Sunday, July 5, 2026 10:59 am

बरेली में मौलाना ने की रमजान में लाउडस्पीकर की मांग, तो योगी के मंत्री बोले- ‘घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ’

बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने योगी सरकार से रमजान के महीने को देखते हुए एक मांग की है. उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि रमजान के महीने में लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाए. उनका कहना है कि रमजान में सेहरी और इफ्तार के समय ऐलान की जरुरत होती है. जिसके लिए लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाए. मौलाना ने कहा कि रमजान शरीफ की शुरुआत हो चुकी है, तो खासतौर पर इफ्तार और सेहरी के वक्त ऐलान की जरुरत पड़ती है. सेहरी का टाइम सुबह 4.30-5.00 बजे होता है, इस समय लोगों को नींद अच्छी आती है. जब तक लाउडस्पीकर से ऐलान ना हो उस वक्त तक आदमी की आंख नहीं खुलती है और उसको शेड्यूल पता नहीं चल पाता है. इसलिए ये जरुरी है कि हुकूमत इसमें रमजान शरीफ के महीने में रियायत दे. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक लाउडस्पीकर उतारने की बात तो उसमें पक्षपात नहीं किया जाना चाहिए. कोई भी हो, मस्जिद हो, मंदिर हो, गुरुद्वारे हों, चर्च हो, अगर परमिशन नहीं है तो सबके साथ एक व्यवहार होना चाहिए. इसी को इंसाफ कहते हैं. वरना फिर ये होगा दोतरफा पैमाने होंगे इंसाफ के जिससे आवाम का हुकूमत पर भरोसा खत्म हो जाता है. घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ- संजय निषाद इस पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भी बयान सामने आया है. संजय निषाद ने कहा कि ‘जब ईश्वर-अल्लाह कण-कण में हैं तो इसकी क्या जरूरत है? कण कण में है ईश्वर तो फिर कड़क आवाज क्यों? देश में शांति चले. बच्चों की पढ़ाई में डिस्टर्बन्स होता है. सुप्रीम कोर्ट का भी ऑर्डर है, लाउड स्पीकर नहीं बजना चाहिए. पहले ठीक था, अब घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ.’ recent visitors 46

CG बजट में आम जनता और सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पेट्रोल सस्ता, DA में इजाफा

