Wednesday, July 8, 2026 12:40 am

16वें वित्त आयोग के साथ ग्रामीण एवं नगरीय निकायों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

भोपाल 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के सा‍थ बुधवार 5 मार्च को ग्रामीण, स्थानीय निकाय, नगरीय स्थानीय निकाय और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों के बैठक हुई। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और सदस्यों ने सभी से चर्चा की। ग्रामीण स्थानीय निकायों, नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार और सुझाव भी रखे। बैठक में प्रदेश की नगरीय निकायों के प्रतिनिधि के रूप में चार नगर निगम के महापौर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सतना के महापौर योगेश ताम्रकार, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता यादव तथा भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय एवं 11 अन्य नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष बैठक में उपस्थित हुए। प्रदेश के नगरीय निकायों को दिए जा रहे अनुदान में चुकी मध्यप्रदेश में देश की सबसे अधिक जनजातीय जनसंख्या निवास करती है इसलिए उसे संज्ञान में रखकर अनुदान जारी करना और शहरीकरण में जनता को सेवा प्रदाय में तकनीकी उपयोग किए जाने को प्रेरित करने हेतु पृथक से अनुदान जारी किए जाने का अनुरोध किया गया।   recent visitors 54

न्यूजीलैंड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, 25 साल पुराना बदला लेने उतरेगा भारत, फाइनल के लिए बिछ गई बिसात

लाहौर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. 5 मार्च (बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका पर 50 रनों से जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का टारगेट मिला था, जिसके सामने उसके बैटर्स बेबस नजर आए. साउथ अफ्रीकी टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. यानी बड़े मुकाबलों में अफ्रीकी टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. फाइनल में न्यूजीलैंड VS भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से होगा. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की थी. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. उसने 5वें ही ओवर में रयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जो मैट हेनरी की बॉल पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने मिलकर साउथ अफ्रीका को संभाला. बावुमा-डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई. बावुमा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 71 गेंदों पर 56 रन बनाए. बावुमा को कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने चलता किया. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल होगा. 25 साल पहले भी ये दोनों टीमें फाइनल में टकराई थीं. तब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब भारत के पास 25 साल पुराना इतिहास बराबर करने का मौका आ गया है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को लाहौर में खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 362 रन बनाए. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. जाहिर है कि अगर न्यूजीलैंड को जीतना था तो उसे भी रिकॉर्ड बनाना था. दक्षिण अफ्रीका डेविड मिलर के शतक के बाद भी इतिहास नहीं रच सका. अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. इस तरह न्यूजीलैंड ने 50 रन से मैच अपने नाम किया. उसकी जीत के 3 हीरो रहे. पहले रचिन रवींद्र (108) और केन विलियम्सन (102) ने शतक बनाए. फिर मिचेल सैंटनर (3 विकेट)  ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ग्रुप मैच में 4 विकेट से जीता भारत न्यूजीलैंड के इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को भी सतर्क कर दिया है. वैसे दोनों टीमें ग्रुप दौर में टकरा चुकी हैं. भारत ने तब न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. लेकिन भारत को यह ध्यान रखना होगा कि अगर उसे किसी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में चुनौती दी है तो वह न्यूजीलैंड ही है. इसके अलावा आईसीसी नॉकआउट मैचों में भी भारत के खिलाफ उसका बेहतरीन रिकॉर्ड है. आईसीसी नॉकआउट में 5वीं भिड़ंंत भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी नॉकआउट मैचों में 5वीं बार भिड़ेंगी. पहले 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट में भारत को पहली बार साल 2000 में हराया था. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसमें भारत 4 विकेट से हार गया था. वर्ल्ड कप 2023 में भारत जीता भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मैचों 2019, 2021 और 2023 में भी टकरा चुके हैं. भारत ने 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था. इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. साल 2021 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा था. Location : मिलर का शतक… कीवी स्पिनर्स ने बिगाड़ा SA का खेल टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. सेंटनर ने बावुमा के बाद अपना दूसरा शिकार रासी वैन डर डुसेन को बनाया, जो शानदार बैटिंग कर रहे थे. डुसेन ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 66 बॉल पर 69 रन बनाए. फिर हेनरिक क्लासेन (3) भी सेंटनर की फिरकी में फंस गए. एडेन मार्करम (31) को रचिन रवींद्र ने चलता किया, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन हो गया. इसके बाद वियान मुल्डर (8) स्पिनर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने. वहीं मार्को जानसेन (3) और केशव महाराज (1) को ग्लेन फिलिप्स ने चलता किया. 218 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर ने तूफानी शॉट्स लगाकर मैच का पासा पलटने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक भी पूरा किया. मिलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी को दो -दो विकेट हासिल हुए. माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र ने भी एक-एक विकेट झटका. विलियमसन और रवींद्र के धमाकेदार शतक इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाए. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने मौजूदा संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 356 रन बनाकर मैच जीत लिया था. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग और रचिन रवींद्र ने मिलकर 7.5 ओवरों में 48 रनों की पार्टनरशिप की. यंग 22 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने मिलकर मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान रचिन रवींद्र ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक पूरा किया. खास बात यह है कि रवींद्र ने ये पांचों शतक आईसीसी टूर्नामेंट्स में बनाए हैं. रचिन रवींद्र ने 13 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 गेंदों पर 108 रन बनाए. रवींद्र को कगिसो रबाडा ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया. रवींद्र के आउट होने के कुछ देर बाद केन विलियमसन ने भी अपना शतक पूरा कर लिया. … Read more

