Wednesday, July 8, 2026 11:16 am

महाशिवरात्रि राजधानी में हर्ष उल्लास के साथ मनाई

Mahashivratri celebrated with great enthusiasm in the capital भोपाल (सुशील दामले) ! महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है,पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है,महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया जाता है फिर चंदन का तिलक लगाकर,बेलपत्र,भांग,धतूरा,जायफल,कमल गट्टे,फल,मिष्ठान,मीठा पान एवं इत्र चढ़ाए जाते हैं,उसी कड़ी में राजधानी स्थित इंद्रपुरी बी सेक्टर शिव मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई,वही इंद्रपुरी मार्किट के अध्यक्ष किशोर कुमार प्रजापति ने हमें बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष पूजा अर्चना करते आ रहे हैं,मंदिर में सुबह बाबा का महा अभिषेक एवं महा आरती की गई,महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में भारी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित हुए वहीं सतगुरु कृपा के संचालक राम यादव के द्वारा साबूदाने की खिचड़ी एवं ठंडाई वितरण की गई,वहीं मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया recent visitors 92

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में ही जलेगा, प्रक्रिया शुरू, फैक्ट्री के पास 24 थानों का फोर्स तैनात

 धार सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद गुरुवार को धार के पीथमपुर स्थित रामकी एनवायरो में कचरे के निपटान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज 10 टन कचरे का निष्पादन होगा. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 17-18 घंटे लगेंगे. अधिकारियों ने बताया कि भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे को कंटेनर से निकालने, उसकी जांच करने, उसे भस्मक तक ले जाने समेत भस्मक को गर्म करने और कचरे को जलाने के साथ ही लैंडफिल में उसे दबाने तक की प्रक्रिया की जाएगी. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम रामकी एनवायरो कंपनी के अंदर मौजूद है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रामकी एनवायरो के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.  ⁠बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को फैक्ट्री के बाहर तैनात किया गया है. पुलिसकर्मियों को फैक्ट्री के बाहर तैनात किया गया है. ⁠फैक्ट्री के अंदर भी पुलिसकर्मियों से भरी बस को भेजा गया है. ⁠फैक्ट्री की ओर आने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैटिकेड लगा दिए हैं. हालांकि, अभी किसी को रोका नहीं जा रहा है. पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा कोर्ट के इस रुख के बाद पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के निष्पादन का ट्रायल आज से शुरू होगा। रामकी एनवायरो फैक्ट्री में कचरा जलाने का दूसरा ट्रायल 4 मार्च और तीसरा 12 मार्च से शुरू होगा। इधर, कचरा जलाने के ट्रायल को लेकर प्रशासन सतर्क है। इंदौर देहात और धार जिले के 24 थानों से 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी पीथमपुर में फैक्ट्री के पास तैनात किए गए हैं। इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद परीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार, पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने इस केस की सुनवाई की। बेंच ने अपशिष्ट के निपटान के होने वाले परीक्षण पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। अदालत ने इस मामले में सुनवाई कर रहे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पास जाने का सुझाव दिया। नागरिक संगठनों और पीड़ित पक्षों की अपील को ठुकरा दिया। भोपाल गैस त्रासदी: एक भयावह इतिहास 1984 की भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक आपदाओं में से एक थी। दो और तीन दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस का रिसाव हुआ था, जिससे कम से कम 5,479 लोग मारे गए और हजारों लोग अपंग हो गए थे। कचरे का पीथमपुर स्थानांतरण और विरोध प्रदर्शन भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन कचरे को 2 जनवरी 2025 को पीथमपुर की अपशिष्ट निपटान इकाई में लाया गया था। इसके बाद, स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों ने इसके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यह कचरा इंसानों और पर्यावरण के लिए खतरा पैदा कर सकता है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है और कहा है कि कचरे के सुरक्षित निपटान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।   recent visitors 25

जब वोट लेना होगा तो गंगा भी जाएंगे, मंदिर भी जाएंगे, कोट पर जनेऊ भी पहनेंगे: रामेश्वर शर्मा