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं। पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने थोक में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी। छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2025) सोमवार को पेश किया गया और सरकार ने इस में कई बड़े ऐलान किए हैं. विष्णुदेव साय की सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान राज्य में पेट्रोल के दाम कम (Petrol Price Cut) किए जाने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1 रुपये की कटौती की गई है पेट्रोल और डीजल सस्ता होने से ट्रैक्टर, पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। इसके अलावा, चावल मिल, गन्ना फैक्ट्री और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के लिए परिवहन और उत्पादन खर्च कम होगा, जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की आय बढ़ेगी, जिससे उनकी क्रय शक्ति और बाजार में मांग बढ़ेगी। सरकार का यह फैसला आम जनता, किसानों और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आया है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।  छत्तीसगढ़ बजट की बड़ी बातें     सरकारी कर्मचारियों के लिए नया पेंशन फंड पहली बार छत्तीसगढ़ सरकार ने “पेंशन फंड” बनाया है, ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन सुरक्षित रहे। साथ ही, देश में पहली बार “छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड” बनाया जा रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अब हर गांव में मोबाइल टॉवर और पब्लिक बसें गांवों में रहने वाले कई लोगों को फोन नेटवर्क नहीं मिलता। सरकार अब “मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना” लेकर आई है, जिससे जंगलों और पहाड़ों में बसे गांवों में भी मोबाइल का नेटवर्क मिलेगा। इससे बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और लोग अपने रिश्तेदारों से आसानी से बात कर सकेंगे। इसके अलावा, कुछ गांवों में पब्लिक बसें नहीं चलतीं, क्योंकि वहाँ रहने वाले लोग कम होते हैं। अब सरकार “मुख्यमंत्री परिवहन योजना” के तहत ऐसी जगहों पर भी बसें चलाने जा रही है, ताकि गांव से ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक लोग आसानी से आ-जा सकें। शहरों का मेकओवरः नए अस्पताल, कॉलेज और मेट्रो छत्तीसगढ़ के शहरों को और सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट्स ला रही है:     -नवा रायपुर में “मेडिसिटी” एक ऐसा शहर जहाँ सबसे अच्छे अस्पताल होंगे।     -“एजुकेशन सिटी” यहाँ हर तरह की पढ़ाई के लिए बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी।     -राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (NIFT) जो बच्चे फैशन डिजाइनिंग सीखना चाहते हैं, उनके लिए एक खास कॉलेज खुलेगा।     -रायपुर-दुर्ग मेट्रो- अब बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन का सर्वे किया जाएगा, ताकि भविष्य में मेट्रो सेवा शुरू हो सके। सुरक्षा और पर्यटनः नई योजनाएं     -NSG की तर्ज पर “स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप” (SOG) यह एक खास पुलिस टीम होगी, जो खतरनाक अपराधियों से निपटेगी।     -अब राज्य में “राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF)” का गठन होगा, जो CISF की तर्ज पर काम करेगा। इससे राज्य में उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा मजबूत होगी।     -छत्तीसगढ़ का पहला “आइकॉनिक टूरिज्म डेस्टिनेशन” रही है, जहाँ जंगल, पानी और वाइल्डलाइफ का मज़ा मिलेगा! सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च करके नया पर्यटन स्थल बनाने जा रही है। पत्रकारों के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला -पत्रकारों की एक्सपोजर विजिट के लिए बजट     -पत्रकार संघ के दफ्तरों के नवीनीकरण के लिए पैसे     -पत्रकार सम्मान निधि दोगुनी कर दी गई है! गाँव-गाँव तक चमकेंगी पक्की सड़कें अब गांवों की सड़कें और मजबूत और बेहतर होंगी। इसके लिए –     -प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए ₹845 करोड़     -जनजातीय क्षेत्रों की सड़कें ₹500 करोड़     -मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना – ₹119 करोड़     -मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू की जाएगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान     -नई सड़कों के निर्माण के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान। शहर और गाँव दोनों होंगे स्मार्ट     -नगर पालिकाओं का विकास ₹750 करोड़ (हर शहर को और सुंदर बनाया जाएगा)     -नगर निगमों में सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की जाएगी, 500 करोड़ का प्रावधान     -नई फायर स्टेशन्स के लिए ₹44 करोड़ (सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत)     -मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान बस्तर-सरगुजा में पर्यटन और एडवेंचर की दुनिया अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं या घर से दूर प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं, तो सरकार ने आपके लिए बस्तर और सरगुजा में होमस्टे पॉलिसी लागू की है। अब यहां आने वाले पर्यटक गांवों में रहकर स्थानीय संस्कृति और खानपान का अनुभव ले सकेंगे। इसके अलावा, जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म और टूरिज्म सर्किट विकसित किया जाएगा, जिससे वहां आने वाले लोगों को और भी मजा आएगा। नालंदा लाइब्रेरी और विज्ञान पार्कः छात्रों के लिए नया तोहफा छात्रों की पढ़ाई को और रोचक बनाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु अनुकूल माहौल देने के लिए 17 और “नालंदा लाइब्रेरी” खोली जाएंगी। यही नहीं, विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए बस्तर और सरगुजा में मोबाइल साइंस लैब शुरू की जाएगी और साइंस पार्क की स्थापना सरगुजा, बस्तर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में होगी। अब बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर विज्ञान को प्रयोगों के माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा। कृषि और डिजिटल तकनीक का संगम अब किसानों को भी डिजिटल सुविधा मिलेगी! भूमि अभिलेखों (Land Records) के डिजिटलीकरण और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए विशेष फंड दिया गया है। इससे किसानों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी तुरंत मोबाइल या कंप्यूटर पर मिल सकेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार राज्य के गरीब और निःसंतान दंपतियों के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ART सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, सरकारी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन मशीनों के लिए भी बजट रखा गया है, ताकि मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके। सभी ब्लॉकों में सिकल सेल … Read more