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग: 8 मार्च को  रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में  भिड़ेंगी सचिन और लारा की टीमें

रायपुर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज हो चुका है. इस बार छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे और चौके-छक्कों की बौछार करेंगे. रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे. ये मैच दर्शकों के लिए खास होंगे, क्योंकि उन्हें स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेग. मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है. लीग मैचों में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में संभावना है कि इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खुशी की खबर है कि फाइनल मैच रायपुर में आयोजित होगा. सात मार्च को खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद अभ्यास करेंगे. मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. टिकटों की बिक्री पहले दिन क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों ने टिकट खरीदने शुरू कर दिए हैं. स्टेडियम में सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये की है. इसके लिए दो ब्लाक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं. वहीं लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपये, गोल्ड 6000 रुपये, प्लेटिनियम 8000 रुपये और कापरिट बाक्स टिकट 10,000 रुपये रखी गई है. केवल इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट भी काफी महंगी है. बाकी मैचों की टिकट की शुरुआत 100 रुपये से हो रही है. जो कि काफी सस्ती मानी जा रही है. recent visitors 50

प्रधानमंत्री मोदी 7 मार्च को सूरत के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। वे 7 और 8 मार्च को राज्य के सूरत और नवसारी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 मार्च को सूरत के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं के तहत वृद्ध लाभार्थियों को विशेष किट वितरित करेंगे। इसके बाद वे सूरत के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 8 मार्च को पीएम मोदी नवसारी जाएंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वे महिलाओं के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। नवसारी में भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले, 1 मार्च को पीएम मोदी तीन दिवसीय निजी दौरे पर गुजरात पहुंचे थे, जहां उन्होंने सौराष्ट्र के विभिन्न जिलों का दौरा किया था। उन्होंने जामनगर, गिर और जूनागढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और सोमनाथ मंदिर के दर्शन भी किए थे।   recent visitors 39

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा- बिजली कंपनियों में रिक्त 2573 पदों की भर्ती से कार्यालयीन व्यवस्थाओं में काफी आसानी होगी

