किसान पर शेर ने किया हमला, इलाज के लिए सिम्स किया गया रेफर

तखतपुर धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है, जहां रहने वाला किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया था. इस दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया. हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी. परिजन घायल को उपचार के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया. पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करना तो दूर की बात है. जानकारों का मानना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई की वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है. recent visitors 43

आसाराम के खिलाफ आवाज उठाने वालों की जान लेने वाला कट्टर अनुयायी ताम्रध्वज नोएडा से गिरफ्तार, 10 सालों से था फरार

भोपाल/सूरत  दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के कट्टर अनुयायी दस साल से फरार ताम्रध्वज उर्फ तामराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आसाराम के खिलाफ आवाज उठाने वाले कई लोगों पर हमले कर उनकी जान तक ले चुका है। वह म.प्र. सहित 6 राज्यों में वांटेड था और धर्म परिवर्तन कर स्टीफन के नाम से नोएडा में रह रहा था। जेल में आसाराम-नारायण साईं से की मिलने की कोशिश तामराज ने जेल में आसाराम और नारायण साईं से मिलने की भी कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। वह आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं का इतना कट्टर समर्थक था कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाला हर शख्स उसके निशाने पर होता था। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का रहने वाला है देशभर में आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ दर्ज बलात्कार और मारपीट के मामलों में गवाहों पर तेजाब फेंकने, जानलेवा हमला करने और हत्या करने के मामले में शामिल ताम्रध्वज उर्फ ​​तामराज उर्फ ​​राज उर्फ ​​स्टीफन (37) को सूरत शहर की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बड़भूम गांव का निवासी है। हरियाणा सरकार ने तामराज पर 50,000 रुपए का इनाम रखा था। आसाराम के लिए खतरा बन चुके लोगों को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, ताम्रध्वज सिर्फ एक साधारण अनुयायी नहीं था, बल्कि वह आसाराम और नारायण साईं के आपराधिक नेटवर्क का अहम हिस्सा था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि उसने उन लोगों को निशाना बनाया, जिन्होंने आसाराम के खिलाफ बयान दिए थे। कई गवाहों पर हमले करवाने और उनकी हत्या करने के आरोप भी उस पर लगे हैं।   छत्तीसगढ़ से हरियाणा तक अपराधों का नेटवर्क ताम्रध्वज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बड़भूम गांव का रहने वाला है। लेकिन उसके अपराधों का दायरा केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था। वह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में वांटेड था। हरियाणा सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।   आसाराम के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा   गुजरात पुलिस की इस गिरफ्तारी से आसाराम और नारायण साईं के अपराध सिंडिकेट पर और शिकंजा कस सकता है। ताम्रध्वज से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गुप्त फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस अब यह जांच भी करेगी कि आखिर इतने सालों तक वह फरार कैसे रहा और किस-किस ने उसकी मदद की।  recent visitors 33

औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले अबु आजमी जाएंगे जेल,देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

मुंबई  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अबु आजमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी को सौ फीसदी जेल में डाला जाएगा। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा-पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। अबु आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने पर महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किया गया है। बजट सत्र के समाप्त होने तक विधानसभा से निलंबित किए गए आजमी ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विवादास्पद टिप्पणी वापस लेने के बावजूद दंडित किया गया है। बजट सत्र 26 मार्च को समाप्त होगा। अंबादास दानवे ने उठाया सवाल विधान परिषद में विपक्ष के नेता और उद्धव ठाकरे शिवसेना के सदस्य अंबादास दानवे ने फडणवीस से पूछा कि आजमी को उनकी टिप्पणी के लिए जेल क्यों नहीं भेजा गया? इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के मानखुर्द-शिवाजी नगर से विधायक आजमी को शत प्रतिशत जेल में डाला जाएगा। उद्धव ठाकरे भी अबु आजमी के खिलाफ शिवसेना के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय नायकों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ठाकरे ने मांग की कि उन्हें (आजमी को) स्थायी रूप से (विधानसभा से) निलंबित किया जाना चाहिए। अबु आजमी ने जारी किया वीडियो इधर अबु आजमी के कार्यालय से एक वीडियो बयान में समाजवादी पार्टी के नेता ने दावा किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, लेकिन सदन में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने विधानसभा के बाहर की गई टिप्पणियों को वापस ले लिया। उन्होंने कहा, 'फिर भी मुझे निलंबित कर दिया गया।' अबु आजमी ने औरंगजेब पर क्या कहा? अबु आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमा) तक फैली हुई थी। हमारी जीडीपी (विश्व जीडीपी का) 24 प्रतिशत थी और भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। औरंगजेब और मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर आजमी ने इसे राजनीतिक लड़ाई करार दिया। ऐसे बढ़ा विवाद सपा विधायक की टिप्पणियों के चलते मंगलवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उनके निलंबन और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। बुधवार को यह मुद्दा विधान परिषद में भी उठा, जहां विपक्ष ने अभिनेता राहुल सोलापुरकर और पूर्व पत्रकार प्रशांत कोराटकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो राष्ट्रीय नायकों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना कर रहे हैं। recent visitors 57