नेचुरल चीजों से बालों की समस्या का जड़ से करे इलाज, होममेड शैम्पू करें तैयार

क्या आपके बाल जल्दी-जल्दी गिर रहे हैं? डैंड्रफ ने आपको परेशान कर रखा है? या फिर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं? अगर हां, तो अब केमिकल वाले शैंपू पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं! क्योंकि हम लाए हैं एक ऐसा होममेड शैम्पू, जो एक-दो नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करेगा। आजकल ज्यादातर शैंपू में सल्फेट, पैराबेन और कई अन्य हार्श केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये शैंपू शुरुआत में भले ही अच्छे रिजल्ट दें, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बाल ड्राई, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। दूसरी ओर, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक चीजों से बने होममेड शैंपू न सिर्फ बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जड़ों को भी मजबूत करते हैं, जिससे बालों की हर समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। होममेड शैम्पू बनाने के लिए जरूरी चीजें     रीठा (Soapnut) – 7 से 8 टुकड़े     शिकाकाई – 5 से 6 टुकड़े     आंवला – 4 से 5 टुकड़े     मेथी दाना – 1 चम्मच     एलोवेरा जेल – 2 चम्मच     पानी – 3 कप होममेड शैम्पू बनाने की विधि     सभी सामग्री को रातभर पानी में भिगोकर रखें।     अगली सुबह इन्हें धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।     अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छे से मसलकर छान लें।     इस पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।     लीजिए, आपका 100% नेचुरल और केमिकल-फ्री होममेड शैम्पू तैयार है। कैसे करें इस्तेमाल?     गीले बालों पर इस शैम्पू को हल्के हाथों से लगाएं और 5-7 मिनट तक मसाज करें।     फिर गुनगुने पानी से धो लें।     हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। होममेड शैम्पू के चमत्कारी फायदे     बालों का झड़ना कम होगा और वे मजबूत बनेंगे।     डैंड्रफ और खुजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।     बाल घने, मुलायम और चमकदार बनेंगे।     स्कैल्प हेल्दी रहेगा और ड्राइनेस दूर होगी।     बालों की प्राकृतिक नमी बरकरार रहेगी।   recent visitors 51

भोपाल के बड़े तालाब पर आज से 7 मार्च तक होगी 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर आज से 7 मार्च तक आयोजित होगी। मंत्री श्री सारंग ने 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप के आयोजन स्थल का खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को शाम 4 बजे पांच दिवसीय 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है जिससे प्रदेश में वॉटर स्पोर्टस खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और युवा वर्ग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वॉटर स्पोर्ट्स में भागीदारी के लिए मध्यप्रदेश देश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो इस दिशा में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स का होगा आयोजन मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा जिसमे 2 इवेंट्स पैरा सिंगल स्कल महिला एवं पुरुष वर्ग भी शामिल है। 14 इवेंट्स के सभी फाइनल्स 7 मार्च 2025 को संपन्न होंगे जिसमे 7 इवेंट्स सुबह एवं 7 की शाम होंगें। सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएँगी। भोपाल का बड़ा तालाब देश की सबसे बेहतर वॉटर बॉडी में से एक मंत्री श्री सारंग ने बताया कि भोपाल का बड़ा तालाब देश की सबसे बेहतरीन वॉटर बॉडी में से एक है, और यहाँ पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की कुल 27 टीमों में से 23 राज्यों की एवं इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयरफ़ोर्स, और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे। मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण मंत्री श्री सारंग ने बताया कि यह प्रतियोगिता वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान देशभर के रोइंग खिलाड़ी अपनी सर्वोत्तम तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रदेश में वॉटर स्पोर्टस खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह में वृद्धि होगी। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण बनेगा आकर्षण का केंद्र मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बोट क्लब सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा, जिससे खेल प्रेमियों को एक शानदार जल क्रीड़ा का अद्भुत अनुभव मिलेगा। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लाइव प्रसारण से खेल के प्रति युवाओं में नई प्रेरणा मिलेगी और वे वॉटर स्पोर्ट्स की तरफ आकर्षित भी होंगे। recent visitors 43

पूरी तरह ई20 के अनुरूप बनी नई निसान मैग्नाइट, निर्यात का आंकड़ा 50,000 कारों के पार पहुंचा

