Sunday, July 5, 2026 4:56 am

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार, सिर पर गंगाजल लेकर पहुंचे बीजेपी विधायक

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक चेहरे पर काले नकाब लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित. सिर पर गंगाजल लेकर पहुंचे बीजेपी विधायक दूसरी तरफ, जबलपुर उत्तर से बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे सिर पर गंगाजल लेकर विधानसभा पहुंचे। विधायकों ने सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज कराए हैं। विधानसभा सचिवालय को ऑनलाइन 1785 सवाल मिलेमध्य प्रदेश में हैं, जबकि 1154 सवाल ऑफलाइन जमा किए गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन और बीजेपी विधायक का गंगाजल लेकर आना चर्चा का विषय बना रहा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्र का उद्घाटन किया। 11 मार्च को दूसरा अनुपूरक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। 12 मार्च को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश होगा। राज्यपाल ने अपने भाषण में नदियों को जोड़ने की योजना 'नदी जोड़ो' परियोजना का जिक्र किया। इस परियोजना से राज्य के जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और जल संकट कम होगा। सरकार के कामों की रिपोर्ट दी बजट सत्र में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सरकार के कामों की रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने क्या-क्या किया है। साथ ही आगे क्या करने वाली है, इसका भी खाका पेश किया। यह सत्र 10 मार्च यानी कि आज से ही शुरू हुआ है और 24 मार्च को समाप्त होगा। recent visitors 38

भोपाल में भीषण गर्मी में गन्ने की चरखी वाले वाले हो रहे हैं परेशान

Sugarcane growers are facing problems due to the scorching heat in Bhopal भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी में गर्मी अपने चरम पर है, तपती धूप से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के जूस का रुख कर रहे हैं,लेकिन भोपाल नगर निगम ने अब तक गन्ने की चरखी लगाने की अनुमति नहीं दी है,इस वजह से गन्ना व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है वहीं गन्ना व्यापारियों का कहना है कि,मार्च का आधा महीना बीत चुका है,लेकिन नगर निगम अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले सका है, नगर निगम के कर्मचारी बिना अनुमति की चरखियों को ज़ब्त कर रहे हैं,जिससे छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है,बीजेपी सरकार रोजगार देने की बात करती है लेकिन नगर निगम रोजगार छीन रहा है,गन्ने की चरखी लगाने के लिए निगम शुल्क लेकर परमिशन देता है,और उसके आधार पर एम पी बी के द्वारा कनेक्शन दिया जाता है,मगर इस बार अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, अभी तक महापौर मालती राय ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया,जिससे गन्ना व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है थोक गन्ना व्यापारी भी नुकसान झेल रहे हैं,क्योंकि बिना बिक्री के गन्ना सूखकर खराब हो रहा है,व्यापारियों का कहना है कि,अगर जल्द ही अनुमति नहीं मिली,तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा,ऐसे में नगर निगम की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं,आखिर चरखी वालों को अनुमति देने में देरी क्यों हो रही है recent visitors 78

जयपुर में धूमधाम से मनाया आईफा अवॉर्ड्स के 25 वर्षों की विरासत का ऐतिहासिक जश्न

जयपुर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स ने अपने 25 साल पूरे होने का जश्न राजस्थान की शाही राजधानी जयपुर में धूमधाम से मनाया। ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ थीम के तहत यह सिल्वर जुबली एडिशन भारतीय सिनेमा की शानदार स्टोरी टेलिंग, आर्ट और इनोवेशन को समर्पित रहा। नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में करण जौहर और कार्तिक आर्यन की मजेदार होस्टिंग के साथ, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और कृति सेनन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दीं। करीना ने अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया, जबकि माधुरी और शाहिद की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। आईफा 2025 में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट लीडिंग रोल (मेल/फीमेल) सहित कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए गए। प्रतिभा रांटा और लक्ष्य लालवानी को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स मिले, जबकि कुणाल खेमू को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू का सम्मान मिला। राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। जयपुर में इस भव्य आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आईफा के 25वें एडिशन से राजस्थान के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस ने इसे भारतीय सिनेमा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शाहरुख खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, करीना कपूर और कृति सेनन ने आईफा 2025 का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। जयपुर की ऐतिहासिक भव्यता और आईफा की ग्लैमर से भरी दुनिया का यह संगम अभूतपूर्व रहा। recent visitors 81

