Sunday, July 5, 2026 3:51 am

पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का है विशेष महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगोरिया के आनंद और उल्लास को देख मन हुआ प्रफुल्लित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये भगोरिया और होली की दी शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बड़वानी जिले के पानसेमल के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया हाट में कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार और संस्कृति हमारी परम्परा को दर्शाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय वेशभूषा पहनकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से सजी हुई गाड़ी में भगोरिया मेले का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगोरिये में पानसेमल क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का विशेष महत्व है। यह पर्व रबी की फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। इसमें ग्रामीण भाई-बहन त्यौहारों के लिए विशेष खरीदी करते है। त्यौहारों में हम एक दूसरे से आपस में मिलकर आपसी वैमनस्य को समाप्त कर भाई-चारा बनाये रखते है। हम सब एक दूसरे से मिलजुलकर हमेशा जुड़े रहे यही हमारे त्यौहारों की विशेषताएं है, इसलिए हमे अपने त्यौहार, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए इन्हे सहेजना चाहिए। मुख्यमंत्री का तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर किया स्वागत भगोरिया हाट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों ने तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर अभिनंदन किया। कुलदेवी की टोकरी गोल-गोल घूमते हुए देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हुआ भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पानसेमल नगरवासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने अपनी दुकान, घरो, छतों, चौराहे से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। ढोल-मांदल बजाने वालें समूहों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके स्वागत में आये स्थानीय ढोल-मांदल बजाने वाले समूहो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ढोल-मांदल की थाप पर स्वत: पैर थिरकने लगते हैं। संस्कृति संरक्षण के लिये कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक समूह को 5-5 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति की इस परंपरा को वे बनाये रखे, जिससे आने वाली पीढ़ी भी इसे देखते हुए अपनी धरोहर को सहेज सकें। पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र का सिविल अस्पताल में होगा उन्नयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पानसेमल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जायेगा। पानसेमल भगोरिया में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, नगर पालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव, पानसेमल नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेष भण्डारकर, नगर परिषद खेतिया अध्यक्ष दशरथ निकुम, नगर परिषद निवाली अध्यक्ष श्रीमती तरूणा नरेन्द्र सिसोदिया, अजय यादव, विकास आर्य, लोकेश शुक्ला, श्याम पण्डित, अनूप मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में नगरीय एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।   recent visitors 42

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, हो सकते हैं कई अहम फैसले

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। तत्पश्चात योगी मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे, जिसमें मंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक चुनावाें के दृष्टिगत अहम दिशा-निर्देश दिया जाएगा। वहीं देर शाम सीएम जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे, ताकि जल्द पीएम मोदी से लोकार्पण कराया जा सके। पीएम मोदी से मिले योगी, मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर की चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम से अप्रैल में नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए समय देने का अनुरोध भी किया। सूत्रों की मानें तो सीएम ने प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के साथ पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा की। बता दें, योगी शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे।  इसके बाद पीएम से सीएम की इस मुलाकात को सरकार और संगठन में बदलावों पर सहमति बनाने के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो होली के बाद संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। वहीं, कुछ वर्तमान मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है तो कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। विस्तार में ओबीसी और दलित नेताओं को जगह देकर सपा के पीडीए को भी जवाब देने की कवायद हो सकती है। भाजपा के सांगठनिक चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष को भी चुना जाना है। चर्चा है कि पीएम ने इन सभी मुद्दों पर सीएम की राय जानी और अहम निर्देश दिए। recent visitors 42

