Wednesday, July 8, 2026 2:03 pm

छह साल से रह रही स्टूडेंट की शिक्षक ने की हत्या, जंगल में जला दी लाश

कोरबा  पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ जंगल के रामटोक पहाड़ में अर्द्धजली युवती की लाश मिलने के मामले में शिक्षक और उसकी स्कार्पियो के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका लिव इन में शिक्षक के साथ पिछले छह साल से रह रही थी। पुलिस ने बताया कि युवती विवाह के लिए दबाव बनाते हुए शिक्षक से पैसों की मांग कर रही थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। नाराज होकर शिक्षक ने गमछा से गला घोंटा और बाद में शव को जंगल ले गया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। पाली थाना अंतर्गत युवती की जली हुई अवस्थ में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतका के शरीर में मिले सामान के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पहचान ग्राम लाद की रहने वाली 28 साल की शशिकला के रुप में हुई। शादी के बाद पति को छोड़ दिया था इसके बाद मामले की परत-दर-परत खुलते चली गई। शशिकला स्कूल में पढ़ती थी, तब उसे पढ़ाने वाले रंगोले गांव के रहने वाले 46 साल के शिक्षक मिलन दास के साथ संबंध स्थापित हो गया। साल 2018 में शशिकला का विवाह स्वजन ने करा दिया, पर शशिकला कुछ ही दिन में पति को छोड़ कर आ गई और घर जाने के बजाए शिक्षक मिलन दास के पास चली गई। मिलन ने एनटीपीसी जमनीपाली में मकान किराए में लेकर उसे पत्नी की तरह रखा। वह प्रतिदिन उससे मिलने उसके पास जाया करता था। बाद में मिलन ने कटघोरा में किराए का मकान लिया और वहां शशिकला को रखा। दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध रहे और अक्सर विवाद होता था। 27 फरवरी को टीचर ने की थी हत्या पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद मिलन दास ने शशि की बेरहमी से पिटाई की और गमछा से गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को छोड़ कर वह चला गया। देर रात अपने स्कार्पियो में 30 साल के ड्राइवर सावन यादव निवासी रंगोले के साथ आया और शव को कपड़े में लपेट कर दोनों चैतुरगढ़ के जंगल पहुंचे। वहां शव में तीन लीटर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने मिलन दास एवं उसके वाहन चालक सावन यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले को सुलझाने में थाना पाली की पुलिस टीम समेदास खांडेकर, हिरावान सरोते, अमित यादव, अनिल कुर्रे, संजीव सिंह, चंद्र शेखर रात्रे, विवेक तिर्की, नारायण कश्यप चौबीस घंट जुटी रही और आरोपित तक जा पहुंची। ऐसे हुई मृतका की शिनाख्त महाशिवरात्रि को शशिकला मंदिर दर्शन करने के लिए पाली आई थी। वहां शिक्षक मिलन दास के साथ वह घूमने के लिए बांगो चली गई थी। पाली मेला में उसे नाखून में नेलपॉलिश लगाया था। जो उसकी उंगली में लगा हुआ था। वहीं उसके हाथ का ब्रेसलेट, पैर की पायल को स्वजन पहचान गए। दरअसल, शशिकला का भाई जब भी कटघोरा जाता था, तो वह अपनी बहन से मुलाकात करता था। जब उसकी बहन नहीं दिखी, तो मिलन दास से उसने जानकारी ली। इस पर मिलन दास ने टालमटोल किया। तब शशिकला के भाई अशोक ने पुलिस को जानकारी दी थी। शव में मिले सामान को पुलिस ने स्वजन को बुलाकर दिखाया। चार बच्चे का पिता है शिक्षक आरोपित शिक्षक मिलन दास का विधिवत विवाह हुआ था। उसकी पत्नी, तीन लड़की और एक लड़का है। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। सभी ग्राम रंगोले में रहते हैं। इस घटना को लेकर पूरा परिवार बिखर गया। वहीं चालक सावन यादव भी इसी ग्राम का रहने वाला है और वह भी शादीशुदा है। recent visitors 48

यूपी में आवंटित हुईं शराब की करीब 26 हजार दुकानें, अब एक ही दुकान पर मिलेगी बीयर और अंग्रेजी शराब

लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब बीयर और अंग्रेजी शराब एक ही दुकान पर मिल सकेगी. 1 अप्रैल से आवंटित हुई नई दुकानों में बीयर और अंग्रेजी शराब की उपलब्धता रहेगी. नई आबकारी के तहत प्रदेश में कुल 25 हजार से अधिक दुकानें आवंटित की गई हैं. आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पहले चरण में 25677 शराब की दुकानें आवंटित की गईं. नई आबकारी नीति के तहत पहली बार कंपोजिट शॉप का आवंटन किया गया है. लखनऊ में ई-लॉटरी से 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ. इस आवंटन से राज्य सरकार को 4278.80 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस मिलेगी. इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसके बाद ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गईं. आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश में शराब और भांग की दुकानों के लाइसेंस के लिए पहले चरण की ई-लॉटरी पूरी हुई. आबकारी विभाग के मुताबिक, शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. इसके बाद ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गईं. राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई ई लॉटरी में लखनऊ के लिए 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ. वहीं, 146 देसी मदिरा, 21 कंपोजिट शॉप, 142 भांग की दुकानों और 5 मॉडल शॉप का आवंटन दूसरे चरण में होगा. दुकानों और मॉडल शॉप का आवंटन इस दौरान कुल 25,677 शराब (90 फीसदी से अधिक) की दुकानों और मॉडल शॉप का आवंटन हुआ है.  इसमें देसी मदिरा की 15,906 दुकानें, 9341 कंपोजिट शॉप, 430 मॉडल शॉप के अलावा 1317 भांग की दुकानें भी शामिल हैं. आपको बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत पहली बार कंपोजिट शॉप का आवंटन किया गया है. लखनऊ में ई लॉटरी से कितनी दुकानों का आवंटन  वहीं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई ई लॉटरी में लखनऊ के लिए 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ. दूसरे चरण  में होगा इतनी दुकानों का आवंटन इन दुकानों के आवंटन से राज्य सरकार को 4278.80 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस मिलेगी. 146 देसी मदिरा, 21 कंपोजिट शॉप, 142 भांग की दुकानों और 5 मॉडल शॉप का आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई है.  राज्य सरकार ने शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली को अपनाया है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके. यूपी में बंपर कमाई राजस्व के मामले में उत्तराखंड uttar pradesh से आगे है. यूपी में पिछले साल शराब बिक्री से 43 हजार करोड़ की कमाई हुई थी. इस बार टारगेट 50 हजार करोड़ रुपये का है. उत्तराखंड में आबकारी के राजस्व में प्रति व्यक्ति का औसत योगदान 4217 रुपये है. लेकिन कुल राजस्व पांच हजार करोड़ के करीब ही है. यह आंकड़ा पड़ोसी प्रदेश हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और दिल्ली से कहीं ज्यादा है. अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने काफी तैयारी की हुई है. सभी जिलों में लॉटरी स्थल पर कड़ी सुरक्षा है. शराब के ठेकों की संख्या दूसरे राज्यों से कम होने के बाद भी राजस्व के मामले में उत्तराखंड आगे हैं. उत्तर प्रदेश का लक्ष्य एक लाख करोड़ अगर उत्तराखंड की जनसंख्या और आबकारी राजस्व की तुलना यूपी की जनसंख्या और राजस्व के हिसाब से की जाए तो वहां का राजस्व लक्ष्य एक लाख करोड़ रुपए होना चाहिए.  हालांकि, वहां का लक्ष्य इस आंकड़े के करीब आधा यानी 50 हजार करोड़ रुपये ही है. उत्तराखंड में शराब बिक्री से राजस्व 5 हजार करोड़ के करीब है. कैसे होती है ई-लॉटरी शराब के ठेके की ई-लॉटरी एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें शराब के ठेके के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदकों का चयन किया जाता है.  यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होने के लिए डिज़ाइन की जाती है.आवेदकों को पंजीकरण स्लिप या आईडी कार्ड से ही प्रवेश मिलता है. एक आवेदक को अधिकतम दो दुकानें.  एक आवेदक को प्रदेश में अधिकतम 2 दुकानें ही ई-लाटरी में आवंटित होती हैं.  यह दुकानें एक ही जिले या एक से अधिक जिले में भी हो सकती हैं.   recent visitors 58

सिद्धारमैया के बजट में मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर्स में 4 फीसदी का आरक्षण दिया जा सकता है, जाने क्या-क्या