•    नई निसान मैग्नाइट बीआर10 (नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन) अब ई20 के अनुरूप है, जिससे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को लेकर ब्रांड की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। मैग्नाइट के सभी पावरट्रेन ऑप्शन अब ई20 के अनुरूप (ई20 कंपैटिबल) हैं •    50,000 कारों के निर्यात की उपलब्धि: नई निसान मैग्नाइट ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से 50,000 कारों के निर्यात का आंकड़ा पार लिया है। इसमें लेफ्ट हैंड ड्राइव (एलएचडी) और राइट हैंड ड्राइव (आरएचडी) मार्केट, दोनों शामिल हैं •    फरवरी, 2025 की कुल बिक्री: कंपनी ने फरवरी, 2025 में 8567 कारों की होलसेल बिक्री की जानकारी दी है, जिसमें 6239 कारों को निर्यात किया गया और 2328 कारें घरेलू बाजार में बेची गईं गुरुग्राम  पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत निसान ने आज एलान किया कि नई निसान मैग्नाइट बीआर10 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन अब पूरी तरह के ई20 के अनुरूप है। इसी के साथ यह ज्यादा शक्तिशाली 1.0 लीटर एचआर10 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की बराबरी पर आ गया है, जिसे अगस्त, 2024 में ई20 के अनुरूप (ई-20 कंपैटिबल) बना दिया गया था। इस उपलब्धि के साथ अब नई निसान मैग्नाइट के सभी पावरट्रेन ऑप्शन ई20 के अनुरूप (ई20 कंपैटिबल) बन गए हैं। निसान मोटर इंडिया ने लॉन्चिंग के बाद से मैग्नाइट की 50,000 यूनिट्स का निर्यात करते हुए एक अहम पड़ाव भी पार कर लिया है। नई निसान मैग्नाइट ने भारत को कंपनी के लिए प्रमुख निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की हालिया रणनीतिक घोषणा के तहत लॉन्चिंग के बाद से घरेलू एवं निर्यात बाजारों में अपनी होलसेल बिक्री को तेजी से बढ़ाया है। एलएचडी वर्जन की पेशकश ने जनवरी, 2025 में पहले डिस्पैच के साथ इस दिशा में बड़ा योगदान दिया है। फरवरी, 2025 में निसान ने कुल 8567 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की, जिसमें निर्यात के बढ़े आंकड़ों का अहम योगदान रहा। घरेलू बाजार में 2328 यूनिट्स की और निर्यात बाजार में 6239 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी, 2024 के 3163 की तुलना में इस साल निर्यात में 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नई निसान मैग्नाइट को लेकर वैश्विक स्तर पर मजबूत मांग से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निसान की बढ़ती मौजूदगी दिखती है। साथ ही इससे ‘मेड इन इंडिया’ वाहनों को लेकर बढ़ती प्राथमिकता भी दिख रही है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नई निसान मैग्नाइट न केवल भारत में बल्कि वैश्विक बाजारों में भी नए मानक स्थापित कर रही है। इसने 50,000 कारों का निर्यात आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि क्वालिटी, इनोवेशन एवं परफॉर्मेंस डिलीवर करने की निसान की क्षमता में बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। नई निसान मैग्नाइट के ई20 के अनुरूप होने से पर्यावरण के बदलते मानकों के अनुरूप ढलते हुए भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस की दिशा में हमारी समर्पण की झलक भी दिखती है। हम भारत में अपने परिचालन को लेकर प्रतिबद्ध हैं और नई निसान मैग्नाइट का विकास इस समर्पण का प्रमाण है।’ जनवरी, 2025 में चेन्नई के कामराजार पोर्ट (केपीएल – एन्नोर) से एलएटीएएम बाजारों में करीब 2,900 कारों की शिपिंग के साथ निसान मोटर इंडिया ने नई निसान मैग्नाइट के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (एलएचडी) वैरिएंट का निर्यात शुरू किया था। फरवरी, 2025 में कंपनी ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और एशिया प्रशांत के क्षेत्रों में 2,000 से ज्यादा कारों का निर्यात किया। साथ ही 5,100 से ज्यादा एलएचडी वैरिएंट को चुनिंदा लैटिन अमेरिकी देशों में निर्यात किया गया। इसी के साथ फरवरी के अंत तक एलएचडी मैग्नाइट का निर्यात का कुल आंकड़ा 10,000 यूनिट्स के पार पहुंच गया। यह आंकड़ा निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की रणनीति को मजबूत करता है और प्रमुख निर्यात हब के रूप में भारत की स्थिति को भी इससे ताकत मिली है। बोल्ड रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और बढ़ती वैश्विक पहुंच के साथ नई निसान मैग्नाइट अब राइट हैंड ड्राइव और लेफ्ट हैंड ड्राइव समेत कुल 65 से ज्यादा बाजारों में उपलब्ध है। एसयूवी का बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी के मामले में लोगों की पसंदीदा कार बना देते हैं। recent visitors 61