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 की घोषणा की, पैरा गेम्स में भाग लेंगे शीर्ष पैरालंपियन

नई दिल्ली इस वर्ष खेलो इंडिया पैरा गेम्स 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्व के कई खिलाड़ी भाग लेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है। बताना चाहेंगे यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा।   करीब 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे इस दौरान लगभग 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें पेरिस पैरालिंपिक 2024 और चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 के पदक विजेता भी हिस्‍सा लेंगे। इन स्थानों पर खेल स्पर्धाएं की जाएंगी आयोजित कार्यक्रम के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 से 26 मार्च तक पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में 20 से 27 मार्च तक पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन होगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा   डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 21 से 25 मार्च तक पैरा शूटिंग स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है। ज्ञात हो, खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। हरियाणा 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के 84 सदस्यीय दल में 25 खेलो इंडिया एथलीट शामिल थे, जिनमें से पांच पदक लेकर लौटे। भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते। और अब 2025 में, खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दूसरा राष्ट्रीय आयोजन होगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स के बारे में खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसका मकसद प्रतिभाशाली एथलीटों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। दिसंबर 2023 में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण, पैरा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया था। ये खेल नई दिल्ली में तीन स्थानों पर सात खेल श्रेणियों में खेले गए। मार्च 2025 में राजधानी में आयोजित होने वाले केआईपीजी का दूसरा संस्करण भी छह श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।     recent visitors 46

