मां बनने के बाद ऋचा चड्ढा ने फिर शुरू किया अपना फिटनेस रुटीन

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा ने मां बनने के बाद अपना फिटनेस रुटीन फिर से शुरू कर दिया है। ऋचा चड्ढा ने 2025 की शुरुआत अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी के साथ की है। मां बनने और अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद, अब वह अपनी फिटनेस यात्रा से दोबारा जुड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे उनके फैंस को उनकी फिटनेस रुटीन की झलक मिली। ऋचा जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नज़र आएंगी, जिसकी शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है। इस बारे में बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, मां बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलाव रहा है। इस अनुभव ने मुझे धैर्य, सहनशक्ति और एक नई तरह की ताकत सिखाई, जिसके बारे में मुझे पहले अंदाज़ा भी नहीं था। अपनी बेटी की परवरिश करना मेरी सबसे बड़ी खुशी है, लेकिन इसके साथ ही मुझे खुद से दोबारा जुड़ने की भी ज़रूरत महसूस हुई,मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से। ऋचा चड्ढा ने कहा, फिर से फिटनेस रुटीन में लौटना मेरे लिए सिर्फ वज़न कम करने या फिट होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेरी ताकत, स्टैमिना और समग्र स्वास्थ्य को दोबारा पाने का एक तरीका है। यह अच्छी नींद और मानसिक शांति से भी जुड़ा हुआ है। मैं हमेशा मानती हूं कि फिटनेस एक व्यक्तिगत यात्रा होती है, और मेरे लिए यह खुद को सशक्त महसूस करने और अपने काम की चुनौतियों के लिए तैयार होने का ज़रिया है। मेरी अगली फिल्म की तैयारी चल रही है, और मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं, जिसमें शारीरिक रूप से फिट रहना भी शामिल है। जिम में वापस आकर और अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाकर अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे अपने वर्कआउट में विविधता पसंद है, जिसमें कथक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा और कार्डियो शामिल हैं।   recent visitors 43

महाकुंभ आस्था व विश्वास का संगम है, CM सुक्खू ने परिवार संग लगाई आस्था की डुबकी

शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर सपरिवार डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि महाकुंभ आस्था व विश्वास का संगम है और हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा आज परिवार सहित पवित्र स्नान करने का अवसर मिला है, यह बहुत अच्छा अहसास है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व पहले से ही विश्व विख्यात है। यदि इतिहास के पन्नों को पलट कर देखेंगे तो पता लग जाएगा कि हमारी संस्कृति और संस्कार पहले से ही विश्व विख्यात है। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के लिए आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से मंगलवार सुबह 10.20 पर उड़ान भरी और वहां पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री प्रयागराज से देर शाम चंडीगढ़ पहुंचे। सीएम के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट सीएम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं। पीढ़ियां बदलीं, समय आगे बढ़ा पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग महत्ता अडिग है, अनंत है। अंत में उन्होंने लिखा है कि जय तीर्थराज प्रयाग। जय मां गंगे। बुधवार को लौटेंगे शिमला मुख्यमंत्री को पहले मंगलवार को शिमला आने का कार्यक्रम था लेकिन उसमें अब फेरबदल हुआ है। इसके तहत मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ से होते हुए वापस शिमला पहुंचेगें। गौर हो कि बीते एक सप्ताह से मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर है। पहले वे निजी दौरे पर मालदीव गए थे और वहां से लौटने के बाद प्रयागराज गए। recent visitors 80

बारिश के चलते नहीं होसका ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला, बांटने पड़े अंक

इस्लामाबाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मुकाबला बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गया है। मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है। हालात और खराब होते देख मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से तीन घंटे से कुछ अधिक समय बाद खेल रद्द कर दिया। दोनों टीमों ने ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीता था। मैच रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक अंक मिले जिसका मतलब है कि बुधवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला लगभग नॉकआउट हो गया है जिसमें हारने वाली टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को धूल चटाई थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। बारिश के कारण रद्द हुआ मैच ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। बारिश ने मूड किया खराब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के शुरू होने के आसार काफी कम लग रहे हैं। रावलपिंडी में लगातार बारिश हो रही है। ओवर्स कम होना हुए शुरू दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को होने वाला मैच शुरू नहीं हो सका है। लगातार दो घंटे से बारिश हो रही है और इस वजह से ओवर कम होना शुरू हो गए हैं। recent visitors 56

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में मसूदा और आसपास के इलाकों में बाजार बंद

जयपुर, राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग को लेकर मसूदा कस्बे और आसपास के इलाकों में मंगलवार को बाजार बंद रहे। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में में एक वार्ड पार्षद समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। मसूदा पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि ‘घटना के विरोध में मसूदा कस्बे और आसपास के इलाकों में बाजार मंगलवार को बंद है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक एक वार्ड पार्षद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।’ पुलिस ने बताया कि पांच पीड़ित नाबालिग लड़कियों के परिजनों की ओर से पिछले सप्ताह मिली शिकायतों के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया, उन्हें चीनी मोबाइल फोन दिए और उनका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि कुछ नाबालिग लड़कियों ने आरोपियों पर धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।   recent visitors 43

