Wednesday, July 8, 2026 12:25 pm

भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा?, 3 टीमों में कौन सबसे आगे, जाने ये 5 पॉइंट

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, हालांकि उसका प्रतिद्वंदी अभी तय नहीं है। ग्रुप-ए में ग्रुप-बी में कई संभावनाएं हैं। ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है, लेकिन ग्रुप-बी में कोहराम मचा हुआ है और 3 टीमें टॉप-2 के दौड़ में हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अभी ग्रुप में टॉप 2 पर हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की शानदार जीत ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप-बी में दो मैच बाकी हैं। इंग्लैंड लगातार दो हार के बाद बाहर हो गया है। भारत का सामना किससे होगा, ये ग्रुप-बी के नतीजों और भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा। भारत ने टूर्नामेंट में दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। दोनों टीमों के बीच ग्रुप A का आखिरी मैच तय करेगा कि कौन ग्रुप में टॉप करेगा। ग्रुप A की टॉप टीम सेमीफाइनल में ग्रुप B की दूसरी टीम से भिड़ेगी। ग्रुप B के आखिरी दो मैचों में अफगानिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं तो क्या होगा? अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। ऐसे में अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से होने की संभावना है, लेकिन अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है तो इसी स्थिति में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इब्राहिम जदरान के 177 रन और अजमतुल्लाह उमरजइ के पांच विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया। इंग्लैंड की टीम दो मैच हार चुकी है और अब उसे ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जिसके ऑस्ट्रेलिया के बराबर तीन अंक हैं। जीत के लिए 326 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 2 विकेट 30 रन पर गंवा दिए। उमरजइ ने 58 रन देकर पांच अहम विकेट लिए और एक गेंद बाकी रहते इंग्लैंड की पूरी टीम 317 रन पर आउट हो गई। जो रूट ने 111 गेंद में 120 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का था। उन्होंने बेन डकेट (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की और कप्तान जोस बटलर के साथ 5वें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। इस हार के बाद जो रूट की आंखों में आंसू दिखे थे।इस मैच की विजेता टीम की ग्रुप बी से सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रहेंगी और दूसरी टीम बाहर हो जाएगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पहले दस ओवर में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें दबाव में रखा। आर्चर ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए। आर्चर भी हार के बाद काफी परेशान दिखे। ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता तो क्या होगा? अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है तो दक्षिण अफ्रीका अपने नतीजे के बावजूद क्वालीफाई कर जाएगा। अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का भाग्य इंग्लैंड की जीत और नेट रन रेट (NNR) पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका (+2.140 के NNR) का ऑस्ट्रेलिया (+0.475) पर बड़ा फायदा है। अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो क्या होगा? अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हराता है और दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड पर जीत हासिल करता है तो भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा यदि वे ग्रुप में टॉप करते हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है तो इस खास स्थिति में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।   दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो क्या होगा? यदि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो दूसरे स्थान पर रहने की स्थिति में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। इस स्थिति में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत दक्षिण अफ्रीका/ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला तय करेगी। यह इस पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम ग्रुप B में NNR पर दूसरे स्थान पर आती है। 2 स्थानों के लिए 3 टीमों के बीच में जंग एक लाइन में समझें तो भारत का सेमीफाइनल प्रतिद्वंदी ग्रुप-B के आखिरी दो मैचों और भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजों पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान तीनों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। भारत का सामना इन तीनों में से किसी से भी हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ये टीमें अपने आखिरी मैच कैसे खेलती हैं और भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।   recent visitors 81

राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान 3 मार्च को मंत्रालय के सरदार पटेल पार्क में होगा

भोपाल        मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र गीत "वन्दे मातरम" एवं राष्ट्र गान "जन गण मन" का गायन 3 मार्च को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। 1 एवं 2 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन 3 मार्च को होगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।   recent visitors 69

