Wednesday, July 8, 2026 12:54 pm

भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, जितेंद्र रावत ने सरकारी आवास की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के राजनयिक क्षेत्र चाणक्यपुरी में शुक्रवार की सुबह एक अत्यंत दुखद घटना घटी, जहां भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी, जितेंद्र रावत ने अपने सरकारी आवास की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने मंत्रालय और उनके सहयोगियों को गहरे शोक में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 6:00 बजे घटी, जब रावत ने विदेश मंत्रालय की आवासीय सोसायटी में स्थित अपने आवास की छत से छलांग लगा दी। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि रावत अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। वह अपनी मां के साथ इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में निवास करते हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रावत पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। घटना स्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। विदेश मंत्रालय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में मंत्रालय ने रावत के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है और मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। मंत्रालय ने इस दुख की घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। यह घटना समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।   recent visitors 58

बारबाडोस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान : ‘ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से हुए सम्मानित

ब्रिजटाउन कैरेबियाई देश बारबाडोस ने कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया। विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने पीएम मोदी की ओर से पुरस्कार किया ग्रहण विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पुरस्कार भारत के विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने ग्रहण किया। बाराडोस की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा बयान के अनुसार, 20 नवंबर 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान बाराडोस की प्रधानमंत्री मोटले ने कोविड-19 महामारी की विकट परिस्थिति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए उन्हें ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस देने की घोषणा की थी। भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को रेखांकित करता है यह सम्मान विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सम्मान भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को रेखांकित करता है साथ ही विशेष रूप से संकट के समय में सहयोग और विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक वर्ष 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों द्वारा एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।   recent visitors 53

मुंबई में Parle-G कंपनी के कई स्‍थानों पर IT की छापेमारी, सुबह से चल रही जांच

मुंबई मुंबई में पारले ग्रुप पर इनकम टैक्‍स विभाग ने छापेमारी की है. पारले ग्रुप Parle-G, मोनाको और अन्‍य ब्रांड नेम से बिस्‍कुट बेचने वाली फर्म है. मुंबई में कंपनी के कई स्‍थानों पर छापेमारी की जा रही है, जो सुबह से ही चल रही है. आयकर विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई की इनकम टैक्‍स इन्‍वेस्टिगेशन विंग की ओर से सर्च किया जा रहा है. हालांकि यह सर्च क्‍यों हो रहा है? इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है. छापेमारी पूरी होने के बाद इसके पीछे के कारणों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल इनकम टैक्‍स विभाग कंपनी के दस्‍तावेज खंगालने में जुटा हुआ है. FY24 में पारले-जी इतना बढ़ा प्रॉफिट सबसे पहले बात कर लेते हैं Parle-G बिस्कुट को वित्त वर्ष 2023-24 में हुए प्रॉफिट के बारे में, तो पीटीआई के मुताबिक, FY24 में इसका मुनाफा दोगुना होकर 1,606.95 करोड़ रुपये रहा है, जो कि FY23 में 743.66 करोड़ रुपये रहा था. इसके बीते वित्त वर्ष में पारले बिस्कुल की ऑपरेशनल इनकम दो फीसदी के इजाफे के साथ बढ़कर 14,349.4 करोड़ रुपये हो गई है. अगर रेवेन्यू की बात करें, तो ये 5.31 फीसदी उछलकर 15,085.76 करोड़ रुपये रहा है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि Parle Biscuit की डिमांड अभी भी जोरदार बनी हुई है. कब हुई थी कंपनी की शुरुआत? पारले की शुरुआत की बात करें, तो इसे देश को आजादी मिलने से पहले साल 1929 में हुई थी. 90 के दशक के बच्चों को तो अपना वह दौर भी याद होगा, जब चाय के साथ पारले-जी का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा फेमस हुआ करता था. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि कंपनी ने पारले नाम मुंबई के विले-पार्ले इलाके से लिया है.     recent visitors 55

न्यूजीलैंड के खिलाफ है श्रेयस अय्यर का शानदार रिकॉर्ड, फाइनल में मचाएंगे धमाल, सबकी रहेंगी नजरें

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि ग्रुप ए के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था जो महज औपचारिकता का मुकाबला था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर पर सबकी नजरें रहेंगी, जिनका 50 ओवर फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 में फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 70.37 के औसत से 563 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 105 रहा है। श्रेयस अय्यर ने 2023 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 गेंद में 105 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट शतक भी लगाया है, जोकि उन्होंने अपने डेब्यू नवंबर 2021 में मारा था। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 पारियों में 990 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.14 रहा। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई मैचों में महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रेयस ने टूर्नामेंट में 4 मैचों में 48.75 के औसत से 195 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 79 है। इस साल सात वनडे में श्रेयस अय्यर ने 53.71 के औसत से 376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। recent visitors 38