भोपाल ऊर्जा विभाग के अधीन तीनों बिजली वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2573 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम 20 से 30 मार्च तक घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर में होगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इन भर्तियों से बिजली वितरण, जनरेशन, ट्रांसमिशन कार्यों के अलावा कार्यालयीन व्यवस्थाओं में काफी आसानी होगी। ऊर्जा विभाग में भर्ती के लिए नोडल कंपनी मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि लॉ असिस्टेंट, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए परीक्षा 20 मार्च को सुबह 9 से 11 बजे, स्टोर असिस्टेंट, ड्रेसर, फायर मैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड के लिए दोपहर 1 से 3 और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल प्लांट के लिए शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए 21 मार्च को तीन सत्रों में सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 तक, जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 22 मार्च सुबह 9 से 11, प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल दोपहर 1 से 3, प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। इसी तरह असिस्टेंट मैनेजर एचआर, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर के लिए 23 मार्च सुबह 9 से 11, असिस्टेंट मैनेजर आईटी, सिविल अटेंडेंट व रेडियोग्राफर के लिए दोपहर 1 से 3, लेब टेक्निशियन के लिए शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि ईसीजी टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, पब्लिसिटी ऑफिसर के लिए 24 को 9 से 11, एएनएम, स्टॉफ नर्स, प्रोग्रामर, वेलफेयर असिस्टेंट के लिए दोपहर 1 से 3 बजे तक, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स (प्लांट) के लिए शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। लाइन अटेंडेंट के लिए 26 से 29 मार्च 4 दिन सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। इसी तरह जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन, प्लांट, इलेक्ट्रिकल के लिए 30 मार्च को सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए करीब सवा लाख युवाओं ने एमपी ऑन लाइन के माध्यम से ऑनलाइन फार्म जमा कराए थे। प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों से ऑन लाइन माध्यम से प्रवेश पत्र लाउनलोड कर प्रवेश पत्र में लिखे नियम, शर्तों के अनुरूप तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का अनुरोध किया है।   recent visitors 24

फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पितरों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण, करें ये उपाय

हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बड़ी पावन मानी गई है. साल में 12 पूर्णिमा पड़ती है. इस तरह हर माह में एक पूर्णिमा तिथि पड़ती है. फाल्गुन माह में जो पूर्णिमा पड़ती है उसे फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान-दान से पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही फाल्गुन पूर्णिमा पितरों की आत्मा को शांति दिलाने के लिए भी बहुत लाभकारी मानी गई है. हिंदू धर्म शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पितरों की आत्मा को शांति दिलाने के साथ पितृ दोष के मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैंं. मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. साथ ही पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं. पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. फाल्गुन पूर्णिमा कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च 2025 को रखा जाएगा. दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाएं फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद पितृ स्तोत्र पढ़ना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. भोजन का दान फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भोजन का दान करना चाहिए. इसके अलावा किसी गाय, कुत्ते या कौवे को रोटी खिलानी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने सेपितरों की आत्मा को शांति मिलती है. पितरों का तर्पण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन गंगा के अलावा किसी और पवित्र नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण अवश्य ही करना चाहिए. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. चंद्र देव को अर्घ्य पूर्णिमा की रात चंद्र देव को कच्चे दूध में सफेद फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं.साथ ही पृत दोष से छुटकारा मिलता है. recent visitors 61

अप्रैल के पहले सप्ताह में श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके दिया निमंत्रण

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के निमंत्रण पर अप्रैल के पहले सप्ताह में श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी की संभावित यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों में मजबूती आने के साथ ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच जन-केंद्रित साझेदारी को गति मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड से वापस आते समय कोलंबो पहुंच सकते हैं। बैंकॉक में 2 से 4 अप्रैल तक 'बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन' का छठा आयोजन होगा। दिसानायके ने दिसंबर में तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को 'अपनी सुविधानुसार जल्द' श्रीलंका की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया था। सितंबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा थी। दोनों नेताओं ने अपनी चर्चाओं के दौरान भारत-श्रीलंका देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और संबंधों को मैत्रीपूर्ण बनाने पर सहमति जताई। दिसानायके ने अपनी भारत यात्रा को काफी 'सफल' करार दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा के दौरान भारतीय नेतृत्व और व्यापारिक समुदाय के साथ उनकी 'सार्थक चर्चा' हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक तीन बार श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री की श्रीलंका की आखिरी यात्रा जून 2019, में ईस्टर संडे के हमलों के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए हुई थी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था, जो 1987 के बाद से भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। पीएम मोदी मई 2017 में श्रीलंका द्वारा आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। recent visitors 54