Wednesday, July 8, 2026 7:21 am

पाकिस्तान की टीम के मौजूदा अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद को ‘जोकर’ कहा: पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पिछले साल के अंत में अचानक पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वे फिर से चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की टीम के मौजूदा अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद को 'जोकर' कहा है। आकिब जावेद ने कहा था कि मैनेजमेंट में बहुत अधिक बदलाव हुए हैं। यहां तक कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने सलमान अली आगा को अपना नया टी20 कप्तान घोषित किया। इस दौरान अंतरिम कोच और नेशनल सिलेक्टर आकिब जावेद ने पाकिस्तान क्रिकेट में निरंतरता की कमी पर अफसोस जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को कहा, "अगर आप पाकिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाना चाहते हैं तो आपको पीसीबी चेयरमैन से लेकर खिलाड़ियों तक की क्रिकेट नीतियों में स्थिरता और निरंतरता की जरूरत है। पिछले साल से, देखिए कितने कप्तान, कोच, चयनकर्ता और बोर्ड चेयरमैन बदल गए हैं। यह टीम के लिए कभी भी आदर्श स्थिति नहीं होती है और इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।" आकिब के इसी बयान पर पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी भड़क गए और उन्हें जोकर करार दिया। आकिब जावेद के बयान पर गौर करते हुए गिलेस्पी ने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने उन्हें और गैरी कर्स्टन को 'कमतर आंका' और स्वयं कोच बनने की 'साजिश' रची। गिलेस्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड पर आकिब के बयान को कोट करते हुए लिखा, "यह हास्यास्पद है। आकिब सभी प्रारूपों में कोच बनने के लिए साजिश करते हुए गैरी और मुझे स्पष्ट रूप से कमतर आंक रहा था। वह एक जोकर है।" वाकई में पिछले कुछ साल में पाकिस्तान की टीम में, सपोर्ट स्टाफ में और बोर्ड में काफी बदलाव देखे गए। 2023 के वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद मिकी आर्थर को हटाकर मोहम्मद हफीज को कोच बनाया गया, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उनको भी हटा दिया। पाकिस्तान ने 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन को नया कोच बनाया। टेस्ट क्रिकेट की जिम्मेदारी जेसन गिलेस्पी को दी। हालांकि, कर्स्टन का कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया और उन्होंने एक भी वनडे मैच में कोचिंग नहीं दी, क्योंकि खिलाड़ियों के चयन को लेकर पीसीबी के साथ उनका मतभेद था और उन्होंने पद छोड़ दिया। गिलेस्पी का भी यही हश्र हुआ, टेस्ट टीम के कोच के रूप में नियुक्ति के एक साल से भी कम समय में उन्हें पद से हटा दिया गया। जेसन गिलेस्पी ने आकिब जावेद की पोल खोलकर रख दी है। इस पर पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार यूनिस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम शो में इस मुद्दे को लेकर बात की। वकार यूनिस ने कहा, "मैं वास्तव में बहुत आश्चर्यचकित हूं, वह बहुत ही मधुर किस्म का शख्स है। मुझे नहीं पता कि पीछे क्या हुआ है, लेकिन यह बहुत ही दुखद है। मैं क्या ही कहूं।" इसके बाद वसीम अकरम ने इस पर अपने विचार रखते हुए कहा, "मैं आकिब को भी अच्छी तरह से जानता हूं, मुझे पर्दे के पीछे की बात नहीं पता, क्योंकि जेसन गिलेस्पी ने रेड बॉल क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली थी और ऑस्ट्रेलिया में उनको अचानक सीमित ओवरों की जिम्मेदारी दी गई। फिर उसे हटा दिया गया। इससे वह बहुत निराश होगा और सही भी है कि जब गिलेस्पी आया तो आकिब कोच का दावेदार नहीं था। मुझे नहीं पता कि क्या कारण है और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि ये दुखद है, लेकिन मुझे पर्दे के पीछे की बात नहीं पता।" recent visitors 31

कोटा में एक और छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया,लिखा- सपना पूरा नहीं कर पा रहा

