Wednesday, July 8, 2026 6:14 am

कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण लाने की तैयारी, सिद्धारमैया का कदम अल्पसंख्यक समर्थन जुटाने का

बेंगलुरु कर्नाटक सरकार मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी निर्माण कार्यों में 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव फिर से लाने वाली है। लगभग एक साल पहले इसी तरह का प्रस्ताव विवादों और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोपों के बीच वापस ले लिया गया था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस कदम से अहिंदा (अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और दलित) का समर्थन जुटाना चाहते हैं। अहिंदा कांग्रेस का मुख्य वोट बैंक है। इधर सिद्धारमैया के इस प्रस्ताव पर सियासत गरमाने लगी है। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। सरकार कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट्स एक्ट, 1999 में संशोधन करने की योजना बना रही है। यह संशोधन विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में लाया जाएगा। इसके जरिए आरक्षण लागू किया जाएगा। वित्त विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने कथित तौर पर संशोधन को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक में ठेकेदारों को कितना कोटा? कर्नाटक में अभी एससी और एसटी ठेकेदारों के लिए 24%, ओबीसी वर्ग-1 के लिए 4% और ओबीसी वर्ग-2A के लिए 15% आरक्षण है। इन सबको मिलाकर कुल 43% कांट्रेक्ट आरक्षित होते हैं। अगर प्रस्तावित 4% मुस्लिम कोटा वर्ग-2B के तहत लागू होता है, तो सरकारी ठेकों में कुल आरक्षण 47% हो जाएगा। साथ ही, कांट्रेक्ट की अधिकतम सीमा दोगुनी होकर 2 करोड़ रुपये हो जाएगी। 2013-18 के कार्यकाल में सिद्धारमैया ने शुरू किया था आरक्षण अपने पहले कार्यकाल (2013-18) में, सिद्धारमैया ने सरकारी ठेकों में एससी/एसटी ठेकेदारों के लिए आरक्षण शुरू किया था। इस साल की शुरुआत में, दो ओबीसी वर्गों को भी ऐसा ही लाभ दिया गया था। बेस्टा, उप्पारा और दलित ईसाई जैसे समुदाय वर्ग-1 में आते हैं, जबकि कुरुबा, इडिगा और 100 से अधिक अन्य समुदाय वर्ग-2A का हिस्सा हैं। सिद्धारमैया खुद कुरुबा समुदाय से आते हैं। बीवाई विजयेंद्र ने साधा निशाना कर्नाटक सरकार के इस फैसले से वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय के ठेकेदार नाराज हैं। उन्हें ऐसा कोई आरक्षण नहीं मिलता। भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है। उसने इसे असंवैधानिक और तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा, 'हम धर्म के आधार पर समाज को बांटने वाली कांग्रेस सरकार की नीति का विरोध करते हैं। कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों को ही अल्पसंख्यक मानती है, और अन्य वास्तव में हाशिए पर रहने वाले समुदायों को नजरअंदाज करती है। मुसलमानों के पास पहले से ही शिक्षा और रोजगार में आरक्षण है, जो संविधान के खिलाफ है। अब, उन्हें सरकारी ठेकों में 4% आरक्षण देना तुष्टिकरण की राजनीति का चरम है। अगर यह सभी अल्पसंख्यकों के लिए होता, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती।' कर्नाटक विधानसभा में उठेगा मुद्दा विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से अल्पसंख्यक तुष्टिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस तरह का आरक्षण संविधान विरोधी है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय संविधान के निर्माता बीआर आंबेडकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के खिलाफ थे। यतनाल ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान और उसके बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा सत्र में उठाएंगे। इसको लेकर सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। 'सत्ता का दुरुपयोग' कर भाजपा विधायक वाई. भरत शेट्टी ने कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है। पार्टी अपने वोट बैंक को खुश करने की कोशिश कर रही है। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही राज्य की कानून-व्यवस्था की बलि चढ़ गई है। अब वे एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अल्पसंख्यक ठेकेदारों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की नीति तुष्टिकरण की राजनीति का एक उच्च स्तर है, साथ ही यह सत्ता का दुरुपयोग है। इस प्रस्ताव पर बहस जारी है और आगे क्या होता है यह देखना होगा। क्या यह प्रस्ताव विधानसभा में पास हो पाएगा? क्या कोर्ट में इसकी चुनौती दी जाएगी? इन सब सवालों के जवाब आने वाले समय में ही मिलेंगे। लेकिन इतना तय है कि कर्नाटक की राजनीति में यह एक गरमागरम मुद्दा बना रहेगा। recent visitors 58