ग्वालियर किला अब निजी हाथों में, इंडिगो एयरलाइंस से 5 साल का करार

Gwalior Fort is now in private hands, 5 year agreement with Indigo Airlines Gwalior Fort: नरेंद्र कुइया. लियर के किले को अब निजी हाथों में देने की तैयारी है। इसके लिए भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पर्यटन-संस्कृति विभाग ने इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो एयरलाइंस) के साथ एमओयू किया है। इसमें आगा खान कल्चरल सर्विसेज फोरम (एकेसीएसएफ) को शामिल किया है। अभी 5 साल के करार में किले के संरक्षण और सौंदर्यीकरण होगा। बाद में पांच साल और बढ़ेगा। इसकी फंडिंग इंडिगो एयरलाइंस करेगी, एकेसीएसएफ संरक्षण करेगी। इनके संरक्षण का कार्य भी वे ही करते हैं। ग्वालियर दुर्ग पर एमओयू (MOU) के बाद की प्रक्रिया शुरू करने से पहले मप्र टूरिज्म(MP Tourism), इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) और एकेसीएसएफ की 100 लोगों की टीम 7 मार्च को शाम 4 बजे किले पर पहुंचेगी। संरक्षण कार्य तो पहले से हो रहाइस एमओयू में ग्वालियर किले के वि₹म महल, कर्ण महल, गूजरी महल, जहांगीर महल, शाहजहां महल, हुमायू महल और जौहर कुंड सहित कई ऐतिहासिक संरचनाओं के दस्तावेजीकरण और संरक्षण करने की बात कही गई है। जबकि राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित स्मारकों के संरक्षण का कार्य पूर्व में भी किया गया है और वर्तमान में भी किया जा रहा है। राज्य पुरातत्व विभाग ने 2016-17 में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर यहां संरक्षण कार्य किए थे। वहीं अब यहां लगभग 75 लाख रुपए से अधिक खर्च कर रिनोवेशन कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही यहां पाथवे का निर्माण कार्य भी जारी है। ऐसे में निजी कंपनी से संरक्षण कार्य कराने की क्या जरूरत आन पड़ी है। एमओयू में ऐसे तथ्य● ग्वालियर किला कंजर्वेशन और इल्यूमिनेशन परियोजना बहुआयामी प्रयास।● पर्यटकों के लिए सुविधाजनक पहुंच मार्ग, सुविधाओं का विस्तार।● मौजूदा स्थानों का उपयोग कर कैफे व प्रदर्शनी स्थलों का विकास। तब विरोध पर रुका था होटल निर्माणग्वालियर किले पर बनी भीमसिंह राणा की छत्री पर शासन ने 2022-23 में होटल की योजना बनाई थी। जाट समाज के विरोध के बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। श्योपुर का किला, बलदेवगढ़ का किला, दतिया का राजगढ़ पैलेस राज्य पुरातत्व विभाग से असंरक्षित कर पर्यटन निगम को दिए थे। 50 लाख रुपए मासिक आयग्वालियर किले पर 50 लाख रु. मासिक आय ग्वालियर दुर्ग पर बने केंद्र-राज्य पुरातत्व विभाग के स्मारकों को देखने विदेशों से सैलानी आते हैं। मासिक आय 50 लाख तक है। विशेष दिनों में यह बढ़ जाती है। संरक्षण कार्य तो पहले से हो रहाइस एमओयू में ग्वालियर किले के विक्रम महल, कर्ण महल, गूजरी महल, जहांगीर महल, शाहजहां महल, हुमायू महल और जौहर कुंड सहित कई ऐतिहासिक संरचनाओं के दस्तावेजीकरण और संरक्षण करने की बात कही गई है। जबकि राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित स्मारकों के संरक्षण का कार्य पूर्व में भी किया गया है और वर्तमान में भी किया जा रहा है। राज्य पुरातत्व विभाग ने 2016-17 में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर यहां संरक्षण कार्य किए थे। वहीं अब यहां लगभग 75 लाख रुपए से अधिक खर्च कर रिनोवेशन कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही यहां पाथवे का निर्माण कार्य भी जारी है। ऐसे में निजी कंपनी से संरक्षण कार्य कराने की क्या जरूरत आन पड़ी है। ऐसे काम पहले भी हो चुके हैंनिजी कंपनियों को पुरातत्व संरक्षित स्मारकों की जानकारी नहीं होती। वे धरोहरों का संरक्षण कार्य कैसे कर सकती हैं। ऐसे काम पहले भी हो चुके हैं। ये सब मिलीभगत से होते हैं। recent visitors 258

