कोतवाली पुलिस द्वारा सेल्समेन का गुम हुआ मोबाईल ढूंढ़कर दिलाया वापस

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मोबाईल फोन गुमने अथवा चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्काल सी.ई.आई. आर. पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज की जाकर तत्परता पूर्वक गुम अथवा चोरी गये मोबाईल को प्राप्त कर रिपोर्टकर्ता को सौंपे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बरबसपुर,  शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समेन बालमुकुन्द मिश्रा पिता महेश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 48 साल निवासी ग्राम बम्हनी कोतवाली अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 15.08.2024 को अनूपपुर आते वक्त रास्ते में रियल मी कंपनी का 18000 रूपये कीमती स्मार्ट फोन गिरकर गुम हो गया है। जो टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के द्वारा कालेज छात्र के गुम मोबाईल की रिपोर्ट सी.ई.आई.आर. पोर्टल में दर्ज की जाकर पतासाजी की गई एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं आरंक्षक अनूप पुषाम के द्वारा गुमा हुआ मोबाईल ग्राम परसवार अनूपपुर से दस्तयाब कर सेल्समेन को सौंपा गया है। अठारह हजार रूपये कीमती गुम हुए मोबाईल के प्राप्त होने पर बालमुकुन्द मिश्रा द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। recent visitors 23

ईजी,कमलेश तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बनें प्रदेश अध्यक्ष

मण्डला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद में इंजी. कमलेश तेकाम की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने की है। बता दें कि श्री तेकाम वर्तमान में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष के पद में विराजमान हैं इसी के साथ वे जिला पंचायत मंडला में उपाध्यक्ष के पद में भी कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  नेतृत्व क्षमता और समर्पण से पार्टी को नई ऊंचाईयां मिलेगी। आपके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिये युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंपी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री तेकाम बिछिया विधानसभा से दो बार विधानसभा का चुनावी लड़ चुकें हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जवाबदारी युवा नेतृत्व कमलेश तेकाम को सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मध्यप्रदेश में गोंगपा के पक्ष में करने के उद्देश्य से दिया है। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है। नियुक्ति संबंधी सवाल के जबाव में श्री तेकाम ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वे इस विश्वास को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की छोटी मोटी समस्याओं को भी अब पूरी ताकत के साथ हल किया जाएगा। recent visitors 34

विधायकों के फोन नहीं उठा रहे अधिकारी, शासन ने दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

लखनऊ  मुख्य सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद जिलों में अफसर विधायकों के फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्हें कॉल बैक भी नहीं करते हैं। शासन द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए ऐसा आचरण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मंडलायुक्त एवं डीएम को जारी शासनादेश में कहा गया है कि सांसदों एवं विधायकों के प्रति शिष्टाचार, प्रोटोकॉल एवं सौजन्य प्रदर्शन को लेकर विगत वर्षों में कई शासनादेश जारी किए जा चुके हैं। जिनके अनुपालन के लिए मुख्य सचिव द्वारा बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देशित भी किया गया था। इसके बावजूद शासन के संज्ञान में आया है कि कुछ जिलों में विभिन्न अधिकारियों द्वारा विधानमंडल के सदस्यों के फोन नहीं उठाए जा रहे हैं और ना ही कॉल बैक की जाती है। सदस्यों द्वारा यह मामला सदन एवं संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठकों में उठाए जाने से शासन के सामने असहज स्थिति उत्पन्न होती है, जो खेदजनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सदस्यों के फोन नंबर को अधिकारी अपने फोन पर सेव कर लें। कॉल आने पर उसे रिसीव करेंगे। बैठक में होने पर वह कॉल आने पर प्राथमिकता के आधार पर अनुपलब्ध होने का मैसेज भेजेंगे और यथाशीघ्र काॅल बैक करेंगे। सदस्यों द्वारा बताए प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर अवगत कराएंगे। इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवही की जाएगी। उन्होंने इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।   recent visitors 41