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कप्तान रोहित एवं समस्त भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिष्ठित चैंपियन ट्रॉफी-2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने संपूर्ण टीम ने गजब का क्रिकेट खेला है। भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ है। फाइनल मुकाबला बहुत रोचक और रोमांचक था, लेकिन हमारे धुरंधर बल्लेबाज और सभी खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। भारतीय खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को विजय दिलवाने में सफल रहे। पूरा देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त राष्ट्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह और भी हर्ष और गर्व की बात है कि भारत ने तीन बार चैंपियन ट्रॉफी जीत कर इतिहास रचा है। दो बार स्वतंत्र रूप से और एक बार संयुक्त रूप से भारत ने यह स्पर्धा जीती है। इस तरह भारत दुनिया का एक मात्र देश है जिसे तीन बार चैम्पियन ट्रॉफी में विजय मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर हमारी सफलता के मार्ग को आसान किया। अन्य गेंदबाज भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। इस तरह टीम भावना ने भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलवाई।   recent visitors 47

सीएम डॉ मोहन यादव आज माधव टाइगर रिजर्व की सौगात देंगे, PM मोदी ने की तारीफ

भोपाल मध्य प्रदेश को नौवां बाघ अभयारण्य मिलने जा रहा है। सीएम डॉ मोहन यादव माधव टाइगर रिजर्व की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जमकर सराहना की हैं। उन्होंने इसे वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक खबर बताते हुए भारत की जानवरों की रक्षा करने की परंपरा पर गर्व जताया हैं। 10 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर एक बाघिन को भी रिलीज किया जाएगा। हाल ही में सीएम ने कहा था कि टाइगर स्टेट में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटक क्षेत्रों के होटल रिसॉर्ट फुल रहते हैं। माधव नेशनल पार्क चंबल में पर्यटन का नया क्षेत्र रहेगा। इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुसी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक खबर! भारत वन्यजीव विविधता और वन्यजीवों का जश्न मनाने वाली संस्कृति से धन्य है। हम हमेशा जानवरों की रक्षा करने और एक स्थायी ग्रह में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 8 टाइगर रिजर्व हैं। ये टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, नौरादेही और रातापानी हैं। अब माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से यह संख्या 9 हो गई है। recent visitors 37

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। recent visitors 30

सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी तेज रफ्तार के साथ कारोबार, आई तूफानी तेजी

मुंबई टीम इंडिया (Team India) ने रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को चार विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) पर कब्जा जमाया, तो भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने भी इसे सलाम किया. दरअसल, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार ने धीमी शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसकी चाल बदल गई और Sensex-Nifty जोरदार तेजी के साथ भागते नजर आए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 339 अंक चढ़कर कारोबार करता नजर आया, तो एनएसई का निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा उछलकर ग्रीन जोन में ट्रेड करता दिखा. सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार शेयर मार्केट में सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 74,474.98 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में इसकी रफ्तार तेज होती गई और ये 371 अंक की उछाल के साथ 74703.87 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी मामूली गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुआ और फिर अचानक तेजी के साथ ग्रीन जोन में पहुंच गया. NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 22,552 की तुलना में 22,521 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर 105 अंक की उछाल के साथ 22,660 के लेवल तक पहुंच गया. सबसे ज्यादा उछले ये 10 शेयर सोमवार को मार्केट में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल PowerGrid Share (3.76%), Bajaj Finance Share (2.08%), Adani Ports Share (1.90%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में Phoenix Ltd Share (4.08%), Zeel Share (3.47%), Star Health Share (3%), Mahindra Finance Share (2.46%) की तेजी लेकर ट्रेड करता दिखा. बात करें स्मॉलकैप कंपनियों की, तो TexInfra Share (7.25%), AAVAS Share (6.90%) और TTML Share (6.12%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इन बड़ी कंपनियों के शेयर भी भागे बाजार में जिन दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को तेजी देखने को मिली, उनमें टाटा स्टील शेयर (Tata Steel Share), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Share), भारती एयरटेल (Bharti Airtel Share) के अलावा इंफोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर (Reliance Share) भी शामिल रहा. रोहित शर्मा ब्रिगेड ने जीती ट्रॉफी बता दें कि भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया. रविवार (10 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. रोहित ब्रिगेड (Rohit Sharma) इस टूर्नामेंट में अजेय रही और उसने अपने पांचों मैच जीते. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की. recent visitors 91

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी। recent visitors 43