एक वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव लाने वाला देश का तीसरा राज्य बना मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर अभूतपूर्व उपलब्धियों के कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। जीआईएस-भोपाल ने दो दिन में रिकार्ड 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जीआईएस-भोपाल ने निवेशकों को रिझाने में कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। इन निवेश प्रस्तावों में विगत एक वर्ष में आयोजित 7 रीजनल कॉन्क्लेव, 6 रोड शो एवं इंटरैक्टिव सेशन्स में मध्यप्रदेश को कुल 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे युवाओं के लिए रोजगार के 21.40 लाख से अधिक अवसर सृजित होंगे। मध्यप्रदेश एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। जीआईएस-भोपाल के दो दिनों में अलग-अलग सेक्टर में 85 से अधिक एमओयू किए गए हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अच्छे परिणाम से उत्साहित राज्य सरकार अब सेक्टर्स और क्षेत्रीय औद्योगिक विशिष्टताओं को निवेश के लिये आधार बनाकर भविष्य में इंड्स्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किये जाने की रणनीति बना रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। जीआईएस-भोपाल में मध्यप्रदेश ने निवेशकों को आकर्षित करने में कई राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन और मजबूत औद्योगिक नीतियों के कारण मात्र 2 दिनों में 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 1 वर्ष में कुल 30.77 लाख करोड़ का निवेश जीआईएस-भोपाल की अभूतपूर्व सफलता के साथ, बीते एक वर्ष में राज्य को कुल 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों में पिछले वर्ष आयोजित 7 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, 6 रोड शो और इंटरैक्टिव सेशन्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन निवेश प्रस्तावों से मध्यप्रदेश में 21.40 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। जीआईएस-2025 में प्राप्त हुए निवेश प्रस्ताव आयोजन में कार्यक्रम प्रस्तावित निवेश राशि (लाख करोड़ रुपये में) प्रस्तावित रोजगार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2.34 2.74 लाख इंटरैक्टिव सेशन 1.82 1.32 लाख जीआईएस-2025 26.61 17.34 लाख कुल निवेश प्रस्ताव 30.77 21.40 लाख प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देशन से मिली सफलता जीआईएस-भोपाल का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया। उन्होंने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना करते हुए कहा कि "मध्यप्रदेश में निवेश का यही समय है, सही समय है।" उनके उद्बोधन ने अतिथि उद्यमियों के मन में मध्यप्रदेश में निवेश के प्रति भरोसे को और अधिक मजबूत किया। जीआईएस के दूसरे दिन निवेशकों को प्रोत्साहित करने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू उपस्थित रहे। गृह मंत्री श्री शाह के उद्बोधन ने भी निवेशकों में मध्यप्रदेश की क्षमताओं के प्रति विश्वास जगाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य की 18 नई औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ भी किया। इससे प्रदेश में व्यापार और निवेश को और अधिक गति मिलेगी। 85 से अधिक एमओयू पर हुए हस्ताक्षर जीआईएस-भोपाल में विभिन्न सेक्टर्स में 85 से अधिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन समझौतों के माध्यम से राज्य में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टर्स में विकास को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश न केवल औद्योगिक दृष्टि से सशक्त हो रहा है, अपितु युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य निवेशकों की फेवरेट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है और देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विदेशी प्रतिनिधियों ने की निवेश संभावनाओं पर चर्चा जीआईएस-भोपाल में विभिन्न देशों के उच्चायुक्तों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें श्री राजेंद्र मोदी, उप मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य, जिम्बाब्वे, डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, राजदूत, नेपाल, श्री मोहम्मद रलीकी, राजदूत, तुर्की, सुश्री स्टेला न्केरा, राजदूत, जिम्बाब्वे, डॉ. निजायर निफेस, राजदूत, बुर्किना फासो, श्री यागी काजी, वाणिज्य दूत, जापान और श्री वाल्टर फेरारा, वाणिज्य दूत, इटली प्रमुख हैं। इन सभी ने मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। मध्यप्रदेश की औद्योगिक यात्रा में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस-भोपाल) का आयोजन मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। इसमें 60 से अधिक देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ हीकनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, तुर्की, पोलैंड, रूस, रवांडा और यूएई जैसे 9 देश कंट्री पार्टनर बने। इन देशों ने राज्य में निवेश और व्यापारिक सहयोग को लेकर विशेष रुचि दिखाई है। 25,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन और 600 से अधिक बी-टू-जी बैठकें जीआईएस-भोपाल को निवेशकों से भारी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 25,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 600 से अधिक बी-टू-जी (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट) तथा 5000 से अधिक बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के दौरान मध्यप्रदेश सरकार और उद्यमियों के बीच निवेश प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। औद्योगिक दिग्गजों की भागीदारी समिट में भारत और विश्व के300 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियोंने भाग लिया। इनमेंगौतम अडानी (अडानी ग्रुप), कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप), नुपुर खंडेलवाल (रसना प्राइवेट लिमिटेड) और बाबा कल्याणी (भारत फोर्ज लिमिटेड) और सागर उद्योग समूह के श्री सुधीर अग्रवाल जैसे दिग्गज शामिल रहे। 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले जीआईएस-भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों में26.61 लाख करोड़ रूपये, रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से 2.34 लाख करोड़ रूपये के निवेश और 2.74 लाख रोजगार, इंटरैक्टिव सेशन से 1.82 लाख करोड़ रूपये के निवेश और 1.32 लाख रोजगार, यूके रोड़-शो से 1.25 लाख करोड़ रूपये के निवेश और 1.10 लाख रोजगार, जर्मन टूर 1.50 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव और 1.20 लाख रोजगार, जापान टूर से 2 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव और 1.5 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस तरह विगत वित्तीय वर्ष में कुल 30.77 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 21.40 लाख रोजगार के अवसरसृजित होने की उम्मीद है। इस दौरान नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडियाऔर लोक निर्माण विभाग के बीच 1.30 लाख करोड़ के एमओयूपर भी हस्ताक्षर किए गए, जो राज्य … Read more