भोपाल में पराली जलाने पर रोक लगी, आदेश का उल्लंघन करने पर दर्ज होगी FIR, लगेगा जुर्माना

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को सबसे सुंदर राजधानी का ताज मिला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां की हवा खराब होने लगी है। एक कारण यह भी है कि रवि की फसल कटते ही भोपाल की हवा और ज्यादा जहरीली हो जाती है। इस संकट को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। भोपाल जिले में अगले 3 महीने तक पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने इससे संबंधी एक पत्र बुधवार को जारी कर दिया है। भोपाल जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए पत्र में लिखा है कि खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जन संपत्ति एवं प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु नष्ट हो जाते हैं। जिससे नुकसान होता है। इससे खेत की मिट्टी की उर्वरक शक्ति खत्म होती जाती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। वहीं खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करना है। पराली जलाने के हानिकारक प्रभाव आग लगाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिले में कई किसान रोटावेटर एवं अन्य साधनों से डंठल खेत से हटा रहे हैं। यह सुविधा जिले में उपलब्ध हो गई है। नरवाई जलाने पर एफआईआर अगर किसी व्यक्ति ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 5 मई 2025 तक लागू रहेगा। भोपाल अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि अगर कहीं पराली जलाने की घटना हो तो उस पर कार्रवाई की जाए। एक्शन मोड में कलेक्टर करीब तीन महीने पहले भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद पराली जलाने पर रोक लगाई थी, जो अब तक पूरे जिले में लागू है। इसके बाद अब फिर से रोक लगा दी गई है। भोपाल जिले की सीमा में बड़ी मात्रा में खेती की जाती है। यहां पर गेहूं अधिक मात्रा में बोई जाती है। इस कारण इसके बचे हुए अवशेष यानि पराली को जलाया जाता है, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। वहीं, कई बार खेतों की आग रहवासी इलाकों में भी पहुंच चुकी है। जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। recent visitors 18

अंकुरित मूंग खाने से इम्यूनिटी होगी स्‍ट्रॉन्‍ग

घर के बड़े-बूढ़े हमेशा से कहते आए हैं क‍ि सुबह का नाश्‍ता हेल्‍दी और पोषक तत्‍वों से भरपूर हाेना चाह‍िए। साथ ही पेट भर करना चाह‍िए। अगर ऐसा कर ल‍िया गया ताे आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। ये शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अंकुरित मूंग उन्‍हीं में से एक है। यह ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे सुबह खाली पेट खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। अंकुर‍ित मूंग प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। इससे हमारा डाइजेशन मजबूत होता है। ये तेजी से वजन घटाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये दिल की सेहत सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में भर मदद करती है। अंकुरित मूंग शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी सहायक होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत भी कम हो जाती है। अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक तरीके से करना चाहते हैं, तो रोज सुबह अंकुरित मूंग को अपने आहार में जरूर शामिल करें। सुबह खाली पेट अंकुर‍ित मूंग खाने के फायदे     शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्युनिटी स्‍ट्रॉन्‍ग होना जरूरी है। सुबह अंकुरि‍त मूंग दाल खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।     अगर आप नाश्ते में अंकुरित मूंग रोजाना खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्‍दी रहती है, जिससे आप जवां नजर आएंगे।     अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसे डेली डाइट में खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।     अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को मात दे सकते हैं।     अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी दूर होती है।     फाइबर युक्त अंकुरित मूंग डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। एसिडिटी, खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।     हाई फाइबर से भरपूर मूंग दाल खाने से पेट के भरे होने का एहसास लंबे समय तक बना रहता है, जिसकी वजह से ओवरइटिंग नहीं होती, जो वजन कम करने में सहायक होता है।   recent visitors 48

