नई दिल्ली
दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, और कहा जा रहा है कि इसकी कीमतों में आगे और कमी आ सकती है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम भी घटने की उम्मीद है.
आज, बुधवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 0.3% गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.9% गिरकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज़ाना बदलती हैं और सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट होते हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा दाम जरूर जान लें.
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
दिल्ली – पेट्रोल 94.72 रुपए , डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर
मुंबई – पेट्रोल 103.44 रुपए, डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता – पेट्रोल 104.95 रुपए, डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई – पेट्रोल 100.76 रुपए, डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर
नोएडा – पेट्रोल 94.87 रुपए, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर
बेंगलुरु – पेट्रोल 102.86 रुपए, डीजल 88.94 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम – पेट्रोल 95.19 रुपए, डीजल 88.05 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ – पेट्रोल 94.73 रुपए, डीजल 87.86 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद – पेट्रोल 107.41रुपए , डीजल 95.65 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ – पेट्रोल 94.24 रुपए, डीजल 82.40 रुपए प्रति लीटर
जयपुर – पेट्रोल 104.91 रुपए, डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर
पटना – पेट्रोल 105.60 रुपए, डीजल 92.43 रुपए प्रति लीटर

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









