Wednesday, July 8, 2026 5:51 am

सनातन के आधार महादेव है और हमारे महादेव की शक्ति हैं आदिशक्ति जगदंबा माता पार्वती:CM यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह के नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव में महाशिवरात्रि महापर्व पर उज्जैन से देर रात 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान शिव और शक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदि और अंत महादेव है।सुंदर और सत्य महादेव है। सृजन और संहार महादेव है। सनातन के आधार महादेव है और हमारे महादेव की शक्ति हैं आदिशक्ति जगदंबा माता पार्वती। मैं गौरीशंकर के चरणों में शीश झुकाता हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं भगवान महाकाल महाराज की उज्जयिनी से नोहटा में विराजे भगवान नोहलेश्वर महादेव को मैं प्रणाम करता हूँ। ऐसी कृपा हुई भगवान भोलेनाथ की मुझ पर कि आज नोहलेश्वर महाराज ने भी मुझे अपनी शरण में बुलाया और बाबा महाकाल ने भी। भगवान शिव की कृपा से मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ है। आपके आशीर्वाद से हम मध्यप्रदेश की प्रगति का नया अध्याय लिख रहे हैं। विरासत को सहेज कर विकास का रथ दौड़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि बहुत समय से सभी की इच्छा थी कि यहां महाशिवरात्रि महापर्व पर महोत्सव का आयोजन हो। बेहद प्रसन्नता की बात है कि इस बार 10 दिन का महोत्सव आयोजित हो रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दमोह से धर्मस्व ,पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) धर्मेंद्र सिंह लोधी,दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी उपस्थित रहे। recent visitors 50

शिवरात्रि पर नया कीर्तिमान स्थापित किया आई सर्जन डॉ अंकिशा जैन ने

भोपाल  वर्तमान परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और सर्वहारा वर्ग के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाया जाना चुनौती पूर्ण हो गया है। इन परिस्थितियों में मध्यप्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बसे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद नेत्र रोगियों के मध्य डॉ अंकिशा जैन , नेत्र रोग विशेषज्ञ केटरेक्ट सर्जन का नाम भगवान की तरह पूजा जा रहा है । क्यों कि डॉ अंकिशा जैन ने विगत 4 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और सर्वहारा वर्ग के 50000 से अधिक नेत्र रोगियों  का निःशुल्क उपचार किया है। उनके आंखों की रोशनी वापस दिलाई है । और 8000 से भी अधिक नेत्र रोगियों के जटिल आपरेशन में सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है।ग्रामीण अंचल के गरीब तबके के लिए ऐसा सेवा कार्य अपने आप में अद्वितीय है, सराहनीय है, चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है।केटरेक्ट सर्जन डॉ अंकिशा जैन को चिकित्सा जगत के ख्यातिनाम लोगों ने अनेकानेक बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं। recent visitors 58