 कोटा कोटा में दिन ब दिन आत्महत्या करने वालों की तदाद बढ़ती जा रही है। इस बीच कोटा से एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। राजस्थान के कोटा में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र ने सुसाइड कर ली। वह पिछले तीन सालों से कोटा में रह रहा था। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महावीर नगर एएसआई मोहन लाल ने इसकी जानकारी दी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। लड़के के कमरे से मिला सुसाइड नोट     पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह माता-पिता का सपना पूरा नहीं कर पा रहा है, इसलिए उनसे माफी मांग रहा है।     महावीर नगर सीआई रमेश कविया के अनुसार, बस्सी का रहने वाला 28 साल का सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा था।     उसने खुद को कमरे में बंद कर कर फांसी लगा ली। जब वह बुधवार को भी दिखाई नहीं दिया तो रात को उसके साथ हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।     महावीर नगर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इससे पहले 11 फरवरी को आया था ऐसा केस मिली जानकारी के अनुसार, ये इस साल कोटा में सुसाइड का 8 वां केस है। इससे पहले 11 फरवरी को कोटा में नीट स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। छात्र का नाम अंकुश मीना था, बताया गया था 18 साल की छात्र ने सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है।   recent visitors 47

अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष समेत 4 को NIA ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की दबिश जारी है। ताजा कार्रवाई में NIA की टीम ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्धों के खिलाफ की जा रही है। गौरतलब है कि NIA की टीम बस्तर क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। बीते 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मूलवासियों बचाओ मंच के प्रमुख रघु मिडियामी को NIA ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, नवंबर 2023 में भी पुलिस ने इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ये दोनों MBM के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) थे, जो माओवादियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे। recent visitors 22

कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दाम में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, और कहा जा रहा है कि इसकी कीमतों में आगे और कमी आ सकती है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम भी घटने की उम्मीद है. आज, बुधवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 0.3% गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.9% गिरकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज़ाना बदलती हैं और सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट होते हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा दाम जरूर जान लें. आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें     दिल्ली – पेट्रोल 94.72 रुपए , डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर     मुंबई – पेट्रोल 103.44 रुपए, डीजल  89.97 रुपए प्रति लीटर     कोलकाता – पेट्रोल  104.95 रुपए, डीजल  91.76 रुपए प्रति लीटर     चेन्नई – पेट्रोल  100.76 रुपए, डीजल  92.35 रुपए प्रति लीटर     नोएडा – पेट्रोल  94.87 रुपए, डीजल  88.01 रुपए प्रति लीटर     बेंगलुरु – पेट्रोल  102.86 रुपए, डीजल 88.94 रुपए प्रति लीटर     गुरुग्राम – पेट्रोल  95.19 रुपए, डीजल  88.05 रुपए प्रति लीटर     लखनऊ – पेट्रोल 94.73 रुपए, डीजल  87.86 रुपए प्रति लीटर     हैदराबाद – पेट्रोल 107.41रुपए , डीजल  95.65 रुपए प्रति लीटर     चंडीगढ़ – पेट्रोल 94.24 रुपए, डीजल  82.40 रुपए प्रति लीटर     जयपुर – पेट्रोल  104.91 रुपए, डीजल  90.21 रुपए प्रति लीटर     पटना – पेट्रोल  105.60 रुपए, डीजल 92.43 रुपए प्रति लीटर   recent visitors 29

मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2,573 पदों पर भर्ती ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन

भोपाल मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2,573 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1,25,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य की विद्युत कंपनियों में आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति करना है, और यह परीक्षा मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां और शेड्यूल भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार कई श्रेणियों के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 20 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन सत्रों में परीक्षा होगी, जो पदों के अनुसार निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा शेड्यूल:     20 मार्च: असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड आदि पदों के लिए।     21 मार्च: आफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि पदों के लिए।     22 मार्च: असिस्टेंट मैनेजर एचआर, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर, आईटी पदों के लिए।     23 मार्च: ईसीजी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, पब्लिसिटी ऑफिसर आदि के लिए।     24 मार्च: एएनएम, स्टाफ नर्स, प्रोग्रामर, वेलफेयर असिस्टेंट आदि के लिए।     26 से 29 मार्च: लाइन अटेंडेंट के लिए परीक्षा होगी।     30 मार्च: जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिकल आदि के लिए परीक्षा। परीक्षा स्थल और प्रवेश पत्र: परीक्षाएं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र का विवरण प्रवेश पत्र में मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है। आवेदन की स्थिति: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है और लगभग सवा लाख उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। इस भर्ती से विद्युत कंपनियों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने में सहायक साबित होंगी। recent visitors 58