बेंगलुरु सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार का बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने 7.5 लाख करोड़ के निवेश के साथ नई औद्योगिक नीति का ऐलान किया तो वहीं 20 लाख नई नौकरियों के सृजन का भी भरोसा दिलाया। इस बजट में उन्होंने अल्पसंख्यकों और खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। इनमें से एक यह है कि मुस्लिम लड़कियों के लिए 15 महिला कॉलेज खोले जाएंगे। इनका निर्माण वक्फ बोर्ड की खाली जमीनों पर ही सरकार की ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा 16 अन्य महिला कॉलेज भी खोलने की तैयारी है। वहीं अल्पसंख्यक परिवारों को शादी में 50 हजार रुपये की मदद का भी ऐलान किया गया है। इसके लिए यह शर्त होगी कि शादी सादे समारोह में की जाए। यदि लग्जरी शादी हुई तो ऐसी मदद नहीं मिल पाएगी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना 16वां बजट पेश करते हुए इमामों की सैलरी भी बढ़ाकर 6 हजार करने का ऐलान किया। इसके अलावा जैन पुजारी, सिख ग्रंथियों को भी इतनी ही सैलरी मिलेगी। वहीं सहायक ग्रंथी और मस्जिद के मुइज्जिनों को भी 5000 रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि बेंगलुरु में बने हज भवन का भी विस्तार किया जाएगा। यहां हज यात्रियों और उनके परिजनों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एक और बड़ा ऐलान उनकी ओर से किया गया कि चीफ मिनिस्टर माइनॉरिटी कॉलोनी डिवेलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित होगा। कर्नाटक में 250 मौलाना आजाद मॉडल इंग्लिश स्कूल खोलने का भी ऐलान हुआ है। इन स्कूलों को सरकारी नीति के तहत खोला जाएगा और इन्हें मॉडल स्कूलों के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपये बजट आवंटन का फैसला लिया है। बता दें कि चर्चा थी कि कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर्स में 4 फीसदी का आरक्षण दिया जा सकता है। हालांकि अब तक ऐसी किसी नीति को लाने की जानकारी नहीं मिली है। इस तरह इमामों की सैलरी बढ़ाने, अल्पसंख्यक कॉलोनियां बसाने के फैसले का विपक्षी दल भाजपा की ओर से विरोध हो सकता है। अलग से माइनॉरिटी कॉलोनी बसाने के फैसले का तीखा विरोध हो सकता है। एक अहम ऐलान यह भी हुआ है कि बेंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी का नाम अब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर होगा। विश्वविद्यालय का नया नाम डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी होगा। recent visitors 51

विधायक उदयलाल का दोषियों के खिलाफ आर्थिक बहिष्कार का किया आग्रह

भीलवाड़ा  बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन दुराचार और भीलवाड़ा में गैंगरेप की घटना कथित 'लव जिहाद' के बाद बीजेपी विधायक का विवादित बयान सामने आया है। भीलवाडा जिले की मांडल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड विधायक उदयलाल भड़ाना ने महिलाओं के एक समारोह में संबोधित करते हुए कहा है कि 'बुरी नजर वालों की आंखें निकाल लो'। उन्हाेनें कहा कि बहन-बेटियों पर गलत नजर डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अपील की कि ऐसे आरोपियों का आर्थिक बहिष्कार किया जाए और उनकी दुकानों से कोई सामान न खरीदा जाए। विधायक भड़ाना ने भीलवाड़ा शहर के चर्चित कैफे ब्लैकमेल और गैंगरेप मामले, साथ ही विजयनगर में हुए रेप और ब्लैकमेल कांड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। संगठित रहने का दिया संदेश, बुरी नजर वालों की आंखें निकालने का बयान अपने संबोधन में विधायक भड़ाना ने कहा, 'यदि आप ताकत और संगठन के साथ नहीं रहेंगे, तो कोई भी आपके साथ अन्याय कर सकता है। यदि आप कमजोर रहेंगे, तो लोग आप पर आक्रमण करेंगे और गलत काम करेंगे।' उन्होंने विवादित बयान देते हुए यह भी कह दिया कि बुरी नजर वालों की आंखें निकाल लो। गुरुवार को भीलवाड़ा के ग्रामीण हाट बाजार में राजीविका द्वारा आयोजित 'सखी मेला' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक भड़ाना ने उपस्थित महिलाओं से संगठित रहने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप एकजुट रहें और अपनी शक्ति को पहचानें, ताकि कोई भी आपकी ओर बुरी नजर न डाल सके। बहन-बेटी की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर सोचें, क्योंकि यदि हमारी बहन-बेटियों पर संकट आता है, तो हमारा जीना व्यर्थ है।' आंदोलन और कड़ी कार्रवाई की मांग विधायक भड़ाना ने कहा कि भीलवाड़ा और विजयनगर में हुई घटनाओं को लेकर संत समाज 10 मार्च को आंदोलन करेगा और जनता को संतों के साथ इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों के मकानों को 'योगी मॉडल' पर गिराया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे ऐसे अपराधियों की दुकानों से सामान खरीदना बंद करें और उनका आर्थिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा, 'जब वे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे, तो गलत काम करने की ताकत भी नहीं रहेगी।' राजस्थान की महिलाओं के समर्थन में खड़े रहने का संकल्प भड़ाना ने स्पष्ट किया कि वे न केवल भीलवाड़ा, बल्कि पूरे राजस्थान की माताओं और बहनों के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा, 'आज मैं विधायक हूं, कल नहीं रहूं, लेकिन जब तक जिंदा हूं, माताओं, बहनों और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।' recent visitors 43