दुबई में मस्जिदों को विज्ञान से जोड़ने की कोशिश, अग्रेजी में होगी जुमे की नमाज

दुबई  रमजान की शुरूआत से ठीक पहले दुबई ने एक साथ 55 नई मस्जिदों के निर्माण का ऐलान किया है। दुबई प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि एक साथ 55 नई मस्जिदों के निर्माण के साथ अमीरात की 70 प्रतिशत से ज्यादा मस्जिदों में शुक्रवार के उपदेश का अंग्रेजी में अनुवाद किया जाएगा। यानि अंग्रेजी में भी इस्लाम को लेकर प्रवचन दिए जाएंगे। इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट (IACAD) ने नई मस्जिदों के निर्माण को लेकर कई घोषणाएं की हैं। जिसमें कहा गया है की ये मस्जिदें भव्य होंगी और इनमें आधुनिकता को समाहित किया जाएगा। इसके अलावा मस्जिदों में वास्तुकला का शानदार परिचय दिया जाएगा, जिसमें इस्लामी वास्तुकला की विरासत से दुनिया को वाकिफ करवाया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल भी 174 मिलियन दिरहम की लागत से 24 मस्जिदों का उद्घाटन किया गया था, जिसमें एक साथ 13 हजार 911 इस्लामिक उपासकों के रहने की व्यवस्था की गई थी। अब 55 नई मस्जिदों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 475 मिलियन दिरहम जारी किए गये हैं। इसमें एक साथ 40 हजार 961 इस्लामिक उपासक रह सकेंगे। इसके अलावा भविष्य में नई मस्जिदों के निर्माण के लिए 54 नये भूखंडों की भी पहचान की गई है। सात सितारे मस्जिदों का निर्माण IACAD ने कहा है कि ये मस्जिदें सात सितारा सुविधाएं वाली होंगी। इसके अलावा विभाग एक मस्जिद गाइड भी तैयार कर रहा है, जिसका मकसद मस्जिदों में स्थिरता के लिए 7-सितारा रेटिंग हासिल करना है। विभाग ने कगा है कि मस्जिदों का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है, ताकि दुबई के पर्यावरण पर कोई निगेटिव असर ना पड़े। पिछले साल दुबई में एक आत्मनिर्भर मस्जिद का भी उद्घाटन किया गया था, जिसे 18.15 मिलियन दिरहम की लागत से बनाया गया था। इस मस्जिद में 500 उपासक रह सकते हैं। इस मस्जिद ने दुबई में मस्जिदों के कार्बन फुटप्रिंट को 5% तक कम करने में मदद की, जो शुरुआती लक्ष्यों के मुकाबले अच्छा है। इसके अलावा दुबई में 3D-प्रिंटेड मस्जिदों के निर्माण के लिए भी काम शुरू कर दिए हैं, जिसे 2026 में खोला जाना है। इस मस्जिद के जरिए मुसलमानों को टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि फिलहाल पानी में तैरने वाली मस्जिद को लेकर कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। फ्लोटिंग मस्जिद की घोषणा साल 2023 में की गई थी, जिसकी अनुमानित लागत 55 मिलियन दिरहम है। रमज़ान से पहले, दुबई पहले ही दो नई मस्जिदों का उद्घाटन कर चुका है। मिर्डिफ़ में इब्राहिम अली अल गरगावी मस्जिद करीब 2,226 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इसमें 544 उपासक बैठ सकते हैं। इसी तरह, अल बरशा (अर्जन) में अता अल-रहमान मस्जिद का उद्घाटन किया गया है, जो 1,275 वर्ग मीटर में बनी है। IACAD ने कहा है कि अमेरिकी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर इन मस्जिदों के लिए डिजाइन कर रहा है। recent visitors 57

मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो से इंदौर आकर उज्जैन हुए रवाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुवाई में भोपाल में जीआईएस का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन के बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो से इंदौर एयरपोर्ट पहुँच कर उज्जैन के लिए रवाना हुए।   recent visitors 39

विदिशा में गिद्धों की संख्या एक साल में 432 से बढ़कर हुई 597, वन विभाग की सीएम डॉ मोहन ने की सराहना

विदिशा  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से पर्यावरण प्रेमियों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए एक बेहद सुखद खबर आई है। हाल ही में हुई गिद्धों की गणना में चौंकाने वाले सकारात्मक आंकड़े सामने आए हैं। जहां 2024 में विदिशा में गिद्धों की संख्या 432 थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 597 हो गई है। यह न केवल वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है, बल्कि विदिशा जिले के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है। सीएम डॉ मोहन ने की वन विभाग की सराहना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विदिशा वन विभाग की सराहना की। खास बात यह रही कि उन्होंने गिद्धों की गणना के दौरान खींची गई तस्वीरों को भी पोस्ट किया, जिससे विदिशा को और अधिक पहचान मिली। विदिशा वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव ने इस उपलब्धि को लेकर कहा कि वन विभाग की योजनाएं और निरंतर प्रयास ही इस सफलता की वजह हैं। उनका कहना है कि गिद्धों की संख्या को और अधिक बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। विशेष पार्क बनाए जाने की योजना विदिशा में गिद्धों के संरक्षण के लिए एक विशेष पार्क बनाए जाने की भी योजना पर काम चल रहा है। हेमंत यादव ने बताया कि वन विभाग ने छोटे के पास पी (स्थान) पर जमीन की मांग की है, जहां गिद्धों के लिए एक सुरक्षित पार्क विकसित किया जाएगा। हेमंत यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा के फोटोग्राफरों की खींची गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया जाना, पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। recent visitors 34

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला, अंग्रेजों को को देखना पड़ा हार मुँह