भोपाल  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज महाकुंभ में नहीं जाने पर भोपाल के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनकी जाति को लेकर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी असली हिंदू नहीं हैं, असली गांधी भी नहीं हैं। वे यहीं तक नहीं रूके उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को भी नकली गांधी परिवार बताया है। कहा यह असली हिंदू परिवार ही नहीं है, यह चुनावी हिंदू हैं, इसलिए सनातनियों, हिंदुस्तान के हिंदू इनसे सावधान रहना। जब वोट लेना होगा तो गंगा भी जाएंगे, मंदिर भी जाएंगे, कोट पर जनेऊ भी पहनेंगे। ये नकली हिन्दू राम मंदिर भी नहीं गए। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों-युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया। बता दें कि राहुल ने कहा था कि बीजेपी और RSS असली हिंदू नहीं हैं। वे लक्ष्मी और दुर्गा का अपमान करते हैं। इस पर पलटवार करते हुए शर्मा ने जारी बयान में कहा- राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। आपके पूर्वज भी हिंदू नहीं थे। हमें खुद को हिंदू कहने में शर्मिंदगी का अहसास नहीं होता। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे, तभी देश का विभाजन हुआ था। हजारों हिंदुओं की मौत हुई थी। आपको तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि आरएसएस अस्तित्व में आया। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि राहुल गांधी की मां (सोनिया गांधी) ईसाई हैं। उनके बहनोई भी ईसाई हैं। लगता नहीं है कि राहुल गांधी में हिंदू खून है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के कारण ही आप (कांग्रेस) देश नहीं बेच पाए। बीजेपी डंके की चोट पर हिंदुओं की बात और काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता। कश्मीर में धारा 370 नहीं हटती। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि आपके (राहुल गांधी) पुरखों ने मठ और मंदिर तुड़वाए। उनके शासनकाल में पाकिस्तान के नारे लगवाए गए। कांग्रेस ने किया पलटवार राहुल गांधी पर बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया का कहना है कि बीजेपी के कितने नेता महाकुंभ गए बीजेपी इसकी लिस्ट जारी करे। कितने मंत्री गए कितने विधायक गए। बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह की बयानबाजी कर रही है। recent visitors 42

सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस, अप्रैल से खाते में आएंगे पैसे… सीएम योगी की घोषणा, 16 हजार रुपये मासिक मिलेंगे…

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला 2025 के समापन के मौके पर सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा। 1 अप्रैल से हर सफाई कर्मचारी को 16,000 रुपये महीना वेतन मिलेगा। साथ ही, सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों को 5,00,000 रुपये की स्वास्थ्य बीमा का भी ऐलान किया। वर्तमान समय में यूपी में संविदा पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को 14 हजार रुपये मासिक सैलरी मिलती है। इस प्रकार इसमें दो हजार रुपये का इजाफा सरकार की ओर से किया गया है। संगम तट पर इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा की आरती की। इसके बाद विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया। महाकुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों और लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित किया। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि हर किसी के सहयोग से यह महाकुंभ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। सीएम योगी ने किया ऐलान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में काम कर रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ ही स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही, मंच से ऐलान किया कि जो भी स्वच्छताकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी महाकुंभ के महाआयोजन में सहभागी बने, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। सीएम योगी ने यह भी ऐलान किया कि अप्रैल से प्रदेश सरकार एक कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है। इसके माध्यम से हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान करेगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज गया। वेलफेयर के लिए करते रहेंगे काम सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच है। इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। हमारी सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेलफेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ जब कोई कार्य होता है तो उसके परिणाम ऐसे ही होते हैं। जैसा प्रयागराज महाकुंभ में आज हमको देखने को मिल रहे हैं। आज आप सबने साबित कर दिया कि अगर थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो और सही सपोर्ट मिले तो परिणाम कुछ भी लाया जा सकता है। सीएम योगी ने सभी स्वच्छताकर्मियों से अपील की कि स्वच्छता कार्यक्रम को अब नए सिरे से प्रस्तुत करना है। स्वच्छता का विशेष अभियान चलाना होगा। आज हमने इसकी शुरुआत की है। अब सभी अधिकारी, कर्मचारी भी इस अभियान में जुटें। मां गंगा के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि आपको सम्मानित करते हुए और आपके साथ सहभोज में हिस्सा बनते हुए हमारा मंत्रिमंडल अभिभूत है। स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा प्रयागराज सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 13 दिसंबर को प्रयागराज महाकुंभ के शुभारंभ के लिए यहां आए थे। उससे पहले भी और उस दौरान भी उन्होंने बहुत मार्गदर्शन दिया। भारत सरकार के सभी अधिकारी, सभी मंत्रालय इस आयोजन को यूपी सरकार के साथ मिलकर सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए जुटे थे। हर विभाग में अपने स्तर पर इस आयोजन में भरपूर सहयोग किया। इसमें आर्थिक रूप से भी सहयोग करते हुए प्रयागराज के कायाकल्प को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि आज महाकुंभ के बहाने प्रयागराज शहर एक स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा है। आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण किया पेश सीएम योगी ने कहा कि जो भी प्रयागराज आया उसने दो बातों की सराहना जरूर की। एक स्वच्छता और स्वच्छता कर्मियों की। दूसरी पुलिस के व्यवहार की। ऐसे लगता था जैसे यह सबका अपना आयोजन हो। पूरा परिवार मिलकर कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा हो। यही नहीं, प्रयागराज वासियों ने भी इसे अपने घर का आयोजन बना लिया। जगह-जगह पर लंगर लगाए, अतिथियों का अभिवादन किया। अपनी परेशानी को भूल कर वे इस आयोजन का हिस्सा बने। सीएम ने कहा कि जिस शहर में 25 से 30 लाख लोग रहते हैं, वहां अचानक 7-8 करोड़ लोग आ जाएंगे तो क्या स्थिति होती होगी? जिस घर में पांच सदस्य रहते हैं। अचानक 10 लोग आ जाएं तो हालत खराब हो जाती है। यहां तो 20-20 गुना लोग आ रहे थे, लेकिन प्रयागराज वासियों ने पूरे धैर्य के साथ, खुशी के साथ इसे अपना आयोजन बना दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज से प्रेरित होकर पूरे प्रदेश ने इसमें अपना योगदान किया। जिस मार्ग से तीर्थयात्री और श्रद्धालु, पूज्य संत गए, उनके अभिनंदन और स्वागत के लिए प्रदेशवासी वहां नजर आए। प्रदेशवासियों ने आतिथ्य का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसके लिए उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। आध्यात्मिक टूरिज्म का मार्ग प्रशस्त सीएम योगी ने प्रदेश में टूरिज्म की नई संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट प्रस्तुत किए हैं। एक प्रयागराज से मां विंध्यवासिनी का धाम होते हुए काशी का सर्किट बना। जिस प्रकार प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में लोग जुटे थे, उसी तरह मां विंध्यवासिनी धाम में इस दौरान प्रतिदिन 5 से लेकर 7 लाख तक लोग जुटे। इसी तरह, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में 10 से लेकर 15 लाख श्रद्धालु एक दिन में रहते थे। एक और सर्किट बना अयोध्या धाम और गोरखपुर का। सीएम ने … Read more

आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे, खुद को बताया भाग्यशाली

मुंबई आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपने पिता को भी याद करते हैं। साथ ही बताते हैं कि कैसे उनके पिता ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। सिने परदों पर अभिनेता अक्षय कुमार ने पहले भी भगवानों की भूमिका अदा की है। इस बार वह आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। इसे लेकर वह एक कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा करते हैं। इसमें वह बताते हैं कि उनके पिता को भी एकबार शिव की भूमिका करने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने क्या कहा.. जब पिता ने निभाई शिव की भूमिका मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का ट्रांसफर मुंबई में हुआ था। उसी वक्त एक आदमी उनके पास आता है और पूछता है एक्टिंग करोगे? यह सुनकर पिता जी चौंक जाते हैं। फिर वह उन्हें सेट तक ले जाता है, जहां उनको भगवान शिव की पोशाक पहना दी जाती है। अक्षय कुमार बताते हैं कि उनके पिता 6.1 फिट लंबे थे। हालांकि, उनका रोल मात्र 5-10 सेकेंड का ही था। लेकिन आज उनके बेटे यानी अक्षय कुमार को भी भगवान शिव की भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।   जब अक्षय ने खुद को भाग्यशाली बताया अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि 2012 में आई 'ओह मॉय गॉड'  फिल्म में उनको भगवान श्रीकृष्ण की भूमका निभाने का अवसर मिला था। फिर साल 2023 में इस फिल्म की दूसरी भाग रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। अब वह आगामी तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव  की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास और अक्षय कुमार के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे। recent visitors 33

पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे, आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला बिना टॉस के समाप्त हुआ। बारिश की वजह से टॉस ही नहीं हो सका। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। पाकिस्तान बांग्लादेश मैच रद्द पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत हुआ है। टीम तीन में से एक भी जीत पाई। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिला, लेकिन रिजवान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रही। बांग्लादेश ने उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रही। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश को भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ शिकस्त मिली। ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करेगी।   बारिश जारी रावलपिंडी में अभी तक बारिश हो रही है। इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स हैं और कवर्स पर काफी पानी है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में भी काफी समय लग सकता है। हालांकि, उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। recent visitors 48

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 की मौत 27 घायल

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में महिला समेत तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं समेत 27 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना, बरेला थाना क्षेत्र के महगवां इलाके की है. जहां एक पिकअप में सवार होकर सभी लोग सगाई करने मंडला जा रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 4 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना में 27 लोग घायल हैं. हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं. पूरा परिवार तिलवारा थाना क्षेत्र के ऐंठाखेड़ा का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. घायलों के परिजन राजकुमार नरेती ने बताया कि ऐंठाखेड़ा से सभी लोग बरेला के चुरईखानी गांव सगाई में जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो गई. वाहन में बच्चे समेत 30 लोग सवार थे. तीन की मौत हो गई है. जिसमें मेरसिंह कुलस्ते, हिरोंदाबाई, धूमकेती रामेश्वर मुरारी की मौत हो गई. recent visitors 51