Wednesday, July 8, 2026 6:15 am

राजीव शुक्ला भगवान राम के पुत्र लव के मंदिर पहुंचे , इस कट्टर इस्लामिक देश में है मौजूद

इस्लामाबाद  बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनका यह दौरा पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ है। इस दौरान उन्होंने लाहौर में स्थित भगवान राम के पुत्र लव की समाधि पर भी पहुंचे। राजीव शुक्ला ने उनकी समाधि पर पूरा-अर्चना करते हुए तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम के दूसरे पुत्र कुश ने कसूर शहर को बसाया था, जो पाकिस्तान का एक बड़ा शहर है। राजीव शुक्ला ने क्या कहा राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, लाहौर के प्राचीन क़िले में प्रभु राम के पुत्र लव की प्राचीन समाधि है लाहौर नाम भी उन्ही के नाम से है। वहां प्रार्थना का अवसर मिला। साथ में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी जो इस समाधि का जीर्णोद्धार करवा रहे हैं । मोहसिन ने मुख्यमंत्री रहते यह काम शुरू करवाया था।" 'कुश ने बसाया था कसूर शहर' उन्होंने आगे लिखा, "लाहौर के म्युनिसिपल रिकॉर्ड में दर्ज है कि यह नगर भगवान राम के पुत्र लव के नाम से बसाया गया था और कसूर शहर उनके दूसरे पुत्र कुश के नाम से। पाकिस्तान सरकार भी यह बात मानती है।" कौन हैं राजीव शुक्ला राजीव शुक्ला भारतीय राजनेता, पूर्व पत्रकार और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष हैं। आईपीएल में कथित भ्रष्टाचार और स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद राजीव शुक्ला ने 1 जून 2013 को इसके अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया। 2015 में राजीव शुक्ला को फिर से सर्वसम्मति से बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 18 दिसंबर 2020 को उन्हें निर्विरोध बीसीसीआई का उपाध्यक्ष चुना गया था। recent visitors 79

नगर निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

नगर निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न चिरमिरी नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य- श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी/चिरमिरी  नगर पालिक निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने महापौर रामनरेश राय सहित भाजपा के 27 पार्षदों सहित 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी शपथ ली। वहीं कांग्रेस के 11 पार्षदों को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अलग से निगम सभा कक्ष में शपथ दिलाई।  नवनिर्वाचित पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चिरमिरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और समृद्ध शहर बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नगर निगम के पांचवें कार्यकाल के इस शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी और किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े, भाजपा एमसीबी जिले की अध्यक्ष चंपादेवी पावले, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को चिरमिरी नगर के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आए। समारोह के उपरांत नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यह कार्यक्रम न केवल एक शपथ ग्रहण समारोह था, बल्कि चिरमिरी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम भी था, जहां जनता की उम्मीदों को साकार करने के लिए नगर सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का औपचारिक रूप से आरंभ किया गया। recent visitors 46

गोविंदा सेक्रेटरी शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए

मुंबई लंबे समय से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के सेक्रेटरी रहे शशि प्रभु ने 6 मार्च, 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया है. शशि प्रभु के निधन से एक्टर बुरी तरह टूट गए. इस खबर के मिलते ही एक्टर तुरंत प्रभु के घर पहुंचे हैं. रात 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया है. उनके निधन के बाद गोविंदा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस वायरल वीडियो में गोविंदा अपने आंसू पोछते और काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देते समय एक्टर फूट-फूटकर रोने लगे. उनके इस गहरे दुख को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भी इमोशनल हो गए. शशि प्रभु  के निधन की खबर दोपहर में गोविंदा को मिली, जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए उनके परिवार से मिलने का फैसला किया. अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए गोविंदा अंतिम संस्कार के वीडियो में गोविंदा बेहद दुखी दिखाई दे रहे हैं. वे एक महिला रिश्तेदार को ढांढस बंधाते भी नजर आए, जिससे साफ दिखता है कि वो प्रभु के परिवार को अपना मानते थे. गोविंदा और शशि प्रभु का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि पारिवारिक भी था. प्रभु न सिर्फ उनके सेक्रेटरी थे, बल्कि उनके संघर्ष के दिनों से ही एक मजबूत सहारा बने रहे. दोनों के बीच सालों से थी दोस्ती बता दें कि गोविंदा और शशि प्रभु  की दोस्ती सालों तक बनी रही. दोनों के बीच अटूट संबंध फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल माना जाता है. गोविंदा के दूसरे सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने उनके रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘शशि प्रभु और गोविंदा का रिश्ता शुरू से ही बहुत गहरा था. उन्होंने कई सालों तक गोविंदा के लिए काम किया. मैं उनके साथ बाद में जुड़ा. मैंने देखा कि उनके संघर्ष के दिनों में प्रभु भाई की तरह उनके साथ खड़े रहे. गोविंदा उन्हें भाई की तरह प्यार करते थे और आज भी उनका वही सम्मान है’. recent visitors 50