ओंकारेश्वर, उज्जैन और झाबुआ में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करायेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगोरिया की मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप लगते हैं थिरकने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ जिले में जल प्रदाय के लिए अनास नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की योजना का होगा परीक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर, उज्जैन और झाबुआ में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करायेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालका माता मंदिर से एम-2 होटल तक का होगा सड़क निर्माण भगोरिया में हुआ भव्य स्वागत, भगोरिया की मस्ती में झूमे मुख्यमंत्री भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ जिले की सांस्कृतिक विविधता एवं महत्व को परिलक्षित करते भगोरिया हाट में सम्मिलित होकर बहुत आनंद आया है। फागुन का रंग चढ़ रहा है। भगोरिया में मदमस्त टोलियों ने एक नए उत्साह का संचार किया है, मन प्रफुल्लित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पर ढोल-मांदल लिये नृत्य करते हुए दलों के साथ भगोरिया की मस्ती में झूम उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भील महासम्मेलन का भारत माता, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, राणा पुंजा एवं शबरी माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगोरिया में मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप थिरकने लगते हैं। उन्होंने कहा कि झाबुआ में हजारों वर्षों से फागुन के माह में ढोल-मांदल की थाप पर भगोरिया उत्सव मनाया जाता रहा है, जो कि इसकी पहचान बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप अपने पूर्वजों का अभिनंदन करें और संस्कृति और विरासत को बनाये रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। अब रोजगार के लिये युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिये मेडिकल कॉलेज सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स की नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की नीति में बदलाव किया गया है। इसमें सबसे पहले जनजातीय बहुल अंचल में मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोलर पम्प योजना के तहत नि:शुल्क बिजली देकर हर खेत तक पानी पहुंचायेंगे। उद्योगों की स्थापना के लिये अनुदान नीति बनायी गयी है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिये नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गयी है और दूध उत्पादकों को दूध उत्पादन पर 5 प्रतिशत बोनस तथा गाय खरीदने पर अनुदान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले में जल प्रदाय के लिये अनास नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की योजना के परीक्षण के निर्देश दिये। उन्होंने ओंकारेश्वर, उज्जैन और झाबुआ में धर्मशाला निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसी तरह झाबुआ में कालका मंदिर से एम-2 होटल तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ कलेक्टर को निर्देश दिये कि कच्चे मकानों की सूची तैयार कर पीएम आवास योजना के तहत सर्वे करायें, जिससे सभी को पीएम आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराये जा सकें। दिलीप गेट पर स्थित पूर्व सांसद स्व. भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ में दिलीप गेट पर पूर्व सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने जनजातीय अंचल के विकास में उनके योगदान को याद किया। दिलीप क्लब पर भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिलीप क्लब में भगोरिया पर्व पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने जनजातीय अंचल की झुलड़ी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जनजातीय अस्मिता के प्रतीक तीर-कमान भेंट कर अभिनन्दन किया। भगोरिया गैर मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगोरिया गैर में शामिल हुए। इसमें 250 से अधिक ढोल-माँदल की टोलियॉं शामिल हुईं। ये सभी सांस्कृतिक नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। भगोरिया गैर का आनन्द देखते ही बनता था। जनजातीय समाज के लोग हर ओर मस्ती में झूमते, नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन कर रहे थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का झाबुआ जिले में स्वागत है। उन्होंने बताया कि अंचल में उनके पिताजी एवं पूर्व सांसद स्व. भूरिया के प्रयासों से पेसा एक्ट को अधिनियमित किया गया, जिससे जनजातीय क्षेत्र में ग्राम सभाएँ सशक्त हुई हैं। आज अंचल में विभिन्न कार्यों से विकास की गंगा बह रही है। पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि भील सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति से अंचल की सांस्कृतिक विरासत भगोरिया का आनंद और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने भील समाज के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों से अवगत कराया। कार्यक्रम में कलसिंह भाबर, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री कनकमल कटारा और जनजातीय समाज के बंधु उपस्थित रहे।   recent visitors 30

प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी विधानसभा, अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाएगे विधायक

जयपुर राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसके बाद शून्यकाल में विधायकों को अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव और ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विधानसभा में सोमवार को उद्योग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है। इस संदर्भ में सदन में अहम बहस होने की संभावना है, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी। राज्य सरकार का ध्यान उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है। ऐसे में अनुदान मांगों के जरिए सरकार इन क्षेत्रों में सुधार और नए कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। राज्य की औद्योगिक नीतियों और पर्यावरणीय सुधारों से जुड़े इन अहम मुद्दों पर विधानसभा में क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। recent visitors 73

मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, TV की बहुओं को पीछे छोड़कर बने कुकिंग के ‘King’!

टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले एपिसोड जल्दी टेलीकास्ट होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन चुके हैं। शो टेलीकास्ट होने के बाद सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाएगी। टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैसल शेख ने जगह बना ली थी। अब खबर यह है कि गौरव खन्ना ने शो का टाइटल और प्राइज मनी दोनों अपने नाम कर ली है। टीवी सीरियल अनुपम में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नाम के टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था शो के शुरुआत में वह काफी स्ट्रगल करते हुए और कंपटीशन में अपनी जगह बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वह विनर बन गए हैं ऐसा कहा जा रहा है। इंडिया फोरम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं। गौरव खन्ना के काम की अगर बात करें तो अनुपम नाम की टीवी सीरियल में वह अनुज कपाड़िया के किरदार में नजर आए, लेकिन उनके शो छोड़ने के बाद अनुपमा की टीआरपी डगमगा गई थी। इसी बात से उनकी शोहरत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है और शायद यही कारण है कि उनके लिए जबरदस्त वोट किए गए होंगे और जज को उनका प्रदर्शन पसंद आया होगा। गौरव खन्ना ने सच में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम कर लिया है या नहीं इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही होगी। लेकिन यह कहा जा सकता है कि गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर लोग अभी से बधाई दे रहे हैं। गौरव खन्ना के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उन्होंने शो में जज के तौर पर मौजूद रणवीर बरार का दिल जीत लिया था। गौरव खन्ना ने शो के दौरान रणवीर बरार की सिग्नेचर डिश को सबसे बेहतरीन तरीके से कॉपी करके दिखाया था और इसी वजह से वह उनसे बेहद इंप्रेस हुए थे। recent visitors 55

मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया

रायपुर : स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव मंत्री अरुण साव ने  बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने  बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं। संभाग की सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। मेले में बिलासपुर संभाग की 55 स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा। उप मुख्यमंत्री साव ने मेले में सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। विधायकगण सर्वधरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, डीफओ सत्यदेव शर्मा, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।         उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सरस मेले को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी बहुत सी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। आज गांव-गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है। साव ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें, विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दें। recent visitors 45