मध्य प्रदेश में ठंड ने मारा यू टर्न, धड़ाम से गिरा पारा, भोपाल-इंदौर में आज भी ऐसे ही रहेगा मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक से अपना मिजाज बदल लिया है, मार्च में पहली बार ठंड ने यू टर्न लिया है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में पारा तेजी से लुढ़का है। इंदौर,भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में एक ही रात में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, बुधवार को दिन में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया।   मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं हैं। मार्च में पहली बार 7.5 डिग्री दर्ज हुआ तापमान बता दें कि मार्च महीने में पहली बार ठंडी का एहसास हो रहा है। सर्द हवा की वजह से प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शाजापुर में रात का पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। राजगढ़ में 8 डिग्री, अशोकनगर के आवरी में 8.2 डिग्री, नीमच के मरूखेड़ा में 9.1 डिग्री, बड़वानी के तालुन में 9.6 डिग्री और गुना में पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। धार, सागर, सीधी, रतलाम, खजुराहो, नौगांव समेत कई शहरों में पारे में गिरावट देखने को मिली। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 7.8 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 10.6 डिग्री रहा। इंदौर में 3.6 डिग्री की गिरावट हुई और पारा 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 14.2 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में 11.4 डिग्री रहा। गुना में 7.2 डिग्री, खंडवा में 5.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, रतलाम में 6 डिग्री, धार में 6.2 डिग्री, दमोह में 4.3 डिग्री, जबलपुर में 4.2 डिग्री, सागर में 6.9 डिग्री, सिवनी में 3.8 डिग्री, सीधी में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का है।इन शहरों में बुधवार को दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर बना रहा। तेज हवाओं से दिन में भी लग रही ठंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही हवाओं की वजह से प्रदेश में रात के साथ दिन में भी ठंडक घुल गई है। इससे कई शहरों में पारा लुढ़क गया है। भोपाल में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया। इंदौर में 28.4 डिग्री, ग्वालियर में 27.9 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 23 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बैतूल में 28.2 डिग्री, धार में 29.3 डिग्री, गुना में 27.6 डिग्री, रायसेन में 27 डिग्री, रतलाम में 29.4 डिग्री, शिवपुरी में 27.2 डिग्री, दमोह में 29 डिग्री, खजुराहो में 28.8 डिग्री, मंडला में 29 डिग्री, नौगांव में 28 डिग्री, रीवा में 26.5 डिग्री, सागर में 29.3 डिग्री, सतना में 27.4 डिग्री, सीधी में 26.4 डिग्री, मलाजखंड में 28 डिग्री और उमरिया में पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, नर्मदापुरम में 33 डिग्री, खंडवा में 34.1 डिग्री, खरगोन में 34.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 32 डिग्री, सिवनी में 32.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री रहा। दो दिन ऐसा रहेगा मौसम 6 मार्च: भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 28-29 डिग्री के आसपास ही रहेगा। ऐसा ही मौसम इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी देखने को मिलेगा। 7 मार्च: दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगले दो दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर देश के उत्तरी हिस्से के मैदानी इलाकों में देखा गया है। इन इलाकों में दिन व रात के तापमान में गिरावट हुई है। बुधवार को दिन में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी रहा, जबकि रात को यह उत्तरी हो गया था। पहाड़ों और उत्तर के मैदानी इलाकों से आई ठंडी हवा से ही तापमान गिरा है।  recent visitors 63

इंदौर में गोदाम में भीषण आग, टेंट सामग्री जलकर खाक,दो लाख लीटर पानी, 5 हजार लीटर फोम डाला; बुझाने में 10 घंटे लगे