किसी की सोच बदलने की जिमेदारी हमारी नहीं, अपनी लाइफ को स्वयं के अनुसार जीना आना चाहिए: विद्या बालन

कॅरियर की शुरुआत से अब तक मैंने खुद में कभी भी ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने फिक्की लो में महिलाओं से रूबरू होते हुए यह बात कही। विद्या बालन ने  इंदौर में फिक्की लो की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(Womens Day) के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में शिरकत की। कहा, किसी की सोच बदलने की जिमेदारी हमारी नहीं है। अपनी लाइफ को स्वयं के अनुसार जीना आना चाहिए। जब तक महिलाओं को देखने और समझने की सोच नहीं बदलेगी, तब तक महिलाओं का शोषण होता रहेगा। अब हर किसी की सोच को हम बदल दें, यह जरूरी भी नहीं है। इसलिए हम वही करें, जो हम करना चाहते हैं। मन की इच्छा दबाने की बजाय उसे निखारने की तरफ ध्यान दें। recent visitors 45

सेना ने कारगिल में सी-17 ग्लोबमास्टर विमान को उतारकर बड़ा दांव चल दिया

 कारगिल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कभी एकदम से खत्म नहीं हो पाया। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर पाकिस्तान और चीन सदाबहार दोस्त बने रहते हैं। ऐसे में भारत की चुनौती और भी बढ़ जाती है। बुधवार को सेना ने कारगिल में सी-17 ग्लोबमास्टर विमान को उतारकर बड़ा दांव चल दिया है। यह कदम बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। दरअसल सीमा को सुरक्षित रखने के लिए कनेक्टिविटी बहुत जरूरी होती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अकसर कनेक्टिविटी खत्म हो जाती है। पाकिस्तान 1999 में करगिल पर कब्जा करने की कोशिश कर भी चुका है। ऐसे में भारतीय सेना ने भी अपनी तैयारियों तेज कर दी हैं। जल्द ही लद्दाख को जोड़ने वाली ऑल वेदर सड़क और जोजिला टनल भी शुरू हो जाएगा। क्या हैं सी-17 लैंड करने के मायने कारगिल में सी-17 ग्लोबमास्टर की लैंडिंग के मायने बहुत बड़े हैं। दरअसल इससे सेना का मूवमेंट बढ़ जाएगा। इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट की क्षमता भी चार गुना बढ़ेगी। इस एयरफील्ड से अब तक सी-130 जे सुपर हल्क्युलिस और एएन-32 का संचालन किया जाता था। इनकी अधिकतम क्षणता 6 से सात टन ही थी। वहीं सी-17ग्लोबमास्टर अकेले ही 60 से 70 टन का भार उठा सकता है। इसके अलावा इसकी मदद से 150 से ज्यादा सैनिक हथियारों और उपकरणों के साथ तुरंत फ्रंट पर तैनात हो सकते हैं। पाकिस्तान और चीन दोनों से जंग की स्थिति में कारगिल तक यह पहुंच काम आएगी। कारगिल में सेना को उतारकर जल्दी चीन की सीमा पर भी भेजा जा सकता है। पाकिस्तान इस एयरफील्ड से भी इतना चिढ़ा रहता है कि 1999 के युद्ध के दौरान उसने इसे निशाना बनाया था। यह एयरफील्ड एलओसी से बेहद करीब है। सी-17 ग्लोबमास्टर ऊंचाई वाले इलाकों में और कम तापमान वाले इलाकों के हिसाब से भी तैयार रहता है। सूत्रों का कहना है कि वायुसेना को लगता था कि लेह और श्रीनगर के बीच एक गैप है। अगर कारगिल में ग्लोबमास्टर की लैंडिंग होती है तो यह खाली स्थान भर जाएगा और सेना को सप्लाई और तैनाती दोनों में मदद मिलेगा। कारगिल में कोई पार्किंग बे नहीं है। ऐसे में एक समय में एक ही सी-17 का संचालन हो सकता है। recent visitors 32