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 1158 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 1158 वर-वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ों का परिणय सूत्र में बंधना अपने आप में रिकॉर्ड बनने जैसा है। पाणिग्रहण संस्कार और निकाह के एक साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विवाह के इस सामूहिक आयोजन से अपव्यय पर रोक लगती है और सामाजिक एकता का संदेश भी जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी पंधाना में हुए कार्यक्रम में 1158 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 1137 का विवाह एवं 21 जोड़ों का निकाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने कहा कि परिवार में आ रही वधू का बेटी के समान प्रेम और सम्मान दिया जाए तथा बेटी भी अपने सास-ससुर को माता-पिता मानकर कुटुंब परंपरा का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन की ओर से प्रत्येक वर-वधु को 51 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें से 49 हजार रुपये सीधे उनके खाते में डाले जा रहे हैं। उन्होंने नव-दंपतियों से आव्हान किया कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और स्वयं के तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा की गोद में विराजित ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, दादाजी धूनीवाले और पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की सुमधुर आवाज ने खंडवा जिले की विशेष पहचान दी है। विख्यात साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी साहित्यिक प्रतिभा और वीर टंट्या मामा के अदम्य साहस ने इस धरा को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और खंडवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।   recent visitors 43

बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा अब बारी मथुरा-वृंदावन की है

 मथुरा मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में डूब चुकी है. बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए, जहां उन्होंने लड्डू होली का आनंद लिया. इस दौरान सीएम योगी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली खेलते नजर आए. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है, जैसे प्रयागराज तीर्थों का राजा बन गया है, जैसे काशी का कायाकल्प हुआ, वैसे ही अब बारी मथुरा-वृंदावन की है.   वहीं, दिल्ली की यमुना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा की दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी. मोदी जी ने 2014 में आने के बाद विरासत और विकास की नई परंपरा को भारतवासियों का प्रदान किया है., जिसका परिणाम महाकुंभ के भव्य आयोजन में देखने को मिला, काशी में देखा है, अयोध्या में देखा है, आज मथुरा और ब्रजभूमि में देखने को मिला है.   आपको बता दें कि ब्रज में 40 दिन रंगोत्सव चलता है. बरसाना में होली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कल यहां लठमार होली खेली जाएगी. इस बीच आज सीएम योगी मथुरा पहुंचे. बरसाना में राधा रानी के दर्शन के बाद उन्होंने रंगोत्सव का शुभारंभ किया. मथुरा में वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. मथुरा दौरे के दौरान श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आई, जिसमें सीएम योगी श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे हैं. वहीं, श्रद्धालु नाचते-गाते-झूमते दिखाई दिए. लोग होली के रंग में सराबोर नजर आए. इस दौरान आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं. हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है.   recent visitors 56

होली पर दिए बयान की वजह से फिर चर्चा में CO अनुज चौधरी, जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे- रामगोपाल यादव