इंदौर इंदौर के चंदन नगर इलाके में बुधवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए करीब दो लाख लीटर पानी और 5 हजार लीटर फोम डाला गया। रात में ही आसपास की बस्ती खाली कराना पड़ा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक गोदाम की आग बुझा ली गई है। धुआं निकल रहा है। गर्म मलबे को ठंडा करने के लिए फायर फाइटर मौके पर मौजूद हैं। आग ग्राम सिंदौड़ा के लालजी टेंट हाउस में लगी है। गोदाम 20 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा के एरिया में बना हुआ है। रात में करीब 11 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी। गोदाम में रखे टेंट के सामान से आग ने भीषण रूप ले लिया था। एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद गुरुवार सुबह फायर स्टेशन से दो गाड़ियों को वापस बुला लिया गया। जबकि एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद है। एसआई करण सिंह अपनी टीम के साथ रातभर से आग बुझाने में लगे हुए हैं। यहां आसपास के बस्ती इलाके को भी रात में आग के चलते खाली कराया गया था। इधर, बंद पड़े फर्नीचर शोरूम में आग पलासिया में संजीवनी अस्पताल के पास एक बंद पड़े फर्नीचर गोदाम में देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग को दो घंटे में काबू पाया। यहां पुराने फर्नीचर के साथ आर्टिफिशयल सामान बेचने का काम किया जाता है। recent visitors 19

ड्रेसिंग रूम में सो गया पाकिस्तानी बल्लेबाज, अंपायर ने दे दिया ‘आउट’, तीन गेंदों में गिरे 4 विकेट

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सऊद शकील के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अजब घटना घट गई। सऊद शकील ड्रेसिंग रूम में मैच के दौरान सो गए। वे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर देरी से पहुंचे और ऐसे में अंपायर ने उनको आउट करार दे दिया। बल्लेबाज अगर निर्धारित समय में क्रीज पर नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट दिया जा सकता है। यही सऊद शकील के साथ हुआ। इस वजह से 3 गेंदों में 4 विकेट गिरे। गेंदबाज को हैट्रिक भी मिल गई। पाकिस्तान की क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट दिया गया है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के कुछ दिन बाद सऊद शकील ने रावलपिंडी में घरेलू प्रेसिडेंट ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया। इस दौरान वे अपने असामान्य तरीके से आउट होने के लिए रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गए। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शकील को टाइम्ड आउट घोषित कर दिया गया, क्योंकि वह समय पर बल्लेबाजी के लिए नहीं पहुंचे। पाकिस्तान टेलीविजन टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद ने लगातार गेंदों पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के कप्तान उमर अमीन और फवाद आलम को आउट कर दिया था। इसके बाद शकील क्रीज पर आए, लेकिन उन्होंने तीन मिनट से ज्यादा का वक्त लिया। इसके बाद विपक्षी टीम के कप्तान ने टाइम्ड आउट की अपील की और मैदानी अंपायर ने उस अपील को स्वीकार किया और सऊद शकील को टाइम्ड आउट मान लिया गया, जो प्रथम श्रेणी के इतिहास में एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि वह इस तरह से आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। शकील के आउट होने के बाद से 2023 वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज के टाइम्ड आउट होने का जिक्र भी सामने आ गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनको ड्रेसिंग रूम में नींद आ गई थी। ऐसे में वे देर से क्रीज पर पहुंचे। वहीं, विपक्षी टीम के गेंदबाज ने पहली दो बल्लेबाजों को आउट किया। तीसरी गेंद से पहले शकील टाइम्ड आउट हो गए और अगली गेंद पर फिर से उसे विकेट मिला। इस तरह 3 गेंदों पर चार विकेट मिले। recent visitors 31

होलाष्टक पर क्यों नहीं करते हैं गृह प्रवेश?

होली की शुरूआत होलाष्टक से हो जाती है. होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, जानें इसे ना करने के पीछे क्या वजह है. साल 2025 में होलाष्टक 7 मार्च से लग जाएगा. होलाष्टक का अर्थ है होली और अष्टक यानि होली के आठ दिन. यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक रहता है. वास्तु के अनुसार इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. होलाष्टक के दौरान 8 ग्रह अशुभ फल देते हैं. इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती है. होलाष्टक के दौरान घर बनाना, गृह प्रवेश करना जैसे शुभ कार्य वर्जित है. वास्तु के अनुसार भी इस कार्य को इन दिनों में करना शुभ नहीं माना जाता. अगर इस दौरान आप गृह प्रवेश करते हैं तो शुभ कार्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है. इसीलिए इस दौरान शुभ काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा उनमें बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसीलिए होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लगाई गई है और वास्तु के अनुसार भी इनको शुभ नहीं माना जाता है. recent visitors 42