Wednesday, July 8, 2026 11:44 am

सीएम की सुरक्षा दस्ते में तैनात भैयालाल प्रजापति को डीएसपी मुख्यालय पदस्थ कर दिया गया

भोपाल  मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव की सिक्योरटी और बढ़ा दी है।अब सीएम की सुरक्षा में तीन नए डीएसपी तैनात होंगे, जबकि एक डीएसपी को हटाया जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद अब सीएम की सुरक्षा का कोटा भी पूरा हो गया है।चुंकी मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में छह डीएसपी के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से दो पद रिक्त थे।अब उनकी सुरक्षा में 3 नए डीएसपी तैनात अफसरों किए गए है जिससे जितने पद खाली थे वे भर गए है। वही सीएम की सुरक्षा दस्ते में तैनात भैयालाल प्रजापति को डीएसपी मुख्यालय पदस्थ कर दिया गया है। इन 3 अफसरों को मिला सीएम की सुरक्षा का जिम्मा मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सीएम की सुरक्षा में तैनात एक डीएसपी को हटाकर तीन नए डीएसपी की पोस्टिंग की है। गुरुवार को शासन द्वारा जारी आदेश में एसडीओपी भांडेर-दतिया कर्णिक श्रीवास्तव को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है। एसडीओपी पवई-पन्ना सौरभ रत्नाकर और सहायक सेनानी आर-एपीटीसी इंदौर हेमेंद्र सूर्यवंशी को भी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है।ये तीनों अधिकारी अभी अलग-अलग जिम्मेदारियों में थे, लेकिन अब इन्हें सीएम मोहन की सुरक्षा में तैनात किया गया है। फरवरी में सामने आया था सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला दरअसल, फरवरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास रुद्रसागर क्षेत्र में बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक कोट पेंट पहने सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम मोहन यादव के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था, युवक के गले में एक आईडी कार्ड और हाथ में वॉकी-टॉकी भी था। जैसे ही एडिशनल एसपी नितेश भार्गव की नजर उस पर पड़ी पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर महाकाल थाना भेज दिया गया था। recent visitors 67

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रश्नों और ध्यानाकर्षण आदि के जवाब तथ्यात्मक और तर्कपूर्ण ढंग से दिए जाएं। उन्होंने लंबित शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की सिफारिशों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पंद्रह दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी, इस सत्र में 5 विधेयक प्रस्तुत होना संभावित हैं। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया तथा विधि एवं विधायी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 42

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खदान में हुई तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खदान में हुई तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया बैतूल के पाथाखेड़ा में कोयला खदान की छत धंसकने से हुआ हादसा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयले की खदान में कार्यरत 3 कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। यहां खदान की छत धंसकने से दु:खद हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित माइनिंग कंपनी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने का निर्देश दिये है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।   recent visitors 26

नेताओं की लग्जरी गाड़ियों पर नजर नहीं आएगा हूटर, जानिए क्या है इसका कारण

सीहोर  सीहोर के जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद बनी काले रंग की गाड़ियों पर अब हूटर नजर नहीं आएंगे। शासन के निर्देशों के बाद जनप्रतिनिधियों ने अपनी गाड़ियों से हूटर हटाने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले विधायक सुदेश राय ने अपनी लग्जरी गाड़ी से हूटर हटवाया, इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने गाड़ी से हूटर निकलवा दिया। गौरतलब है कि शहर में करीब आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों के पास काले रंग की गाड़ी, जिनमें वे सफर करते हैं। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, युवा नेता शशांक सक्सेना सहित कुछ अन्य जनप्रतिनिधि भी काले रंग की गाड़ी में ही चलते हैं। अब इन जनप्रतिनिधियों ने शासन के नियमों का पालन करते हुए अपनी गाड़ियों से हूटर हटाने शुरू कर दिए हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक ने दिए थे ये आदेश उप पुलिस महानिरीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने आदेश जारी किए कि प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरुद्ध निजी वाहनों में हूटर,  फ्लेश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्ती), वीआईपी स्टीकर चस्पा करना और गलत नंबर प्लेट के मामले विगत कुछ समय से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं करने से ऐसा करने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इन अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। कुछ दिन पूर्व एक जिले में वीआईपी भ्रमण के दौरान ऐसा ही एक अनाधिकृत वाहन पकड़ा गया था, जिस पर बीनएएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। निजी वाहनों में हूटर, फ्लेश लाइट लाल, पीली, नीली बत्ती, वीआईपी के स्टीकर, गलत नंबर प्लेट का दुरुपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। यातायात पुलिस ने की कार्रवाई यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने एक प्राइवेट स्कॉर्पियो वाहन जिस पर चालक द्वारा अवैध रूप से हूटर और सायरन लगाए हुए था, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालक से समन शुल्क तीन हजार रुपये वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहनों पर अवैध हूटर एवं सायरन लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।   recent visitors 20