संभल होली को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अनुज चौधरी ने ही तो दंगा कराया है. वो कह ही रहे थे कि गोली चलाओ, गोली चलाओ. जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे. आपको बता दें कि बीते दिन संभल जिले में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी ने होली और ईद के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को रंगों से दिक्कत है तो वो होली वाले दिन घर में ही रहे. कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस सख्त एक्शन लेगी. सीओ अनुज चौधरी के इस बयान के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव पीडीए कार्यक्रम में शामिल होने फिरोजाबाद पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में जो हिंसा हुई उसमें अनुज चौधरी जैसे पुलिसवालों की लापरवाही और बयानबाजी थी. रामगोपाल यादव ने कहा कि अनुज चौधरी खुलेआम संभल में पुलिसवालों से कह रहे थे कि गोली चलाओ. इसलिए जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल जाएंगे. उत्‍तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ महीनों से विवादित ढांचे की वजह से देश और दुनिया में सुर्खियों में छाया हुआ है। संभल में सीओ पद पर तैनात अनुज चौधरी भी अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनका होली को लेकर दिया गया ताजा आदेशों की खासी चर्चा हो रही है। वह तमाम विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। अनुज चौधरी का कहना है कि होली साल में एक बार आने वाला त्‍योहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से परेशानी है तो उसे उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलते हैं, उन्‍हें खुले विचारों वाला होना चाहिए क्‍योंकि त्‍योहार एक साथ मनाने के लिए होते हैं। अंतरराष्‍ट्रीय कुश्‍ती में भारत का मान बढ़ा चुके अनुज चौधरी खेल कोटे से उत्‍तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं। वह अपनी लंबी चौड़ी कद काठी, फिटनेस और बेधड़क अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह 2002 और 2010 नेशनल गेम्‍स में दो सिल्‍वर मेडल जीत चुके हैं। साथ ही एशियाई चैंपियनशिप में दो कांस्‍य पदक जीत चुके हैं। 1997 से 2014 तक वे कुश्‍ती में नेशनल चैंपियन रहे। 2001 में उनको लक्ष्‍मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। 2012 में वह खेल कोटे से (सीओ) डिप्‍टी एसपी बनाए गए। जब आजम ने कहा- अखिलेश यादव का एहसान याद है? इससे पहले अनुज चौधरी यूपी के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खान से बहस को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल, आजम खान सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मुरादाबाद कमिश्‍नर से मिलने जा रहे थे। इस दौरान सीओ सिटी रहते हुए अनुज चौधरी ने उनसे कहा कि सिर्फ 27 लोग ही अंदर जा सकते हैं। इस पर आजम खान नाराज हो गए। उन्‍होंने कहा कि समाजवादियों ने ही पहलवानों की प्रतिभा को पहचाना था। अखिलेश यादव का एहसान याद है? इस पर अनुज चौधरी ने भी बेधड़क जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि एहसान कैसा। मुझे अर्जुन अवार्ड मिला है। किसी के एहसान से अर्जुन अवार्ड नहीं मिलता है। आजम और अनुज चौधरी के बीच बहस का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। संभल हिंसा के दौरान पैर में लगी थी गोली बीते साल संभल में जब विवादित ढांचे के सर्वे को लेकर हिंसा और बवाल हुआ था, तब कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। इसमें संभल सीओ अनुज चौधरी भी शामिल थे। उनके पैर में गोली लगी। इस दौरान मीडिया से बाचचीत में अनुज चौधरी ने कहा कि हम मरने के लिए पुलिस में नहीं आए हैं। हमारा भी परिवार है। बच्‍चे हैं। बचाव में गोली चलाएंगे। हमें आत्‍मरक्षा का अधिकार है। अनुज चौधरी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। अनुज चौधरी का बयान सीओ अनुज चौधरी ने संभल में कहा था- जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है. मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा… तो वो उस दिन घर से ना निकले. अगर निकले तो उसका बड़ा दिल होना चाहिए. जिस तरह पूरे साल मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है, उसी तरह से होली का भी इंतजार हिंदू पक्ष करता है. होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है… कहकर मनाई जाती है. उन्होंने आगे कहा- ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं. एक दूसरे के यहां जाते हैं. दोनों पक्ष हिंदू मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें. अनावश्यक किसी पर रंग न डालें. अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उसपर भी न डालें. सीओ ने कहा था कि जिसको रंग से परहेज हो वह व्यक्ति घर से बाहर ना निकले. जिस किसी में रंग को झेलने की कैपेसिटी हो वही व्यक्ति घर से निकले. यह बात बिल्कुल ध्यान में रखना है कि किसी भी हाल में शांति-व्यवस्था ना बिगड़े. रामगोपाल का सरकार पर निशाना वहीं, रामगोपाल यादव ने महाकुंभ में नाविक के 30 करोड़ कमाने के दावे को लेकर सरकार पर निशाना साधा. साथ ही दिल्ली में बीजेपी सांसद द्वारा घर की नेम प्लेट पर सड़क का नाम बदलने पर भी कटाक्ष किया. जबकि, अपने विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर कहा कि आजमी ने जो बोला है मीडिया ने उसको सही से नहीं दिखाया.   शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त संभल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ अनुज चौधरी ने कहा, "अगर किसी को होली के रंग से परहेज है, तो वह अपने घर में ही रहे। इससे न केवल शांति बनी रहेगी, बल्कि एक अच्छा संदेश भी जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी पक्ष की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।     recent … Read more