आटे में कुछ चीजें मिलाकर रोटी खाने से यूरिक एसिड से मिलेगा छुटकारा

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें जोड़ों का दर्द, सूजन,गाउट, किडनी स्टोन, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आदि शामिल हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम की वजह बन सकते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल में करने के लिए बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। रोटी हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा होती है। इसके बिना कई लोगों का खाना पूरा नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी में कुछ खास इंग्रीडिएंट्स मिलाकर आप न सिर्फ अपनी मील पूरा कर सकते हैं, बल्कि शरीर से यूरिक एसिड भी बाहर निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आटे में क्या मिलाए, जो इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ ही यूरिक एसिड कम करने में भी मदद करे। जौ का आटा जौ के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और पाचन सुधारने में मददगार होता है। इसलिए इसे अपनी रोटी बनाने वाले गेहूं के आटे में थोड़ा- सा जौ का आटा मिलाएं और यूरिक एसिड से छुटकारा पाएं। अलसी का पाउडर अलसी में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सूजन को कम करते हैं और यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में गेहूं के आटे में 1-2 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें। अजवाइन अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करती है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप आटे में 1-2 चम्मच अजवाइन मिला सकते हैं। मेथी पाउडर मेथी के बीजों का पाउडर भी यूरिक एसिड कम करने में मदद करेगा। मेथी के बीज शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में एक चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर इसकी रोटी बनाएं। इन बातों का ध्यान रखें     रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं, जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा यूरिक एसिड निकल सके।     मांसाहार, शराब और जंक फूड को खाने से जितना हो सके उतना बचें।     हरी सब्जियां और फाइबर रिच डाइट को फॉलो करना फायदेमंद होगा।   recent visitors 35

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नहीं थम रहे सड़क हादसे : दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. पहली घटना गौरेला ओवरब्रिज के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना गौरेला-वेंकटनगर मार्ग के पास हुई, जहां एक बड़े वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई. गौरेला ओवरब्रिज पर युवक की मौत गौरेला ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वेंकटनगर मार्ग पर दो लोगों की गई जान गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर बरवासन गांव के पास एक बड़ा वाहन बाइक से टकरा गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घांसीराम (55 वर्ष) और महेंद्र (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डोंगरिया गांव के रहने वाले थे. गौरेला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. बता दें कि बीते एक महीने में अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दो दिन पूर्व ही पेंड्रा के पास तीन लोगों की डीजल टैंकर से टकराने से मौत हो गई थी. तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आम जनता में यातायात विभाग को लेकर कड़ी नाराजगी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विभाग मुख्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रहा है. recent visitors 28

बजट सत्र 2025 : वन अधिकार प्राप्त समितियों को मिलेगा पूरा लाभ – मंत्री नेताम

रायपुर वन अधिकार पत्र नियमों की विसंगतियों का साय सरकार ने निराकरण कर नई अधिसूचना जारी की है. वन अधिकार प्राप्त समितियों को पूरा लाभ मिलेगा. सामुदायिक पट्टा प्राप्त समितियों को भी अधिग्रहित क्षेत्र के वनों की कटाई की पूरी राशि दी जाएगी. इस बात की जानकारी मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में दी. विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने गौण वनोपज के स्वामित्व का सामुदायिक अधिकार उपबंध 3 के क्रियान्वयन का मामला उठा. मंत्री नेताम ने कहा कि लघु वनोपज की दर भारत सरकार ने घोषित की हुई है. इस दर के अनुसार ही लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है. पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी कष्टागार भेजा जाता है, जहाँ उसकी नीलामी होती है, और उसका पैसा समिति को भेजा जाता है. कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नौ ग्राम सभाओं को वनोपज का मूल्य निर्धारण कर चार करोड़ रुपए मुआवजा राशि दी गई है. इस पर मंत्री नेताम ने बताया कि सामुदायिक पट्टा प्राप्त समितियों को भी अधिग्रहित क्षेत्र के वनों की कटाई की पूरी राशि दी जाएगी. विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि अलग-अलग पेड़ों का अलग अलग मूल्य निर्धारण किया जाए. इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाता है. recent visitors 45

20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में रहे शामिल

बीजापुर छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे पुनर्वास व नक्सल उन्मूलन अभियान सफल साबित हो रहा है. 20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. मोस्टवांटेड नक्सली DVCM दिनेश मोडियम व सीएनएम अध्यक्ष पत्नी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. दोनों कई बड़े घटनाओं में शामिल रहे है. दम्पति नक्सली संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते आत्मसमर्पण किया. recent visitors 44