चर की स्थिति में किस मरीज में कौन सा इंप्लांट लगना है, सर्जरी के समय टेबल पर ही तय किया जाता है। एआइ माडल से इंप्लांट चुनने में पहले ही मदद मिलेगी। recent visitors 48

द वॉकिंग ऑफ द नेशन में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आयेंगी निकिता दत्ता

मुंबई, अभिनेत्री निकिता दत्ता, राम माधवानी निर्देशित आगामी शो 'द वॉकिंग ऑफ द नेशन' में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आयेंगी निकिता ने द वॉकिंग ऑफ द नेशन में के जरिये शक्तिशाली भूमिका में एक साहसिक छलांग लगाई है। निकिता ने खुद को एक निडर स्वतंत्रता सेनानी में बदल दिया।डी-ग्लैम लुक को अपनाते हुए, निकिता शो में पारंपरिक पोशाक में दिखाई देती हैं जो उस युग के सार को दर्शाती है। निकिता का चित्रण भारत की सबसे काली ऐतिहासिक घटनाओं में से एक-जलियांवाला बाग नरसंहार के दौरान उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वाली एक महिला के अटूट दृढ़ संकल्प और भावनात्मक शक्ति को दर्शाता है। निकिता इस शो में पूरी तरह से नए अवतार में दिखाई देंगी और अपने अभिनय कौशल की एक और श्रृंखला का प्रदर्शन करने का वादा करती हैं। निकिता दत्ता इसके अलावा रॉबी ग्रेवाल निर्देशित सिद्धार्थ आनंद की 'ज्वेल थीफः द हीस्ट बिगिन्स' में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ दिखाई देंगी।   recent visitors 48

बढ़ती उम्र में भी चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए ऐसे करें उसकी देखभाल

लंबे समय तक स्किन प्रॉब्लम्स से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी उम्र के मुताबिक स्किन की केयर करें। स्किन की सही तरीके से केयर सिर्फ पिंपल्स, डॉर्क स्पॉट्स को ही दूर नहीं रखते बल्कि स्किन के ग्लो को भी बनाए रखते हैं। तो जानेंगे कि कैसे उम्र के हिसाब से करें सही स्किन केयर।   20 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. इस एज में आपकी स्किन अनप्रिडिक्टिबल हो जाती है। 2. स्किन सेरामाइड्स प्रोड्यूस करना बंद कर देती है, जिससे ड्राइनेस होती है। 3. रोजाना सनस्क्रीन लगाना शुरू कर दें। 4. कभी भी मेकअप अप्लाई किए हुए न सोएं। 5. अगर एक्ने की प्रॉब्लम जॉ लाइन तक पहुंच गई है तो ये हॉरमोन-रिलेटेड प्रॉब्लम है। 30 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. कोलेजेन और इलास्टिक फाइबर्स ब्रेक होने लगते हैं। 2. फाइन लाइंस और रिंकल्स साफ तौर पर दिखने लगते हैं। 3. रोजाना अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी हो जाता है। 4. हाइड्रोलिक्सल एसिड वाला क्लेंजर यूज करें। 5. आई-केयर क्रीम्स का यूज करना शुरू कर दें। 40 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. डार्क स्पॉट्स होने से स्किन टोन अनईवेन होने लगती है। 2. रिंकल्स गहरे हो जाते हैं। 3. स्किन वॉल्यूम लूज करने लगती है। 4. सुबह और शाम को जेंटल क्लेंजर का इस्तेमाल करें। 5. एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले सिरम यूज करें, इससे स्किन रिपेयरमेंट में हेल्प मिलेगी। 6. नाइट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करें। 50 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. आपकी स्किन लाइट और लटकी हुई दिखने लगती है। 2. फैट लॉस की वजह से आपको गहरा और डल लुक मिल सकता है। 3. अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें। 4. अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए भी मॉइश्चराइजिंग क्लेंजर का ही यूज करें। 5. मॉइश्चराइजर बेस्ड नाइट क्रीम का ही यूज करें।   recent visitors 79

ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद रिकॉर्ड हाई से गिरी कीमत, बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली

नई दिल्ली साल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। जब डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को शपथ ली, तो बिटकॉइन ने एक ऐतिहासिक उछाल लिया। उस दिन बिटकॉइन की कीमत $109,000 (95,03,546.50 INR) के पार पहुंच गई थी, जो इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर थी। ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत और उनके द्वारा क्रिप्टो से जुड़े नियमों में ढील देने के वादे ने क्रिप्टो बाजार को उत्साहित कर दिया था। इसके बाद बिटकॉइन में ऐतिहासिक तेजी देखी गई।  इस तेजी के बाद अब 25 फरवरी 2025 को बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत $89,626 (78,15,039.59 INR) पर आ गई। यानि कुल 1 महीनें में 16,88,506.91 INR का नुकसान हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के वादों का असर बिटकॉइन पर डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के दौरान यह वादा किया गया था कि वह क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े नियमों में ढील देंगे और क्रिप्टो रिजर्व बनाने का भी प्रयास करेंगे। इससे ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों में उम्मीद का माहौल था। बिटकॉइन की कीमत $109,000 तक पहुंची और निवेशक उत्साहित थे कि अब उनका निवेश काफी लाभकारी होगा। यह बिटकॉइन के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। लेकिन, इस तेजी के बाद बिटकॉइन में 12% की गिरावट आई। कुछ दिन पहले 20 जनवरी के बाद, इसकी कीमत $109,114 से घटकर $96,400 पर आ गई थी। फिर यह 25 फरवरी 2025 को बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत $89,626 पर आ गई। क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट का कारण क्या? क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट का एक और कारण चीन पर अमेरिकी निवेश प्रतिबंधों का लागू होना था। 25 फरवरी 2025 को बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत $89,626 पर आ गई। चीन के खिलाफ अमेरिका की नीति के कारण निवेशकों में डर का माहौल था, जिससे क्रिप्टोकरेंसी में बिकवाली बढ़ी और बाजार को तगड़ा झटका लगा। इसके अलावा डॉलर पर भी दबाव बढ़ गया, क्योंकि ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की थी। ट्रंप की क्रिप्टो नीति पर उठे सवाल यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कई राज्यों के प्रस्तावों पर सवाल उठे। मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और व्योमिंग जैसे राज्यों में बिटकॉइन रिजर्व से जुड़े प्रस्ताव विफल हो गए, जिससे क्रिप्टो बाजार को एक बड़ा झटका लगा। इसके अलावा जापान की मुद्रा येन की मजबूती भी बिटकॉइन की गिरावट का कारण बनी। विशेषज्ञों के मुताबिक जापान के बैंक ऑफ जापान द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना ने भी येन को मजबूत किया जिसका असर क्रिप्टोकरेंसी पर पड़ा।   recent visitors 55

Rudraksh Mahotsav : श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दी एक और सौगात, 11 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का विशेष स्टॉपेज

  सीहोर सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आज से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो रहा है। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-उज्जैन मेला एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा एक और सौगात दी है। सीहोर रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए 25 फरवरी से 3 मार्च तक 2-2 मिनट के अस्थाई स्टॉपेज दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और चहल-पहल रुद्राक्ष महोत्सव के चलते सीहोर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के हर कोने में श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, और लोग बड़ी संख्या में कुबेरेश्वर धाम की ओर जाते नजर आ रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित करने और सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और विठलेश सेवा समिति ने पिछले एक माह से विशेष तैयारियां की हैं। इन बेहतरीन व्यवस्थाओं से श्रद्धालु भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। रेलवे की विशेष सौगात और सुरक्षा प्रबंध श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए 2-2 मिनट के अस्थाई ठहराव की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 25 फरवरी से 3 मार्च तक लागू रहेगी। इसके साथ ही, पहले से चल रही भोपाल-उज्जैन मेला एक्सप्रेस ट्रेन भी 23 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित की जा रही है। अतिरिक्त सुरक्षा बल और बेहतर सुविधाएं महाशिवरात्रि मेला और रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए रतलाम मंडल ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। ये बल श्रद्धालुओं को भीड़-भाड़ में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक यात्रा रेलवे की इस पहल से विभिन्न प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत होगी। सीहोर स्टेशन पर अस्थाई स्टॉपेज से श्रद्धालु आसानी से कुबेरेश्वर धाम तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, मेला एक्सप्रेस ट्रेन भी श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। सीहोर रेलवे स्टेशन पर इन 11 ट्रेनों का किया स्टॉपेज     12923/12924 डॉ. अम्बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस     19301/19302 डॉ. अम्बेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस     22911/22912 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस     20414/20413 इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस     20416/20415 इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस     14115/14116 डॉ. अम्बेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस     19313/19314 इंदौर पटना एक्सप्रेस     19321/19322 इंदौर पटना एक्सप्रेस     19305/19306 डॉ. अम्बेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस     22645/22646 इंदौर तिरूवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस     22191/22192 इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस   recent visitors 80