Sunday, July 5, 2026 11:46 am

CG Budget 2025: प्रदेश में कुल 200 एकड़ में एडुसिटी और मेडिसीटी बनाने की घोषणाएं की

रायपुर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज प्रदेश का वित्तीय बजट पेश किया गया. इसमें कई प्रमुख घोषणाएं उन्होंने की है. इसी बजट में उन्होंने प्रदेश में कुल 200 एकड़ में एडुसिटी और मेडिसीटी बनाने की घोषणाएं की है. 100 एकड़ में एडुसिटी बनने से यहां प्रदेश के लाखों बच्चों को शिक्षा और शोध के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी. इतना ही नहीं इसके बनने से आधुनिक शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगा. वहीं बजट में मेडिसिटी बनाने की भी घोषणा की गई है. यह परियोजना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके तैयार होने से छत्तीसगढ़ में हेल्थ सुविधाओं में वृद्धि होगी. मेडिसिटी की स्थापना से नवा रायपुर अटल नगर में प्रदेश वासियों को एक ही स्थान पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी. recent visitors 21

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को एक बार फिर सफेद बाघ ‘मोहन’ मिल गया

मैहर मध्यप्रदेश के मैहर जिले स्थित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को एक बार फिर सफेद बाघ 'मोहन' मिल गया है। सफेद बाघ को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पिछले महीने ग्वालियर जू से लाया गया था। रविवार को सफेद नर बाघ का नामकरण डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया है। इसका नाम मोहन रखा गया है। निरीक्षण करने पहुंचे थे डेप्युटी दरअसल, रविवार को प्रदेश के डेप्युटी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य जल्दी पूरा कराए ताकि वहां विभिन्न प्रजातियों के जीवों को रखा जा सके। साथ ही उन्होंने सरीसृप प्रजाति के लिए बनाए जा रहे रेप्टाइल हाउस के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया है। साथ ही पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। व्हाइट टाइगर का नाम मोहन रखा डेप्युटी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर का भ्रमण कर ग्वालियर से लाए गए नए मेहमान व्हाइट टाइगर के शावक को देखा है। उन्होंने नर बाघ शावक का नाम विंध्य क्षेत्र के सफेद बाघ के पितामह 'मोहन' के नाम को जीवंत रखने के लिए फिर से सफेद बाघ का नाम मोहन रखा है। परिंदों को देखकर खुश हुए डेप्युटी सीएम वहीं, डेप्युटी सीएम ने निर्माणाधीन रेप्टाइल हाउस के निरीक्षण के दौरान सर्प की प्रजातियों और उनके रहवास से संबंधित जानकारी भी ली है। साथ ही वर्ल्ड एवियरी बाड़े का भ्रमण कर रंग-बिरंगे परिंदों को भी देख खुश हुए है। पहले महाराजा ने रखा था नाम मोहन गौरतलब है कि मोहन की कहानी रीवा से शुरू होती है जो पूरी दुनियाभर में मशहूर है। आपको बता दें कि 27 मई 1951 को रीवा महाराजा मार्तण्ड सिंह को सीधी जिले के पनखोरा गांव के बरगड़ी जंगल में शिकार के दौरान एक 6 माह के सफेद बाघ का शावक मिला था। महाराजा ने उसका नाम 'मोहन' रखकर अपने संरक्षण में पाला था। मानता जाता है कि आज दुनिया में जितने भी सफेद बाघ हैं, वे सभी मोहन के वंशज माने जाते हैं। recent visitors 25

मानव संग्रहालय की नई टाइमिंग 1 मार्च से 31 अगस्त 2025: 11 AM से 6:30 PM, वन विहार 5 से 7 मार्च तक सुबह 6.30 से 10 बजे तक बंद रहेगा

भोपाल  मध्यप्रदेश की झीलों से घिरी खूबसुरत राजधानी भोपाल अपने खानपान और टूरिस्ट एडवेंचर के लिए पूरे देश में एक अलग स्थान रखती है. जहां आप तालाब के सुंदर दृश्य से लेकर आदिवासी कला और रहन-सहन देख सकते हैं. राजधानी भोपाल के बीचों बीच श्यामला हिल्स की पहाड़ियों पर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का खास केंद्र है. इसके साथ ही वन विहार नेशनल पार्क भी भोपाल आए टूरिस्ट्स की मस्ट-वॉच लिस्ट में शुमार होते हैं. अब गर्मी के मौसम के ठीक पहले यहां की एंट्री टाइमिंग में बदलाव हुआ है. राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अगर आप घूमने जाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि यहां एंट्री के समय में बदलाव हुआ है. जिसके बाद अब 1 मार्च से 31 अगस्त 2025 तक मानव संग्रहालय की समस्त मुक्ताकाश और अंतरंग भवन की विभिन्न प्रदर्शनियों रोज सुबह 11 बजे से शाम के 6.30 बजे तक दर्शकों के देखने के लिए ओपन रहा करेंगी. इसके अलावा मानव संग्रहालय हर सोमवार और नेशनल हॉली-डे पर बंद रहा करेगा. वन विहार में 5 से 7 मार्च तक देर से होगी एंट्री झीलों के शहर भोपाल में अगर आप पक्षियों से लेकर तरह-तरह के जानवरों का दीदार करना चाहते हैं तो वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आपके ही इंतजार में है, लेकिन हां अब अगर आप वन विहार नेशनल पार्क में जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि आने वाले 5 से लेकर 7 मार्च तक वन विहार टूरिस्ट के लिए जरा देरी से खुलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बीच वन विहार में जानवरों की गिनती होगी जो 5 से 7 मार्च तक सुबह 7 से 9 तक होगी. इसके चलते वन विहार में सुबह 6.30 से 10 बजे तक पर्यटकों को एंट्री नहीं मिलेगी. इसके बाद टूरिस्ट शाम 6.30 बजे तक यहां घूम सकेंगे तो अगर आप भी मानव संग्रहालय या फिर वन विहार जाने वाले है तो जानें से पहले टाइमिंग जरूर चेक कर लें. recent visitors 24