लाहौर अफगानिस्तान ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी पहली जीत हासिल करने के साथ ही खुद को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रखा है जबकि इंग्लैंड की टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के 177 रनों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 325 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 49.5 ओवरों में 317 रनों पर ऑलआउट हो गई और अफगानिस्तान ने 8 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इब्राहिम जादरान को रिकॉर्ड तोड़ 177 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 120 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद नबी ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया। अफगानिस्तान की टीम ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार शिकस्त दी है। इससे पहले अफगान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 69 रनों से धूल चटाई थी। इंग्लैंड बाहर इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया ये रोमांचक मैच करो या मरो का मुकाबला था। ऐसे में अफगानिस्तान ने जीत हासिल करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी की सेमीफाइनल रेस में खुद को बनाए रखा है जबकि इंग्लैंड हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा चुके हैं। अब ग्रुप-बी से 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमों का तय होना बाकी है। सेमीफाइनल के 2 स्पॉट के लिए ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका 3 पाइंट के साथ पहले पायदान पर है जबकि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इतने ही पाइंट के दम पर दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के बीच सिर्फ नेट रन रेट का अंतर है। तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान है जिसके 2 मैचों में पहली जीत के बाद 2 अंक हो गए हैं। वहीं, इंग्लैंड का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध गया है। जादरान ने बनाया ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों पर 177 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, यह ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. उनकी शानदार पारी ने इंग्लैंड के बेन डकेट के 165 रनों को पीछे छोड़ दिया और टूर्नामेंट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. डकेट ने ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ लाहौर में यह पारी खेली थी. वैसे जादरान के ये 177 रन अफगान‍िस्तान के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्त‍िगत स्कोर भी है. एक छोर पर डटे रहे जादरान इब्राहिम जादरान ने इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 72 रन की पार्टनरशिप की। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमरजई कैच आउट हुए। उन्‍होंने 31 गेंदों पर 41 की पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने एक बाद फिर मोहम्‍मद नबी के साथ पार्टनरशिप की और 111 रन जोड़े। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जादरान कैच आउट हुए। उन्‍होंने 146 गेंदों पर 177 रन की पारी खेली। इसी ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने मोहम्‍मद नबी को पवेलियन भेजा। नबी ने 24 गेंदों पर 40 रन ठोके। गुलबदीन नायब और राशिद खान 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए। जो रूट ने पारी को संभाला इंग्‍लैंड टीम को भी कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। चौथे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने फिल सॉल्‍ट को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाए। 30 के स्‍कोर पर जेमी स्मिथ भी वापस लौट गए। जेमी ने 9 रन की पारी खेली। 2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद बेन डकेट और जो रूट क्रीज पर डटे। दोनों ने मिलकर 68 रन जोड़े। 17वें ओवर में राशिद खान ने डकेट को LBW आउट किया। इन फॉर्म डकेट ने 45 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाए। रूट ने खेली 120 रन की पारी 22वें ओवर में मोहम्‍मद नबी ने हैरी ब्रूक को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। ब्रूक ने 3 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 25 रन जड़ दिए। 216 के स्‍कोर पर इंग्‍लैंड को 5वां झटका लगा। कप्‍तान जोस बटलर ने 2 छक्‍के की बदौलत 42 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 10 रन बनाए। 46वें ओवर में इंग्‍लैंड को बड़ा झटका लगा। शतक लगा चुके जो रूट अजमतुल्लाह का शिकार बने। रूट ने 111 गेंदों पर 120 रन ठोक दिए। इसके बाद जेमी ओवरटन ने 32, जोफ्रा आर्चर ने 14 रन और आदिल राशिद ने 5 रन बनाए। उमरजई ने किए 5 शिकार अफगानिस्‍तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने पंजा खोला। उन्‍होंने 9.5 ओवर में 58 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्‍मद नबी को 2 सफलता मिलीं। फजलहक फारूकी, राशिद खान और गुलबीन के खाते में 1-1 विकेट आया। recent visitors 51

आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश के साथ

रावलपिंडी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी। मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला अब महज एक औपचारिकता मात्र रह गई है, क्योंकि ये दोनों टीमें ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के अपने अभियान का अंत करे। रावलपिंडी के मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी में पिछला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। इस कारण पिच का मिजाज पढ़ पाना दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, इस मैदान पर माना जाता है कि खूब रन बनते हैं। यही वजह है कि अगर मुकाबला होता है तो एक हाई स्कोरिंग टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच के लिए कैसी होगी पिच।     क्या रहता है रावलपिंडी के पिच का मिजाज पाकिस्तान के रावलपिंडी के मैदान के पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। इस मैदान पर कुल 27 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 15 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। वहीं 11 मैचों में पहले खेलने वाली टीम को सफलता मिली है। ऐसे में इस पिच पर टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दूसरी पारी में ओस कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान के कुछ आंकड़ों को देखें तो पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 242 रन का है जबकि दूसरी पारी में यह 214 रन है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 337 रन का और इसे चेज भी कर लिया गया है। यही कारण है कि यहां बल्लेबाजी में खूब धूम-धड़ाका देखने को मिलता है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, फहीम अशरफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद। बांग्लादेश- तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान। recent visitors 55