तमन्ना के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, विजय को लेकर पार्टनर्स का पोस्ट किया शेयर

मुंबई विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जब से दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया, तभी से लोग उनकी केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए भी देखना चाहते थे, लेकिन यह ख्वाब पूरा होने से पहले ही रिश्ता टूटने की खबर सुर्खियों में आ गई। जी हां, फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं। दोनों के एक हफ्ते पहले ही ब्रेकअप करने की खबर आ रही है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच विजय ने पहला पोस्ट जारी किया है। तमन्ना के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह पार्टनर्स के बारे में बात करते हुए नजर आए। दरअसल, विजय वर्मा IIFA 2025 को होस्ट करने वाले हैं। अभिनेता ने बैकस्टेज और को-स्टार्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह बैकस्टेज पर हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्हें होस्ट मोड पर देखा जा सकता है। एक तस्वीर में विजय स्त्री एक्टर्स अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पार्टनर्स इन राइम (तुकबंदी में पार्टनर्स)।" वह आईफा की शूटिंग के लिए जयपुर भी पहुंच गए हैं, जहां अवॉर्ड फंक्शन होस्ट होने वाला है। क्यों अलग हुए विजय और तमन्ना? तमन्ना और विजय वर्मा पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2023 के न्यू ईयर के समय उनकी किस फोटो वायरल हुई थी जिसके बाद उनके अफेयर की खबर लगी थी। बाद में कपल ने खुद इसे ऑफिशियल किया था। तभी से दोनों अपनी डेटिंग के चलते लाइमलाइट में थे। हालांकि, दो साल की डेटिंग के बाद दोनों के अलग होने की खबर वायरल हो रही है। विजय और तमन्ना ने खुद आकर न ही अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है और ना ही इसे खारिज किया है, लेकिन ऐसी खबर चल रही है कि दोनों ने ब्रेकअप शादी को लेकर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना को विजय से शादी करनी थी, जबकि अभिनेता अभी करियर पर ध्यान देना चाहते थे। इसी वजह से दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हालांकि, दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। recent visitors 32

फाइनल जीतते ही टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी

दुबई पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अब फाइनल दौर में पहुंच गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहकर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां भारत की भ‍िड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. इस बार यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. साथ ही इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़ेगी. दरअसल, फाइनल जीतते ही टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन खेला जा रहा है. अब तक भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 बार खिताब जीते हैं. कंगारू टीम सेमीफाइनल में भारत के ही हाथों हारकर बाहर हो गई है. ऐसे में अब तीसरा खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाने का मौका टीम इंडिया के पास ही है. भारत ने 2002 (संयुक्त रूप से) और 2013 में जीता खिताब भारतीय टीम सबसे पहले श्रीलंका में खेले गए इस तीसरे यानी 2002 सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब भारतीय टीम और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. जबकि 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब जीता. 2013 के बाद 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी को इंग्लैंड में कराया गया. तब पहली बार पाकिस्तान ने इसे अपने नाम किया. इसके बाद 2021 में टूर्नामेंट होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया. अब करीब 8 साल बाद यह टूर्नामेंट दोबारा कराया जा रहा है. अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें साल विनर नतीजा 1998 साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया 2000 न्यूजीलैंड भारत को 4 विकेट से हराया 2002 भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता मैच बेनतीजा रहा 2004 वेस्टइंडीज इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया 2006 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया 2009 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया 2013 भारत इंग्लैंड को 5 रनों से हराया 2017 पाकिस्तान भारत को 180 रनों से हराया चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर. recent visitors 39