सीहोर जिले में औषधि अधिनियमों के उल्लंघन पर तीन स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त और एक का निलंबित किया

सीहोर सीहोर जिले में संचालित कई मेडिकल स्टोर्स पर सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई दुकानों पर लाइसेंसधारी के बजाय अप्रशिक्षित व्यक्ति दवाइयां बेच रहे हैं, जबकि कुछ स्टोर बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, प्रतिबंधित और कालातीत दवाओं की बिक्री भी बेधड़क की जा रही है। खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में हुआ खुलासा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने जिले में मेडिकल दुकानों की जांच की। जांच में औषधि सामग्री अधिनियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अमलाहा के मेसर्स विराज मेडिकल स्टोर, आष्टा के मेसर्स मेक्स मेडिकल स्टोर और बुधनी तहसील के बकतरा स्थित मेसर्स श्रीजी मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। वहीं, आष्टा के कुमार मोहल्ला स्थित मेसर्स पूर्णिमा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया गया है। बिना लाइसेंस और अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा संचालन जिले में कई मेडिकल स्टोर्स बिना लाइसेंस के चल रहे हैं, जिन पर अप्रशिक्षित व्यक्ति दवाइयां बेचते हैं। इन दुकानों पर फार्मासिस्ट के लाइसेंस को किराए पर लेकर संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ मेडिकल स्टोर्स पर प्राइवेट डॉक्टर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं और मुफ्त जांच के नाम पर लोगों को आकर्षित करके महंगी दवाइयां और टेस्ट लिख रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। लगातार कार्रवाई का आश्वासन औषधि निरीक्षक किरण कुमार मंगरे ने बताया कि जिले में औषधि अधिनियमों का प्रभावी पालन कराने के लिए मेडिकल स्टोर्स की निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी यदि संबंधित स्टोर्स दवाइयों की बिक्री करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 57

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला होने वाला है। लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच के लिए टॉस नहीं हो सका है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर बेहद खराब रहा है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच अब औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी। ये तीसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया, इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है। मैदान पर अब भी कवर मौजूद हैं। बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो सकता है। recent visitors 67

अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने वाले तत्कालीन अधिकारियों की सूची प्रस्तुत की जाए:हाईकोर्ट

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस ए.के. पालीवाल की युगलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने वाले तत्कालीन अधिकारियों की सूची प्रस्तुत की जाए, ताकि उन पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जा सके। अदालत ने यह आदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के संचालन को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि एमपीएनआरसी कार्यालय से 13 से 19 दिसंबर के बीच की सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो गई थी। इसके मद्देनजर, अदालत ने पुलिस आयुक्त भोपाल और साइबर सेल प्रभारी को डिलीटेड सीसीटीवी फुटेज की रिकवरी के प्रयास करने और तत्कालीन रजिस्ट्रार की फोन लोकेशन की जांच करने का आदेश दिया था, ताकि उनकी भौतिक उपस्थिति की पुष्टि हो सके। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को हुई सुनवाई में साइबर क्राइम भोपाल ने अदालत को सूचित किया कि डिलीटेड फुटेज को पुनः प्राप्त करने के लिए सामग्री केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, बरखेड़ा बोदर, भोपाल को दी गई है। हालांकि, प्रयोगशाला के निदेशक ने लिखित में सूचित किया कि जांच की समाप्ति की कोई निश्चित तिथि नहीं है। अदालत ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निदेशक का रवैया अत्यंत लापरवाहीपूर्ण है और उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके अलावा, सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित किए गए कॉलेजों को 2018 से मान्यता देने वाले अधिकारियों की सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने पैरवी की।   recent visitors 82

तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा को दी सलाह, इस पैटर्न में बदलाव नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है। तिलकरत्ने दिलशान ने भी माना है कि इसका फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। वे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही ओपनर के तौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में आक्रामक होकर खेलते हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मैचों में भी ऐसा ही दिखा है और दोनों मैच भारत ने जीते हैं। दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में वापसी की भी तारीफ की। तिलकरत्ने दिलशान ने रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच की तारीफ करते हुए पीटीआई से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने पूरे साल इसी पैटर्न में खेला है और उन्हें इसमें बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसी पैटर्न में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है; कभी-कभी हमारे करियर में बुरे दौर आते हैं और उस समय हमें थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होती है। वह सही समय पर फॉर्म में आ जाएंगे।" तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में लौटने की भी सराहना की। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने दावा किया कि विराट आने वाले सालों में खेल पर अपना दबदबा बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है कि वह (विराट कोहली) थोड़े खराब दौर के बाद फॉर्म में वापस आ गए हैं, वह दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, वह बहुत आगे जा सकते हैं और आसानी से कुछ साल खेल सकते हैं। वह अभी भी शानदार लय में हैं।" विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में दमदार शतक जड़ा। वे काफी समय से लय में नहीं थे। recent visitors 74