मध्यप्रदेश समेत देश भर में खुले जन औषधि केंद्र नागरिकों के निरोगी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश समेत देश भर में खुले जन औषधि केंद्र नागरिकों के निरोगी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। इन केन्द्रों से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को कम दामों पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी पहल के लिए उनका आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के 'दाम कम- दवाई उत्तम' विजन का परिणाम है कि वर्तमान समय में गरीब नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर 50% से 80% सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में 15 हजार जन औषधि केंन्द्रों के माध्यम से देश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो रही हैं। सस्ते दामों पर मिल रही दवाईयों ने न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया, अपितु उनकी घरेलू बचत को भी बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को उचित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।   recent visitors 47

सांसद राजीव शुक्ला की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए ASI को दिए निर्देश

रायपुर सांसद राजीव शुक्ला ने बीते साल राज्यसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने की बात कही थी. इस पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को प्रस्ताव पर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पत्र के माध्यम से सांसद को जानकारी दी है. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र के माध्यम से बताया कि सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर सहित स्मारक और स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रायपुर मंडल के संरक्षण में हैं. स्थल में नियमित रूप से रखरखाव कार्य किया जाता है, और स्मारक अच्छी स्थिति में संरक्षित हैं. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसी धरोहर स्थल को विश्व धरोहर सूची में शामिल करना एक जटिल और लंबी प्रक्रिया है. इसके लिए यूनेस्को विश्व धरोहर समिति द्वारा निर्धारित एक या अधिक मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जैसा कि उनके परिचालन दिशानिर्देशों में उल्लिखित है. इसके अतिरिक्त, साइट की प्रामाणिकता और अखंडता को प्रदर्शित किया जाना चाहिए. recent visitors 49

थाईलैंड में बीकानेर की बेटी एंजिला स्वामी ने रचा इतिहास, बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025

 बीकानेर  बीकानेर की एंजिला स्वामी ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर न केवल अपने शहर बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी 2025 के बीच थाईलैंड की राजधानी पटाया में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनिया भर की प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया। एंजिला ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया और यह गौरवशाली खिताब अपने नाम किया। पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर चमक चुकी हैं एंजिला यह पहली बार नहीं है जब एंजिला ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो। इससे पहले, उन्होंने मिसेज इंडिया ऑरा ग्लोबल 2024 का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। अब मिसेज यूनिवर्स 2025 बनने के बाद उन्होंने वैश्विक स्तर पर भी अपनी क्षमता को साबित कर दिया है। परिवार को दिया अपनी सफलता का श्रेय अपनी इस असाधारण जीत का श्रेय एंजिला ने अपने परिवार को दिया है। उनके पति हेमंत स्वामी, जो वर्तमान में एनटीपीसी नागपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, ने हर कदम पर उनका समर्थन किया। उनके पिता सत्यनारायण स्वामी और ससुर सूर्यनारायण स्वामी ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार के स्नेह और समर्थन के बलबूते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं- एंजिला स्वामी आज के दौर में सौंदर्य प्रतियोगिताएं केवल सुंदरता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनमें बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और संपूर्ण व्यक्तित्व को भी परखा जाता है। एंजिला स्वामी ने अपनी प्रतिभा और कुशाग्रता से साबित कर दिया कि बीकानेर जैसे सांस्कृतिक शहर की महिलाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने यह प्रेरणादायक संदेश दिया है कि अगर आत्मविश्वास, समर्पण और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। बीकानेर में जश्न का माहौल एंजिला की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बीकानेरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शहर में जश्न का माहौल बना हुआ है और विभिन्न संगठनों तथा संस्थानों ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। recent visitors 49