जो आदमी दो-दो बार फेल हुआ, मैंने सोचा था कि ऐसा आदमी प्रधानमंत्री कैसे बन सकता :मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर अपनी ही पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है। इस बार उनका बयान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर है। उनके इस बयान वाले वीडियो को भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अय्यर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसे आदमी को कैसे देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया, जो दो बार फेल हो चुका था। वीडियो पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस का बचाव अमित मालवीय ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "राजीव गांधी अकादमिक रूप से कमजोर थे। वह कैम्ब्रिज में फेल हुए, जहां पास होना आसान माना जाता है। इसके बाद उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रवेश लिया लेकिन वहां भी फेल हो गए। ऐसे में सवाल उठता है कि इस अकादमिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बना दिया गया?" दो बार फेल होने वाले को क्यों प्रधानमंत्री बनाया? राजीव गांधी फेल होने के बाद वो इंपीरियल कॉलेज लंदन गए और हैरान करने वाली बात ये है कि वो वहां पर भी दोबारा फेल हो गए. इसके बाद मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैंने सोचा कि जो शख्स दो बार फेल हो गया, ऐसे व्यक्ति को क्या देश का प्रधानमंत्री बनाया गया है. मणिशंकर के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेता उन्हें भाजपा का स्लीपर सेल बता रहे हैं. मणिशंकर के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस का घेराव करने का एक नया टॉपिक मिल गया है. अमित मालवीय ने कहा पर्दा हटाओ भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर की बातचीत की एक क्लिप शेयर की है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एकेडमिक रिकॉर्ड में फेल होने वाला कोई शख्स देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? इस विषय पर पर्दा हटाया जाना चाहिए. अय्यर ने क्या कहा वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते हैं, “जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो लोगों ने सोचा, मैंने भी सोचा कि वह एक एयरलाइन पायलट थे, जो दो बार फेल हो चुके थे। मैं उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ता था… वह वहां भी फेल हो गए, जहां पास होना आसान माना जाता है। फिर उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रवेश लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए। तो मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?” कांग्रेस का बचाव मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे निराधार और अप्रासंगिक बताया। कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने कहा, "मणिशंकर अय्यर की पार्टी में कोई प्रासंगिकता नहीं है। वह कोई महत्वपूर्ण पद नहीं रखते, इसलिए उनके बयान को अधिक तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।" वहीं, कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने अय्यर के बयान को खारिज करते हुए कहा, “असफल होना कोई बड़ी बात नहीं है, दुनिया में कई प्रतिभाशाली लोग पढ़ाई में फेल होते हैं। लेकिन राजीव गांधी राजनीति में कभी असफल नहीं हुए। जब उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई, तो उन्होंने सिर्फ पांच साल में वह उपलब्धियां हासिल कीं, जो बहुत कम प्रधानमंत्री कर सके हैं।” राजीव गांधी की विरासत कांग्रेस राजीव गांधी को 'सूचना क्रांति के जनक' के रूप में प्रचारित करती रही है। उनके कार्यकाल में आईटी और टेलीकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव हुए थे। ऐसे में मणिशंकर अय्यर के इस बयान से कांग्रेस को रक्षात्मक स्थिति में आना पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब अय्यर के बयान से कांग्रेस को असहज होना पड़ा है। इससे पहले भी उनके विवादित बयानों को लेकर पार्टी को सफाई देनी पड़ी है। recent visitors 69

राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की

जयपुर  दो दिन बाद यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के लिए इस विशेष दिन के मौके राजस्थान सरकार की ओर से बड़ी सौगातें दी जाती हैं। हर साल की भांति इस साल भी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया गया है। रोडवेज के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक 7 मार्च को रात्रि 12 बजे से लेकर 8 मार्च की रात्रि 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुफ्त सफर की यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस दोनों श्रेणियों की बसों में दी जाएगी। महिला दिवस पर लो-फ्लोर बसों में भी मुफ्त सफर जयपुर के शहरी क्षेत्रों में संचालित लो-फ्लोर बसों में भी 8 मार्च को महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है। इस संबंध में जयपुर शहर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। रोडवेज की तरह इन बसों में भी मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को टिकट जारी किए जाएंगे लेकिन उनसे किराया नहीं वसूला जाएगा। किराए की भरपाई राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। जयपुर की लो-फ्लोर बसों में करीब डेढ़ लाख यात्री नियमित रूप से सफर करते हैं। इनमें से 40 फीसदी महिला यात्री होती हैं। केवल राजस्थान की सीमा में होगी यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की बसों में दी गई मुफ्त सफर की सुविधा केवल राज्य की सीमा में ही दी जा रही है। राजस्थान रोडवेज की बस में एक कोई महिला यात्री दिल्ली का सफर कर रही है तो राजस्थान की सीमा में अंतिम स्टेशन तक महिला यात्री का किराया नहीं लगेगा। उसके बाद से गंतव्य तक का किराया देना होगा। मुफ्त सफर की यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में है। एसी और वॉल्वो में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं दी जाएगी recent visitors 46