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाओं के लिए फ्री रहेगी रोडवेज बस

राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा के लिए लागू होंगी कुछ शर्तें राजस्थान रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ साधारण और एक्सप्रेस बसों में उपलब्ध होगी। वातानुकूलित (AC) और वोल्वो बसों में यह छूट लागू नहीं होगी।     यह सुविधा 8 मार्च को रात 12:00 बजे से लेकर 23:59 बजे तक मान्य होगी।     केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।     यदि कोई महिला राजस्थान से बाहर यात्रा कर रही है (जैसे जयपुर से दिल्ली), तो राजस्थान की अंतिम बस स्टॉप तक की यात्रा नि:शुल्क होगी। इसके बाद का किराया यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा। महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान वित्तीय राहत मिलेगी और वे बिना किसी खर्च के आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा कर सकेंगी। recent visitors 51

IndiGo ने रचा इतिहास, सीट क्षमता के मामले में इंडिगो दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन बन गई

नई दिल्ली भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीट क्षमता के मामले में इंडिगो दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन बन गई है। 2024 में इसकी सीट क्षमता 10.1% बढ़कर 134.9 मिलियन से अधिक हो गई है। OAG की रिपोर्ट में इंडिगो को मिला दूसरा स्थान एविएशन डेटा कंपनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (OAG) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार कतर एयरवेज इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। कतर एयरवेज की सीट क्षमता 10.4% बढ़ी है जबकि इंडिगो की 10.1% बढ़ी है जिससे इंडिगो को दूसरा स्थान मिला है। फ्लाइट फ्रीक्वेंसी में भी इंडिगो सबसे आगे OAG के आंकड़ों के अनुसार फ्लाइट फ्रीक्वेंसी (उड़ानों की संख्या) के मामले में इंडिगो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन बन गई है। इंडिगो ने 2024 में कुल 749,156 उड़ानों का संचालन किया। साल-दर-साल इसकी उड़ान आवृत्ति (Flight Frequency) में 9.7% की वृद्धि हुई है। 900 से अधिक नए विमान ऑर्डर पर इंडिगो के पास दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ऑर्डर्स में से एक है। एयरलाइन ने 900 से ज्यादा नए विमान ऑर्डर किए हैं। 2024 में इंडिगो को 58 नए एयरबस विमान मिलने वाले हैं जिससे इसकी क्षमता और बढ़ेगी। हालांकि तकनीकी कारणों (MRO सप्लाई चेन समस्याओं) से लगभग 80 विमान फिलहाल संचालन में नहीं हैं। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल विस्तार पर फोकस 88% उड़ानें घरेलू बाजार के लिए हैं यानी ज्यादातर फ्लाइट भारत के अंदर संचालित हो रही हैं। इंटरनेशनल विस्तार की योजना भी तैयार है। 2024 में इंडिगो खासतौर पर मध्य पूर्व और थाईलैंड में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी। इंडिगो की लंबी दूरी की उड़ानें भी होंगी लॉन्च इंडिगो की लॉन्ग-हॉल (लंबी दूरी की) उड़ानें शुरू करने की भी योजना है। एयरलाइन 2025 में वेट लीज़ (किराए पर लिए गए) विमानों के साथ लंबी दूरी की उड़ानों की शुरुआत कर सकती है। वहीं कहा जा सकता है कि इंडिगो की यह तेजी से बढ़ती ग्रोथ दिखाती है कि भारतीय एविएशन सेक्टर ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है। नए विमानों की डिलीवरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और उड़ानों की संख्या बढ़ाकर इंडिगो आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।   recent visitors 60

मंत्री कंषाना ने कहा खरीफ 2025-26 के लिए सोयाबीन, कपास और मक्का के बीज की कार्य योजना तैयार कर ली जाए

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि नकली बीज विक्रय और किसानों द्वारा गेहूं एवं चने की फसल की नरवाई खेतों में जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाये। मंत्री कंषाना ने अधिकारियों को यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कृषि मंत्री कंषाना में कहा कि खरीफ 2025-26 के लिए सोयाबीन, कपास और मक्का के बीज की कार्य योजना तैयार कर ली जाए। केंद्रीय योजनाओं के प्रदान किए गए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में गेहूं के लिए स्थापित किए गए उपार्जन केंद्रों पर किसानों की बैठने एवं पानी की उचित व्यवस्था की जाए। मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का बेहतर संचालन किया जाए और किसानों के खेतों की मिट्टी का अधिकाधिक परीक्षण सुनिश्चित करें। फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाए। बैठक में इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि और जिलों के उप संचालक कृषि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 45