44 घंटे तक बाबा महाकाल को रिझा सकेंगे श्रद्धालु

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके साथ ही आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भक्तों को लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। भगवान महाकाल की चार प्रहर की पूजा इस दौरान गर्भ गृह में लगातार भगवान महाकाल की महापूजा का अनुक्रम चलता रहेगा। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल की चार प्रहर की पूजा होगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सामान्य, वीआइपी तथा वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। कब-कब आरती पूजा होगी     मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती होगी।     बुधवार सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक दद्योदक (बालभोग) आरती होगी।     सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक भोग आरती होगी।     दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से भगवान महाकाल की शासकीय पूजा होगी।     शाम 4 बजे से होलकर व सिंधिया राजवंश की ओर से पूजा अर्चना की जाएगी।     शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कोटेश्वर महादेव का पूजन व सेहरा शृंगार होगा।     रात 11 बजे से गर्भगृह में महाकाल की महापूजा होगी, जो सारी रात चलेगी।     गुरुवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सेहरा दर्शन होंगे।     दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में भस्म आरती होगी।     दोपहर 2 बजे बालभोग व भोग आरती होगी।     रात 11 बजे शयन आरती के बाद पट बंद होंगे। यह रहेगी दर्शन व्यवस्था सामान्य दर्शनार्थी : आम भक्तों को कर्कराज पार्किंग से भील समाज की धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम मंदिर, शक्तिपथ, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल के रास्ते गणेश व कार्तिकेय मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। वीआइपी : वीआइपी तथा प्रोटोकाल के तहत आने वाले भक्तों को बेगमबाग मार्ग पर बने नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश की व्यवस्था भी इसी द्वार से रहेगी। दर्शन के बाद इसी मार्ग से बाहर निकलेंगे। बंद रहेगी शीघ्र दर्शन सुविधा महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने महाशिवरात्रि पर 250 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। भक्तों को केवल कर्कराज पार्किंग मार्ग से एक समान व्यवस्था से दर्शन कराए जाएंगे। यहां रहेगी पार्किंग इंदौर : इंदौर रोड की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग रुद्राक्ष होटल के पास शनि मंदिर परिसर, प्रशांतिधाम, शासकीय इंजीनियरिंग कालेज, हरिफाटक ब्रिज के नीचे, हाट बाजार परिसर, मन्नत गार्डन में रहेगी। देवास, मक्सी, आगर : इन तीनों मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए इंजीनियरिंग कालेज तथा प्रशांतिधाम परिसर में रहेगी। बड़नगर व नागदा : इन शहरो से आने वाले वाहनों की पार्किंग मुल्लापुरा धान उपार्जन केंद्र परिसर, कार्तिक मेला ग्राउंड, बड़नगर रोड आदिनाथ जैन बोर्डिंग, उदासिन व निर्मोही अखाड़ा परिसर बड़नगर रोड पर रहेगी। निश्शुल्क बस सुविधा मिलेगी महाकाल मंदिर समिति द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से दूरस्थ पार्किंग स्थलों से भक्तों को मंदिर तक लाने ले जाने के लिए निश्शुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। पार्किंग स्थलों पर बसों की उपलब्धता व अन्य जानकारी के लिए काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। यहां से लगेंगे लड्डू प्रसाद काउंटर नृसिंह घाट तिराहा पर एक साथ लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जो दर्शन के लिए निर्धारित समय तक लगातार खुले रहेंगे। यह सुविधा नि:शुल्क मिलेगी     भील समाज धर्मशाला व झालरिया मठ पर जूता स्टैंड रहेगा।     महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए फलाहारी की व्यवस्था रहेगी।     तीन किलो मीटर लंबे मार्ग पर हर 200 मीटर के बाद पेयजल का इंतजाम रहेगा।     कर्कराज, चारधाम, हरसिद्धि, त्रिवेणी संग्रहालय के स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार होगा।   recent visitors 31

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे में ईडी ने राजीव भवन में की पूछताछ

रायपुर शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ पूछताछ के बाद आज ईडी की टीम राजीव भवन (कांग्रेस भवन) पहुंची है. यहां प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे के पूछताछ की जा रही है. ED की 4 सदस्यीय टीम सुरक्षा बल के साथ कांग्रेस भवन पहुंची है. ईडी के राजीव भवन पहुंचने के मामले में कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे. उन्होंने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारिया मांगी गई. ईडी अफसरों ने समन देकर 27 तारीख तक जवाब मागा है. हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं. जिसे जवाब के साथ दिया जाएगा. साल 2019 में उजागर हुआ था मामला ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था. ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया. ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमिशन मिलाता था. 28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा और बेटे हरीश के घर मारा छापा बीते साल 28 दिसंबर को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर के धरमपुरा स्थित बंगले पर पहुंची थी. इस दौरान पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई. साथ ही, कवासी के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई. ईडी के छापे के बाद कवासी लखमा ने कहा था कि घोटाला हुआ है या फिर नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी मुझे जहां साइन करने को कहते थे, मैं कर देता था. ED को मिले थे अहम सबूत पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के घर पर छापामार कार्रवाई के बाद ED ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि, छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित 7 जगह तलाशी अभियान चलाया गया. ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में (पीओसी) प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी की अपराध से अर्जित आय के उपयोग से जुड़े सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है. इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं. 3 बार पूछताछ के बाद हुई लखमा की गिरफ्तारी गौरतलब है कि ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था, लेकिन उससे पहले दो बार 8-8 घंटे तक पूछताछ की थी, लखमा के साथ उनके बेटे हरीश लखमा से भी ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी. recent visitors 48

कपड़ा व्यवसायी कीघर में मोटरसाइकिल में दबी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

तखतपुर कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कारोबारी की लाश घर में मोटरसाइकिल में दबी मिली है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा का है. पुलिस बारीकियों से हर एंगल पर जांच कर रही है. यह घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने पंचायत में वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था. इस वारदात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा कि व्यवसायी रशिक गुप्ता शराब पीने का आदी था. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया, मामला संदेहास्पद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. recent visitors 49