पुराने मुक्तिधाम को नया बताकर सरपंच और सचिव ने निकाली राशि, कलेक्टर से जांच की मांग

Sarpanch and secretary withdrew money by declaring old Muktidham as new, demand for investigation from collector दमोह ! जिले के तेंदुखेडा ब्लाक में आने वाली दिनारी ग्राम पंचायत में सरपंच,सचिव ने पुराने मुक्तिधाम को नया बताकर राशि निकाल ली। जबकि यह मुक्तिधाम पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बना था। अब ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। पंचायत के सरपंच, सचिव ने उपयंत्री के साथ मिलकर यह राशि निकलवाई है। ग्रामीणों के साथ पंचायत के उपसरपंच धर्मेद्र राजपूत, सुनील राजपूत, नेपाल कुम्हार, पंच हसीना बी ने ने पूरे सबूत के साथ इसकी शिकायत दमोह कलेक्टर के पास एक सप्ताह पहले की थी, लेकिन आज तक शिकायत की जांच नहीं हुई। जिला पंचायत सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। यहां की निकली फर्जी राशिशिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर को दिये ज्ञापन में बताया था कि दिनारी ग्राम पंचायत में जिस मुक्तिधाम को पंचायत नया बता रही है वह पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बनाया गया था। उसी की पुताई करके उसको नया बताकर पंचायत ने उपयंत्री और सहायक यंत्री की साठगांठ से राशि निकाल ली। दूसरी शिकायत में बताया गया कि पटी लीलाधर में पौधा रोपण कार्य हरिकिता संस्था द्वारा कराया गया था। जिसका रखरखाव आज भी उसी एनजीओ द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पंचायत के सरपंच, सचिव ने उपयंत्री के साथ मिलकर पौधारोपण को पंचायत का बताकर लाखों की राशि पंचायत के खाते से निकाल ली है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि पंचायत ने पौधा रोपण किया है तो हरिकिता संस्था ने जो पौधा रोपण किया है वह कहां है इसकी जांच कराई जाए, लेकिन दोनों शिकायत की जांच आज तक नहीं हुई। ये बोले शिकायतकर्तासुनील राजपूत ने बताया दिनारी ग्राम पंचायत में दो वर्ष में बड़े स्तर पर शासकीय राशि का दुरुपयोग हुआ है। ग्राम विकास के लिए आई राशि को सरपंच, सचिव ने उपयंत्री के साथ मिलकर फर्जी मूल्यांकन करके निकाली है। जिसकी जांच के लिए हम लोगो ने लिखित शिकायत दी थी आज तक जांच नहीं हुई। ग्राम पंचायत के उपसरपंच धर्मेद्र राजपूत, पंच हसीना बी ने बताया कि जो निर्माण पुराने है उनमें सीमेंट लगाकर उसकी पुताई कराके नया बताकर राशि निकाली गई है। यदि यह कार्य नए हुए है तो पुराने कहां है। इसकी जांच के लिए हम लोगों ने कलेक्टर के पास लिखित शिकायत की थी। पंच, उपसरपंच द्वारा लगाये आरोपों को लेकर पंचायत के सचिव केशव साहू का कहना है जिस समय उनकी पंचायत में पदस्थापना हुई थी उस समय दोनों कार्य हो चुके थे। इसलिए इन कार्यों के संबंध में वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया अभी दिनारी पंचायत के संबंध में कोई शिकायत जिले से मेरे पास नहीं आई है। recent visitors 136

महिला स्टेशन मास्टर को शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बिलासपुर शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने नागपुर रेल मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडिकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. तारबाहर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता महिला स्टेशन मास्टर रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है. आरोपी अनमोल घनश्याम वाकोडिकर नागपुर रेल मंडल में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ है. कार्य के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई. इस बीच अनमोल ने मुलाकात करने के लिए पीड़िता को बिलासपुर बुलाया, जहां सीएमडी चौक स्थित एक होटल में दोनों की मुलाकात हुई. इस दौरान आरोपी अनमोल ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इंकार कर दिया. जिसके बाद महिला तारबाहर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई. तारबाहर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है. recent visitors 22