कल से शुरू होने जा रहा होलाष्टक, इन नियमों का करें पालन

हिन्दू धर्म में होलाष्टक होली से पहले के 8 दिनों की अवधि होती है, जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है. इस साल होलाष्टक 7 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं. होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए, इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. इन नियमों के पालन करने से लोगों की जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. होलाष्टक का शाब्दिक अर्थ है ‘होली से पहले के आठ दिन’. यह अवधि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा तक चलती है. शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु, भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से ग्रहों की शांति होती है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. होलाष्टक के दौरान दान-पुण्य करने से भी ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. होलाष्टक में न करें ये काम     होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि नहीं करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान नया व्यवसाय शुरू करना भी अशुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए और सकारात्मक रहना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान क्रोध नहीं करना चाहिए और शांत रहना चाहिए. साथ ही इस समय किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए. होलाष्टक में करें ये काम     होलाष्टक के दौरान भगवान की पूजा करनी चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण करना भी शुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान सकारात्मक रहना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए.     होलाष्टक के समय धार्मिक पुस्तकों का पाठ करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान तुलसी की पूजा करनी चाहिए. ग्रहों की शांति के लिए ये चीजें करें दान     सूर्य: सूर्य को मजबूत करने के लिए गुड़, गेहूं, तांबा, माणिक और लाल वस्त्र का दान करें.     चंद्रमा: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दूध, दही, चावल, चांदी, मोती और सफेद वस्त्र का दान करें.     मंगल: मंगल को मजबूत करने के लिए मसूर दाल, गुड़, लाल वस्त्र, मूंगा और तांबे के बर्तन का दान करें.     बुध: बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां, हरा वस्त्र, पन्ना, मूंग दाल और कांसे के बर्तन का दान करें.     गुरु: गुरु को मजबूत करने के लिए चने की दाल, हल्दी, पीला वस्त्र, पुखराज और सोने का दान करें.     शुक्र: शुक्र को मजबूत करने के लिए चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, हीरा और चांदी का दान करें.     शनि: शनि को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, काला वस्त्र, नीलम और लोहे के बर्तन का दान करें.     राहु: राहु को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, नीला वस्त्र और गोमेद का दान करें.     केतु: केतु को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, भूरा वस्त्र और लहसुनिया का दान करें. होलाष्टक के दौरान इन नियमों का पालन करने से ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. recent visitors 54

खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर पलटा, तीन की मौत, कई घायल

नारायणपुर खराब सड़क की वजह से ट्रैक्टर पलटने से सवार दो महिला समेत तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए. उपचार के लिए पीड़ितों छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सुविधाओं के नहीं होने का खामियाजा घायलों को भुगतना पड़ा. जानकारी के अनुसार, करीबन 20 से अधिक ग्रामीण पीडीएस का राशन लेकर ट्रेक्टर के जरिए गांव जा रहे थे. इस दौरान खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर पलट गया, जिससे कमोबेश सभी सवार चोटिल हो गए, कुछ को ज्यादा तो कुछ को कम चोट आई. घटना में तीन सवारों की मौत भी हो गई. घटना पर वन मंत्री केदार कश्यप ने संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हादसे में जान गंवानों वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. बता दें कि छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र केवल नाम का ही अस्पताल है. न तो डॉक्टर है, और न ही मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस. स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की मांग करते हुए कांग्रेस नेता विजय सलाम ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. recent visitors 49