दिल का ख्याल रखना है तो जरूर करें ये योगासन

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है, जो पूरे शरीर में खून पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा हार्ट कई सारे जरूरी काम करता है और इसलिए अपने दिल का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ-साथ दिल को दुरुस्त रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी बेहद जरूरी है। इसलिए आप कुछ योगासनों की मदद से खुद को फिजिकली एक्टिव और अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान योगासनों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। ताड़ासन अपने दिल को हेल्दी बनाने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और डीप ब्रीदिंग को बढ़ावा देता है, जिससे हार्ट बीट और ऑक्सीजन का फ्लो कंट्रोल करने, तनाव को कम करने और पूरे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही यह पोश्चर सही करने में भी मददगार है। अधोमुख श्वानासन अधोमुख श्वानासन ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग को फैलाता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से शरीर के लचीलेपन में सुधार आता है, जिससे दिल पर दबाव कम होता है और दिल हेल्दी बनता है। त्रिकोणासन यह साइड-स्ट्रेचिंग आसन ब्लड फ्लो को बढ़ाकर, स्टीफनेस को कम करता है और छाती को खोलता है, जिससे हार्ट फंक्शनिंग में सुधार होता है। इससे दिल मजबूत होता है और पूरे लचीलेपन को बढ़ावा मिलता है। भुजंगासन भुजंगासन, जिसे कोबरा आसन भी कहते हैं, दिल को हेल्दी बनाने वाला एक जरूरी आसन है। यह आसन दिल को खोलता है और हार्ट फंक्शनिंग को बेहतर करता है, जिससे बेहतर सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है, फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। उष्ट्रासन उष्ट्रासन यानी कैमल पोज छाती को चौड़ा करता है, फेफड़ों की फंक्शनिंग में सुधार करता है और तनाव को भी कम करता है। इसे रोजाना करने से ब्ल फ्लो बेहतर होता है और दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है। पश्चिमोत्तानासन एक बेहतरीन स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने वाला आसन है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है, हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और सर्कुलेशव को बढ़ाता है, जिससे यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो जाता है। recent visitors 39

पत्रकार सम्मान निधि दोगुनी, 1 करोड़ की लागत से रायपुर प्रेस क्लब का होगा रेनोवेशन: वित्त मंत्री चौधरी

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए बताया कि रायपुर प्रेस क्लब के रेनोवेशन के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य में सूचना और जनसंपर्क कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। recent visitors 21

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल मार्च माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, संजय दुबे, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 18

मनेन्द्रगढ़ शराब की अवैध बिक्री रोक नहीं पा रहा आबकारी विभाग

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। जिसमे खास तौरपर युवा वर्ग शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं के मकडाजाल में फंसता जा रहा है। नगर में जगह-जगह आसानी से अवैध रूप से शराब बिकने से गांव के पुरे युवा वर्ग इसके चपेट में आ रहे है। अवैध शराब बिक्री को लेकर नगरवासियो द्वारा मनेन्द्रगढ़ थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान न देना समझ के परे है। नगरवासियो की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा एक दो दिन कार्यवाही की जाती है। जिसके बाद हालात जस की तस वैसे ही खुलेआम शराब बिकना शुरू हो जाता है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा गोरखधंधा मनेंद्रगढ़ के वॉर्ड नंबर 07 में अवैध शराब तस्करी का गोरखधंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। इस पूरे नेटवर्क का संचालन थोक विक्रेता द्वारा किया जा रहा हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा है, जिससे प्रशासन की निष्क्रियता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। शराब माफिया का बढ़ता दबदबा सूत्रों के मुताबिक,अवैध थोक विक्रेता ने मनेंद्रगढ़ में अवैध शराब तस्करी का एक संगठित नेटवर्क बना लिया है, जहां बाहरी राज्यों से लाई गई शराब बिना किसी रोक-टोक के बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की नाक के नीचे यह गोरखधंधा इस कदर फल-फूल रहा है कि स्थानीय शराब दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आबकारी विभाग की संदिग्ध भूमिका स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इस स्तर का अवैध कारोबार संभव ही नहीं है। आरोप है कि थोक विक्रेता प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर बड़े स्तर पर शराब की खेप मंगवाता है और उसे ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेचता है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल? शहर में अवैध शराब तस्करी के बढ़ते मामलों से आम जनता परेशान है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्यवाही करने में असफल नजर आ रहा है। सवाल उठता है कि क्या.. अवैध शराब थोक विक्रेता और उसके नेटवर्क को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? जनता की मांग-हो सख्त कार्यवाही मनेंद्रगढ़ के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन और शासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो। साथ ही, आबकारी विभाग के उन अधिकारियों की जांच होनी चाहिए जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं। अगर प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में कार्यवाही नहीं किया, तो स्थानीय लोग बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बहरहाल अब देखना यह है कि मनेंद्रगढ़ प्रशासन इस अवैध कारोबार पर शिकंजा कसता है या फिर शराब माफियाओं के आगे घुटने टेक देता है! recent visitors 23